- Home
- छत्तीसगढ़
-
- आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजनटी सहदेवभिलाई नगर। आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में बालाजी मंदिर के आंध्र भवन ऑडिटोरियम में रविवार को तेलुगु भाषी विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए मेगा इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा के दो सौ से ज्यादा विवाह योग्य युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। इनमें अमेरिका, कनाड़ा, ऑस्ट्रेलिया तथा सिंगापुर के युवक-युवती भी शामिल हैं। परिचय वेदिका (सम्मेलन) की शुरुआत श्रीदेवी-भूदेवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। 2015 में पहली बार परिचय वेदिका की शुरुआत हुई थी।पंजीयन में ज्यादा थी युवकों की संख्यापंजीयन कराने का सिलसिला सुबह दस बजे ही आरंभ हो गया था, जो शाम को पांच बजे के बाद भी जारी रहा। ट्विनसिटी के अलावा आसपास के शहरों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, चिरमिरी, कटनी, मनेंद्रगढ़ के सैकड़ों युवक-युवती और उनके अभिभावक इस मेगा इवेंट के साक्षी बने। पंजीयन में युवतियों की तुलना में युवकों की संख्या बहुत ज्यादा थी। लगभग नब्बे प्रतिशत युवकों के पंजीयन प्राप्त हुए। इस अवसर पर आंध्र महिला मंडली की अध्यक्ष पेरि पद्मा, रायपुर आंध्र एसोसिएशन के उपाध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी, एक्सक्यूटिव मेंबर्स बीवीएस राजकुमार, डी अनंतराव एवं एल रूबेशराव का शॉल देकर का सम्मान किया गया।वैवाहिक रिशते जोड़ने का प्रयासआंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव ने इस मौके पर कहा कि विवाह योग्य युवक-युवतियों की विस्तृत जानकारी एक हफ्ते बाद भी कार्यालयीन समय में आकर प्राप्त कर सकते हैं। हमारा मकसद है युवाओं को एक-दूसरे से परिचय कराना और उनके विवाह की संभावनाओं को अंतिम परिणति तक पहुंचाना। सचिव पीएस राव ने कहा कि समाज के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद कैरियर बनाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में चले जाते हैं। हमारा प्रयास है कि ऐसे बच्चों को एक प्लेटफार्म देना, जिससे उन्हें मनपसंद जीवनसाथी के चुनने में मदद मिल सके। बदलते परिवेश और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सम्मेलनों की दरकार है।सम्मेलन को सफल बनाने में इनका रहा योगदानसम्मेलन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, सहसचिव बीए नायडु व एनएस राव, प्रबंधकारिणी सदस्यों के लक्ष्मीनारायण, सीएच श्रीनिवास, एस रवि, वाई भास्करराव, पी मुरहरी, के वेंकटराव, वेंकटेश्वर राव, के रमणमूर्ति, जेके राजू, एलएन राव, आर श्रीनिवास, जीवीकेएम रेड्डी, एम पद्मकिशोर, के श्रीनिवास, पी धर्माराव, केएल प्रसादराव, दुर्योधन रेड्डी, पी केशवराव, गणेश, बुच्चि लिंगम, एसवी विजय कुमार, पी हरिकृष्णा, वाईवीएस शर्मा, ए गोविंद राव, वीएसएस श्रीधर, ए सूर्य नारायण, आर गोपालराव तथा बी महेंद्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। - -बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिलरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई में 11 विशेष पिछडी जनजाति कमार परिवार रहते हैं जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 193 है।अब दोनों ही गांव के कमार जनजाति के सभी लोगों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व जाति प्रणाम पत्र बन गया है । महिलाओं के जनधन बैंक खाते खुल गए हैं। पात्रतानुसार किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएम मातृत्व वंदन योजना का लाभ मिला है। सभी की सिकल सेल जांच एवं सभी घरों में विद्युतीकरण हो गया है। इसके साथ ही 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी सुविधा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को प्रदान की गयी है।15 नवम्बर 2023 से शुरू हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार और अवरई में संतृप्तिकरण अभियान शुरू किया गया। इसमें योजना से छूटे हुए लोगों का चिन्हांकन उपरांत उन्हें लाभान्वित करने पर जोर दिया गया और एक वर्ष के अन्दर ही 11 योजनाओं से शतप्रतिशत लोगों को लाभान्वित किया गया।गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना का मूल उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी), परिवारों और बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार करना है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत कमजोर जनजाति समूहों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
- -वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देशरायपुर / कोरिया जिले में एक बाघ की मौत की खबर ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है। आज गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक एवं वनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर ने इस सम्बंध में जानकारी दी है कि 8 नवम्बर 2024 को दोपहर एक बजे ग्रामीणों से परिसर रक्षक गरनई को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटवार के पास खनखोपड़ नाला के किनारे एक बाघ की मृत्यु हुई है।घटना स्थल बीट गरनई, सर्किल रामगढ़, परिक्षेत्र सोनहत, कोरिया वनमण्डल के असीमांकित वनक्षेत्र के समीप है। संबंधित वनरक्षक के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। तत्काल वन मण्डलाधिकारी कोरिया, संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुन्ठपुर, उप वनमण्डलाधिकारी उत्तर बैकुन्ठपुर, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत्त अम्बिकापुर, वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सरगुजा मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों की टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास डेढ़ से दो किलोमीटर परिधि में तलाशी की गई।प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि बाघ का शव दो-तीन दिन पुराना था। 9 नवम्बर को वन विभाग, पुलिस, एनटीसीए प्रतिनिधि और ग्रामीणों की उपस्थिति में चार सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा बाघ का पोस्टमार्टम किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि बाघ के स्किन, नाखून, दाँत और अन्य सभी अंग सुरक्षित थे, किसी भी प्रकार का अंग-भंग नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद बाघ का दाह संस्कार कर दिया गया और उसके महत्वपूर्ण अंगों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए संरक्षित किया गया। इस मामले में गोमर्दा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की गई।सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर उपस्थित रहे एवं समस्त वन अधिकारियों/कर्मचारियों को अपराधियों की पतासाजी करने एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
