- Home
- छत्तीसगढ़
- - ओलंपियन श्री दानिश मुजतबा का किया गया सम्मान- अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा में सेमीफाइनल का मुकाबला कलरायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आगाज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशकगण श्री एसके कटियार और श्री राजेश कुमार शुक्ला ने टेनिस कोर्ट में खेलकर किया। मुख्य अतिथि श्री कटियार ने कहा कि नौ राज्यों से आई विद्युत कंपनियों की टीमें अपने साथ भाईचारे का संदेश लेकर आई हैं, हर स्पर्धा में खिलाड़ियों में टीम भावना का गुण सर्वोपरि होता है, इसी टीम भावना को बढ़ाना इस अखिल भारतीय आयोजन का उद्देश्य है।श्री कटियार ने कहा कि ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना के पांच साल बाद 46वीं अखिल भारतीय लान टेनिस स्पर्धा के आयोजन का निर्णय लिया है। जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद को दिया जाना हमारे लिये गौरव का विषय है।उन्होंने राजधानी के छछानपैरी जैसे ग्रामीण क्ष्रेत्र में एपीसेम एकेडमी व्दारा लॉन टेनिस कोर्ट विकसित किये जाने की सराहना की, इसी कोर्ट में सभी मैच खेल जा रहे हैं।स्पर्धा के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार थे। अध्यक्षता ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक गण सर्वश्री जेएस नेताम, एसके मनोठिया एवं एमएस चौहान उपस्थित थे। एमडी श्री शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर के आयोजन से यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का खेल देखने को मिलेगा। साथ ही दूसरे राज्यों के आये विद्युतकर्मियों के साथ उनकी कार्यशैली और संस्कृति सीखने-जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर ओलंपियन श्री दानिश मुजतबा को सम्मानित किया गया, वे उत्तरप्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन लिमिटेड में खेल अधिकारी व मैनेजर के बतौर इस स्पर्धा में शामिल हो रहे हैं।पहले दिन टीम इवेंट व सिंगल के कई राउंड में मैच हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ खेल का प्रदर्शन किया। केरल और कर्नाटक के बीच हुए मुकाबले में केरल विजेता रही है। छत्तीसगढ़ और कोलकाता के बूच हुए मैच में छत्तीसगढ़ ने जीत दर्ज की। सेमी फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और केरल के बीच मुकाबला हुआ है, जिसमें केरल फाइनल में पहुंच गई।वहीं आंध्रप्रदेश और असम के बीच हुए मुकाबले में असम विजयी रही। तेलंगाना और उत्तरप्रदेश के बीच हुए मुकाबले में उत्तरप्रदेश ने जीत दर्ज की। असम और उत्तरप्रदेश राज्य विद्युत मंडल की टीम कल सेमीफाइनल खेलेगी। समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें आईं हैं। उद्घाटन समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है।
- - विप्र समाज और पत्रकारों ने दी विनम्र श्रद्धांजलिभाटापारा। भाटापारा निवासी श्रीमती कृष्णादेवी तिवारी (शर्मा) का आज 87 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. रामविशाल तिवारी (मुंगेली, मुंगवाय वाले) की पत्नी, अधिवक्ता स्वर्गीय विजय शर्मा , हरिहर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विरेन्द्र शर्मा, पद्मा पांडे, प्रभा पांडे, प्रतिभा शुक्ला की माता और स्वर्गीय रामनारायण पांडेय (मोहरेंगा वाले) की पुत्री थीं।उनका अंतिम संस्कार कल 24 नवंबर को प्रात: 10.00 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम, भाटापारा में किया जाएगा।श्रीमती कृष्णादेवी तिवारी (शर्मा) के आकस्मिक निधन पर विप्र समाज के सदस्यों और पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक व्यक्त करने वालों में भूपेन्द्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, कृष्णकुमार शुक्ला, प्रवीण शर्मा, रेखा दीवान, मनोज पांडे, रिचा, अतुल दुबे, रीता शर्मा, जयश्री दीवान, विपिन शर्मा, अजिता शुक्ला, सीमा पांडेय, धीरेन्द्र गौराहा, नीलिमा तिवारी, रश्मि शर्मा, बिंदिया दीवान, राजश्री शर्मा, प्रणीता शर्मा, उषा तिवारी, नीतू, दीक्षा चौबे, समीर पांडे, हरनारायण शुक्ला, समीर चौबे, अरुण शर्मा, संगीता तिवारी, सीमा उपाध्याय, भारती उपाध्याय, प्रतिमा, शरद उपाध्याय, वीणा, संध्या शरद उपाध्याय, किरण नवीन उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, सीमा शर्मा, डॉ. अन्नू शर्मा, वीणा, लता उपाध्याय, पद्मा दीवान, अनिल रतेरिया, ब्रजेश चौबे, रंजना तिवारी, रश्मि शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, ब्रजेश शर्मा, योगेश तिवारी, बाबूलाल शर्मा, मोहन तिवारी, अनिल पवार, अनिल पुरोहित, बिट्टू, संतोष साहू, आशीष, सत्येन्द्र कर, अभिषेक बंदेशा, शगुफ्ता शरीन, चंदन साहू, डॉ. वैभव पांडे बेमेतरिहा, विनय शर्मा, गंगेश कुमार द्विवेदी, उमाशंकर व्यास, निजाम, सुखनंदन बंजारे, अजीत कुमार शर्मा, शुभम वर्मा, सुधीर आजाद तंबोली, सुरेश वैष्णव राही, पी. सी. रथ, कमलकांत वर्मा, जावेद खान, प्रशांत दुबे, भूपेश केशरवानी, दिलीप कुमार साहू, प्रफुल्ल ठाकुर, अब्दुल शमीम, कृष्णा दास, प्रेम पाठक, नारद योगी, संदीप पुराणिक आदि विप्र और पत्रकार बंधु शामिल हैं।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दादाबाड़ी में आयोजित भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दादाबाड़ी में भगवान ऋषभदेव की आरती कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भगवान महावीर के विचारों की ही शक्ति है कि पीढ़ी दर पीढ़ी उनके मूल्यों को लेकर जैन समाज आगे बढ़ रहा है। महावीर स्वामी के विचार केवल जैन धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि पूरे देश से जैन मुनि यहां आए है।उन्होंने दीक्षा ग्रहण करने वाले मुमुक्षु भाई अरिहंत जी, मुमुक्षु भाई नीलेश जी तथा मुमुक्षु बहन निकिता जी और उनके परिजनों का अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि जैन समाज का सौभाग्य है कि समाज के युवा धर्म को आगे बढ़ाने दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि यह क्षण समूचे समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व संसदीय सचिव श्री लाभचंद बाफना, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय कांकरिया और जैन मुनिगण और जैन समाज के अनुयायी मौजूद रहे।
