- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर /बिलासपुर जिले की पहली प्राथमिक सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बेलपान (तखतपुर ) में शुरू हो गया। स्थानीय तखतपुर के विधायक श्री धरमजीत सिंह ने इसका शुभारंभ किया।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। प्रधानमंत्री जनौषधि केंद्र के माध्यम से आमजनों को सस्ते दर पर महंगे ब्रांडेड दवाइयों का विकल जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध होगा। विभिन्न बीमारियों की लगभग 2000 दवाइयां व 250 से ज्यादा सर्जिकल सामग्री केंद्र में सस्ते दर पर उपलब्ध होगी। सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारी समिति को बहुआयामी बनाते हुए अलग अलग तरह के कार्य संचालन हेतु जिम्मेदारी दी जा रही है। जैसे चॉइस सेंटर। उसी तरह से जनऔषधि जैसे महवत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए है ताकि अधिक से अधिक आम जनों तक दूरस्थ क्षेत्रो में भी लाभ मिल सके। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पांडेय,सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी, सीईओ सहकारिता तखतपुर दुर्गेश साहू, बैंक व समिति के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। जिसके चलते विधानसभा सचिवालय से सवाल भी आने लगे हैं। समय-सीमा में सवालों का जवाब बनाना और भेजना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जिसके मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण ने समय-सीमा में सवालों का जवाब भिजवाने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर भी नहीं जाएंगे। आकस्मिक हालात में आहूत किये जाने पर कार्यालयीन समय के बाद एवं अवकाश के दिनों में कार्यालय में उपस्थित होंगे। समय-सीमा में विधानसभा के सवालों का जवाब भेजने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर श्री आरए अधारी को नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- -काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन-बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी-श्रद्धालुओं का स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, भक्तों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादबिलासपुर / श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग से 836 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। बिल्हा विधायक श्री धर्मलाल कौशिक,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 212 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे भक्तों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज आस्था स्पेशल ट्रेन से संभाग के 836 श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत राउत नृत्य और बाजे-गाजों के साथ किया गया। स्टेशन पर श्रद्धालुओं के खान पान की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्टेशन परिसर में भक्त श्री राम के जयकारों का उद्घोष और ट्रेन में भजन कीर्तन करते रहे। करगी रोड कोटा निवासी श्रीमती विमला सोनी ने कहा कि सरकार की इस योजना से हम जैसे गरीब परिवार के लोगों को भी अयोध्या दर्शन का अवसर मिल रहा है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हैं।रायगढ़ के विजय कुमार पटेल ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस योजना से सभी लोगों को श्री राम लला दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया।बिल्हा निवासी श्री बिलउ कौशिक श्री राम लला दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हम आभारी हैं जिनके माध्यम से सभी को अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मसानगंज निवासी वंदना चिड़िमाल ने भावुक होकर कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए जाना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है, ट्रेन में श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने सारे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन भारत गौरव स्पेशल ट्रेन संभाग के 836 यात्रियों को लेकर आज रवाना हुई है।
- बिलासपुर /बेमौसम बारिश से धान के बचाव के लिए सभी केन्द्रों में रखी ढेरियों को तारपोलिन से ढक सुरक्षित कर लिया गया है। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई है, केवल बादल छाये हुए हैं। इसलिए धान के भीगने एवं नुकसान की रिपोर्टिंग नहीं हुई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल की बैठक में धान को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों को तारपोलिन सहित धान को सुरक्षित रखने के लिए 3.53 करोड़ राशि का आवंटन पूर्व से जारी कर दिया गया हैं। इसके बावजूद भी किसी स्तर पर लापरवाही सामने आयी, तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जायेगी।कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इसके अलावा अन्य विषयों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर आगे भी कार्रवाई जारी रखा जाए। इस मामले में बड़े प्रकरण दर्ज किए जाएं। वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि वन भूमि में अवैध उत्खनन करते पकड़े जाने पर 12 वाहन पकड़े गए और उन्हें राजसात किया गया। आरईएस के ईई ने बैठक में बताया कि स्कूल जतन योजना के अंतर्गत घटिया काम करने वाले ठेकेदारों से फिर से मरम्मत कराया जा रहा है। कलेक्टर ने बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को दिए जाने वाले सभी प्रमाण पत्रों की तैयारियां की भी समीक्षा की और सभी राजस्व अधिकारियों को इसकी कार्य-योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले की लगभग 2 हजार आंगनबाड़ियों में डेढ़ लाख बच्चे दर्ज हैं। उनका जाति, आय, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का प्रकल्प जिला प्रशासन ने हाथ में लिया है। बैठक में निगम आयुक्त अमितकुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- - किसान राकेश कुर्रे को अब नहीं लगाने पड़ते बैंको के चक्करबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को न केवल धान बेचना आसान हो गया है बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद पैसा निकालना भी आसान हो गया है। सरकार की किसान हितैषी निर्णयों के चलते किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम मिल पा रहा है। खरीदी केन्द्र में ही पैसा निकाल पाने से धान तिहार की खुशियां दोगुनी हो गयी है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई इंतजाम किए गए है। इन्हीं सुविधाओं में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी शामिल है।माइक्रो एटीएम के जरिए किसान खरीदी केन्द्र में ही 1 से 10 हजार तक नगद राशि निकाल सकते हैं। इस सुविधा से जिले के किसान गदगद है। इन्हीं किसानों में चिल्हाटी के श्री राकेश कुर्रे भी शामिल है। श्री कुर्रे ने मोपका धान खरीदी केन्द्र में 62.80 क्विंटल धान बेचा और केन्द्र में ही माइक्रो एटीएम के जरिए 1 हजार रूपए नगद निकाला। उन्होंने बताया कि यह सुविधा किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। एटीएम जाने तक का समय और ऊर्जा की बचत हुई है। पैसे की तुरंत व्यवस्था होने से गाड़ी का भाड़ा और हमालों का किराया देने में आसानी होती है। अब न किसी से राशि उधार लेने की जरूरत पड़ रही है और न ही बैंको का चक्कर लगाना पड़ रहा है। श्री कुर्रे ने बताया कि माइक्रो एटीएम का उपयोग बहुत ही आसान है। आधार नम्बर और फिंगर प्रिंट के माध्यम से नगद राशि प्राप्त की जा सकती है। जिले के 114 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा दी गई सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
- बिलासपुर /अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन कल 3 दिसम्बर मंगलवार को सशासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सब्जी मंडी रोड तिफरा, बिलासपुर में किया गया है। जिसमें प्रथम सत्र में अपरान्ह 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन दिव्यांगों द्वारा किया जावेगा। एवं दूसरे सत्र में अपरान्ह 03 बजे मुख्य अतिथि श्री धरमलाल कौशिक, बिल्हा विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष विधानसभा छ.ग. तथा जिले के विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 133 दिव्यांग हितग्राहियों को मोट्राईज्ड ट्रायसायकल एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण जनरल इन्शुरेन्स कम्पनी के सीएसआर मद से किया जावेगा। इस अवसर पर दिव्यांगों की क्षमता के अनुरुप खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त दिव्यांगजनों का सम्मान किया जावेगा। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय, अशासकीय संस्थाओं के साथ-साथ समग्र शिक्षा बिलासपुर से बड़ी संख्या में दिव्यागजन उपस्थित रहेंगे।
- -जिला पंचायत सीईओ ने की विस्तृत समीक्षाबिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा नवीन स्वीकृत आवासो का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित कर योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। और साथ ही प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । गौरतलब है कि जिले में वर्तमान में कुल 2016-23 तक पुराने वित्तीय वर्षों में 59,123 आवास स्वीकृत हुए थे जिसके विरुद्ध 54,940 आवास पूर्ण हो चुके है । जबकि 4,183 आवास निर्माणाधीन है। जो की लक्ष्य का 93% पूर्ण करा लिया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50,660 आवासों का लक्ष्य जिला बिलासपुर को प्राप्त हुआ है जिसके विरुद्ध 41,145 आवासो की स्वीकृति की जा चुकी है शेष बचे आवासो का पंजीयन एवं स्वीकृति कार्य प्रक्रिया में है। इसके अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत द्वारा पीएम जनमन के एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपूर्ण आवासो को भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत से जिला समन्वयक एवम् सहायक अभियंता (आवास) साथ ही आवास एवं नरेगा के जनपद स्तरीय टीम सहित ईई एएसडीओ आरईएस एवं समस्त उप अभियंता तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
- बिलासपुर /‘‘आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों’’ पर संभागीय स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत आज बिलासपुर के एक निजी होटल में हुई। यह प्रशिक्षण 03 दिसंबर तक चलेगा।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए सक्षम बनाना है। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में संभाग के सभी जिलों के खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, डीपीएचएन एवं त्डछब्भ्। सलाहकार समेत कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण का शुभारंभ बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक, डॉ. सुरेश कुमार तिवारी के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता न केवल मानव जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बल्कि स्वास्थ्य प्रणाली की मजबूती का भी प्रमाण है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की बुनियादी अवधारणाएं, अस्पताल तैयारियों की समीक्षा, अस्पताल सुरक्षा ऑडिट चेकलिस्ट और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही मॉकड्रिल, आपात स्थिति में बचाव की तकनीक, और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। संभागीय स्तर पर इस प्रशिक्षण के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है, ताकि वे संभावित आपदाओं के दौरान समय पर और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया कर सकें।बैठक के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ डॉ गजेंद्र सिंह के साथ अधिकारी कमर्चारी गण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारी दी गई, जिससे वे आपात स्थितियों में तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें। इसी क्रम में, सरगुजा संभाग के लिए भी ष्आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियोंष् पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 और 6 दिसम्बर 2024 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ डॉ. गजेंद्र सिंह एवं स्वास्थ्य अधिकारी यूनिसेफ के साथ अधिकारी कमर्चारी गण उपस्थित रहे।
- - ग्राम भटगांव निवासियों ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने दिया आवेदन- जनदर्शन में आज 132 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जनदर्शन में पहुंचे लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। एडीएम श्री अरविंद एक्का, डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा भी जनदर्शन में मौजूद थे। जनदर्शन में आज 132 आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम कोलिहापुरी निवासियों ने भारत माला परियोजना अंतर्गत भू-अर्जन क्षतिपूर्ति राशि की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्हें आधी भूमि का ही भू-अर्जन राशि प्रदान किया गया है और आधी भूमि की राशि प्रदान नही की गई है, जिस आधी भूमि की राशि प्रदान नही की गई है, वहां दो मंजिला मकान निर्मित किया है, जिसमें दो परिवार निवासरत है। आवेदक द्वारा इस संबंध में राजस्व विभाग में भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। दो मंजिला मकान की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम भटगांव के निवासियों ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी टंकी का निर्माण किया गया है, लेकिन ग्रामवासियों को पानी नही मिल पा रहा है। गांव के कुछ हिस्सों में पानी आवश्यकता से अधिक पहुंचता है, जो कि उपयोग न होने की दशा में नालियों में बहता रहता है। दूसरी तरफ गांव के कुछ हिस्सों में आवश्यकता के अनुरूप पानी नही मिल पा रहा है। इस समस्या से ग्राम पंचायत को भी अवगत कराया गया था। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।वार्ड-5 के वार्डवासियों ने किसी अन्य स्थान पर कचरा डम्प करने आवेदन दिया। वार्डवासियों ने बताया कि कसार मेटल्स की निजी भूमि पर निगम द्वारा वर्षाें से कूड़ा कचरा डम्प किया जा रहा है, जिसके कारण यहां रहने वाले आसपास के घरों में कचरा उड़कर अंदर घर में पहुंच जाता है। जब कूड़ा कचरा को जलाया जाता है, तो इसका प्रदूषित धूंआ पूरे वातावारण को दूषित करने के साथ ही घर के अंदर प्रवेश कर जाता है। कचरे के बदबू से गंभीर संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। कचरे के कारण आसपास के क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत 19 नवम्बर से अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें ग्रामीणों को उनके घरों में बने स्वयं के शौचालय के उपयोग एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाकर प्रेरित किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा इस अभियान के तहत स्वच्छ सुन्दर शौचालय प्रतियोगिता कराये जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें प्रत्येक ग्राम से 02 सबसे स्वच्छ एवं सुन्दर शौचालय का नामांकन ग्राम पंचायत द्वारा जनपद पंचायत को प्रेषित किया जा रहा है। इसके लिये प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की ऑनलाईन प्रविष्टि एवं शौचालयोें की फोटो को भारत सरकार की वेबसाईट पर प्रविष्टि की जा रही है, जिसकी अंतिम तिथि 03 दिसम्बर को रखी गई है। जनपद पंचायत द्वारा सभी ग्राम पंचायतों से आये नामांकन में से 03 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालयों का नामांकन ऑनलाईन प्रविष्टि के माध्यम से जिला स्तर पर भेजा जायेगा। जिसमें से कुल 05 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालयों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों में से प्रति विकासखंड के 02-02 सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालयों को पुरस्कृत कर नामांकन जिला को प्रेषित किया जायेगा। जिला स्तर पर प्राप्त नामांकन में से कुल 03 सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालयों को 10 दिसम्बर को जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अभियान के तहत शालाओं में बच्चों को जागरूक करने के लिये निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छाग्राहियों द्वारा रात्रि चौपाल, मशाल रैली आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छाग्राहियों के स्वास्थ्य जांच करने के लिये स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान ऐसे नवीन पात्र परिवार जो शौचालय निर्माण करना चाहते हैं और पूर्व में किसी भी योजना से लाभन्वित नहीं है, उन्हें इस अभियान अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की जा रही है। अब तक कुल 467 परिवारों को प्रशाकीय स्वीकृति जारी की गई है एवं 418 परिवारों की प्रोत्साहन राशि जारी की जा चुकी है।