- -आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 12 सेवाओं का आयुष पद्धति के माध्यम से हो रहा है क्रियान्वयन-छत्तीसगढ़ में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित-आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना लगभग सवा करोड़ मरीजों की ओपीडीरायपुर / छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य स्तर पर डीकेएस और मेकाहारा जैसे अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रहे हैं तो वहीं संभाग स्तर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों का कार्य निरंतर जारी है। इसी तरह से जिले और ब्लाक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर राज्य के लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रख रहे हैं।छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों की सामान्य जानकारी एवं रोगों के घरेलू उपचार तथा औषधियों की जानकारी प्रदान करने में बेहद मददगार साबित हो रहे हैं । इसके अंतर्गत संपूर्ण 12 सेवाओं का आयुष पद्धति के माध्यम से क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे मरीजो को लगातार लाभ मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों के माध्यम से जनसामान्य को दैनिक योगाभ्यास हेतु प्रेरणा एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है ताकि मरीज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहें।आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा निरंतर मरीजों का इलाज किया जा रहा है एवं उनकी देखभाल की जा रही है। राज्य सरकार की इस पहल से लोगों को लगातार लाभ भी मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना 1 करोड़ 38 लाख ओपीडी और मासिक 3 लाख एनसीडी मरीजों का इलाज हो रहा है जो अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करता है।आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदान की जाने वाली मुख्य 12 स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, परिवार नियोजन गर्भनिरोधक सेवाएं और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित संचारी रोगों का प्रबंधन, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन तथा तीव्र साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए बाह्य रोगी देखभाल शामिल हैं। इसी तरह से गैर संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, सामान्य नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल, वृद्धजन एवं उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की जांच और बुनियादी प्रबंधन जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।
- -मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोकरायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत उप-निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 13 नवम्बर तथा उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणीकरण आवश्यक है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के लिए यह अनिवार्य होगा। आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आवेदनकर्ताओं द्वारा ऐसे विज्ञापन के प्रस्तावित प्रकाशन दिनांक से कम से कम दो दिवस पूर्व मीडिया प्रमाणन समिति को आवेदन प्रस्तुत किए जाने चाहिए।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदान दिवस के एक दिन पहले और मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणन आवश्यक है।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किये। बैठक में सड़क किनारे आवारा पशुओं के बैठने, गौशाला एवं शासकीय भूमि के समतलीकरण हेतु 16 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। दुर्ग ब्लाक में ग्राम पंचायत ननकट्टी, जेवरा चंदखुरी, कोल्हापुरी, खपरी (सी), धमधा ब्लाक में मुरमुंदा, मुर्रा, नंदनी-ख़ुंदनी, पथरिया, कोड़िया, लिटिया, बरहापुर और पाटन ब्लाक में महुदा, किकिर मेटा, मर्रा, केसरा के ग्राम पंचायतों में आवांरा पशुओं को रखने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।बैठक में सीईओ ने कहा कि मुख्य मार्गों पर बैठने वाले पशुओं को हटाने के लिए जनपद स्तर पर जॉइंट टास्क फोर्स का गठन किया गया जाए जिसमें पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से सम्मिलित होंगे। जनपद की टीम में करारोपण अधिकारी विकास विस्तार अधिकारी के नेतृत्व में सचिव, रोजगार सहायक, मेट को आदेशित किया गया है कि वे पशु चिकित्सा विभाग के साथ समन्वय करते हुए कार्य करें। मुख्य मार्ग के निकट पशुओं के आश्रय स्थल बनाए जाने तथा रख-रखाव की निगरानी की व्यवस्था, कांजी हाउस, गौशालाओं की क्षमता वृद्धि करने और अतिरिक्त गौशालाओं को आवश्यकता के आधार पर आकलन के अनुसार गौशाला में व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पालतू पशुओं के मालिक की जिम्मेदारी तय किए जाने तथा मापदंड प्रावधान प्रस्ताव की जानकारी दी गई। बैठक में जनपद पंचायत पाटन एवं धमधा उपसंचालक पशु एवं सेवा विभाग, कार्यक्रम अधिकारी एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
- -विपणन कार्य में हो पूरी पारदर्शिता, केंद्रों में कृषकों के लिए हो पर्याप्त सुविधाएं - अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मादुर्ग, / राज्य में आगामी 14 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने शनिवार को दुर्ग पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सभाकक्ष में धान उपार्जन निराकरण से संबंधित संभाग स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान धान उपार्जन केन्द्रों की आरंभिक व्यवस्था, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु बारदाने की व्यवस्था, किसानों को भुगतान, किसानों के पंजीयन की स्थिति, धान खरीदी का आंकलन, धान रिसाइकिलिंग रोकने के उपाय, मील पंजीयन, मीलिंग प्लान, रेक मूवमेंट, एफसीआई तथा नागरिक आपूर्ति मिशन में चावल उपार्जन तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे, सीमांत और बड़े कृषकों के द्वारा उपजाये गए पूरे धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाए। सभी इस प्रक्रिया में विशेष तौर पर खरीदी के दौरान केंद्रों में बारदाने की व्यवस्था से लेकर छाव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पारदर्शिता बनाए रखने हेतु केंद्रों में सभी आवश्यक जानकारियां एवं नियम प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। केंद्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए शिकायत पेटी तथा हेल्प लाईन नं. भी चस्पा करना सुनिश्चित करें।