- बालोद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत डौण्डी में सरपंचों का उन्मुखीकरण एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डौण्डी विकासखण्ड के सभी सरपंचों एवं सचिवों का शासन के विभिन्न जनकल्याण्कारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत की ओर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि उन्मुखीकरण कार्यकम पंचायत पदाधिकारियों को जागरूक करने में सार्थक सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पंचायतों को वित्तीय रूप में सक्षम बनाने, स्वयं के आय का स्त्रोत बढ़ाने तथा समय-समय पर कराधान, करारोपण एवं वसुली पर भी पंचायतों को ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। श्री कन्नौजे ने लंबित आवासों को पूरा कराने में सचिवों एवं रोजगार सहायकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सचिवों एवं रोजगार सहायको ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें अपेक्षित प्रगति लाने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने सरपंच, सचिवो को हितग्राहियों का नाम स्थायी प्रतीक्षा सूची में नहीं है तथा आवास प्लस की सूची में नहीं है, उनका नाम आवास डबल प्लस की सूची में शामिल करने को कहा। मनरेगा योजना में कृषि संवहनीय कार्यों एवं जल संरक्षण, जल संवर्धन के कार्यों को ’एक्शन प्लान’ में शामिल करने, ’सेल्प ऑप प्रोजेक्ट’ तैयार करने के लिए मार्गदर्शन किया। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि जिले में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में ’जल जतन योजना’ चलाया जा रहा है। जिसमें किसान रबी फसल के लिए समय पानी के समुचित उपभोग तथा फसल चक्र परिवर्तन द्वारा जलदोहन को रोका जा सके। कार्यक्रम में उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी एवं अन्य अधिकारियों के अलावा सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव उपस्थित थे।
- बालोद । सचिव एवं आयुक्त आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन सुश्री आर संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 20 नवंबर को थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी केशूराम बेलसरिया के पास से 15 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 17 नवंबर को थाना मंगचुआ के अंतर्गत आरोपी सखाराम निषाद के पास से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 50 कि.ग्रा. लाहन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है।जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2024 से 21 नवंबर 2024 तक 939 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 512 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 600.13 लीटर अवैध शराब, 700 कि.ग्रा. लाहन एवं 02 दोपहिया वाहन (कुल बाजार मूल्य 03 लाख 24 हजार 892 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 59 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ एवं आबकारी उपनिरीक्षक रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- -किसान अपने घर में ही बैठकर धान विक्रय हेतु ले रहे हैं टोकन-टोकन एप्प की सुविधा के लिए किसानों ने शासन का जताया आभारबालोद। बालोद जिले में धान खरीदी का महाभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में चल रहे इस महापर्व में किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके इस उत्साह की एक वजह धान विक्रय हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं भी हैं, जिनके बेहतर क्रियान्वयन से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘‘टोकन तुंहर हाथ एप्प‘‘ की व्यवस्था की गई है, जिसके बेहतर संचालन से अब किसानों को धान खरीदी केन्द्र में आकर लम्बी लाईन में लगने से मुक्ति मिली है और वे अब अपने घर में बैठकर ही अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से धान विक्रय हेतु तिथि चयन कर टोकन ले पा रहे हैं।धान खरीदी केन्द्र में की गई सुविधाओं और टोकन तुंहर हाथ एप्प का उपयोग कर चुके बालोद जिले के किसान श्री कांति लाल साहू ने बताया कि उनके परिवार में काफी लम्बे समय से खेती किसानी का कार्य किया जा रहा है, वे प्रमुख रूप से धान की खेती करते हैं। उसने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष उन्हे धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाएॅ काफी अच्छी है। पहले धान विक्रय के लिए केन्द्र में आकर लम्बा लाईन लगाकर टोकन लेना पड़ता था, जिससे काफी समय व्यर्थ होता था। लेकिन अब टोकन तुंहर हाथ एप्प की सुविधा मिलने से लम्बी लाईन में लगने से मुक्ति मिली है। उसने बताया कि इस वर्ष टोकन में दिए गए निर्धारित तिथि अनुसार हमारे द्वारा धान विक्रय किया गया है। जिसमें हमें काफी अच्छी देखने को मिली है। टोकन के अतिरिक्त धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, माइक्रो एटीएम, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन जैसी सुविधाओं की बदौलत कम समय में ही धान विक्रय करने में काफी आसानी हुई है। किसान श्री कांतिलाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है। जिसका परिणाम धान खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं से नजर आ रहा है। उसने कहा कि धान का उचित मूल्य मिलने से अब किसानों की स्थिति भी बेहतर हुई है और उन्हें खरीफ फसल के साथ ही रबी फसल के उत्पादन में काफी सुविधा मिली है।