- -रैली में शामिल होंगे 8556 युवादुर्ग / सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलो के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन ब्म्म् का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शोर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था।उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं, व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और जे आई ए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है।जिला प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। भर्ती कार्यालय द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जालसाजों से सावधान रहें । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।
- दुर्ग / अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 03 दिसम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स रायपुर में अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कैम्प में नया रायपुर में कार्यरत अंतराष्ट्रीय बीपीओ कंपनी स्क्वेअर ब्यूजीनस सर्विस लिमिटेड द्वारा कस्टमर सर्पाेर्ट एक्जीक्यूटिव के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. (श्रीमती) शशीकला अतुलकर से मिली जानकारी अनुसार इस प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के वे अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकते है, जो कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है, आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है तथा जिन्हें हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कुशलता एवं कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान है। वेतनमान लगभग 10500-15000 रूपए प्रतिमाह रहेगा तथा कार्यस्थल सीबीडी नया रायपुर होगा। चयन में अनुभवी को प्राथमिकता दी जायेगी। अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों 12वी उत्तीर्ण अंकसूची, स्नातक/स्नातकोत्तर अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है। कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।
- - संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर समापन समारोह में हुए शामिल- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है: श्री राठौर- उत्कृष्ट स्वयंसेवी विद्यार्थियों का किया गया सम्मानदुर्ग / जिले के विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम कुथरेल में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय शिविर का आज समापन हुआ। सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग एवं इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के समापन समारोह में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर शामिल हुए। शिविर में उक्त दोनों महाविद्यालय के स्वयंसेवी विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए आयुक्त श्री राठौर ने स्वयंसेवी सेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बाधाई दी। उन्होंने कहा कि शिविर में शामिल सभी विद्याथिर्यों को इन सात दिनों में बहुत सिखने का अवसर मिला होगा। समूह में काम करने का अपना अलग ही अंदाज है।संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने सेवा के माध्यम से धर्म को सिखा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा के साथ अच्छी पढ़ाई कर अपने-आप को मजबूत बनाने की समझाईश दी। साथ ही विद्यार्थियों को अपने कैरियर पर विशेष ध्यान देने की बाते कहीं। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने इस सात दिवसीय शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को अपने करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वैशाली नगर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और शिविर के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। ग्राम पंचायत कुथरेल के सरपंच श्रीमती रश्मि चन्द्राकर ने भी शिविर के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। शिविर में सम्मिलित स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने शिविर के दौरान किये कार्यों और अनुभव के संबंध में अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर राष्ट्रीय योजना के प्रभारी अधिकारी, प्राध्यापक गण, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी विद्यार्थी उपस्थित थे।
- रायपुर / जीएसटी परिषद की बैठक में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने ने परिषद के समक्ष कई अहम सुझाव रखे। इस दौरान वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे।जीएसटी परिषद के मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल हैं। यह समूह जीएसटी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगा। जीएसटी परिषद, जो देश में अप्रत्यक्ष कराधान के समन्वय और एकरूपता के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय है, इस विषय पर अंतिम निर्णय लेगी।
