- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कसडोल सर्किट हॉउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बरगद का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक महत्व क़े साथ बड़ा और छायादार पेड़ होता है। बड़ा होकर बरगद का यह पेड़ इस परिसर को सुशोभित करेगा और शीतल छाया प्रदान करेगा।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धरती माता क़े प्रति कृतज्ञता प्रकट करने क़े उद्देश्य ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस प्रेरणादायी अभियान को जन अभियान क़े रूप में लेते हुए प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की है।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत क़े सभापति श्री नवीन मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे, उपाध्यक्ष श्री रामकुमार साहू, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, श्रीमती श्याम बाई साहू, श्री राजेश जायसवाल, श्री गणेश साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभरायपुर / छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जगह-जगह पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूली बच्चे, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कोरबा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा (छुरी) में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमति सोनकुंवर देवांगन की स्मृति में पौधा रोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की।उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा प्रधानमंत्री के महाअभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत् अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हम सबको जागरूक रहना होगा। पौधरोपण के इस कार्य में व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आना होगा। इस मौके पर उन्होंने पौधा वितरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से आम नागरिकों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है।कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा वृक्षारोपण के साथ-साथ बिजली के दुरूपयोग का कम करने एवं जल संरक्षण कर पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूक होने का संदेश दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने अपने पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में सभी को जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में वन विभाग द्वारा तैयार माँ कोसगई वाटिका में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा लगभग 150 पौधे लगाए गए।
- - एल. के. शुक्ला- अध्यक्ष, प्रशांत बिसेन- उपाध्यक्ष, शेख अफसर- सचिव, सचिन मिश्रा -सह सचिव , संदीप साहू- कोषाध्यक्ष बने-अनूप सिंह और गजानंद साहू सदस्य के रूप में शामिलरायपुर। न्यू चंगोराभाठा स्थित पी. एस सिटी रेसिडेन्सीयल वेलफेयर एसोसिएशन का रविवार को चुनाव हुआ। इस चुनाव में एल. के. शुक्ला अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत बिसेन, सचिव पद पर शेख अफसर, सह सचिव पद पर सचिन मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद पर संदीप साहू निर्वाचित हुए। एसोसिएशन में अनूप सिंह और गजानंद साहू सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
- बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 15 जुलाई को गरियाबंद जिले के प्रवास पर जाएंगे। वे 15 जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित नवबोध टॉवर में एचडीएफसी बैंक के उद्घाटन के बाद दोपहर एक बजे गरियाबंद जिले के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर ढाई बजे गरियाबंद के कोपरा में ग्राम कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े तीन बजे कोपरा से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम पांच बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे।
-
-बेहतर इलाज करने डॉक्टरों को निर्देश
बिलासपुर /उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया । उन्होंने डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम पूछा। इलाज व्यवस्था की भी जानकारी ली। फिलहाल 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनकी इलाज और निगरानी की जा रही है। उन्होंने एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। श्री साव ने डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली और इलाज में कोई कोर कसर नहीं रखने को कहा। एसडीएम डायरिया नियंत्रण के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री साव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सजग है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है ।जरा भी लक्षण दिख रहे हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा ।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, एसडीम युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ मिथिलेश गुप्ता, तहसीलदार पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। - -एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे- विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगेरायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का 15 जुलाइई को अभनपुर, आरंग प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री अग्रवाल दोपहर 1:00 बजे कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण अभनपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी अभनपुर विधानसभा द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार समारोह में भाग लेंगे ।श्री अग्रवाल दोपहर 3:00 बजे आरंग पहुंचकर अरुंधति देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में शाला प्रवेश उत्सव अभियान, गणवेश एवम सायकल वितरण समारोह में भाग लेंगे। कृषि मंडी प्रांगण आरंग में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण करेंगे। साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार सम्मेलन में भी भाग लेंग। कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