- -23 नंवबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 14 टेबलों पर 19 राउंड में की जाएगी गिनती-मोबाइल, स्मार्टवाच जैसी प्रतिंबधित सामानों को ले जाने रहेगी रोकरायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी रेखारानी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और केंद्र के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर एसएसपी श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद थे। मतगणना प्रक्रिया शनिवार 23 नवम्बर 2024 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और गिनती 14 टेबलों पर 19 राउंड में पूरी की जाएगी। शुरुआत में डाकमत पत्रों की गणना की जाएगी, उसके बाद मतदान केंद्रों से प्राप्त ईवीएम की गणना की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी हो। उन्होंने कहा कि केंद्र पर पेयजल और नींबू पानी की व्यवस्था रहेगी। एसएसपी श्री संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्ट्रांग रूम और आसपास में निगरानी कड़ी की जाएगी। इसके अलावा मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, आईपैड, लैपटाप, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रनिक उपकरण के अलावा तम्बाकू वाले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।उल्लेखनीय है कि डाक मतपत्रों की गिनती में आधा घंटे से अधिक का समय लगने पर समानांतर रूप से ईव्हीएम मशीनों से भी मतगणना शुरू हो जायेगी। मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई है।मतगणना केन्द्र में मतगणना कार्य में नियुक्त गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायक, आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी, उनके मतदान अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता जारी प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे। गणना अभिकर्ता अपने आबंटित टेबल पर ही बैठेंगे उन्हें हॉल में घूमने की अनुमति नही होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मतगणना कक्ष तक नहीं जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस अधिकारी या कर्मचारी या सुरक्षा में लगे बल को रिटर्निंग आफिसर के बुलाने पर ही मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्याशी, मतगणना एजेंट, मतगणना कर्मी सहित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी या मीडिया प्रतिनिधि के लिए मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। आयोग द्वारा प्रदत्त प्राधिकारपत्रधारी मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना केन्द्र में एक मीडिया सेंटर भी होगा, यहां वे अपने मोबाइल फोन रख सकेंगे। मतगणना कक्ष में मीडिया कर्मियों द्वारा फोन की बजाय फोटो खींचने के लिए हाथ से चलने वाले कैमरे ही मान्य किये जायेंगे।
- - शासकीय योजनाओं से 55 हितग्राही लाभान्वितदुर्ग, / जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम घुघवा (क) में आज आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों को प्राप्त 144 आवेदनों में से मौके पर 91 आवेदन का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। शेष 53 आवेदन के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण जनता की समस्याओं के निराकरण के लिये आयोजित इस शिविर में समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मलित हुए। शिविर में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द एक्का, एएसपी श्री सुखनंदन राठौर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र में माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानकी, मत्स्य, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, जल संसाधन, पीएचई, विद्युत, समाज कल्याण, आयुष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, आदिम जाति जनजाति कल्याण, परिवहन, जिला योजना एवं सांख्यकी, अंत्याव्यवसायी, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी कड़ी में क्रेडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया बतायी गई और श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बीमा, पंजीयन एवं छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी गई।शिविर में विभिन्न विभागों के संबंधित 55 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 05 हितग्राही क्रमशः उषा बंजारे (औरी), आशुतोष तिवारी (करसा), अनिल जांगड़े, धनेश्वरी यादव, राजकुमार (महकाखुर्द ) को शौचालय बनाने के लिए प्रत्येक को राशि का चेक वितरण किया गया। 06 हितग्राही क्रमशः पायल सेन, पूनम यादव, सगुना साहू, देविका साहू, स्वाति यादव एवं आरती (घुघवा क) प्रत्येक को नई पहल किट वितरण किया गया। 