किसानों को समय पर हो भुगतानअपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने विशेष रूप से जोर दिया कि वास्तविक किसानों को धान बेचने के पश्चात भुगतान में समस्या न हो। इसके लिए मार्कफेड द्वारा 37500 करोड़ रूपये की व्यवस्था ऋण के माध्यम से की गई है। मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को निर्देशानुसार अग्रिम का अंतरण किया जाएगा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में अंतरण किया जायेगा। (अन्य किसी के खाते में अंतरण नहीं किया जायेगा।) संयुक्त खाते की स्थिति में परिवार के सदस्य के खाते में भुगतान किया जाएगा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कैश मैनेजमेंट के संबंध में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बैंकों में होने वाली अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए किसानों के बैंक एटीएम की लिमिट को 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार किया गया है। सभी सोसाइटीज में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी जा रही है जिससे 10 हजार तक का आहरण किया जा सकता है।पंजीयन प्रक्रिया पर करें फोकस ताकि अनियमितता और धोखा-धड़ी से किसानों को मिले राहतअपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किसान पंजीयन से संबंधित 18 अक्टूबर 2024 को जारी निर्देश तथा अन्य विशेष निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया। इसके अंतर्गत डिजिटल कॉप सर्वे के माध्यम से प्राप्त बोये गये रकबे का मिलान भुईया एप्प से किया जाएगा। पड़त भूमि जिस पर अन्य फसल लिया गया हो, का चिन्हांकन कर एवं भुईया प्रविष्टि में संशोधन सुनिश्चित किया जाएगा। समिति स्तर पर रकबा परिवर्तन की सुविधा नहीं होगी। ऐसे कृषक जिनके द्वारा पूर्व वर्षों में धान का विकय नहीं किया गया है, का एसडीएम से जांच उपरांत ही उपार्जन सुनिश्चित किया जाएगा। मोबाईल एप्प के माध्यम से भौतिक सत्यापन का धान उपार्जन की प्रकिया की शुचिता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा डिजीटल क्राप सर्वे का भूईया साफ्टवेयर से मिलान कर त्रुटिपूर्ण रकबों में सुधार किए जाए। भूमि पड़त जिसपर अन्य फसल बोया गया हो, का स्थल सत्यापन कर किसान पोर्टल में पंजीयन संशोधन किए जाए। पटवारी से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों को शामिल करते हुए तीन स्तरों पर (तहसील, जिला एवं राज्य) मोबाईल एप्प के माध्यम से आकस्मिक निरीक्षण किए जाए। मोबाईल एप्प का उपयोग करते हुए रकबों का खरीदी पूर्व सत्यापन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान के भूमि के विरुद्ध क्रय किये धान के विरुद्ध भुगतान अनिवार्य रूप से उसी किसान के बैंक खाते में होना चहिये तथा यदि संयुक्त खाते की भूमि है, तो भुगतान उन्हीं में से किसी एक के खाते में होना चहिये।रिसाइक्लिंग एवं अवैध धान की खपत पर नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर हो विशेष तैयारीअपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा नेे धान खरीदी के दौरान रिसाइक्लिंग एवं अवैध धान की खपत को रोकने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रिसाइक्लिंग पर नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर विशेष तैयारी की जाए। कोचिया एवं बिचौलिया द्वारा खरीदी केन्द्रों में किसान के बचत रकबे में न खपाया जाए। किसान पंजीयन डेटा में धान रकबा को बढ़ाकर इंद्राज किया जाना रोका जाए। खरीदी केन्द्रों में धान व्यवस्थित तरीके से रखा जाए। किसान पंजीयन के दौरान अन्य व्यक्ति की बैंक खाते की एंट्री किया जाए। राईस मिलर द्वारा अन्य स्थानों से धान लाकर जमा न किया जाए। उचित मूल्य दुकान स्तर पर चावल की रिसाईकलिंग को रोका जाए। संवेदनशील धान खरीदी केन्द्र द्वारा रिसाईकलिंग पर विशेष निगरानी रखी जाए। विशेष चेकिंग दल का गठन किया जाए, जिसमें राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता, फारेस्ट, परिवहन आदि विभागों की सहभागिता हो। संचालक खाद्य की अनुमति से धान का आयात हो। सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट की स्थापना की जाए। अवैध धान परिवहन एवं विक्रय के संबंध में निगरानी एवं अनियमितता पाये जाने पर मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जाए। कोचियों एवं बिचौलियों का चिन्हांकन कर समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में खपाने का प्रयास करने पर वाहन एवं धान जप्त किए जाए। कृषि विभाग (मण्डी) द्वारा विशेष चेकिंग दल हेतु वाहन उपलब्ध कराए जाए।बैठक में संभागायुक्त दुर्ग श्री एस.एन. राठौर, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, राजनांदगाव कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, कबीरधाम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, बेमतरा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, बालोद कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा, मानपुर-मोहला-अम्बागढ़-चौकी कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, प्रबंध संचालक्र नागरिक आपूर्ति निगम, सचिव खाद एवं नागरिक आपूर्ति, प्रबंध संचालक छग राज्य सहकारी विपण संघ, अपर संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षक संचालनालय, संयुक्त सचिव, प्रबंध संचालक अपैक्स, मंडल प्रबंधक भारतीय खाद निगम मंडी बोर्ड, महाप्रबंधक छग राज्य सहकारी विपण संघ, महाब्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री त्रिनाथ रेड्डी उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को आंवला नवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म में आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। मान्यता है अक्षय नवमी के दिन किए जाने वाले पुण्यकार्य का अक्षय फल सभी को प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी की कृपा होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि बढ़े, यह कामना की है।
