- Home
- छत्तीसगढ़
- -स्वच्छाग्राही दीदियों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित-जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैगा आदिवासी हितग्राहियों को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र बांटाबिलासपुर, /विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री श्री विजय शर्मा ने ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान’’ का शुभारंभ वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति श्री राजेश भार्गव, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा जिले के 62 ग्रामों के सरपंच भी शामिल हुए।जिले में आयोजित जिला प्रबंधन समिति के बैठक के पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने 08 बैगा जनजाति के हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति आदेश तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छाग्राहियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 10 स्वच्छाग्राहियों को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैगा हितग्राहियों के घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य का स्वीकृति आदेश प्राप्त करते हुए हितग्राहियों का खुशी देखते ही बन रही थी। हितग्राहियों ने बताया कि शौचालय स्वीकृति प्रदान कर हमे सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया। स्वच्छाग्राही दीदियों ने कहा कि हमें कचरा संग्रहण कार्य के लिए प्राप्त होने वाले मानदेय मिलने से हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
- -शहर को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की देंगे सौगात-कलेक्टर ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजाबिलासपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 23 नवम्बर को बिलासपुर आने की संभावना बन रही है। श्री साय बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रूपयों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य रूप से खेल से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं इसमें शामिल हैं। वे शहर में आयोजित विशाल राउत नाचा महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।कलेक्टर ने आज सवेरे सिटी कोतवाली के समीप मल्टी लेवल पार्किंग, दयालबंद में मिनी स्टेडियम एवं संजय तरण पुष्कर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। मल्टी लेवल पार्किंग में ग्राउण्ड फ्लोर पर 46 दुकान और तीन मंजिला पार्किग 270 चार पहिया वाहन एवं 200 मोटर बाईक के पार्किंग की व्यवस्था है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 25 करोड़ 17 लाख की लागत से इसका निर्माण किया गया है। दयालबंद स्थित मिनी स्टेडियम में आउटडोर एवं इण्डोर दोनों तरह के स्पोर्टस की सुविधा है। लगभग 22 करोड़ की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में क्रिकेट, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस, स्नूकर, स्क्वेश और जिम की सुविधा मिलेगी। इसी तरह संजय तरण पुष्कर में 12 करोड़ की लागत से स्पोर्टस कम्पलेक्स तैयार किया गया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी और डीएमएफ से निर्मित मिनोचा कॉलोनी सड़क एवं संकरी सड़क का भी निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कोनी में सिटी बस स्टैण्ड का भी अवलोकन किया। निगम को मिलने वाली 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें यहीं से संचालित होगी। उन्होंने सुरक्षित रखने के लिए उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तिफरा रैन बसेरा की तरह यहां पर भी यात्रियों के लिए एक रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए ताकि गरीब यात्री यहां ठहर सकें। कलेक्टर ने रिवर फ्रन्ट व्यू के सौंन्दर्यीकरण कार्य को भी देखा और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रवेश द्वार-लालखदान और सीपत मार्र्गें का अवलोकन किया और इनकी साफ सफाई एवं डिवाईडर के रंगरोगन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहर के प्रवेश के दौरान ही उस शहर के बारे में लोगों के दिमाग मेंइमेज बनता है। इसलिए सभी प्रवेश द्वारों की अच्छी सफाई और सौन्दर्यीकरण होना चाहिए। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना के जीएम तकनीकी श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थे।
- बिलासपुर, / प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में आवास मित्र की भर्ती के लिए 21-22 नवम्बर को काउंसिलिंग आयोजित की गई है। काउंसिलिंग संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ कार्यालय में सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। आवास मित्र का चयन मेरिट के अनुसार क्लस्टर वार किया जाएगा। जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा दावा आपत्ति के निराकरण के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची सभी जनपद पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। जिले की सरकारी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन पर भी सूची उपलब्ध है। काउंसिलिंग की सूचना के लिए अलग से कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। मार्गदर्शिका और विज्ञापन में दिए गए शर्तों के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।
- बिलासपुर, /डीएमएफ मद से लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया के तहत सीएमएचओ कार्यालय द्वारा फिर से दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवम्बर को शाम 5 बजे तक सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। दावा आपत्ति के लिए एक प्रारूप निर्धारित किया गया है, जो कि कार्यालय की सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
- -किसानों से व्यवस्थाओं की ली जानकारी-इलेक्ट्राॅनिक तौल सहित बायोमैट्रिक सिस्टम का किया अवलोकनरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज आरंग ब्लाॅक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने खरीदी केंद्रों में मिलने वाले व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि जताई। साथ ही कलेक्टर ने केंद्र में आए नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की। कलेक्टर ने इलेक्ट्राॅनिक तौल और बायोमैट्रिक सिस्टम का निरीक्षण किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मंदिरहसौद, नगपुरा और पचेडा सोसायटियों का दौरा कर वहां किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और धान खरीदी प्रक्रिया की स्थिति को अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से किया जाएं। उन्होंने बताया कि किसानों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी की सुविधा दी जा रही है, और केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही कलेक्टर ने किसानों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांची। