- Home
- छत्तीसगढ़
- विकासखण्ड स्तर पर 3 से 6 दिसम्बर और जिला स्तर पर 13 दिसम्बर को होगा कार्यक्रमपंजीयन 30 नवम्बर तककलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिला स्तरीय आयोजन समिति का किया गठनधमतरी। राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदाय करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस साल भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर किया जाना है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष युवा उत्सव 15 से 29 वर्ष तक की आयु वर्ग तक होगा। इसमें 13 सांस्कृतिक विधाएं जैसे सामुहिक लोकनृत्य, सामुहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकला, वाक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद और रॉकबैंड(केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) शामिल किया गया है। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 3 से 6 दिसम्बर तक किया जाएगा। इनमें 3 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी, 4 दिसम्बर को अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरूद, 5 दिसम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंण्मुंडी, मगरलोड और 6 दिसम्बर को श्रृंगीऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का पंजीयन संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण रूद्री के कार्यालय में कराया जा सकता है और ’’माई भारत युवा पोर्टल’’ में रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिले के इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन फॉर्म के साथ दो फोटो, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जरूरी दस्तावेज की छायाप्रति संलग्न करेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है।इसी तरह जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिला स्तरीय आयोजित समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष कलेक्टर होंगी। इसके साथ ही समिति के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत और सहायक नोडल अधिकारी जिला खेल अधिकारी को बनाया गया है। समिति में सदस्य के तौर पर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी, आयुक्त नगरनिगम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक ग्रामोद्योग, उप संचालक पंचायत, सहायक संचालक कौशल विकास, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, जिला संगठक रेडक्रॉस, बीपीएम जनपद पंचायत धमतरी, क्रीड़ा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और उप संचालक सामाज कल्याण रहेंगे।
- एमसीबी। जिले में विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष एनसीडी कैंप का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर यह कैंप आयोजित किया गया। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय 109 अधिकारी-कर्मचारियों का बीपी एवं शुगर की जांच की गई। जिसमें संभावित बीवी के 37 लोग, मधुमेह के संभावित 6 लोग तथा 69 लोग सामान्य पाये गय। जिले में आयोजित कैंपों में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके लिए जिले में कुल 160 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक व्यापक रूप से इस कैंप का संचालन किया। यह विशेष शिविर 20 नवंबर को आयोजित किया गया था, इस शिविर में जिले भर में 37,783 लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,178 लोगों में बीपी और 2,273 लोगों में शुगर की संभावित समस्या का पता लगाया गया। चिन्हित लोगों को समय पर उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई थी।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और मितानिन बहनों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह अभियान न केवल स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान में सहायक रहा बल्कि जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका गत दिवस रायपुर के जैन दादाबाड़ी में आयोजित पंच दिवसीय दीक्षा महोत्सव में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने वहां स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और उपस्थित तपस्वी जैन मुनियों से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने 12 कठिन व्रतों के साथ आत्मशुद्धि की क्रिया को मुमुक्षुओं द्वारा मानवता के लिए की जा रही कठोर तपस्या बताते हुए उनके त्याग और समर्पण को नमन किया। महोत्सव में रायपुर (उत्तर) विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
- अप्रारंभ प्रगतिरत विकास कार्यो की जानकारी लीसभी विकास कार्यो को मानिटरिंग कर समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करने निर्देष दियेरायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम जोन 9 कार्यालय पहुंचकर वहां जोन अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, पार्षद श्री रोहित साहू, श्री गोपेष साहू, श्री धनेष बंजारे , श्रीमती सुषीला धीवर, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास सहित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में जोन के वार्डो में अप्रारंभ विकास कार्यो की कारण सहित जानकारी ली एवं प्रगतिरत विकास कार्यो की वार्डवार जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए निर्देष दिये।आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने जोन अधिकारियों को निर्देषित किया कि प्रगतिरत सभी विकास कार्यो को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सतत माॅनिटरिंग कर पूर्ण करवाना सुनिष्चित करें। आयुक्त ने जोन अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों से वार्डो में विकास कार्य एवं अन्य विषयों पर चर्चा की । पार्षदों से सुझाव प्राप्त किये।आयुक्त ने जोन अधिकारियों को नगर निगम हित में राजस्व वसूली अभियान प्रतिदिन वार्डो में तेज गति से चलाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिषत राजस्व वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने निगम हित में जोन के वार्डो में राजीनामा प्रकरणों को तैयार करने कार्यवाही करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने जोन के वार्डो में सफाई, पेयजल स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की जानकारी लेकर आवष्यक निर्देष अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने जनसमस्याओं एवं षिकायतों का जोन स्तर पर निराकरण करने के निर्देष अधिकारियों को दिये।
- भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में हो रहे प्रमुख कार्य सड़क, पानी, उद्यान, निर्माण, बिजली, सफाई व्यवस्था देखने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह 7ः30 बजे पहुंचे। जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य संपादित किये जा रहे है। सभी कार्यो का अवलोकन करने के लिए आयुक्त वैशाली नगर जोन के विभिन्न वार्डो में भ्रमण किये। जिसमें सफाई व्यवस्था, पानी सप्लाई, बिजली व्यवस्था, निर्माण क्षेत्र में हो रहे कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया। जोन आयुक्त येशा लहरे से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त किये। सभी कार्य समय अवधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हो यही प्राथमिकता होगी।कुरूद क्षेत्र में स्थित चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज का पहुुंच मार्ग को सीमेंटीकरण करने का प्रस्ताव जोन आयुक्त द्वारा रखा गया। उनके द्वारा बताया गया कि यह बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है। मेडिकल कालेज में प्रतिदिन लगभग 200 से अधिक ओपीडी चलता है, बहुत सारे लोग ईलाज कराने जाते है। बहुत सारे गंभीर बिमारी से पीड़ित मरीज इस सड़क से गुजरते है, यह सड़क बारीश के समय बहुत जर्जर हो गया था, आने-जाने वाले लोगो को बहुत तकलीफ होती थी। इसलिए उसे डब्लू बी.एम. रोड बनाकर सुधार किया गया। अब वहां पर सी.सी. रोड निर्माण कर देने से सभी के लिए सुविधाजनक होगा, जो कचांदुर मार्ग लगभग 2300 मीटर का होगा। आयुक्त ने उसका प्रस्ताव बनाने को कहा, जो भी आवश्यक कार्य है उसे पूर्ण किया जाएगा। सफाई संबंधित व्यवस्था में एस.एल.आर.एम. सेंटर, ट्रेचिंग ग्राउण्ड, उद्यान, तालाब, पानी सप्लाई व्यवस्था आदि का वार्डो में जाकर निरीक्षण किये, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।सार्वजनिक नल से बस्ती के लोग पानी भर रहे थे, जहां पर अनावश्यक पानी गिर रहा था। पुछने पे पता चला नल की टोटी कोई तोड़ दिया है, जिससे खराब हो गया। ऐसे जगहो सभी जगहो पर नल की टोटी लगाने को कहा। सभी यह ध्यान देगें कि कही पर भी पानी अनावश्यक बर्बाद न हो। अगर कोई टोटी तोड़े तो उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाए, सबके सहयोग से ही हम बेहतर सुविधा बना सकते है।दौरे के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता अरविंद शर्मा, स्वेता वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सुपरवाइजर अंजनी सिंह,आदि उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर/केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ में से एक महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड सभी परिवार के लिए बन रहा है। जिसमें सामान्य वर्ग के परिवार के लोग 50 हजार रूपये तक का ईलाज शासन द्वारा निर्धारित बड़े अस्पतालों में निःशुल्क करवा सकते है। बीपीएल श्रेणी निवासरत परिवार 5 लाख रूपये तक का आयुष्मान कार्ड पर फ्री में ईलाज करवा सकते है। अभी केन्द्र सरकार द्वारा मान. प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषणा के बाद सभी वर्ग के परिवार के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्वजनो के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।नेहरू नगर वेस्ट सियान सदन में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर वृद्वजनो के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रेरित किये। वहां पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, अभी तक सैकड़ो लोगो ने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया। कोई भी 70 वर्षिय महिला/पुरूष अपना आधार कार्ड ले जाकर बनवा सकते है। शिविर जारी है, इसी प्रकार का शिविर अन्य जोन में वार्ड पार्षदगणो से संपर्क करके लगाया जाएगा।वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी 70 प्लस के महिला/ पुरूष वृद्वजनो से निवेदन किया है, कि यह योजना केन्द्र सरकार द्वारा वृद्वो के लिए ईलाज में हो रहे तकलीफ को देखते हुए मान. प्रधानमंत्री जी द्वारा लाया गया है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 26 हजार 70 प्लस के वृद्वजन निवासरत है। अधिक से अधिक संख्या में जाकर आयुष्मान कार्ड का लाभ उठायें। भविष्य में कब किसे क्या जरूरत पड़ जाए कोई नहीं जानता। आयुष्मान कार्ड रहेगा तो आप सब बड़े-बड़े अस्पतालो में अपना ईलाज निःशुल्क करवा सकते है।