- -नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में बीएलएस एवं एसीएलएस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन-छात्रों ने विशेषज्ञों से हाई क्वालिटी सीपीआर, डिफिब्रिलेशन, कार्डियोवर्शन एवं पेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कियारायपुर। कार्डियक अरेस्ट के केस में सही समय पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन ( सीपीआर) नहीं मिलने पर रोगी की मृत्यु हो जाती है। कार्डियक अरेस्ट के केस में यह देखने को मिला है कि सही समय पर सीपीआर मिलने से व्यक्ति के जीवित रहने की संभावना 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। वहीं सही समय पर सीपीआर नहीं मिलने पर हर एक मिनट में मृत होने की संभावना बढ़ती जाती है और लगभग 6 से 8 मिनट में मरीज की पूर्णतः मस्तिष्क क्षति हो जाती है जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोक्सिक ब्रेन डैमेज कहते हैं। यह स्थिति तब निर्मित होती है जब मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है।’’ यह जानकारी बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट की कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षण देते हुए कोर्स इंस्ट्रक्टर डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने प्रतिभागी चिकित्सा छात्रों को दी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के चौथी मंजिल स्थित स्किल लैब में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को आज हाई क्वालिटी सीपीआर, डिफिब्रिलेशन, कार्डियोवर्शन एवं पेसिंग की प्रैक्टिस करवाई गई। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के एनेस्थेसिया एवं पेन मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला की कोर्स कोऑर्डिनेटर एवं इंस्ट्रक्टर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा जैन शाह एवं इमर्जेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल हैं। इनके साथ ही श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर की डॉ. अनीषा नागरिया, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. बालाजी शाह, गुजरात के डॉ. जनक खम्बोल्झा और एम्स जोधपुर की डॉ. भारती गिंडलानी ने छात्रों को बीएलएस एवं एसीएलएस कोर्स का प्रशिक्षण दिया।आपात स्थितियों में लोगों की जीवन रक्षा करने के लिए आयोजित इस कार्यशाला की सराहना करते हुए अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट कहीं भी, किसी भी जगह हो सकता है ऐसे में बेसिक लाइफ सपोर्ट कोर्स से प्राप्त प्रशिक्षण की मदद से हम लोगों का बहुमूल्य जीवन बचा सकते हैं। यह कोर्स हमें सिखाता है कि विपरीत पस्थितियों में बिना घबराये नाड़ी और श्वसन गति का परीक्षण करके हम व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। इमर्जेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल ने हाई क्वालिटी सीपीआर का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि 30 बार चेस्ट कंप्रेशन के बाद 2 बार ब्रेथ देना होता है। सीपीआर कोई भी कर सकता है इसके लिए डॉक्टर या मेडिकल टीम होना जरूरी नहीं है। आजकल स्कूल-कॉलेज में भी बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाती है। लोगों की अधिक से अधिक जीवन रक्षा के लिए इस प्रशिक्षण पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और ऐसे प्रोग्राम को सपोर्ट करने की जरूरत भी है।विशेषज्ञों ने बेसिक लाइफ सपोर्ट के अंतर्गत छात्रों को चेस्ट कंप्रेशन (जीवन रक्षा के लिए छाती पर दबाव डालने की विधि) की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और मैनकिन (डमी) में बारी-बारी से सबको अभ्यास करवाया। एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट के बारे में पढ़ाते हुए विशेषज्ञ डॉ. जनक खम्बोल्झा ने कार्डियक अरेस्ट के पहले मरीज में होने वाले साइन और सिम्पटंम्स के बारे में पढ़ाया। उन्होंने कार्डियक अरेस्ट को रोकने के उपाय बताये। मरीज को कब, कितने एनर्जी से शॉक देना है और हार्ट रेट एवं रिदम को नॉर्मल लाने की प्रैक्टिस करवायी गई। सभी छात्रों को ग्रुप में बांट कर, बारी-बारी सबको टीम लीडर बनाकर रियल टाइम केस सिनेरियो देकर प्रैक्टिस करवाई गई। सभी की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा ली गई जिसमें उत्तीर्ण होने का अंक 84 प्रतिशत था। सभी छात्र इस परीक्षा में शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।
- -बच्चों की मुस्कान कर रही है पीएमश्री स्कूल के खुशनुमा माहौल का बयान-सर्वसुविधायुक्त स्कूल का सपना हो रहा है साकाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्कूली बच्चों के समग्र विकास के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। राज्य में पीएमश्री योजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य के 341 स्कूलों में शिक्षा और अध्ययन-अध्यापन का माहौल बेहतर हो रहा है। पीएमश्री योजना में शामिल राजनांदगांव जिले के 11 स्कूलों का न सिर्फ कायाकल्प हुआ है, बल्कि वहां अध्ययन-अध्यापन को लेकर बेहतर माहौल बना है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएमश्री योजना अंतर्गत स्कूली बच्चों के भविष्य को गढऩे एवं तराशने का कार्य किया जा रहा है। पीएमश्री योजना में शामिल राजनांदगांव जिले की डुन्डेरा शासकीय प्राथमिक शाला, इस योजना की सफलता की एक बानगी मात्र है। पीएमश्री योजना के माध्यम से इस शाला के कायाकल्प को देखकर ही सुखद अनुभूति होती है। इसका एहसास यहां के स्कूली बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान को देखकर सहज ही होता है।पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा में पढ़ने वाले बच्चों की मुस्कान स्कूल के खुशनुमा माहौल को बयान करती है। सर्वसुविधायुक्त स्कूल की परिकल्पना प्राथमिक शाला डुंडेरा में सार्थक हुई है, जहां न केवल बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है बल्कि बच्चों को पीएमश्री पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। पीएम श्री योजना के तहत लगभग 4 लाख 15 हजार रूपए की राशि से पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा का कायाकल्प किया गया है। इस स्कूल को ग्रीन स्कूल की तर्ज पर विकसित किया गया है। स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण के लिए स्कूल परिसर में पौधे रोपित किए गए हैं। स्कूल के फर्श पर सुन्दर टाइल्स लगाए गये है। दीवारों पर ज्ञानवर्धक खूबसूरत पेटिंग बनाई गई हैं।पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा में बच्चों के लिए संगीत, विभिन्न खेल गतिविधियां तथा व्यक्तित्व विकास हेतु अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए वाटर फिल्टर लगाया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर कराया जाता है। स्कूल में 109 बच्चे अध्ययनरत है। यहां स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, म्यूजिक क्लास रूम, मध्यान्ह भोजन की सुविधा है। स्कूल में पीएमश्री मुस्कान पुस्तकालय भी है, जहां दीवारों में उकेरी गई पेंटिग तथा प्रेरक पंक्तियां बच्चों को पाठ्य पुस्तकों को पढऩे के लिए प्रेरित करती हैं। लाईब्रेरी में मिसाईल मैन एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पंक्तियां एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाईब्रेरी के बराबर होता है, जैसी प्रेरणादायक पंक्तियां लिखी हुई है। स्कूल में बच्चों के लिए पर्याप्त खेल सामग्री एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध है। सोमवार से शनिवार तक दोपहर 1 बजे भोजन दिया जाता है, साथ ही बच्चों को खेल सामग्री भी प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 11 पीएमश्री स्कूल हैं, जहां बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नई पहल की जा रही है। राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर किया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के 341 स्कूलों में पीएमश्री योजना शुरू की गई है, जिसके तहत इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के साथ-साथ रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे आधुनिक विषयों को भी पढ़ाया जाएगा। पीएमश्री स्कूल अंतर्गत आदिवासी बहुल इलाकों में भी स्कूलों को अपग्रेड किया रहा है, जिससे इन क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक, ज्ञानपरक और कौशल युक्त शिक्षा मिल रही है।
- -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ-छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में होंगे वर्चुअली शामिल-जिला मुख्यालयों में भी जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन-15 से 26 नवंबर तक होगी विशेष ग्राम सभा : वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम और सतत् विकास लक्ष्य सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चारायपुर / भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केबल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जमुई बिहार से गौरव दिवस का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। पी.एम. जनमन एवं ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर, 2024 तक सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा।जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 से 26 नवंबर तक की अवधि में सुविधानुसार पृथक-पृथक दिवसों में जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
- -अधिवेशन में सड़क निर्माण के लिये नवाचार तकनीकों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चारायपुर / राजधानी रायपुर स्थित सांईस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय श्री अजय टम्टा ने नवीन तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आये केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के निर्माण विभागों के अभियंताओं एवं विशेषज्ञों ने नवाचार तकनीकों का प्रयोग करते हुए सड़क निर्माण एवं उनके रखरखाव के उपायों के बारे में बताया गया।अधिवेशन के दूसरे दिन के तकनीकी सत्र में शिक्षाविदों, सलाहकारों एवं निर्माणकर्ताओं द्वारा सड़क निर्माण में उपयोग आने वाली नवीन उपकरण, मशीनरी, सामग्री और सॉफ्टवेयर के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रथम तकनीकी सत्र में आईआईटी रूड़की से आए रिसर्च स्कॉलर सुश्री प्रीति राय, प्रोफेसर द्वय डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. निखिल साबू ने अपना प्रजेन्टेशन दिया। इसी प्रकार अधिवेशन में आमंत्रित शिक्षाविदों, सलाहकारों, निर्माणकर्ताओं एवं रिचर्स स्कॉलर्स ने सड़क निर्माण एवं संधारण के संबंध में अपना-अपना वक्तव्य दिया।उल्लेखनीय है कि अधिवेशन में राजमार्ग अनुसंधान बोर्ड (एच.आर.बी.) की 84वीं बैठक हुई जिसमें एच.आर.बी. के अध्यक्ष एवं निदेशक (आर.डी) एवं विशेष सचिव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्री डी. सारंगी, आई.आर.सी. के महासचिव श्री एस. के. निर्मल एवं केंद्रीय सरकार, राज्य सरकारें, अनुसंधान संस्थान, शैक्षणिक संस्थान, आईआईटी और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में सड़क अनुसंधान, विकास, और अत्याधुनिक हरित प्रौद्योगिकी पहल की दिशा में रोडमैप बनाने के संबंध में चर्चा की गई।
- -ईरकभट्टी, मसपुर के ग्रामीणों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली-नारायणपुर से गारपा तक बस सेवा का किया शुभारंभ-कुपोषण रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देशरायपुर / पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह ने आज नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने ईरकभट्टी, मसपुर, सोनपुर, और ढोंडरीबेड़ा के ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी लीं। इस दौरान मनरेगा आयुक्त श्री रजत बंसल, नारायणपुर कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने ईरकभट्टी और मसपुर गांवों के ग्रामीणों से आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने शत-प्रतिशत ग्रामीणों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए ताकि शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं संचालित सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण को मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस कैंप स्थापित होने से सुरक्षा में सुधार की सराहना की।कुपोषण उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोरमसपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषण उन्मूलन के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। उप-स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और एएनएम से दवाओं और टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने समस्त गर्भवती माताओ और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव सुश्री सिंह ने ईरकभट्टी के सगनुराम पोटाई को ‘बैंक सखी’ के रूप में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए ताकि गांव में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत ऑनलाइन मजदूरी भुगतान की जानकारी दी और स्व-सहायता समूहों के गठन का सुझाव दिया। ग्रामीणों की मांग पर नगद भुगतान का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, नारायणपुर से गारपा तक नियमित बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने सोनपुर में बैंक शाखा खोलने और गांव में जल संरक्षण हेतु डबरी निर्माण कार्य स्वीकृति के लिए कार्यवाही की बात कही।