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा निर्धारित की गई है कि 17 प्रतिशत से अधिक नमी न हो। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीसीसीबी सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा, कृषि उपसंचालक श्री के.के. कश्यप, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री नकुल चंद्रवंशी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार-खुशियां मिली अपार, खुशहाल होने लगे किसानरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को उनके उपज एवं मेहनत का पूरा-पूरा दाम मिलने लगा है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य पर 72 घंटे के भीतर मिल रहा है। आरंग के चटौद निवासी किसान श्री धनश्याम वर्मा ने अपने खेत के 37 क्विंटल धान पचेडा सोसायटी में बेचा। इसके बाद 72 घंटे के भीतर उनके मोबाइल पर राशि पहुंचने का मैसेज आया। इसके बाद उनकी खुशियां दोगुनी हो गई। श्री वर्मा बताते है कि धान की कीमत का सबसे अधिक दाम मिलना काफी अच्छी बात है और इस राशि से खेती को बढ़ावा मिलेगा। इससे पालन-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।किसान श्री धनश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि धान की सही कीमत मिलना हमारे लिए एक बड़ी राहत है। मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है, और इस पहल से हम जैसे लाखों किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को उनके उपज का सही मूल्य समय पर मिलना सुनिश्चित होगा। प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों को बल दे रहा है।
- -दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन, बस्तर ओलंपिक में भी हुए शामिलरायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज बीजापुर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों का भी जायजा लिया। श्री साव ने इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर विभिन्न योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने बीजापुर एजुकेशन सिटी में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ‘समर्थ’ का भ्रमण कर बच्चों से मुलाकात की और उनके समूह नृत्य की प्रस्तुति भी देखी। श्री साव ने जैतालूर स्थित गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं का काम देखा। वे मिनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक में भी शामिल हुए। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी कार्यों के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बीजापुर में नेलसनार से गंगालूर तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। 50 किलोमीटर लंबाई के इस सड़क के 39 किलोमीटर हिस्से का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। श्री साव ने अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए शेष 11 किलोमीटर सड़क का काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भैरमगढ़ विकासखंड के फुंडरी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का भी निरीक्षण किया। यह पुल बीजापुर को नारायणपुर से जोड़ेगा, जिससे बीजापुर और रायपुर की दूरी कम हो जाएगी। इसके निर्माण से बांगोली और बेलनार सहित कई गांवों के लोग बारहों महीने आवागमन कर सकेंगे। इससे व्यापक रूप से शासन की योजनाओं को अंदरुनी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पुल के निर्माण के बाद सड़कों के विस्तार के लिए सुरक्षा कैम्प स्थापित करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अधिकारियों और निर्माण कंपनियों से गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए दोनों कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र में निर्माणाधीन ये सड़क और पुल बीजापुर जिले के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले कई गांव स्थित हैं। इनके निर्माण से शासन-प्रशासन पर ग्रामीणों का भरोसा बढ़ेगा। साथ ही इनसे माओवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी सहायता मिलेगी।श्री साव ने बीजापुर जिले के गदामली ग्राम पंचायत के आश्रित वन ग्राम मिंगाचल में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। मिंगाचल में सोलर आधारित तीन स्ट्रक्चर के माध्यम से 42 घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत 65 लाख रुपए से अधिक की लागत से गांव में यह व्यवस्था की गई है। श्री साव ने हर घर जल उत्सव कार्यक्रम में यहां की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कांता सकनी को अभिनंदन पत्र प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर हर घर नल से पेयजल आपूर्ति के साथ ही महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर जानकारी ली।बस्तर में बदल रहे हालात, नियद नेल्ला नार से अंदरूनी क्षेत्रों में हो रहा तेजी से विकास – श्री अरुण सावउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक को संबोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव सरकार के कार्यों से बस्तर में बदलाव की बयार दिख रही है जिसका उदाहरण ये 12 हजार खिलाड़ी हैं जो बस्तर ओलंपिक में शामिल हो रहे हैं। मैं इन खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करता हूं और उम्मीद करता हूं कि बस्तर एवं बीजापुर के खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का परिचय देकर देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजापुर अत्यंत सुदूर क्षेत्र है। हमारी सरकार ने भटके हुए लोगों से मुख्य धारा में लौटने का आह्वान किया है, ताकि वे बेहतर जिंदगी जीकर अपने और अपने परिवार का सुनहरा भविष्य गढ़ सकें।श्री साव ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार से अंदरुनी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण सहित स्कूलों, आंगनबाड़ियों, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज सुलभ कराए जा रहे हैं। आवासहीन परिवारों का सर्वे कर पक्का आवास दिया जा रहा है। हमारे सुरक्षा बलों के जवानों का बीजापुर के विकास में बड़ा योगदान है जिनकी सुरक्षा के साये में लोगों को शासन की योजनाओं में शामिल कर सरकार बेहतर जिंदगी दे रही है। श्री साव के बीजापुर में निर्माण कार्यों के निरीक्षण और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री हेमंत रमेश नंदनवार और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