- -गौ-माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा-गौ-धाम के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश में बनने वाले गौ -अभ्यारण्य= बेमेतरा के झालम में 50 एकड़ में और कवर्धा में 120 एकड़ में बन रहा है गौ -धामरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को गौ-धाम कहना उचित होगा। राज्य सरकार द्वारा जगह जगह गौ -धाम बनाने का निर्णय किया गया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि गौ -माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ -माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ - पालन करें।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। पीएससी घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी।छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर, संत श्री राम बालक दास, संत श्री राजीव लोचन जी महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, श्री पवन साय, श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलीम राज, राज्य गौ सेवा आयोग के रजिस्ट्रार डॉ समीर शर्मा भी उपस्थित थे।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 03 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने भारत में संभावनाओं से भरे जीवन की कल्पना की थी और उन्हें साकार करने के लिए उन्होंने अद्वितीय समर्पण दिखाया। उनके जीवन मूल्य और अमूल्य विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी दिव्यांगजनों को 03 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि निःशक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं। निःशक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए समाज में जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिवस तभी सार्थक हो सकता है जब सभी निःशक्त व्यक्ति अन्य नागरिकों के समान ही आर्थिक और सामाजिक स्थिति पा सकें। भावी पीढ़ी को दिव्यांगता से बचाने के लिए हमें उनके पोषण और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होने की जरूरत है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की 03 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद के खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद जी अपनी प्रतिभा और हॉकी के प्रति समर्पण, प्रेम और अनुशासन से भारत में हॉकी की पहचान बन गए हैं। उनके के जादुई खेल से भारत ने ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है।
- रायपुर /रायगढ़ अंचल के युवाओं को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रायगढ़ में प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का निर्माण होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 3 दिसंबर को इसका भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ज्ञान आधारित समाज में उज्ज्वल भविष्य के लिए असीम संभावनाएं होती हैं। आज अगर हम वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य में देखें तो समाज में जिन्हें चेंज मेकर के रूप में देखा जाता है उन सभी ने ज्ञान को अपनी सफलता का आधार बनाया। सफलता के स्थापित मापदंडों के अलावा आज तकनीक आधारित उद्यमिता में सफलता के जो मुकाम तय किए जा रहे हैं, ज्ञान ही उसकी बुनियाद है। युवाओं को सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो वे अपने भविष्य की मजबूत राह बना सकते हैं।वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने जानकारी दी कि रायगढ़ में नालंदा परिसर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी होगी। इसमें वह सारी सुविधाएं होगी जो अमूमन बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में देखने को मिलती है। इसमें आने वाले समय के मांग और जरूरतों के अनुसार सुविधा संसाधन होंगे। यहां अध्ययन-अध्यापन का एक ऐसा इको सिस्टम छात्रों को मिलेगा, जिससे वे खुद को प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर सके। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के मरीन ड्राइव में सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर का निर्माण होगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा। इसके लिए नगर निगम और एनटीपीसी के मध्य 42 करोड़ 56 लाख का करार हुआ है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है। नालंदा परिसर स्मार्ट लाइब्रेरी व स्टडी जोन होगा। हजारों किताबों के संग्रह के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। स्मार्ट लर्निंग पर फोकस होगा। 24x7 वाईफाई और इंटरनेट की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। 5 वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक किड्स स्टडी जोन और किड्स लाइब्रेरी भी अलग से तैयार होगा। जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा। कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा।मुख्यमंत्री 135 करोड़ 09 लाख के विकास कार्यों की देंगे सौगातमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर रायगढ़ को 135 करोड़ 09 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इसमें 97 करोड़ 51 लाख के 69 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