10 हितग्राही क्रमशः दौलत राम साहू, ओमन, महेश, रेवा राम निर्मल, कृपाराम, संतोष साहू, रामकुमार साहू (ढौर), पुनुदास घुघवा (क), होरीलाल, दुकल्हा (तर्रा) प्रत्येक को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 05 हितग्राही क्रमशः बिराजो बाई, शकुन बाई (घुघवा क) को अंत्योदय राशन कार्ड, भारती निषाद, पुनिया बाई, धनेश्वरी (घुघवा क) को प्राथमिकता राशन कार्ड वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राही क्रमशः भगत राम (पहंडोर), धनेश्वर, ललित, रूपनारायण (घुघवा क), संजय (करसा) प्रत्येक को मसूर मिनीकिट दिया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 04 हितग्राही क्रमशः महावीर (छाटा), हीरा बाई (भन्सुली) को आइस बॉक्स, मनहर (औसर) को जॉल एवं दौलत राम (देमार) को आइस बॉक्स व जाल वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 हितग्राही क्रमशः लखन लाल, रामबाई, त्रिवेणी देवांगन, संतोष साहू, लोमेश, नवीन, पवन, कृष्ण यादव (घुघवा क), अमरचंद वर्मा, कृष्णदेवी वर्मा (फुण्डा) प्रत्येक को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 हितग्राही क्रमशः हेमलता (सिकोला) को ट्रायसिकल, सुनील (गोड़पेंड्री), रंजीत, अन्नपूर्णा (लोहरसी), रिकेश, रामकरण (झीट), भगवान सिंह (परेवाडीह), होमेश्वरी (रीवागहन), मुकेश (सिकोला) एवं राजेन्द्र (खुड़मुड़ी) को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित संभाग आयुक्त श्री राठौर और जनपद प्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया।शिविर में शशांक शर्मा के नेतृत्व में युवोदय के सदस्यों ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को हाथ धुलाई की प्रक्रिया से अवगत कराया। शिविर में उपस्थित जनसमुदाय को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अरविंद एक्का ने स्वच्छता की शपथ दिलायी। शिविर में पुलिस विभाग की ओर से एएसपी श्री सुखनंदन राठौर ने सायबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ऐसी घटना से बचने पोलीस को हमेशा याद रखने की बातें कही।शिविर में सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा एवं श्रीमती राजेश्वरी व अन्य जनपद सदस्य सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.के. दुबे, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ श्री मुकेश कोठारी औऱ समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 26 सुन्दर नगर कोहका-1 में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि में 27 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2024 तक आवेदिका द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग भिलाई) में कार्यालयील समय 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किये जाएंगे। सीधे कार्यालय में जमा करने की दशा में आवेदन बंद लिफाफे में देना है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थानीय निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति के साथ आवेदन पत्र संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।
- दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 29 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक स्क्वायर बिजनेस सर्विस प्राईवेट लिमिटेड में 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत घुघवा (क), जनपद पंचायत पाटन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। एडीएम श्री अरविंद एक्का ने हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का प्रतिकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। राशि का हस्तांतरण डी.बी.टी. के माध्यम से की जाएगी।जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने हितग्राहियों को शौचालय का नियमित उपयोग एवं ठोस व तरल अपशिष्ट का उचित प्रबंधन कर ग्राम में ओ.डी.एफ. प्लस के स्थायित्व को बनाए रखने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान शाला के विद्यार्थियों द्वारा हाथ धुलाई गतिविधि का प्रदर्शन किया गया एवं उपस्थित प्रतिभागियों को हाथ धोने के महत्व से अवगत कराया गया। ग्राम में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही कर्मा स्वच्छाग्राही, स्व-सहायता समूह को स्वच्छता कीट, एप्रान, दस्ताना आदि प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। शिविर में संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर, एडीएम श्री अरविंद एक्का, जनपद पंचायत पाटन सीईओ श्री मुकेश कोठारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री लवकेश ध्रुव, तहसीलदार सुश्री मीना साहू सहित जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं सरपंचगण उपस्थित थे।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 रैपिड असेसमेंट सर्वे हितग्राही सर्वेक्षण हेतु शिविर का आयोजन 15 नवम्बर 2024 से पांचो जोन कार्यालय में प्रारंभ किया गया है। शिविर के माध्यम से अब तक 62 हितग्राहियों का आवेदन प्राप्त हुआ है। नागरिको को इस योजना के बारे में एवं कौन-कौन से दस्तावेज जमा किया जाना है उसकी भी जानकारी दी जा रही है।प्रमुख दस्तावेज भूमि संबंधी दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी), जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पुरे परिवार का, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड अनिवार्य है। हितग्राही सभी दस्तावेज की छायाप्रति अपने पास अवश्य रखें। जिन हितग्राही के पास दिये गये दस्तावेज नहीं है वे शीध्र ही बनवा लें। मांगे गये दस्तावेज में कमी पाई गई तो आवेदन जमा नहीं लिया जाएगा। निगम के योजना शाखा में कार्यालयीन अवधि में आकर भी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिन हितग्राहियों के पास खुद का जमीन है पटटा रजिस्ट्री है उनके लिए लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है सभी लोग अपना एक सुंदर सा मकान बना सकते हैं