- -कांकेर जिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए हुआ चयनित-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाईरायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं श्री जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित होंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांकेर को देश का बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चयन होने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए कांकेर सहित राज्य के सभी मत्स्य कृषकों एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लैंड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान पर है। मछली बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर हैं। यह उपलब्धि हमारे राज्य के मत्स्य कृषकों की मेहनत का परिणाम है। छत्तीसगढ़ मछली बीज उत्पादन के मामले में न सिर्फ पूरी तरह से आत्मनिर्भर है, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मछली बीज निर्यात कर रहा है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 1,29,039 जल स्त्रोत उपलब्ध है, जिसका जल क्षेत्र 2.032 लाख हेक्टेयर है, जिनमें 96 प्रतिशत में किसी न किसी रूप में मत्स्य पालन हो रहा है। 3571 कि.मी का नदीय जलक्षेत्र भी उपलब्ध है। सघन मत्स्य पालन हेतु अतिरिक्त जलक्षेत्र निर्मित किया जा रहा है. अब तक कुल 6783 हेक्टर जलक्षेत्र निर्मित हो चुका है। एक समय था जब छत्तीसगढ़ मत्स्य बीज के लिए पश्चिम बंगाल राज्य पर निर्भर था। कुल 82 नवीन हैचरी निर्मित कर 115 हैचरियों के माध्यम से 546 करोड़ मत्स्य बीज का प्रति वर्ष उत्पादन होने से राज्य न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ अपितु अन्य राज्यों को भी मत्स्य बीज निर्यात कर रहा है।छत्तीसगढ़ में वर्तमान में प्रति वर्ष 7.30 लाख टन मत्स्य उत्पादन हो रहा है। राज्य अन्तर्देशीय मत्स्य उत्पादन में देश में 8 वें स्थान पर है। राज्य में अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन हेतु जलाशयों एवं बंद खदानों में अब तक 9551 केज, 415 बायोफ्लॉक, 06 आर.ए.एस. एवं 253 बॉयोफलॉक पॉण्ड स्थापित किए गए हैं। रायपुर, दुर्ग बिलासपुर एवं जांजगीर में थोक मत्स्य बाजार की स्थापना की गई। प्रदेश के मत्स्य पालकों का एन.एफ.डी.पी. योजना अंतर्गत पंजीयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। पात्रतानुसार मत्स्य कृषकों को एक प्रतिशत से लेकर तीन प्रतिशत ब्याज पर अल्प अवधि ऋण भी दिया जा रहा है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने करने की घोषणा की है। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।
- -विश्व शौचालय दिवस के मौके पर 19 नवम्बर से 10 दिसंबर तक स्वच्छता और शौचालय के उपयोग पर जागरूकता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजनरायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य जल्द ही ओडीएफ प्लस में मॉडल स्टेट बनने जा रहा है। राज्य में 36 लाख परिवारों के यहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं 13137 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। श्री शर्मा आज अपने निवास कार्यालय से विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली सम्बोधित कर रहे थे।गौरतलब है कि विश्व शौचालय दिवस के मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूरे राज्य में हमारा शौचालय, हमारा सम्मान की थीम पर 19 नवंबर से 10 दिसम्बर तक स्वच्छता के महत्व और शौचालय के उपयोग पर जन जागरूकता सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मौके पर 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय का स्वीकृति पत्र एवं 5 स्वच्छाग्राही दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के कल्पना को साकार करने का प्रण लेते हुए 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री का यह प्रण आज संपूर्ण राष्ट्र का प्रण बन चुका है। स्वच्छ भारत के निर्माण को एक जनक्रांति का स्वरूप देने की कड़ी में 19 नवम्बर, 2024 विश्व शौचालय दिवस से 10 दिसम्बर, 2024 मानव अधिकार दिवस तक पूरे राष्ट्र में अभियान मनाया जा रहा है।श्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी परिवार बिना शौचालय के न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यक्तिगत शौचालयों का उपयोग केवल एक व्यक्तिगत सुविधा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह पहल न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में सहायक होगी।श्री शर्मा ने कहा कि घरों में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता था, जिससे उनकी गरिमा और सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह रहता था। व्यक्तिगत शौचालयों ने उन्हें इस असुविधा से मुक्त किया है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। गांव के आस-पास के वातावरण में स्वच्छता बनी रहती है, जिससे बीमारियों पर नियंत्रण रखना आसान हो जाता है। कार्यक्रम को प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारीक सिंह, मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन ने भी सम्बोधित किया।
- -प्रत्येक बच्चे के विकास के लिए सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री साय ने 20 नवंबर को विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की है। विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि वयस्कों के समान बच्चों को भी कुछ अधिकार दिए गए हैं। हर बच्चे को जीने के अधिकार के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, समानता और पोषण पाने सहित कई अधिकार हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। बच्चों को स्वस्थ,सुपोषित,शिक्षित और सुरक्षित जीवन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल अधिकार दिवस ऐसा ही अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धताओं को फिर से दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी की कोशिश हो कि प्रत्येक बच्चे को विकास के लिए सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण मिल सके। श्री साय ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा सभी बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की है।
- -निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण करने कहारायपुर।. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बीजापुर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित बीजापुर जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। श्री साव ने बैठक में अंदरूनी इलाकों में सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में अनावश्यक लेट-लतीफी करने वाले और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देने वाले ठेकेदारों के कार्यों को निरस्त कर ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री साव ने बैठक में बीजापुर के आवापल्ली, बासागुड़ा, जगरगुंडा मार्ग की प्रगति की जानकारी ली और इसका निर्माण कार्य आगामी दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 किलोमीटर लंबाई के नेलसनार-गंगालूर मार्ग के शेष बचे 11 किलोमीटर का निर्माण कार्य भी जल्दी पूरा करने को कहा। श्री साव ने बीजापुर से भोपालपटनम मार्ग में मोदकपाल के पास सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत तीन चरणों के सर्वे कार्य को जल्द पूरा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजापुर एवं बस्तर संभाग सुदूरवर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्र है। यहां काम करने में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चुनौतियों के बीच काम करने का अनुभव अलग होता है। आप लोगों को बस्तर के सरल-सहज आदिवासी भाई-बहनों के विकास और कल्याण के कार्य करने का मौका मिला है। आप लोग संवेदनशीलता के साथ बस्तरवासियों की तकलीफों को समझें और उनसे प्रेमपूर्वक बातें कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। बीजापुर के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बैठक में विकास योजनाओं और जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत के सीईओ श्री हेमंत रमेश नंदनवार, डीएफओ श्री रामाकृष्णा रंगानाथा वाय., इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उप निर्देशक श्री संदीप बल्गा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार एक्का को अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जिला दुर्ग के न्यायालयीन कार्य, दुर्ग अनुभाग एवं भिलाई-3 अनुभाग के अंतर्गत छ.