- -उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को किया जाएगा सम्मानितरायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह में अति विशिष्ट अतिथि में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह के अवसर पर राज्य भर से लगभग पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जवाहर नगर स्पोटर्स काम्प्लेक्श में अंतरराज्यीय बाक्सिंग चैपिंयनशिप की स्पर्धा चल रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय भ्रमण के दौरान स्पोर्टस काम्प्लेक्श में पहुंचकर आयोजक मण्डल कोच एवं खिलाड़ियो से संपर्क किए। वहां पर हो रही प्रतियोगिता के प्रतिभागियो से मिलकर जानकारी प्राप्त किये। आयोजक मंडल के प्रतिनिधि बाक्सर सुरेश द्वारा बताया गया, कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में पुरे छत्तीसगढ़ से बाक्सिंग के प्रतिभागी आये हुए है। अपने-अपने वेट के हिसाब से प्रतियोगिता में भाग लेगें। अपने राउण्ड से विजेता प्रतियोगी अंतिम राउण्ड में पहुचेगे। वहां पर फाईनल मैच होगा, अंत में उन्हे गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तर के विजेता खिलाड़ी नेशनल खेलने रायबरेली उत्तरप्रदेश जायेगे।स्पोर्टस काम्प्लेक्श में लगभग 150 से अधिक बाक्सिंग खिलाड़ी आए हुए है। जिसमें से महिला/पुरूष दोनो वर्ग के खिलाड़ी है। पुरूष वर्ग में 47 से 50, 50 से 55, 55 से 60, 60 से 65, 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80, 80 से 85, 85 से 90 और 90 से अधिक हैवी वेट खेलेगे। इसी प्रकार महिला वर्ग में 45 से 48, 48 से 51, 51 से 54, 54 से 57, 57 से 60, 60 से 65, 65 से 70, 75 से 80, 80 से अधिक हैवी वेट में खेलेगी। वहां के आयोजक आर राजेन्द्रन, सचिव सीएम ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेश द्वारा आयुक्त से मांग किया गया कि पानी का मोटर खराब हो गया है। अतिरिक्त शौचालय की भी आवश्यकता है और रात में लाईट कम होने से खिलाड़ियो को तकलीफ हो रही है। यह सुनकर आयुक्त ने जोन आयुक्त येशा लहरे से बात कर खिलाड़ियो के लिए चलित शौचालय, पानी के लिए बोर में नया मोटर, हाइलोजन लाईट एवं सफाई का व्यवस्था का तत्काल निराकरण करवाया। इसके लिए आयोजक मंडल द्वारा खुशी व्यक्त की गई।निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, उपअभियंता अर्पित बंजारे, श्वेता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज एसडीएम, जनपद और तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मनरेगा शाखा, खनिज शाखा, निर्माण शाखा और प्रधामंत्री आवास शाखा के पंजी का निरीक्षण किया और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में आए हुए प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें नियमानुसार योजना का लाभ दिया जाए। तहसील और एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान कोर्ट में गए और पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय पर निराकरण करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, सीएमएचओ श्री मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज आरंग के प्रवास के दौरान बीआरसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया औैर मौके पर बीआरसी के बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस देने का निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के हर कमरों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई ना रहने पर नाराजगी जताई। डॉ सिंह ने स्टोर रूम में पुराने सामान के रिकार्ड की जानकारी ली और अध्ययन सामाग्री को बच्चों के मध्य वितरित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, सीएमएचओ श्री मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज सुबह आरंग तहसील के मुख्यालय और खमतराई पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ कलेक्टर ने किसानों से बातचीत की। डॉ सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए धान खरीदने के बाद धान के बोरों को पॉलीथीन से ढ़क कर रखें, ताकि धान बारिश के पानी से भीग कर खराब ना हो। उन्होंने मास्टर मीटर से खरीदे गए धान की नमी चेक की और साथ ही अपने समक्ष खरीदे जा रहे धान को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलाकर देखा। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से धान खरीदी की जा रही हैे। केन्द्र में आ रहे सभी किसानों से इस आधार पर धान खरीदी की जाए। साथ ही उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, सीएमएचओ श्री मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
- भिलाईनगर/प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस के घटक में नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांतर्गत निर्मित आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारी के रुप में निवासरत् परिवारों से एवं वरिष्ठ नागरिकजन/दिव्यांगजन हेतु विभिन्न परियोजना स्थल एनार स्टेट खम्हरिया, वार्ड क्रण् 01 सूर्याविहार के पीछे खम्हरिया, माईल स्टोन स्कूल के पीछे खम्हरिया, स्वप्निल बिर्ल्डस कुरूद, कृष्णा इंजिनियरिंग कॉलेज के पीछे खम्हरिया, आम्रपाली हाऊसिंग बोर्ड अविनाश मेट्रोपॉलिश कोहका, ग्रीनवेली खम्हरिया अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों के आबंटन हेतु किरायेदारों से आवेदन आमंत्रित किये गये है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि उक्त स्थलों पर आवास आबंटन हेतु कुल 1018 आवेदन प्राप्त हुये है। आवेदनों की सूची अपूर्ण दस्तावेज एवं पूर्ण दस्तावेज संलग्न कर आवेदन जमा किये आवेदकों की सूची दावा-आपत्ति हेतु मुख्यालय एवं जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा की जा रही है। जिसकी अविध 15 दिवस समाप्ति पश्चात् अंतिम तिथि 16.12.2024 निर्धारित की गयी है। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी दावा.आपत्ति मान्य नहीं होगा।






.jpg)













.jpg)






.jpg)