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। बिलासपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र देवरीखुर्द 6 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 1 लिंगियाडीह में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका 6 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किये गये हैं।
-
बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गोंदईया 3 एवं खैरा ल 3 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर अंतिम सूची एकीकृत परियोजना कार्यालय सरकण्डा के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। इस संबंध में 28 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सरकण्डा में कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते है।
- बिलासपुर /विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी(स), सेवती, नगपुरा, कुआ एवं खम्हारडीह में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम एवं वन सुरक्षा समितियां कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिल्हा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।उचित मूल्य दुकान का आबंटन ऐसे सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह को किया जाएगा, जो आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख के कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हो। आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा में सीलबंद बॉक्स में जमा किया जावेगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा तीन माह का बैंक स्टेटमेंट एवं कार्य अनुभव आदि प्रस्तुत करना होगा। राशन दुकान संचालन हेतु समूह एवं समिति का सहमति सहित प्रस्ताव देना होगा जिसमें समिति के कार्यक्षेत्र का भी उल्लेख हो। आवेदन पत्र एवं लिफाफे के ऊपरी भाग में जिस पंचायत के लिए आवेदन किया गया है उस पंचायत का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। पूर्ण दस्तावेज के अभाव में प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुकान आबंटन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व बिल्हा में सम्पर्क किया जा सकता है।
- -हैण्डपंप पर निर्भरता हुई खत्मबिलासपुर /बिल्हा विकासखंड में स्थित है ग्राम लगरा जो जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस ग्राम में 403 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पहले गांव के लोगों को शुद्ध पेय जल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी। लगरा के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। बरसात में गंदा पानी निकलने कि समस्या और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या होने के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पाता था। गांव में हैण्डपंप होने के बाद भी पेयजल संबंधित समस्या बनी रहती थी। परन्तु जल जीवन मिशन के तहत पूरे लगरा गांव में 403 टेपनल कनेक्सन दिए गए हैं और जल जीवन मिशन के तहत 1,15,000 लीटर क्षमता वाली उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। 5520 मीटर यू.पी. व्ही.सी. पाईप लाइन ग्राम मे बिछाया गया है।लगरा में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोग खुश हैं। लगरा के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गया है। हितग्राही श्रीमती राही विश्वकर्मा कहती है कि जल जीवन मिशन से पहले उन्हे पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय व्यतित हो जाता था जिससे वे अपने घरेलू कार्य एवं कृषि कार्य करने में पिछड़ जाती थीं और कई महत्वपूर्ण कार्य समय के कमी के कारण चुक जाता था। जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब सारा काम सही समय पर हो जाता है।इसी तरह हितग्राही श्रीमती राजेश्वरी यादव कहती है कि इस योजना से पहले पानी भरने के लिए उन्हें दूसरे मोहल्ले जाना पड़ता था वहां लोगों की भारी भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी और बहुत थकान हो जाता था, और कभी कभी लड़ाई झगड़ा भी हो जाया करता था परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रही है जिससे मैं बहुत खुश हूं। लगरा के ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने उनके जीवन स्तर में काफी परिवर्तन लाया है, जहां लोग पहले पेयजल के लिए अपना मुख्य कार्य भी छोड़ देते थे परंतु अब घर पर नल से जल मिल जाने से लोग अपने मुख्य कार्य जैसे कृषि एवं अन्य व्यवसाय आदि पर ध्यान दे पाते है जिससे लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। इस योजना के लिए सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