ग. भू-राजस्व संहिता से संबंधित अपील पुनरीक्षण एवं पुर्नविलोकन प्रकरण के निराकरण हेतु कलेक्टर की शक्तियों का उपयोग करने (प्रत्येक दसवां प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को अंतरित), दुर्ग अनुभाग एवं भिलाई-3 अनुभाग के अंतर्गत भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 240 एवं 241 के अंतर्गत कलेक्टर को प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुये प्रकरणों में समुचित आदेश पारित करने हेतु अधिकृत किया गया है। रोस्टर के अनुसार तहसील/अनुविभाग कार्यालय/उप पंजीयक कार्यालय/जनपद कार्यालय का निरीक्षण, महिला एवं बाल विकास विभाग के नस्तियों का निराकरण (स्थानांतरण/पदस्थापना/अनुशासनात्मक कार्यवाही से संबंधित नस्तियां कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएंगी), शासकीय कर्मचारियों के लिए शासन से प्राप्त होने वाले स्वत्वों के संबंध में वैध वारिसान प्रमाण पत्र जारी करना, शासकीय कार्यालयों के उपयोग हेतु भवन के किराया निर्धारण, प्रमाण पत्र जारी करना (2500 रु. तक के किराया) इसके ऊपर के प्रकरणों की नस्तियों को कलेक्टर को प्रस्तुत करना), अनुपयोगी डेड स्टॉक जो 5000 रू. तक की कीमत का हो, को अपलेखन करने का अधिकार, चोरी हुए 2000 रू. तक की सामग्री को अपलेखन करने का अधिकार, समयावधि में पेश शस्त्र लाईसेंसों का नवीनीकरण, शस्त्र अनुज्ञप्ति स्वीकृति एवं नवीनीकरण आदेश के पश्चात लाईसेंस बुक तथा लाईसेंस पंजी के प्रविष्टियों पर हस्ताक्षर एवं सत्यापन, अस्थायी फटाका लाईसेंसों का नवीनीकरण, 20,000 रू. तक आवर्ती व्यय स्वीकृति का अधिकार (उपजिलाध्यक्ष एवं तहसीलदारों के यात्रा भत्ता एवं औषधि देयकों की स्वीकृति), सेवानिवृत्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना की राशि, ग्रेच्यूटी एवं जी.पी.एफ./डी.पी.एफ. जमा राशि का भुगतान, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की यात्रा देयकों एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों की स्वीकृति, शासकीय वाहन के टायर, ट्यूब एवं बैटरी नियमानुसार क्रय करने की स्वीकृति, शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप टेलीफोन, विद्युत, पीओएल, शासकीय वाहनों के मरम्मत के व्यय की स्वीकृति, दुर्ग तहसील के अवैध उत्खनन के प्रकरणों का प्रावधान अनुसार निराकरण एवं नोडल अधिकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग व नोडल अधिकारी बायोमेट्रिक सिस्टम स्थापना जिला कार्यालय दुर्ग का प्रभार सौंपा गया है।अपर कलेक्टर श्री अरविन्द एक्का के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियाँ कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रस्तुत की जायेंगीे। जिनमें प्रोटोकाल अधिकारी, वित्त/स्थापना शाखा, भू-अभिलेख शाखा, डायवर्सन शाखा, लायसेंस शाखा, जिला नाजिर शाखा, चिटफंड शाखा, सांख्यिकी लिपिक, एस डब्ल्यू, सिविल सूट शाखा, सीएसआर मद शाखा, सहायक अधीक्षक सामान्य शाखा, खनिज शाखा, अल्प बचत शाखा, जिला कोषालय, आबकारी विभाग, श्रम विभाग/बाल श्रमिक परियोजना, चिप्स शाखा/लोक सेवा केन्द्र, जिला योजना मण्डल, छ.ग. आवास साफ्टवेयर/भवन निर्माण नियमितीकरण, जिला कार्यालय परिसर के कार्यालयों/विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण, आदिम जाति कल्याण विभाग के नस्तियों का निराकरण, अन्तयावसायी वित्त विकास निगम, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के नस्तियों का अंतिम निराकरण, जेल/होमगार्ड/सैनिक कल्याण बोर्ड इत्यादि शाखाओं के साथ-साथ कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य भी शामिल है।इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह को उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग (सामान्य निर्वाचन), उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग (स्थानीय निर्वाचन), परिसीमन (पंचायत एवं नगरीय निकाय), चिटफंड कंपनी के प्राप्त आवेदनों के निराकरण, नजूल एवं नजूल जांच से संबंधित समस्त नस्तियों एवं प्रकरणों का अंतिम निराकरण करने (भूमि आबंटन के प्रकरणों को छोड़कर), नजूल शाखा के केवल हुडको भिलाई से संबंधित समस्त नस्तियों का जिसमें कलेक्टर का आदेश अनिवार्य ना हों, अपर कलेक्टर के रूप में निराकरण का दायित्व सौंपा गया है। हुडको से संबंधित समस्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने, नजूल शाखा के प्रकरणों एवं नस्तियों का जिनमें कलेक्टर का आदेश अनिवार्य न हो, अपर कलेक्टर के रूप में निराकरण, 4000 वर्गफुट तक के नजूल पट्टे का नवीनीकरण, ऋणमुक्ति अधिनियम 1976, पट्टाधृति अधिनियम 1984/1998 के अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण, नोडल अधिकारी राजीव गांधी आश्रय योजना 2019 एवं पट्टाधृति अधिनियम 1984, विभागीय जांच अधिकारी जिला कार्यालय दुर्ग का दायित्व दिया गया। अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियाँ कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रस्तुत की जायेंगीे। जिसमें वरिष्ठ लिपिक 1, 2 एवं 3 शाखा, नगरीय प्रशासन (डूडा) शाखा, मुख्यमंत्री घोषणा शाखा के साथ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये, अन्य कार्य शामिल है।अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे को सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रथम अपील प्रकरणों का निराकरण, जिला विवाह अधिकारी, प्रोटोकॉल शाखा, भू-अभिलेख शाखा एवं डायवर्सन शाखा, भू-अर्जन/भू आबंटन अधिकारी, लायसेस शाखा, सांख्यिकी लिपिक शाखा, सहायक अधीक्षक सामान्य शाखा, सिविल सूट व्यवहारवाद शाखा, जिला दुर्ग स्थित विभिन्न विभाग/कार्यालयों का निरीक्षण हेतु प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। अपर कलेक्टर श्री रावटे को सीएसआर शाखा, डीएमएफ शाखा, मानव अधिकार आयोग के प्रकरण/नागरिकता प्रमाण पत्र, नशा मुक्ति अभियान जिला दुर्ग, उद्यानिकी विभाग दुर्ग, आदिम जाति कल्याण विभाग दुर्ग, जिले अंतर्गत सड़क मरम्मत निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के पर्यवेक्षक, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय महाविद्यालय कचान्दूर दुर्ग एवं कॉल सेंटर शाखा जिला कार्यालय दुर्ग के नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। धमधा/पाटन अनुभाग के अंतर्गत छ.