- बेमेतरा। बेमेतरा के ग्राम घिवरी निवासी स्व. दुर्गा प्रसाद दुबे के सुपुत्र श्री उत्तम दुब का 66 वर्ष की अवस्था में देहावसान हो गया। उनका अंतिम संस्कार सिंघौरी मुक्तिधाम बेमेतरा में किया गया। वे वरिष्ठ पत्रकार महेश दुबे एवं जवाहर दुबे के भाई थे तथा अभिषेक दुबे के पिता एवं प्रतीक दुबे के बड़े पापा थे।
- -सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट बना इंटरनेशनलसंसद में उठायी थी रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांगरायपुर:। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के लगातार प्रयासों से राजधानी रायपुर के विकास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है।केंद्र ने रायपुर से सिंगापुर और दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स की मंजूरी दे दी है।श्री बृजमोहन अग्रवाल काफी समय से रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग करते आ रहे थे।उन्होंने संसद में भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था और रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया था। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को बढ़ाना और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू का आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को गति देगा, बल्कि राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापार का केंद्र बनाने में सहायक होगा। यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर है।” रायपुर एयरपोर्ट से विदेशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू होने से छत्तीसगढ़ के उद्योग, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्रों में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी।यह राज्य की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्यपालन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व भर में सभी मत्स्यपालकों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन मत्स्यपालन के क्षेत्र में सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मत्स्यपालन के क्षेत्र में समाज के कमजोर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण द्वारा समान और समावेशी विकास लाने की अपार संभावनाएं है। हमारा प्रदेश भी नीली क्रांति के माध्यम से मत्स्य पालकों के सशक्तिकरण और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा हैं। यह मछली पालकों को स्थायी आय और आजीविका प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
- -वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप-पर्यावरण शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा नंदनवन जंगल सफारीरायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर नंदनवन जंगल सफारी नया रायपुर में ‘प्रकृति दर्शन कार्यक्रम’ संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य के लगभग 7000 स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। ‘प्रकृति दर्शन कार्यक्रम’ से विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीवों से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना, पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है।नंदनवन जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि हमारा उद्देश्य इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ा जाए और उन्हें प्रकृति के महत्व को समझने व उसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाना है। हमारा यह प्रयास न केवल पर्यावरणीय चेतना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि एक हरित और स्थायी भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नंदनवन जंगल सफारी में भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को न केवल प्रकृति और जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का अवसर मिलता है, साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व और उससे संबंधित चुनौतियों को भी समझने का मौका मिलता है।अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी का लिया जा रहा है सहयोगनंदनवन जंगल सफारी द्वारा अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी फाउंडेशन फॉर द लॉजिकल सिक्योरिटी और अन्य संस्थाओं के सहयोग से फारेस्ट ऑफ़ लाइफ थीम तथा विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण शिक्षा अंतर्गत विभिन्न मोड्यूल तैयार किए गए हैं। ‘प्रकृति दर्शन कार्यक्रम’ विद्यार्थियों को अनुभवी प्राकृतिक विशेषज्ञों और वन्यजीव संरक्षणविदों से प्रत्यक्ष रूप से सीखने का अवसर प्रदान करता है। इसके साथ ही, यह कार्यक्रम युवाओं में प्रकृति के प्रति लगाव विकसित कर उन्हें पर्यावरणीय समस्याओं और उनके समाधान की दिशा में प्रेरित करता है। नंदनवन जंगल सफारी का यह प्रयास पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है और भावी पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने का एक सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम के लिए स्कूली छात्रों के लिए 50 रूपए एवं कॉलेज के छात्रों के लिए 100 रूपए निर्धारित किया गया है। ‘प्रकृति दर्शन कार्यक्रम’ में शामिल होने के लिए नंदनवन सफारी के पर्यावरण शिक्षा कोऑर्डिनेटर श्री चन्द्रमणी साहू मो. 81208-55525, 93023-25664, 98931-08393 से संपर्क किया जा सकता है।
- रायपुर । बच्चे निश्छल प्रेम और दुलार की भाषा को समझते हैं। एक प्रेम भरी निश्छल मुस्कान में स्नेह का संपूर्ण शब्दकोष समाहित होता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में छोटे बच्चे को स्नेहपूर्वक गोद में उठाते हुए....