- बिलासपुर।. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 23 नवम्बर को बेमेतरा और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 23 नवम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे बेमेतरा में श्रीराम एकेडमी का शुभारंभ करेंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे श्रीराम एकेडमी से बेमेतरा के टाउन हॉल के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर 12:35 बजे टाउन हाल में बेमेतरा जिला अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे बेमेतरा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे सकरी रोड के लोकार्पण, दोपहर 03:50 बजे मिनोचा रोड के लोकार्पण और शाम चार बजे स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव शाम पांच बजे लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में दैनिक नवप्रदेश समाचार पत्र के स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे मिनी स्टेडियम और शाम 06:20 बजे मल्टीलेवल कार पार्किंग के लोकार्पण के बाद शाम पौने सात बजे अरपा तट पर राम सेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम एवं बिलासपुर विकास दीप महोत्सव में शामिल होंगे। श्री साव शाम 07:40 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे।
- - लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा- छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा देंगे विशेष प्रस्तुतिबिलासपुर, / 23 नवंबर की शाम बिलासपुर और अरपा के तट पर खास नजारा देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार लेजर शो देखने को मिलेगा और 10 हजार दीयों से अरपा को जगमग करने की तैयारी है। इस अवसर पर अरपा के दोनों पुल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के अंत में शाम 7 बजे नए रिवर व्यू श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे,जहां 10 हजार दीयें अरपा नदी में छोड़े जाएंगे,लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग शर्मा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।
- -संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन का हुआ विधिवत लोकार्पण-किसानों को ट्रैक्टर, सब्जी कीट, मसूर मिनी कीट, मृदा स्वस्थ कार्ड और आइस बॉक्स का किया गया वितरण-कृषि महाविद्यालय के खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितरायपुर । कवर्धा के समीप घोटिया रोड पर स्थित 50 एकड़ में बनकर तैयार संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। कृषि महाविद्यालय के अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए उन्नत कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, और शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने किसानों को ट्रैक्टर, सब्जी कीट, मसूर मिनी कीट, मृदा स्वस्थ कार्ड और आइस बॉक्स का वितरण किया। इसके साथ ही कृषि महाविद्यालय के खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम पर महाविद्यालय में जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अधिष्ठाता डॉ. राजीव श्रीवास्तव, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. एसएस टूटेजा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. निमोध प्रभ सहित जिले के किसान, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय पूरे भारत में प्रथम स्थान पर आए इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ की लागत से निर्मित 50 एकड़ में फैला महाविद्यालय परिसर और भवन न केवल उन्नत कृषि तकनीकों का विकास करेगा बल्कि किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ते हुए उनकी आय बढ़ाने में भी मदद करेगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कृषि को लाभकारी बनाया जाए। उन्होंने इस भवन को आधुनिक कृषि शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र बताते हुए कहा कि यह केंद्र युवाओं को भी कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर प्रेरित करेगा। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र के किसानों को हर संभव सहायता और सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल से राज्य का कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा और यह केंद्र पूरे राज्य में आदर्श के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कवर्धा के शुगर फैक्ट्री में सबसे अधिक रिकवरी आता है। यह किसानों की परिश्रम की देन है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान केंद्र किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन के लोकार्पण को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के लिए 3100 रुपये में धान खरीदी कर किसानों के खाते में राशि का अंतरण किया जा रहा है। विष्णुदेव साय की सरकार ने पिछले दो वर्षों का 4 हजार करोड़ रुपये का बोनस किसानों को दिया है। धान के समर्थन मूल्य और बोनस का एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने मोदी गारंटी में महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं के तहत महतारी वंदन योजना से 1 हजार रुपये राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कवर्धा क्षेत्र की समृद्धि और गन्ना-कपास उत्पादन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुसंधान और आविष्कार से कृषि में और संभावनाएं बढ़ाई जा सकती हैं। यहां की जलवायु और सुविधाएं प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये योजनाएं गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन और देश में सबसे अधिक रिकवरी वाले कारखाने की प्रशंसा की। मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि के क्षेत्र में नवाचार और समृद्धि के लिए एक आदर्श स्थान बन सकता है।