- रायपुर / खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले नवागढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत घोरहा में महामाया मंदिर की पूजा अर्चना कर 34 लाख 14 हजार के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम घोरहा में सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी सी रोड, और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य शामिल हैं। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कार्यकम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरा मंत्री मंडल 13 जुलाई को अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करके लौटे हैं। हम सभी ने प्रभु श्री राम के दर्शन करके छत्तीसगढ़ के खुशहाली, विकास और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए आशीर्वाद लेकर आए हैं। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ उठाने कि लिए लोगो को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सभापति श्री अंजू बघेल, मारो नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धनलाल देशलहरे, उपाध्यक्ष श्री शेर सिंह लोधी, श्री नरेन्द्र लोधी, सरपंच श्रीमती पुन्नी बाई वर्मा, श्री टार्जन साहू, लोधी समाज मारो सर्किल के अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार लोधी, श्री परस वर्मा, श्री सुनील वर्मा और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
- - रायपुर जिले के 7 से 13 आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं-अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई के उपलक्ष्य में होगा ये आयोजनरायपुर।. रायपुर जिला शंतरंज संघ द्वारा रायपुर जिले के अंडर 7 ,अंडर 9, अंडर 11 एवम अंडर 13 शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन 21 जुलाई को क्लब हाउस मैग्नेटो सिग्नेचर होम में किया जाएगा।रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में रायपुर जिले के 7 से 13 साल के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसमें विजेता प्रतिभागी वर्ष 2024 का ायपुर जिला का चैंपियन होगा। इस प्रतियोगिता में अपने -अपने आयु वर्ग में चयनित शीर्ष दो बालकों तथा शीर्ष दो बालिकाओं को राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में रायपुर जिले के प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। .यह स्पर्धा 1 से 4 अगस्त तक दुर्ग में आयोजित होगी। .नवीन शुक्ला ने बताया कि रायपुर जिला स्तरीय स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, ट्राफी और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनलऑर्बिटर अनूप झा होंगे। आयोजन समिति के सचिव विकास शर्मा है।श्री शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विकास शर्मा (मोबाइल नंबर 93291 00240) से संपर्क किया जा सकता है।
- बालोद । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा कल 15 जुलाई को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री शर्मा कल 15 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे रायपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10:00 बजे बालोद पहुंचेंगे। यहां वे प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट बालोद में आयोजित जिले की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे बालोद से पाटेश्वर धाम आश्रम के लिए रवाना होंगे। वहां वे 2:45 बजे से 3:15 बजे तक रहेंगे, जिसके पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
- - कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत अभियान चलाकर प्रयास करने दिए निर्देशदुर्ग /जिले के नगरीय निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार 13 जुलाई को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत एजेंडावार समीक्षा की गई। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में जिले के सभी नगरीय निकायों में नालों, सड़कों की सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का समुचित निपटान करने तथा गार्बेज फ्री सिटी की दिशा में अभियान चलाकर प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय निकायों को अधोसंरचना सहित विभिन्न मद अंतर्गत लंबित तथा आवास निर्माण को पूर्ण करने, राजस्व आय में वृद्धि करने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 केंद्रीय मंत्रालय की पहल है रिड्यूस रियुज रिसाइकल की थीम पर आधारित है, जिसमेें 4800 से ज्यादा शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाना है। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, एसडीएम छावनी भिलाई श्री लवकेश ध्रुव और सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग /जिले में 01 जून से 14 जुलाई तक 155.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 283.0 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 80.4 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 110.0 मिमी, तहसील धमधा में 123.7 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 141.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 191.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 14 जुलाई को तहसील दुर्ग में 7.0 मिमी, तहसील धमधा में 37.2 मिमी, तहसील पाटन में 20.2 मिमी, तहसील बोरी में 0.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 27.04 मिमी एवं तहसील अहिवारा में 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- -प्रदेश के 70 प्रतिभावान युवाओं को मिलेगा सिविल सेवा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग-पंजीयन 15 जुलाई तक करा सकते हैरायपुर / नेतृत्व साधना केंद्र, “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित कर रहा है। जहाँ प्रदेश के 70 ऐसे प्रतिभावान युवाओं को जो आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े हैं उनको 2 वर्षीय CGPSC सिविल सेवा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध रहेगा। उल्लेखनीय है कि साधना केंद्र 2 वर्षीय कार्यक्रम के बेहतर स्वरूप में, सफलता के अवसरों में समानता के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। नेतृत्व साधना केंद्र विगत तीन वर्षों से 2 वर्षीय CGPSC, सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध करा रहा है जहाँ प्रदेश के अनेक प्रतिभावान युवा प्रशिक्षण ले रहें हैं। इसी कड़ी में संस्था अपनी चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करते हुए पुनः युवाओं का चयन करने जा रहा है।