- -दो दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों की साइंस कॉलेज मैदान में होगी मनमोहक प्रस्तुतिजनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के भव्य राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी की जा रही हैं। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान 14 एवं 15 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक जनजातीय गौरव पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ सहित कई राज्यों के आदिवासी कलाकार, आदिवासी कला संस्कृति के मर्मज्ञ शामिल होंगे।दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों एवं कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक दलों ने इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है, जिसमें अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय, आसाम, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आदिवासी नर्तक दल शामिल हैं। इनमें पुरूष एवं महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 है।गौरतलब है कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में 14 एवं 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है।आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो-तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केबल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की शुरूआत 14 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से होगी। इस दौरान अतिथिगणों के उद्बोधन के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन होगा।
- दंतेवाड़ा । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर मेगा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन पूरे बस्तर संभाग में किया जा रहा है। मेगा बस्तर ओलंपिक के द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं के खेलों के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एक महत्वाकांक्षी प्रयास है।इस क्रम आज विकासखंड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2024 का मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान अन्तर्गत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में विधायक श्री चैतराम अटामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री जयदयाल नागेश, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जनपद श्री पंकज कुमार अंगारे उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 09 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग,तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल,कबड्डी,हॉकी,कराटे,बैडमिंटन, रस्सा खींच जैसे प्रतियोगिता खेली जायेगी। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों द्वारा बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
- दुर्ग । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 630 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक सोनाटा फाईनेंस लिमिटेड में 20, भारत फाईनेंस इंक्लूजन लिमिटेड में 110, माईंडलैब्ज मीडिया टेक प्राईवेट लिमिटेड में 200, क्वेस कॉर्प लिमिटेड में 300 पदों पर भर्ती की जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
- मुख्य अतिथि दीवान ने जनजातीय समाज की जागरुकता और विशिष्ट अतिथि अमरीका ने शिक्षित जनजातीय समाज पर बल दियाबागबाहरा के खे.ल. महाविद्यालय में 'जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत' विषय पर हुई व्याख्यानमाला, विविध स्पर्धाओं से कार्यक्र को सँवारा गयाबागबाहरा। "आरण्यक, ग्राम्य और नगरीय जीवन शैलियों को एक सूत्र में पिरोने वाली भारतीय संस्कृति का सांस्कृतिक प्रतिनिधित्वकर्ता भारत का जनजातीय समाज ही है, जिसका अपना एक गौरवशाली इतिहास और सामाजिक संगठन है, जिसकी समृद्ध परंपराएँ और गहरी आध्यात्मिक चेतना हमें उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए प्रेरित करती है। भारत के इतिहास में जनजातीय समाज के उल्लेखनीय योगदान को अंग्रेजों ने षड्यंत्रपूर्वक विलुप्त किया और जनजातीय समाज को पिछड़ा, गरीब और हाशिए पर पड़ा समाज बताया।" स्थानीय शासकीय खे.ल. महाविद्यालय में जनजाति गौरव दिवस के निमित्त शुक्रवार को 'जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत' विषय पर आहूत व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता की आसंदी से वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुरोहित ने उक्त विचार व्यक्त किए।पत्रकार श्री पुरोहित ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज के प्रति भारत में व्याप्त मिथ्या धारणाओं को समाप्त करने की जरूरत पर बल देते हुए कि भारतीय संस्कृति और सीमाओं के अतिक्रमण के इरादे से आए मुगल आक्रांताओं और बाद में ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ सतत संघर्ष जनजातीय समाज का गौरवशाली अध्याय है, जिसे अंग्रेजों ने अपने झूठ और तथ्य व सत्य से परे जाकर केवल इसलिए विलुप्त करने का कुचक्र रचा, क्योंकि अंग्रेजी सत्ता को सबसे अधिक चुनौती तब भारत के वन्य क्षेत्रों से ही मिली थी, जिससे ब्रितानी हुक्मरानों का अहं चोटिल हुआ था। पुंजा भील, रानी दुर्गावती, तिलका मांझी, बुद्धु भगत, भीमा नायक से लेकर भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह, गुण्धाधुर आदि जनजातीय समाज के हुतात्मा बलिदानियों की चर्चा करते हुए श्री पुरोहित ने जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक विषयों के साथ ही उनकी समृद्ध ज्ञान-परंपरा पर भी प्रकाश डाला। श्री पुरोहित ने कहा कि जनजाति समाज पुरातन काल से प्रकृति पूजक रहा है। स्त्री-पुरुष में समानता का भाव जनजाति समाज की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है। आज नई पीढ़ी को उस परम्परा और ज्ञान से अवगत कराने की आवश्यकता है। जनजातीय समाज के प्रति व्याप्त विकृत धारणाओं को खत्म करना और जनजातीय समाज के समूचे गौरवशाली इतिहास का अध्ययन व अध्यापन आज समय की मांग है।व्याखायानमाला के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के सभापति धरम दीवान ने कहा कि आज जनजातीय समाज को जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है क्योंकि पुरातनकाल से जमीन, जंगल सभी जनजातियों का रहा है लेकिन जागरूकता के अभाव में अब यह कम होता जा रहा है। अतः सभी पढ़-लिखकर अपना अधिकार जानें। विशिष्ट अतिथि जुनवानी की सरपंच अमरीका ध्रुव ने कहा कि हम आदिवासी शिक्षित होंगे तो समाज शिक्षित होगा। जब समाज शिक्षित होगा तो जनजातीय समाज में जागरूकता आएगी और समाज का विकास हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य बी.