सांसद श्री संतोष पांडेय ने लोकार्पण समारोह को गरिमामय बताते हुए कवर्धा की विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कवर्धा एक अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र है, जहां गन्ना उत्पादन के कारण दो शक्कर कारखाने संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने भारत को कृषि प्रधान देश बताते हुए उन्नत कृषि तकनीकों के विकास पर जोर दिया। डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि सरकार सभी के विकास की दिशा में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां किसानों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर जरूरत का ध्यान रख रही है और उनकी उन्नति के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि प्रधान राज्य होने के कारण यहां के किसान प्रदेश की आर्थिक रीढ़ हैं, और उनकी भलाई के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समग्र विकास और समृद्धि के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा और कृषि मंत्री श्री नेताम ने किसानों को वितरण किया ट्रैक्टर और सामग्रीउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित अतिथियों ने कृषि भवन के लोकार्पण के अवसर पर बीज निगम द्वारा 05 हितग्राहियों को टैक्टर, 10 हितग्राहियों को मसूर कीट, 10 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और 05 हितग्राहियों को मछली जाल का वितरण किया गया। इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को सब्जी कीट भी प्रदान किए गए। यह वितरण कार्यक्रम किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इन उपकरणों और सामग्री से किसानों को कृषि कार्यों में सहायता मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन और क्षेत्रीय विकास को नया बल मिलेगा।गन्ना उत्पादन की उन्नत तकनीकी के लिए टेक्निकल बुलेटिन का विमोचनउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित अतिथियों ने गन्ना उत्पादन की उन्नत तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष टेक्निकल बुलेटिन का विमोचन किया। यह बुलेटिन गन्ना किसानों के लिए नई तकनीकों और उन्नत पद्धतियों की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे वे अपने उत्पादन को बढ़ा सकेंगे और कृषि क्षेत्र में सुधार ला सकेंगे। इसका उद्देश्य गन्ना उत्पादन में तकनीकी सुधारों को लागू करना और किसानों को बेहतर संसाधनों और जानकारियों से लैस करना है, ताकि वे अधिक लाभकारी तरीके से कृषि कार्य कर सकें।खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानितकार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इससे खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को सराहते हुए उनके उत्साह को बढ़ावा मिला। उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेलों में सफलता प्राप्त करना केवल शारीरिक मेहनत नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और समर्पण का परिणाम है।
- -ओलंपियन हाॅकी खिलाड़ी दानिश मुजतबा भी आयेरायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आगाज 23 को होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति इसकी मेजबानी कर रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों की विद्युत कंपनियों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव 25 नवंबर को समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। स्पर्धा का उद्घाटन समारोह कल 23 नवंबर को 11.30 बजे छछानपैरी स्थित एपीआईसीईएम टेनिस कोर्ट में होगा।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार होंगे तथा प्रबंध निदेशकगण श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीमसिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें शामिल होंगी।उत्तरप्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन लिमिटेड में खेल अधिकारी के पद पर काम करते हुए श्री दानिश मुजतबा को दो बार भारतीय ओलम्पिक हाॅकी टीम में खेलने का मौका मिला। वे यूपी की टीम के मैनेजर बन कर आये है।(नोट - इंटरनेट में श्री दानिश मुजतबा की फोटो और अन्य सामग्री बहुतायत में उपलब्ध है। )
- रायपुर । औद्योगिक इकाइयों को वेब पोर्टल पर वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण की विवरणियां स्वयं भरने के प्रति संवेदनशीलता जागृत करने हेतु राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा आज, जिला पंचायत कार्यालय, अत्तरमुड़ा, रायगढ़ के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अल्ताफ हुसैन हाजी, उपमहानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, रायपुर ने की । कार्यक्रम में प्रतिभागियों का स्वागत श्री ऋषभ सिंह श्याम, सहायक निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, बिलासपुर द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अल्ताफ हुसैन हाजी, उपमहानिदेशक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण संचालित किया जाता है । इसके अंतर्गत चयनित औद्योगिक इकाईयों द्वारा निर्धारित विवरणी भरकर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय को प्रस्तुत की जाती है ।
-
रायपुर /जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अधिमान्य मीडिया प्रतिनिधियों के अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अधिमान्यता नवीनीकरण हेतु 15 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।