ग. भू-राजस्व संहिता से संबंधित अपील पुनरीक्षण एवं पुर्नविलोकन प्रकरण के निराकरण हेतु कलेक्टर की शक्तियों का उपयोग (प्रत्येक दसवां प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को अंतरित) एवं धमधा/पाटन अनुभाग के अंतर्गत भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 240 एवं 241 के अंतर्गत कलेक्टर को प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुये प्रकरणों में समुचित आदेश पारित करने हेतु अधिकृत किया गया है। अपर कलेक्टर श्री रावटे धमधा, पाटन तहसील के अवैध उत्खनन के प्रकरणों का प्रावधान अनुसार निराकरण का कार्य करेंगे। सक्षम अधिकारी नगर भूमि सीमा दुर्ग (अधिनियम समाप्ति उपरांत शेष अनुसांगिक कार्यवाही हेतु), राजस्व विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों की जानकारी समय पर भेजने हेतु नस्ती कलेक्टर के समक्ष पेश करना, जिले के प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों के निराकरण (आर.बी.सी. 6-4), मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव द्वारा आयोजित विडियो कांफ्रेसिंग का कार्य, शिकायत शाखा से प्राप्त नस्तियॉं (आवश्यकता अनुसार महत्वपूर्ण होने से कलेक्टर को प्रस्तुत), पीजीएन के आवेदन पत्रों का निराकरण एवं अन्य मदों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समय-समय पर समीक्षा तथा व्यक्तिगत रूचि लेकर निराकरण करने का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये कार्यों का दायित्व भी शामिल है।अपर कलेक्टर श्री रावटे के माध्यम से विभिन्न शाखाओं की नस्तियाँ कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रस्तुत की जायेंगीे। जिनमें खाद्य शाखा, नजूल व नजूल जांच, भू-अर्जन व भू- बंटन शाखा, स्वेच्छानुदान, जनसंपर्क, मुख्यमंत्री सहायता शाखा, सी एम घोषणा, जनगणना शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व/राजस्व मोहर्रिर शाखा, सहायक अधीक्षक (सामान्य)/वरिष्ठ लिपिक-1, 2, 3,/पासपोर्ट शाखा, राजस्व लेखा शाखा/बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधक/सूखा राहत शाखा, प्रेषक व मुद्रलेखन शाखा, मुख्य प्रतिलिपि शाखा, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री/लायब्रेरी शाखा, पर्यावरण अधोसंरना मद, 20 सूत्रीय, 15 सूत्रीय एवं अल्पसंख्यक आयोग, काउन्टर शाखा, जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई/केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग/नेहरू युवा केन्द्र/खेल विभाग दुर्ग/शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत, सचिव रविशंकर स्टेडियम/मानस भवन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जानकारी प्रस्तुत करना एवं समय-समय पर कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य शामिल है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री संजीव ब्रिजपुरिया ने जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना के कार्यों का जायजा लिया और एजेंसी को कार्य को तेजी से करते हुए तकनीकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता श्री ब्रिजपुरिया ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों को नल कनेक्शन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर काम करना होगा। मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। इस योजना के पूरा होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और उनकी जीवनशैली में सुधार आएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री उत्कर्ष उमेश पांडेय, सहायक अभियंता श्री प्रकाश सिंह ठाकुर, उपभियंता सुश्री कल्पना पोया और टीपीआई एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
- -10 नवाचारी शिक्षक, 6 उत्कृष्ट शाला और 7 संकुल समन्वयक को मिला सम्मानदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत 23 शिक्षकों को सम्मानित किया। जिसमें धमधा ब्लॉक के 11, पाटन ब्लॉक के 07 और दुर्ग ब्लॉक के 05 शिक्षक शामिल है। जिले के विभिन्न स्कूलों के 10 शिक्षकों को माह सितम्बर और अक्टूबर के लिए ’पोस्ट ऑफ द मंथ’ और ’बोलेगा बचपन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट दुर्ग कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की माह सितम्बर में आयोजित मासिक परीक्षा मे उत्कृष्ट परिणाम देने वाले 6 विद्यालय के प्राचार्यों को एवं माह अगस्त से अक्टूबर तक जिस क्लस्टर के विद्यालयों ने सक्रिय सहभागिता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन संकुलों के 7 संकुल समन्वयकों को सम्मानित किया गया। विनोबा ऐप के माध्यम से हर महीने जिले के नवाचारी शिक्षकों को ’’पोस्ट ऑफ द मंथ’’ और विभिन्न कौशल संवर्धन पहल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इसके अलावा बोलेगा बचपन, टॉप 3 क्लस्टर और उत्कृष्ट दुर्ग कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से छात्रों के समग्र विकास के लिए इसी तरह कार्य करते रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में ओपन लिंक्स फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्राची तुमसरे और जिले के अनेक शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री एम. भार्गव, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा, विनोबा नोडल डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तमन, डीएमसी श्री सुरेन्द्र पांडे, एपीसी श्री विवेक शर्मा, एमआईएस प्रशासक श्री संजय कुमार वर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कैलाश साहू उपस्थित थे।
- दुर्ग / राज्य नोडल अधिकारी उपायुक्त श्री आर.के.शर्मा ने विगत दिवस दुर्ग जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड पाटन में मनरेगा के निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया गया।