एस. ठाकुर ने कहा कि यह दिन जनजाति समुदाय के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान और उनके प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए समर्पित है। महारानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर आहूत इस कार्यक्रम का शुभारंभ रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा, वीर गुण्डाधुर, वीर नारायण सिंह, दयावती कंवर के चित्र में धूपदीप, पुष्प अर्पण से हुआ। कार्यशाला के उद्देश्य पर व्याख्यानमाला के सह-संयोजक क्रीड़ाधिकारी पालन कुमार दीवान ने प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज से संबंधित रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन, फैंसी ड्रेस, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा जनजाति वेशभूषा, कला, संस्कृति, वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी भी रखी गई थी, जिसे काफी सराहना मिली। देशभर के जनजातीय समुदाय के क्रांतिकारियों की शौर्यगाथा के पोस्टर भी लगाए गए थे। कार्यशाला का संचालन व्याख्यानमाला के संयोजक सहा. प्राध्यापक गजानंद बुडेक ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रयोगशाला तकनीशियन नीलमणी साहू ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में प्राध्यापक शिवगोपाल रात्रे, धनुर्जय साहू, खिलावन पटेल, कोमल सोनवानी, कल्याणी नाग, नितिशा बजाज, सौरभ जैन प्रमुख ग्रंथपाल डॉ .लक्ष्मण सिंह साहू के साथ छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- -कार में गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे-आरोपीगण के कब्जे से 56.890 किलो गांजा एवं कार जप्तकेशकाल । अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में केशकाल पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहो मेें चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाले छोटी- बडी वाहनो का चेकिंग किया जा रहा है। इसी तारतम्य में केशकाल पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक नवंबर को को थाना परिसर के सामने चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के कार में किसी अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर एनएच 30 से उड़िसा से जगदलपुर की रास्ते होकर रायपुर की ओर आ रहा है कि सूचना पर थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई।चेकिंग के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग के कार में दो व्यक्ति चेक पोस्ट पहुंचे। उन्हें रोक कर ड्राईवर से पुछताछ करने पर अपना नाम मिथलेश पटेल पिता जीधन पटेल बिलासपुर एवं बाजू में बैठे व्यक्ति विवेक शांग पिता देवेन्द्र शांग दुर्ग का रहने वाला बताये। उक्त वाहन की चेकिंग करने पर डिक्की में छुपाकर रखा हुआ भूरे रंग के सेलोटेप से पैक किया हुआ 27 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 56.890 किलोग्राम गांजा प्राप्त हुआ। कीमत करीबन 3 लाख 41 हजार 340 सौ रूपये एवं कार किमती लगभग 05 लाख कुल कीमत आठ लाख ईकचालीस हजार तीन सौ चालीस रूपये जप्त किया गया। मामले में विधिवत कायर्वाही करते हुए आरोपीगण के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत कायर्वाही कर आरोपी मिथलेश पटेल पिता जीधन पटेल उम्र 21 वषर् निवासी बिलासपुर खमतरई रानी दुगार्वती नगर वाडर् क्रमांक 58 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर व विवेक शांग पिता स्वण् देवेन्द्र शांग उम्र 23 वर्ष निवासी कसारीडीह वाडर् क्रमांक 44 थाना कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। .
- गौरेला । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी आगामी 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर धान उपार्जन केंद्रों में की गई तैयारियों की समितिवार समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी 20 धान उपार्जन केंद्रों में चेक लिस्ट के अनुसार 14 नवंबर से पूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंजीकृत वास्तविक किसानों से ही धान खरीदने और किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केंद्रों में छाया, पानी, साफ-सफाई, शौचालय, प्राथमिक उपचार आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। जिले में पंजीकृत किसानों की कुल संख्या 24 हजार 460 हैं, इनमें नए किसानों की संख्या 1502 है।कलेक्टर ने कहा कि टोकन जारी करने से पहले रकबे का सत्यापन होना चाहिए तथा धान खरीदी के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने, बारदानों की उपलब्धता और खरीदी किए गए धानों की स्केटिंग एवं आवश्यक रखरखाव के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान रिसाइकिलिन एवं अवैध रूप से धान का परिवहन नहीं होने पाए, इसके लिए कोचियों-बिचौलियों तथा जिला एवं राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्टों में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।बैठक में एसडीएम पेंड्रारोड, अमित बैंक, एसडीएम मरवाही सुश्री ऋचा चंद्राकर, तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल, प्रीति शर्मा, अविनाश कुजुर, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल, जिला विपणन अधिकारी रमेश लहरे, सहायक पंजीयक सहकारिता आर एस नायक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल विनय साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- ➡️ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की कबाड़ियों पर बड़ी कार्यवाही➡️मुंगेली पुलिस की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगीमुंगेली। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही जिले में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये थे इसी तारतम्य मे 8 नवंबर को मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर की तरफ से वाहन ट्रक में भारी मात्रा में अवैध कबाड़ भरकर रायपुर की ओर जाने वाले है सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा तत्काल एक टीम बनाकर टीम को अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डी. के. सिंह (रा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में उपरोक्त नंबर की गाड़ी पर कार्यवाही करने भेजा गया पुलिस टीम द्वारा ग्राम सल्फा के नेशनल हाईवे कंमाक 130 पर पूजा ढाबा के सामने बिलासपुर से आ रही दोनों वाहनो को रोककर गवाहो के समक्ष चेक किया गया वाहन में कबाड़ टीना भरा हुआ पाया गया वाहन चालक राजकुमार नेटी पिता इन्द्रपाल 20 साल निवासी ग्राम पसान जिला कोरबा छ०ग० ने उक्त कबाड़ का स्वामी बिलासपुर निवासी फिरोज मेमन का होना बताया जिसने कबाड़ सामान के दस्तावेज एवं E- WAY BILL नही होना बताया एवं वाहन कंमाक CG 04 JD 4160 में कबाड़, टीना, लोहा छड़ भरा हुआ पाया गया जिसके चालक वारीस खान पिता सरदार खान उम्र 42 साल निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर छ०ग० का होना बताया जिसने कबाड़ सामान का स्वामी बिलासपुर निवासी इमरान खान का होना बताया सामान के वैध दस्तावेज एवं E-WAY BILL नही होना पाया गया की उपरोक्त वाहन में भरे हुये कबाड़ सामान अपराध से संबधिंत संपत्ति होने के संदेह पर विधिवत कबाड़ से भरे दोनो वाहनो को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त की जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।