- कलेक्टर अवनीश शरण हुए शामिल*बिलासपुर /दिव्यांगजनों के हित में सामाजिक संचेतना कार्यक्रम "संकल्प" का विधिवत उदघाटन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर में किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री अवनीश शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही बिलासपुर शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक श्री आर पी आदित्य , समग्र शिक्षा के ए डी पी ओ श्री अनिल तिवारी संस्था के प्राचार्य श्रीमती मीता मुखर्जी एवं संकल्प कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ अखिलेश तिवारी सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा बिलासपुर उपस्थित रहे । संस्था के प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का संस्था में आगमन एवं इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम के प्रारंभ हेतु संस्था के चयन हेतु साधुवाद दिया गया।कलेक्टर द्वारा संकल्प कार्यक्रम के प्रारम्भकर्ता डॉ अखिलेश तिवारी को इस संवेदनशील और नवाचारी अभियान के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम के प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति के प्रति दया भाव प्रदर्शित करने के स्थान पर उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करे। श्री अवनीश शरण द्वारा दिव्यांगो के प्रति व्यवहार तकनीक पर बारीकी से प्रकाश डाला । दिव्यांग बच्चो के साथ अन्य बच्चों की तरह ही व्यवहार करे, उनसे पूछ कर ही सहयोग की पेशकश करें, सहयोग या सहायता के नाम पर आवश्यक रूप से शारीरिक संपर्क न करें, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से सीधे बात करें न कि उनके व्यक्तिगत सहायक से। दिव्यांगो के प्रति समानता सद्भावना सहचर्य एवं समावेशन की भावना रखते हुए उन्हें एक जिम्मेदार मानव संसाधन के रूप में परिष्कृत करने की बात कही।संकल्प कार्यक्रम के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए डॉ अखिलेश तिवारी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यागता की पहचान करना , दिव्यागता के प्रति पालकों, सहपाठियों , शिक्षकों ,शैक्षिक प्रशासकों , शासकीय कर्मचारियों ,एवं आम जनों को जागरूक करते हुए दिव्यांगजनों के प्रति समाज में प्रचलित नकारात्मक अवधारणा को समाप्त करना है। साथ ही शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए समावेशी समाज की स्थापना हेतु जन जागृति लाना है। इस कार्यक्रम के तहत आगामी दो वर्षों में एक लाख लोगों को दिव्यागता के क्षेत्र में उन्मुखीकृत करना है। संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा शिक्षकों को आव्हान किया गया कि विद्यालय में अनुकूल वातावरण निर्माण कर विभिन बाधिता से प्रभावित बच्चो को शिक्षा एवं सामाजीकरण हेतु यथेष्ठ अवसर प्रदान करे।धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ अनिल तिवारी द्वारा दिव्यांगो के प्रति समर्पित भाव से कर्तव्य निर्वहन हेतु आह्वान किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ मुकेश पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण , बीएड एवं एम एड के 250 प्रशिक्षार्थी ,विकासखंड समन्वयक श्री वासुदेव पांडे , श्रीमती सीमा त्रिपाठी शिक्षक डॉ उमेश शर्मा ,समावेशी शाखा के समस्त बी आर पी , स्पेशल एजुकेटर एवं कार्यालयीन सहयोगी अमन यादव उपस्थित रहे।
- बिलासपुर / स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य 21 और 22 नवंबर 2024 को होगा। लाल बहादुर शास्त्री अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिटी कोतवाली थाना के सामने सवेरे 10 बजे से शुरू होगा। सत्यापन हेतु बुलाए गये उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की वेबसाइट पर कर दिया गया है। संबंधितों को वॉइस मैसेज भी किए गए हैं। एक रिक्त पद के विरुद्ध 5 लोगों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। आने वालों को अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्व सत्यापित छायाप्रति, आधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो लेकर आना होगा। यदि कोई उक्त दोनों दिवस में छूट जाए तो उनका सत्यापन 23 को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा।
-
मोहला। मोहला- मानपुर जिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले के भीतर अवैध भण्डारित धान की जांच की जा रही है। जांच की इसी कड़ी में ग्राम बांधाबाजार तहसील अं.