भ्रमण के दौरान उप आयुक्त द्वारा विकासखण्ड पाटन के निर्माण कार्य और ग्राम पंचायत मोतीपुर आंगनबाड़ी भवन एवं सोक पीट निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में उपस्थित बच्चों से बात की। इस पर तकनीकी सहायक ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर होने के कारण आंगनबाड़ी बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहे हितग्राही से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए 90 दिवस की मजदूरी प्राप्त हुई। आवास में दो रूम एक किचन का निर्माण किया गया है। हितग्राही ने बताया कि वह पहले कच्चे मकान में रहता था अब आवास मिल जाने से उनका परिवार एक पक्के छत के नीचे जीवन यापन करेगा। वही उन्होंने ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा में तालाब के किनारे वृक्षों को सुरक्षित किए गए अमृत सरोवर निर्माण की सराहना की। ग्राम पंचायत भवन में मनरेगा के तहत पंजी के संधारण व दस्तावेज की जांच की गई। इस पर रोजगार सहायक को संधारित पंजी को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा में 28 हितग्राही का आजीविका हेतु प्रोजेक्ट उन्नति के तहत हितग्राहियों को आचार आगबत्ती, फिनाईल, निरमा, साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल भुनेश्वरी वर्मा से चर्चा की गई। उन्होंने हितग्राहियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर आजीविका की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को कहा। साथ ही उन्होंने गुजरा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पंचायत गुजरा के डबरी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही मनरेगा के तहत उचित मूल्य की दुकान, हाट सेग्रीगेशन यार्ड, बाजार चबूतरा निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्यो की प्रंशासा की। भ्रमण के दौरान तकनीकी समन्वयक सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी पाटन तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक उपस्थिति थे।
- -खरीदे गए धान का अवलोकन कर गुणवत्ता को परखाबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह ने आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जुंगेरा में स्थित धान खरीदी केन्द्र पाररास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खरीदे गए धान के बारदाने का अवलोकन कर धान के गुणवत्ता को परखा। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों को वास्तविक किसानों के रकबे की धान की खरीदी हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्हांेने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर उनके द्वारा बेचे गए धान की मात्रा के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में धान के रखरखाव हेतु स्टेकिंग की व्यवस्था तथा धान विक्रेताओं के आधार सत्यापन हेतु लगाए गए बायोमेट्रिक मशीन आदि कार्यों के संबंध जानकारी ली। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने धान खरीदी पंजी एवं आॅनलाईन एंट्री के कार्य का अवलोकन कर किसानों से धान खरीदी की कुल मात्रा एवं उसकी समुचित एंट्री के कार्य का सूक्ष्मता से परीक्षण भी किया। कलेक्टर ने धान खरीदी के कार्य के पहले दिन 14 नवंबर एवं आज 18 नवंबर के लिए जारी किए गए टोकन एवं खरीदे गए कुल धान की मात्रा के संबंध मंे जानकारी ली। मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधन ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र पाररास में धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर को कुल 24 किसानों एवं आज 18 नवंबर के लिए 36 किसानों के टोकन कटने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को 24 किसानों का कुल 744.80 क्ंिवटल धान की खरीदी करने की जानकारी दी। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने तथा धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बैठक, पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राजेन्द्र राठिया, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री सीआर रावटे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- बालोद । जिले में वर्ष 2024-25 में होने वाली पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदा आमंत्रित की गई है। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि आगामी नगरीय निकायों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदा 27 नंवबर 2024 को दोपहर 03 बजे तक आमंत्रित की गई है। निविदा 27 नवंबर को शाम 04 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि निविदा फाॅर्म कार्यालय कलेक्टर निर्वाचन शाखा से प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेेक्टर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
- - कृषक भागीरथी एवं जोहार ने की व्यवस्थाओं की सराहना, नई व्यवस्था से आसानी से हो गई उनकी धान की खरीदीबालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले के सभी 143 धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शी एवं सुविधाजनक ढंग से धान खरीदी का कार्य संपन्न हो रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन उपलब्ध होने से शीघ्रता एवं आसानी से किसानों के धान खरीदी होने के साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रहा है। इस नई व्यवस्था से बालोद जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव के कृषक श्री जोहार एवं ग्राम भण्डारी पारा डौण्डी के कृषक श्री भागीरथी ने राज्य शासन की इस नई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए अत्यंत कारगर एवं लाभप्रद बताया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से इस वर्ष शीघ्रता से बिना किसी परेशानी के उनकी धान की खरीदी हो गई। किसानों ने कहा कि इस नई व्यवस्था से धान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की हेर-फेर की गुंजाईश नही है। जिसके कारण हम सभी कृषक बहुत ही प्रसन्नचित है।धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की उपलब्ध सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए किसान जोहार ने बताया कि इस नई व्यवस्था से हम किसानों के धान बिक्री का कार्य बहुत ही आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास उनके ग्राम छिंदगांव में मात्र 01 एकड़ खेती योग्य कृषि भूमि है। वे इस कृषि भूमि में खेती के अलावा मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के धान खरीदी केन्द्र में अतिथियों द्वारा उनका स्वागत, अभिनंदन के बाद उनके धान की खरीदी की गई। किसान जोहार ने बताया कि धान खरीदी के कर्मचारियों के द्वारा धान खरीदी केन्द्र के इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन के माध्यम से बहुत ही कम समय में आसानी एवं पूरे पारदर्शी तरीके से उनके धान खरीदी के कार्य को पूरा किया गया। इस दौरान उन्होंने कुल 20 क्विंटल धान की बिक्री की और इस कार्य में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हुई। किसान जोहार ने राज्य शासन के इस धान खरीदी योजना से मिले राशि को अपने जरूरत के समय के लिए बहुत बड़ा सहारा बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की है। किसान जोहार ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी योजना से मिले राशि का उपयोग उन्होंने अपने खेती बाड़ी के अलावा अन्य पारिवारिक कार्यों के लिए किया है।इसी तरह राज्य सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना तथा सभी धान खरीदी केन्द्रों में की गई इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की नई व्यवस्था की सराहना विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के भण्डारी पारा के कृषक श्री भागीरथी ने भी किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की नई व्यवस्था ने किसानों के धान बिक्री के कार्य को बहुत ही आसान बना दिया है। जिसके कारण धान खरीदी केन्द्र में बहुत ही शीघ्रता, आसान एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी का कार्य संपन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 01 एकड़ 40 डिस्मिल पैतृक कृषि भूमि है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र डौण्डी में कुल 15 क्ंिवटल 60 किलो धान की बिक्री की है। किसान भागीरथी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी के निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने किसानों के वास्तविक जरूरतों को समझते हुए उनके मेहनत का सम्मान करते हुए प्रति एकड़ 3100 रुपए में धान खरीदी करने का निर्णय लिया है, वास्तव में वह काबिले तारीफ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य शासन के सभी धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन की नई व्यवस्था से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किसानों के लिए सोने पे सुहाग साबित हो रहा है।