अधिमान्यता नवीनीकरण हेतु जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाइट www.dprcg.gov.in एवं https://jansampark.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने नवीनतम पासपोर्ट फोटो के साथ संबंधित जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा करना होगा। अधिमान्य पत्रकार अधिमान्यता परिचय पत्र की वैधता अवधि जारी परिचय पत्र के पीछे अंकित वैधता तिथि से ज्ञात कर सकते हैं। - -स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाईरायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने नवम्बर माह में ही इन छः स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था।स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में महासमुंद ज़िले के प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र लंबर को 94.24%, नारायणपुर ज़िले के आयुषमान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र करमरी को 91.87% व एड़का को 86.08% के साथ कांकेर जिले के आयुषमान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र अर्रा को 95.03%, तेलगरा को 93.53% व पर्रेकोदो को 89.81% अंक प्राप्त हुए हैं ।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले इन सभी अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और प्रदेश के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। दूरस्थ अंचलों में स्थित शासकीय अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिलना इस बात का संकेत है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सभी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।
-
दुर्ग । शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा। इसीलिए प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में 4 से 5 एकलव्य आदिवासी आश्रम होने चाहिए। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग शीघ्र ही आदिवासी वर्ग के लिए युवा संवाद एवं जन संवाद का कार्यक्रम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ आयोजित करेगा। उपरोक्त बातें आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित प्रेसवार्ता में कही ।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने कहा कि 13 मार्च 2024 को देश के राष्ट्रपति के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष की शपथ दिलाई थी उसके बाद से ही वह पूरे देश के दौरे पर है। जिससे कि आदिवासियों तक भारत सरकार की योजना सीधे पहुंच रही है अथवा नहीं इसकी समीक्षा कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में भी हजारों की संख्या में आदिवासियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। आदिवासियों के लिए भारतीय संविधान में निर्धारित रोस्टर का पालन हो रहा है कि नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए बीएसपी के दौरे पर हैं बीएसपी देश का महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठान है। जिसका लाभ आदिवासी वर्ग को मिलना चाहिए भारत सरकार के द्वारा आदिवासी वर्ग के लिए अनेको जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीन से जुड़े हुए हैं और वह प्रत्येक वर्ग की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। विशेष पिछड़ी आदिवासी वर्ग के लिए जनमन योजना बनाई गई है। विशेष कर बैगा आदिवासियों के लिए यह योजना लागू की गई है। धरातल पर जाकर हमने इस योजना की समीक्षा भी की है विशेष कर मध्य प्रदेश के डिंडोरी एवं मंडला क्षेत्र में इस योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति इसी योजना के माध्यम से हो रही है रोड, पानी, बिजली की सुविधा इन क्षेत्रों के आदिवासियों को प्राप्त हो रही है। इस योजना के माध्यम से विकास हो रहा है आदिवासी वर्ग के द्वारा इसकी सराहना भी की गई है।आदिवासी वर्ग के विकास के लिए उनका पूरा फोकस है विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में युवाओं से उनके द्वारा संवाद भी किया जा रहा है और जनवरी 2025 में दिल्ली में 5000 आदिवासी युवाओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन की योजना बना रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि वह आदिवासी युवाओं के साथ सीधे संवाद करें ताकि उनका भी विकास हो सके एवं उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके।श्री सिंह ने कहा कि वन्य ग्राम के तहत फॉरेस्ट विभाग को अधिकार प्राप्त थे परंतु अब वन्य ग्राम को राजस्व ग्राम बना दिया गया है और जो आदिवासी इन क्षेत्रों में खेती किसानी कर रहा है उन्हें चार हेक्टेयर भूमि अर्थात 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा सके ऐसे प्रयास हैं उनके पास 30 से 35000 अभी आवेदन प्राप्त है जिनकी समीक्षा की जा रही है। रिमोट एरिया में जहां नेटवर्क की समस्या थी उसके लिए कलेक्टर के साथ बैठक कर मोबाइल टावर लगाने के लिए कहा गया है ताकि नेटवर्क की समस्या भी दूर हो सके। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे आदिवासियों का विकास हो सकता है प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में 5 से 6 एकलव्य आवासी आश्रम होने चाहिए पूरे देश में 476 एकलव्य आवासीय आश्रम के निर्माण का कार्य चल रहा है। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्या ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का भी माकुल जवाब दिया।






.jpg)







.jpg)

.jpg)




.jpg)





.jpg)