चौकी के फर्म सीताराम गौरीशंकर खण्डेलवाल के गोदाम की जांच की गई। जांच के दौरान गोदाम में 2063 बोरी में 864 क्विंटल धान रखा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में फर्म के मुनीम से दस्तावेज मांगा गया। मुनिम के द्वारा दस्तावेज न होने की जानकारी दी गई। दस्तावेज न पाये जाने के कारण संपूर्ण धान 864.00 क्विंटल को मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर फर्म के मुनीम के सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त कार्यवाही में खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, सहायक खाद्य अधिकारी संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक विश्वनाथ, हेमंत नायक उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्य संख्या 53 लाख से पार होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है - किरण सिंह देव-भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है - अजय जम्वाल-विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने लोग दृढ़तापूर्वक भाजपा के साथ खड़े है - पवन साय-भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे - अनुराग सिंहदेवरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशक बनाने और समाज के हर वर्ग, हर घर तक पहुँचकर सभी को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने और उस दृष्टि से कार्ययोजना पर काम करके सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति और सफलता के लिए भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। श्री देव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सदस्यता अभियान बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला तक चला जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्य संख्या 53 लाख से पार होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। 25 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा वहीं भाजपा का संगठन चुनाव 30 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए लगातार भाजपा संगठन चुनाव के लिए बनाए गए पदाधिकारी बूथ, मंडलों में जाकर बैठक भी ले रहे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव बुधवार को अपराह्न कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन चुनाव की आवश्यक बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री देव ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि पिछली बार प्रदेश में भाजपा की सदस्य संख्या 31 लाख थी जो इस बार 53 लाख से पार हो चुकी है, लेकिन हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर कार्य करना है। श्री देव ने बताया कि हर वर्ग के लोगों ने काफी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर हासिल उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में पूर्ण विश्वास व समर्थन व्यक्त करते हुए पूरे उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुँचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं। सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है। सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है।भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा ने 53 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। श्री जम्वाल ने कहा कि भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें कमल से। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की। छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों में भाजपा से जुड़ने को लेकर उत्साह का माहौल रहा।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान संगठन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने दृढ़तापूर्वक भाजपा के साथ खड़े है, यह हमारे इस संगठन महापर्व का एकमेव लक्ष्य रहा है और अब भी हमें इस को लक्ष्य प्राप्त सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर फोकस करके अभियान को सफल बनाया। सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाने का कार्य किया है।भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रदेशभर में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने विशेष अभियान भी चलाकर सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति में बड़ी छलांग लगाई है, सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने प्रदेश के सभी पाँच संभागों से भारतीय जनता युवा मोर्चा की 20 रथयात्राएँ भी निकाली गईं। श्री सिंहदेव ने कहा कि नमो एप, वेब साइट की लिंक, रेफरल लिंक और मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता अभियान को गति देने के बाद पार्टी कार्यकर्ता जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है या जिन लोगों को ऑनलाइन सदस्य नहीं बनाए जा सके, वहाँ घर-घर सम्पर्क करके फार्म भरकर ऑफलाइन सदस्यता के अभियान में जुटे रहे। भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अभी तक की रिकॉर्ड सदस्यता करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन स्वरूप अलग-अलग श्रेणी में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक 53 लाख सदस्य बनाए हैं और आगामी 20 नवंबर से लेकर 30 नवंबर बूथों में सक्रिय सदस्यता अभियान को तेजी से करते हुए केंद्र द्वारा दिए गए 60 लाख सदस्य का लक्ष्य भी प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान बहुत ही तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और छत्तीसगढ़ भाजपा 60 लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को अवश्य ही पूरा करेगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान कि लक्ष्य प्राप्ति हेतु लगातार लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा का सदस्य बना रहे हैं और प्रदेश की जनता भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर शहर से भाजपा से जुड़ रहे हैं।बैठक में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव, संगठन चुनाव के प्रदेश संयोजक खूबचंद पारख, प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नवीन मार्कंडेय, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, जगन्नाथ पाणिग्रही, सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, सहसंयोजक, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहे।