- भिलाईनगर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को जानकारी मिली थी कि नगर पालिक निगम भिलाई में लगभग 150 उद्यान है। जहां पर स्थानीय निवासी रोज सुबह एवं शाम टहलने, बैठने, व्यायाम करने उद्यानों में आते है। उनके साथ ही उद्यानों में बच्चे भी खेलने आते रहते है।निगम आयुक्त उद्यानों की साफ-सफाई व्यवस्था देखने के लिए जी.ई.रोड स्थित नेहरू नगर जीम, योग, खेल एवं राशि उद्यान पहुंचे। वहां की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किये। उद्यानों की साफाई कर रहे कर्मचारियों से बात किये। यह देखने में आता है, कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निगम के उद्यानों में लगे फैसिंग, तारो एवं ग्रील को तोड़ देते है। वहां से आने-जाने का रास्ता बना दिया जाता है। कुछ ग्रीलों को चोरी कर ले जाते है। इसके लिए आयुक्त ने निर्देशित किया की जहां भी ऐसी घटना होती है। वहां का स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन लेकर पंचनामा तैयार कर एफआईआर दर्ज कराया जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा तपसीस की जाएगी और संबंधितो को इसकी सजा दी जाएगी।आयुक्त पाण्डेय ने उद्यानों में आन-जाने वाले लोगो से अनुरोध किये है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को देखे तो मना करें। यह संपत्ति हम सबकी है, सबको इसका देख-रेख वैसा ही करना है जैसा अपने घर की संपत्ति का करते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम भिलाई का सफाई मित्र रोज सुबह प्रत्येक घर के दरवाजे पर जाता है और आवाजें लगता है। घर से निकलने वाले गीले एवं सुखे कचरे को लेकर आता है। सफाई सुपरवाइजर से जानकारी मिली कि नेहरू नगर के कुछ बंगलो में रहने वाले घर से निकलने वाले कचरे को उद्यानों में लाकर फेंक देते है। अपने बंगलो से निकलने वाले कचरे का उद्यानों में फेंकना संक्रिणता का द्योतक है । ऐसा करने वालो पर अर्थ दंड की कार्यवाही की जावेगी।
- -विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण-कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षादुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के साथ विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी हेतु गिरदावरी सत्यापन की जानकारी ली।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित योजनाओं और सरकारी कार्यालयों की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की विशेष भूमिका तय की गई है। इस पहल के तहत, जिला स्तर के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत, पी.डी.एस., विद्यालय एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की गतिविधियों का अवलोकन करना होता है। इस प्रक्रिया में अधिकारी एक विशेष एप्लिकेशन के माध्यम से सभी जरूरी जानकारियां प्रस्तुत करते हैं, जिससे योजनाओं और कार्यक्रमों की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में कलेक्टर ने सत्यापन कार्य के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें 30 नवम्बर से पहले सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने धान खरीदी में अनियमितता पाये जाने पर प्रकरण अनिवार्य रूप से तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही खाद्य अधिकारी से खरीफ विपणन 2024-25 में धान उर्पाजन केन्द्रों में बफर लिमिट निर्धारण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागों में लंबित पेंशन प्रकरण को शीघ्र पूर्ण करने को कहा।कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान पशु संगणना की भी जानकारी ली। जिले में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने उद्यानिकी विभाग को मिले लक्ष्य पूर्ति हेतु उप संचालक कृषि को कृषकों को ऑयल पाम की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की अद्यतन प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी नगरीय निकायों, जनपद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुनः डोर-टू-डोर अभियान चलाकर परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धावस्थ्या पेंशन के सभी हितग्राहियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार सेवानिवृत्ति पश्चात् लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण पर भी अधिकारी विशेष ध्यान देवे।कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना व समग्र शिक्षा के तहत प्रगतिरत निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्कूल जतन योजना के अंतर्गत निर्माण एजेंसी द्वारा जीर्णोद्धार स्कूल व शौचालय का मूल्यांकन कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करते हुए 30 नवम्बर से पहले स्कूल शौचालयों की मरम्मत पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों में केन्द्र के खुलने का निर्धारित समय चस्पा करने को कहा, ताकि आम जनता को परेशानी न हो। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के वेब एवं पोस्ट द्वारा प्राप्त शिकायत, सारथी-ई पोर्टल और पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही शीघ्र प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, एसडीएम दुर्ग श्री एच.एस. मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा रोपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अनूठा प्रयास है, जिसमें सभी लोग स्वस्फूर्त अपनी भागीदारी दे रहे हैं। श्री साय ने सभी से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण का उपहार देते हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद अचानक सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के कैंप पहुंचे थे। वृक्षारोपण के दौरान सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।
-
- खेल अनुशासन के दायरे में श्रेष्ठ और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें खिलाड़ी
- देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं की 33 टीमों के 1064 प्रतिभागी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