जप्तशुदा संपत्ति में (1)वाहन ट्रक में भरा हुआ कवाड़ युक्त टीना वाहन सहित कुल वजनी 16430 किलो ग्राम कीमती लगभग 11,00,000 रूपये(2)वाहन ट्रक में भरा हुआ कबाड़ युक्त टीना, पाईप, छड़ वाहन सहित कुल वजनी 26350 किलो ग्राम कीमती लगभग 12,72,000 रूपये । संपूर्ण कार्यवाही में जिला साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूतथाना प्रभारी सरगांव उप निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, सउनि अजय चौरसिया, प्र०आर०82 लोकेश राजपूत, प्र०आर० यशवंत डहरिया, प्र०आर० 90अशोक कौशिक, प्र0आर0 324राजकुमार, जांगड़े, आर0 123 रामू निषाद, आर0 429 सूरज धुरी, आर0 102 विजय बंजारे का विशेष योगदान रहा।
-
भिलाई/ कलेक्टर टी एल में शिकायत की गई थी, कि सड़क के किनारे शिवाजी चौक नेहरू नगर में स्थित 90 कैफे, वडक्कम, एवं उसके इर्द-गिर्द स्थित रेस्टोरेंट में बेतरकीब गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। जिससे आवा गमन बाधित होता है। इसकी शिकायत कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी, से टीएल के समय की गई थी। यह जानकारी मिलते ही निराकरण के लिए नगर निगम भिलाई का तोड़फोड़ दस्ता, यातायात विभाग, एवं सुपेला थाने से पुलिस बल के सहयोग लेकर के गाड़ियों को हटवाया गया। गौरतलब है कि बहुत सारे युवा वर्ग, पारिवारिक लोग एवं अन्य ग्राहक ग्राहको की भीड़ लगी रहती है। जो भी लोग खाने के लिए वहां पर आते हैं । अपनी गाड़ियां इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। सड़क जाम हो जाता है इससे आवागमन बाधित होता है ।उसी को रोकने के लिए बेतरकीब गाड़ियां खड़ी होने के कारण दुकानों से ₹2500 की चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई शिवाजी चौक से होते हुए केपीएस चौक तक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जोन के राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शशांक सिंह, राजेश गुप्ता, इमान सिंह कन्नौज, नंदू सिन्हा, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, निरंजन असाटी, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी खेमलाल, गवकरण, आदि उपस्थित रहे।
-
कोरबा । कोरबा में सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग में जोड़ा पुल के पास घटना घटित हुई। बताया जा रहा है कि दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे एक सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- कोरबा। उत्तर प्रदेश से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लाने के दौरान पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के गौरेला थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गयी, वहीं दो आरक्षकों को चोटे आई हैं।कोरबा जिला के पाली थाना की पुलिस टीम कानपुर से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार कर लौट रही थी कि तेज रफ्तार पुलिस स्कार्पियो के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के कारण यह हादसा हो गया।टीम में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत अली और तीन आरक्षकों शामिल थे। घायलों में आरक्षक नारायण कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र कंवर, गाड़ी चालक करमु और सहायक गोपी कुमार शामिल हैं। हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो के सामने कुत्ता आ गया और उसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। वाहन के सामने की सीट पर बैठे सब इंस्पेक्टर विलायत अली 56 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना उपरांत मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस ने मृतक सब इंस्पेक्टर और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। इधर सूचना बाद पाली पुलिस भी गौरेला के लिए रवाना हुई। घटना की जानकारी संबंधितों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद से कोरबा पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।
- कोण्डागांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गये जानकारी अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोण्डागांव के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आईसीटीसी लैब टैकनिशियन के पद हेतु वॉल्क इन इंटरव्यु के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइटwww.kondagoan.gov.inएवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सूचना पटल पर उपलब्ध है। उपरोक्त पद हेतु अर्हता रखने वाले आवेदक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव में 15 नवम्बर 2024 को स्वयं उपस्थित होकर वॉल्क इन इंटरव्यु में भाग ले सकते हैं।
- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में छोटे-छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता करने हेतु निगम की बैंक प्रवर्तित योजना अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी में ऋण-अनुदान के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों से 28 नवम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजनांतर्गत पात्रता के तहत आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष की होनी चाहिए, वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु एक लाख 50 हजार रूपए आय पटवारी द्वारा सत्यापित आय प्रमाण पत्र, जाति-निवासी तहसीलदार या सरपंच द्वारा सत्यापित, आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा।अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत जिले में विभिन्न व्यवसायों कपड़ा दुकान, किराना दुकान, बर्तन दुकान, होटल व्यवसाय, गैरेज, मुर्गी पालन, चिकन सेंटर, फैंसी स्टोर, स्टेशनरी सेलून, ब्यूटी-पार्लर, इलेक्ट्रानिक्स सामग्री रिपेरिंग, बेकरी व्यवसाय आदि में प्राप्त आवेदनों को तैयार कर संबंधित बैंक शाखाओं को प्रेषित किया जाएगा। बैंक को स्वीकृत ऋण के विरूद्ध प्रत्येक हितग्राही हेतु अनुदान राशि 10 हजार रूपए जो भी कम हो दिया जाएगा। उपरोक्त योजनाओं के आवेदकों को अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर, संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक एफ-21-22 व 23 में 28 नवम्बर तक कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।



.jpg)























.jpg)