- -गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी करने एवं किसान कुटीर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देशबालोद । संभाग आयुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने मंगलवार 19 नवंबर को बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में केवल गुणवत्तायुक्त धान की ही खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में निर्माणाधीन किसान कुटीर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बैठक एवं छांव इत्यादि की व्यवस्था के अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्रों में धान की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा धान की अवैध बिक्री की शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- दुर्ग / अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई को मेसर्स अल लजीज बिरयानी सुपेला भिलाई के ग्राहक द्वारा ऑनलाईन में मंगाए गए खाने में वेज बिरयानी खाते समय खाने में पाए कीडे़ व इल्ली की दूरभाष पर प्राप्त शिकायत पर 20 नवम्बर 2024 खाद्य सुरक्षा विभाग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई के टीम द्वारा मेसर्स अल लजीज बिरयानी का औचक निरीक्षण/जांच किया गया। टीम के द्वारा फर्म के किचन एवं भण्डारण कक्ष का निरीक्षण के दौरान किचन में शाकाहारी मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ तैयार व भण्डार किया जाना पाया गया। फर्म के कार्यरत कर्मचारी उचित पोशाक, एप्रॉन, ग्लब्स, हेड कैप लगाए नहीं पाए गए तथा भण्डारण में खाद्य अखाद्य सामग्री एक साथ संग्रहित पाया गया एवं फर्म में उचित साफ-सफाई नहीं पाया गया तथा रखे गए मैदा में कीड़े पाए जाने पर जांच हेतु नमूना लेकर शेष मैदा का नष्टीकरण कराया गया एवं संकलित मैदे के नमूना को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जाएगी।
- - छात्रा कु. खुशी कुम्भकार को प्रवीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर दी प्रोत्साहन राशि- कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सौंपी राशि का चेकदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना क्षितिज अपार संभावनाएं के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 03 दिव्यांग छात्र क्रमशः श्री हितेश कुमार जोशी और श्री हेमंत कुमार साहू को 6-6 हजार रूपए तथा श्री निशार अहमद को 12 हजार रूपए उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार 12वीं कक्षा में दिव्यांग श्रेणी में जिले के प्रवीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रा कुमारी खुशी कुम्भकार को 5 हजार रूपए राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
- - नौ प्रदेशों के खिलाड़ी आएंगे, समापन 25 कोरायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक राजधानी में किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति इसकी मेजबानी कर रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों की विद्युत कंपनियों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 23 नवंबर को 11.30 बजे छछानपैरी स्थित एपीआईसीईएम टेनिस कोर्ट में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार होंगे तथा प्रबंध निदेशकगण श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीमसिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे।पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियां अपने कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है, उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पर्धाओं के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण मंडल करती है। इस बार अखिल भारतीय लॉन टेनिस स्पर्धा की मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति को दी गई है। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें शामिल होंगी।