- प्रतियोगिता में बॉस्केटबॉल बालक 14 व 17 वर्ष एवं बालिका 14 वर्ष के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- 68वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
राजनांदगांव । महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने सोमवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभांरभ दिग्जिवय स्टेडियम राजनांदगांव में किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति श्री खूबचंद पारख, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर आसमान में गुब्बारे छोड़े। इसके पश्चात खिलाडिय़ों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने संस्कारधानी राजनांदगांव में देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवा खिलाडिय़ों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबसे खुबसूरत देश के रूप में जाना जाता है। हम सब जानते है कि अनेकता में एकता भारत की विशेषता है, वहीं आज यहां देखने को मिल रही है। हमारे अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग भाषा, पहनावा अपने आप में खुबसूरत होती है और सभी एक माला में पिरोए हुए हैं। सभी एक खुबसूरत फूल की तरह है। उन्होंने कहा कि बॉस्केटबॉल खेलने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए खिलाडिय़ों का आगमन राजनांदगांव में हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी की अपनी-अपनी अपेक्षाएं और इच्छाएं होती है सभी यह सोच करके आते हैं कि यहां से जीतकर जाएंगे और खेल भावना से खेलते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में कोई जीतता है तो कोई हारता है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि इच्छाएं और सपने कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। सपने हमेशा ऊंचा उडऩे के लिए देखने कहा। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर का खेल रहे है कल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को जीत कर जाने के लिए कहा। उन्होंने देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दी।
पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति श्री खूबचंद पारख ने कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय देने आए हैं। प्रतियोगिता में कोई जीतता है तो कोई हारता है। उन्होंने कहा कि जो जीतता है उसके लिए अपनी जीत को बरकरार रखना बहुत बड़ी चुनौती होती है, जबकि जो हारता है उसे शिखर तक पहुचने के लिए केवल कोशिश करनी पड़ी है। उन्होंने सभी टीमों को अनुशासन में अपने बेहतर प्रदर्शन करने कहा। प्रतियोगिता में जो टीम भाग लेती है उसमें से कई टीमें हार जाती है। लेकिन अपने प्रदर्शन से लोगों के दिल में अपना एक विशेष स्थान प्राप्त कर लेती हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल अनुशासन के दायरे में रहकर खेल भावना से अपने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने कहा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम गौरवान्वित करता है वह स्कूली खेल से चलकर शिखर तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि इस खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर खेल के लिए चुने जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से अपने प्रदर्शन को श्रेष्ठ करने के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि जिले में 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 18 से 22 नवबंर 2024 तक आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में बॉस्केटबॉल बालक 14 व 17 वर्ष एवं बालिका 14 वर्ष के मैच दिग्विजय स्टेडियम में खेंले जायेंगे। प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों एवं संस्थाओं की टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में आंध्रप्रदेश, बिहार, चण्डीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एण्ड कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, उडि़सा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल राज्यों के साथ सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, सीबीएसई, सीआईएससीई, डीसीएमसी, आईटीजीएस स्र्पोट्स आर्गनाजेशन, आईपीएससी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, विद्याभारती के अलावा मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में बॉस्केटबॉल 14 वर्ष में 336 बालक, 17 वर्ष में 383 बालक एवं 14 वर्ष में 345 बालिकाओं सहित कुल 1064 प्रतिभागी शामिल। इस अवसर पर एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती संगीता राव, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी श्री राजेन्द्र गोलछा सहित विभिन्न राज्यों से आए कोच एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। -
- निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वीकृत निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन के लिए सक्रियतापूर्वक और जिम्मेदारी से कार्य करने कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत किये गए है, उसे शीघ्र प्रारंभ करें और जो कार्य निर्माणाधीन है उसे पूर्ण करें। उन्होंने गांवों में सड़क निर्माण करने के समय विशेष ध्यान देने कहा। गांव में सड़क निर्माण के दौरान नाली सीधी रहे यह सुनिश्चित करने कहा। जिससे पानी की निकासी आसानी से हो सके। उन्होंने मोड़ वाली स्थानों में सड़कों पर तकनीकी रूप से उसमें स्पीड ब्रेकर बनाने कहा। जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूल भवनों का लगातार निरीक्षण करने कहा। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे संबंधित क्षेत्रवासियों को इसका लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन किया गया है उन किसानों को समय पर राशि भुगतान करने कहा। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने कहा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग और सेतु निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे। -
महासमुंद / नगर पंचायत पिथौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत संभावित पात्र हितग्राहियों का रैपिड असेसमेंट सर्वे आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार यह सर्वे 19 से 21 नवंबर 2024 तक विभिन्न वार्डों में किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पिथौरा से प्राप्त जानकारी अनुसार यह शिविर 19 नवंबर को वार्ड 01 से 05 तक, शारदा चौक रंग मंच, 20 नवंबर को वार्ड 06 से 10 तक, मंदिर चौक रंगमंच और 21 नवंबर को वार्ड 11 से 15 तक नगर पंचायत पिथौरा कार्यालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे। सर्वे प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु श्री धरमुराम सिन्हा, श्री मुकेश निषाद, श्री सुरेन्द्र नायक, श्री धनेन्द्र साहू, और श्री धनेश्वर निषाद की ड्यूटी निर्धारित की गई। सभी संबंधितों को निर्देश दिया गया है कि पात्र हितग्राहियों के सर्वेक्षण कार्य को समय पर पूरा करें।



.jpg)





.jpg)








.jpg)






.jpg)

.jpg)