- -पेइंग वार्डाें में एसी की मिलेगी सुविधा-कमिश्नर महादेव कावरे ने ली चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति की बैठकरायपुर । रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक ली। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। अम्बेडकर अस्पताल में 1 दिसंबर से नशा मुक्ति केंद्र खुलेगा। इसका संचालन चिकित्सालय के मनोरोग विभाग द्वारा किया जाएगा। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वशासी बजट के अंतर्गत अभी तक हुए आय-व्यय की समीक्षा की गई। बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि चिकित्सालय के किराया कक्षों (पेइंग वार्डों) के नवीनीकरण हेतु 26 एसी, केजुअल्टी विभाग हेतु 09 एसी और सीटीवीएस विभाग हेतु 05 एसी के क्रय की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। डॉ. सोनकर ने बताया कि चिकित्सालय में साइनेज बोर्ड लगाये जाने एवं अन्य नवीनीकरण कार्य करवाये जाने से संबंधित प्रस्ताव कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को प्रेषित किया जा चुका है। चिकित्सालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के लिए एक प्रेशर इंजेक्टर मशीन के क्रय की कार्यवाही सीजीएमएससी द्वारा की जा रही है। यह मशीन सीटी स्कैन, एमआरआई और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के लिए बेहद उपयोगी है। चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत बैठक में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अंतर्गत होने वाले पोस्टमार्टम कार्य हेतु एक नग नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के क्रय किये जाने की अनुशंसा की गई थी जिसके अंतर्गत वर्तमान में मशीन का स्पेसिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन के लिए संबंधित फर्म को बुलाकर पहले उसका डेमोंस्ट्रेशन लिया जाएगा। उसके बाद क्रय हेतु सीजीएमएससी को मांगपत्र भेजेंगे। डॉ. चौधरी द्वारा जानकारी दी गई कि नवीन स्वशासी नियमावली में अन्य आकस्मिक व्यय हेतु अधिष्ठाता एवं अधीक्षक को 5 लाख रुपये तक स्वीकृति एवं भुगतान की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई है। इसके साथ ही प्रबंधकारिणी समिति को प्रतिकार्य 2 करोड़ रुपये तथा वित्त समिति को प्रतिकार्य 10 लाख रुपये व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। चिकित्सालय के उपयोग हेतु 02 नग ए. एल. एस. एम्बुलेंस शीघ्र क्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सालय के मनोरोग विभाग में आगामी 01 दिसंबर से नशा मुक्ति केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा। वर्तमान में चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध सीटी स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन पुराने हो चुके हैं। नवीन सी. टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. मशीन के क्रय का प्रस्ताव चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से शासन को भेजा गया है। सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन से होने वाली जांच में मरीजों की वेटिंग कम करने के लिए डीकेएस अस्पताल प्रबंधन से चर्चा हुई है। जल्द ही दिए गए निर्णयों पर क्रियान्वयन किया जाएगा। मरीजों की सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच डीकेएस अस्पताल में की जाएगी, जिसका भुगतान आयुष्मान योजना अंतर्गत संबंधित एजेंसी को किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं सहित अन्य आम नागरिक जो मरीज के परिजनों को निशुल्क भोजन वितरण के इच्छुक हों उनके लिए चिकित्सालय परिसर में चिन्हांकित स्थान पर शेड निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत किये प्राक्कलन की राशि के संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर रिव्यू करने को कहा गया। इस बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, माइक्रोबायोलॉजी विभगाध्यक्ष डॉ. निकिता शेरवानी, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रंजना ध्रुव एवं उप संचालक वित्त सुश्री ऋतु कौशिक उपस्थित थे।
- गौरेला। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्ग दर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला के सांस्कृतिक भवन में परियोजना स्तरीय आंगनबाडी कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 13 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं 13 आंगनबाडी सहायिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें आंगनबाडी के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया जिसमें चित्रकला, बालगीत, नृत्य, आदि प्रतियोगिता शामिल था।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी नजमा खान द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अमित सिन्हा द्वारा कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शुभकामनाएं दी साथ ही और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
- -विहान योजना के तहत मुर्गी व बटेर पालन से अर्जित कर रहीं हैं बड़ी आमदनीमोहला। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से नक्सल प्रभावित आदिवासी बाहुल्य मोहला- मानपुर जिले की महिलाएं स्वरोजगार से जुडकर न केवल खुद को सशक्त बना रहीं हैं बल्कि बड़ी आय अर्जित कर अपने परिवार के पालन पोषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।NRLM के तहत शासन की विहान योजना रोजगार के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का अहम जरिया बनी हुई है। दरअसल विहान योजना के तहत जिले के मोहला विकासखंड में गठित मां बम्लेश्वरी गंगा महिला समूह मुर्गी पालन व बटेर पालन को बतौर व्यवसाय अपना कर इससे शालाना लाखों में आमदनी अर्जित कर रही हैं।मां बम्लेश्वरी गंगा महिला समूह की अध्यक्ष फूलवती तारम ने जिला प्रशासन के मार्फत समूह के कामयाबी की जानकारी देते हुए बताया कि, पहले वे घर में घरेलू कार्यों तक ही सीमित थी। फिर कुछ ही वर्ष पहले विहान योजना अंतर्गत उन्होंने 5 महिलाओं से युक्त मां बम्लेश्वरी गंगा महिला समूह गठित कर मुर्गी पालन व बटेर पालन का व्यवसाय उक्त समूह द्वारा शुरू किया। आज उनका ये समूह मुर्गी व बटेर पालन के व्यवसाय से शालाना 2 से 3 लाख रुपए आय अर्जित कर रहा है। वहीं इस आय से समूह की प्रत्येक महिला को शालाना 40 से 50 हजार रुपए आमदनी हो रही है। जिससे महिलाएं स्वयं सशक्त बन अपने परिवार के पालन पोषण में अहम भागीदारी निभा रही हैं।समूह अध्यक्ष फूलवती तारम ने यह भी बताया कि पहले वे और उनकी साथी महिलाएं घरेलू खर्चों के लिए दूसरे पर निर्भर रहती थी। फिर उन्होंने अतिरिक्त आय करने की मंशा के साथ विहान योजना अंतर्गत समूह का गठन कर मुर्गी व बटेर पालन करने की ठानी। व्यवसाय शुरू करने के शुरुआती दौर में उक्त व्यवसाय से संबंधित अनुभव न होने के चलते उन्हें दिक्कतें भी हुई। ऐसे में उन्होंने जनपद पंचायत मोहला में संपर्क कर NRLM यानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुर्गी व बटेर पालन व्यवसाय का प्रशिक्षण स्थानीय प्रशासन के जरिए प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत वे बेहतर ढंग से मुर्गी व बटेर पालन कर अपना व्यवसाय चला रही हैं। व्यवसाय अच्छा चल रहा है। तथा समूह की प्रत्येक महिला शालाना लाख रुपए से अधिक आय अर्जित कर लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं।
- -लोगों ने शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभारमुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप गांव, गरीब और आमजनों को सस्ती और अच्छी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। बता दें कि जिले में लोगों को सस्ती दर पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय मुंगेली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी और दाउपारा मुंगेली में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां लोगों को अन्य दवाई दुकानों की अपेक्षा सस्ती दर पर जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से आमजन काफी खुश नजर आ रहे हैं।जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित जन औषधि केंद्र में पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चिल्फी निवासी जयमन जोशी ने बताया कि बाजार से यहां पर दवाएं काफी सस्ती हैं। जो दवाई बाजार में 100 रुपए में मिलती है, वो यहां पर 20 से 30 रुपए में मिल जाती है। सरदार पटेल वार्ड मंुगेली निवासी अनिल तंबोली ने बताया कि जन औषधि केंद्र की दवाओं से लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। यहां पैसे की बचत तो हो रही है। साथ ही अच्छी गुणवत्ता की दवाई भी मिल जा रही है, जिससे बाहर मेडिकल दवाई दुकान जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि जब से यहां जन औषधि केंद्र खुला है, तब से वह यहीं से दवाई खरीद रहे हैं।सिविल सर्जन डॉ एम. के. राय ने बताया कि जिला अस्पताल मुंगेली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से लगभग 15 हजार से अधिक लोग सस्ती दवाइयों का लाभ ले चुके हैं। सामान्य दवाईयां से जन औषधि केंद्र की दवाईयां 50 से 70 प्रतिशत तक सस्ती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम कीमत में दवाइयां उपलब्ध कराने करने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिला अस्पताल परिसर में आने वाले समस्त रोगियों को मुफ्त में दवाइयां प्रदान की जाती है और जो दवाइयां सप्लाई में नहीं रहती हैं, उन दवाइयां को जन औषधि केंद्र में लेने के लिए प्रिफर किया जाता है।
- मुंगेली ।जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना 02 अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 06 दिसम्बर तक आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पौनी 02 व भालापुर में कार्यकर्ता के लिए और आंगनबाड़ी केन्द्र महादेवगढ़ व चमारी में सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना चाहिए। कार्यकर्ता के लिए कक्षा 12वीं या 11वीं बोर्ड पास और सहायिका के लिए कक्षा 08वीं पास होना चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 में सम्पर्क किया जा सकता है।
- दुर्ग । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 194 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक स्वतंत्र माइक्रोफीन प्राईवेट लिमिटेड में 58, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्राईवेट लिमिटेड भिलाई में 136 पदों पर भर्ती की जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।








.jpg)




.jpg)





.jpg)





.jpg)

.jpg)