संस्था के सह-संस्थापक श्री प्रणीत ने बताया कि नेतृत्व साधना केंद्र, अपने चतुर्थ वर्ष में “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई, बुधवार को आयोजित कर रही है। जहाँ प्रतिभागियों का चयन कर सम्पूर्ण कोचिंग एवं मेंटरिंग तथा आवासीय व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। श्री प्रणीत ने बताया कि पूरा कार्यक्रम शिवआशा फाउंडेशन के आर्थिक मदद से संचालित है।कार्यक्रम की कुल अवधि 2 वर्ष होगी, अनुभवी शिक्षकों की बेहतर टीम, बेहतर संसाधनों के साथ ही संस्था परिसर में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की व्यवस्था है। योजना के लिए चयन प्रक्रिया: प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालय में बनाये हुए केन्द्रों में लिखित परीक्षा देना होगा जहाँ चयन के बाद विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साक्षात्कार देना होगा वहाँ से चुने गए अभ्यर्थीयो का पृष्ठभूमि सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।परीक्षा की तिथी : बुधवार, 17 जुलाई, को सुबह 10 से 12 बजे तक है, स्थान: छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयसहित 4 अन्य ब्लाकों में भी होगी। जिसका पता 16 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।टेस्ट में सम्मिलित होने या विस्तृत जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.netritvasadhana.org में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई रात्रि 11.59 बजे तक है। कक्षाएं 1 अगस्त 2024 से रायपुर स्थित परिसर में शुरू होंगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं एवं 74898 43337, 73899 31878. नंबरों पर काल कर सकते है।
- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान चलाकर निरन्तर जारी है।इस क्रम में आज अभियान चलाकर नगर निगम जोन 6 की काउकेचर टीम द्वारा जोन के क्षेत्र के तहत संतोषी नगर मार्ग में 5 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊकैचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। नगर निगम जोन क्रमांक 9 की काऊ कैचर टीम द्वारा जोन क्षेत्र के तहत जीवन विहार और फुंडहर मार्ग से 6 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊ कैचर वाहन और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गयी है. इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 की काउकेचर टीम द्वारा व्हीआईपी रोड से एक्सप्रेस वे मार्ग तक 6 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काउकेचर वाहन और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिये गए दिशा - निर्देश अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त के निर्देशा पर राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मार्गो में काउकेचर वाहन की सहायता से विशेष टीमों के श्रमवीरों के सहयोग से आवारा मवेशियों की धरपकड़ का कार्य अभियान पूर्वक प्रतिदिन निरंतरता से जारी रहेगा।
-
रायपुर- । आज नगर पालिक निगम जोन नम्बर 9 के तहत महर्षि वाल्मीकि वार्ड नम्बर 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के क्षेत्र के रहवासियों ने वहाँ एक बड़े गड्ढे में एक मवेशी के आज अचानक गिर जाने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर को दी. । इस जानकारी को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा दिये गए आदेशानुसार नगर पालिक निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम काऊ कैचर वाहन लेकर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू, स्वच्छता निरीक्षक श्री महेंद्र कलिहारी, श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल सम्बंधित क्षेत्र महर्षि वाल्मीकि वार्ड नम्बर 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के एक बड़े गड्ढे वाले स्थल पहुंची। वहाँ बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को जेसीबी मशीन, बड़ी रस्सी की सहायता और काऊ कैचर टीम के श्रमवीरों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.। महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के क्षेत्र में मैग्नेटो माल के समीप के क्षेत्र के रहवासियों ने एक बड़े गड्ढे में अचानक गिरे मवेशी को बाहर सुरक्षित निकाले जाने के इस कार्य को लेकर नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम की सराहना की।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई एवं ऑक्सीजोन के सदस्यों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। संस्था के सदस्यों समाज के विभिन्न वर्गों को बुलाकर सभी लोगों ने अपनी मां को याद करते हुए एक-एक पौधा लगवाएं। उससे बड़ा करने का संकल्प लिया। ऑक्सीजोन के सदस्य सबको जोड़ करके हरी भरी धरती बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जानवरों से पेड़ों को बचाने के लिए एक दूसरे के सहयोग से ट्री गार्ड लगा रहे हैं। नगर निगम भिलाई हर संस्था का सहयोग कर रहा है जो पेड़ लगाना चाहते हैं । ऑक्सीजोन के सदस्य हेमंत ने बताया हम लोग कॉलोनी, में हाउसिंग सोसाइटी, में जाकर लोगों एकत्रित करते हैं। पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। एक दिन पहले गड्ढा कर देते हैं, और फिर जाकर सबको एकत्रित करके पेड़ लगाते हैं। पेड़ को बचाने के लिए संकल्प दिलवाते हैंहमारे साथ जो युवा जुड़े हैं कॉलेज के पढ़ने वाले एवं सर्विस क्लास है प्रत्येक रविवार 2 घंटा देते हैं घूम-घूम कर पेड़ लगाते हैं । नगर निगम भिलाई अपने कुसुम खाना नर्सरी से पौधा प्रदान करती है ।जिसमें प्रमुख रूप से आम, अमरूद, बरगद, पीपल, नीम, गुलमोहर, करंज आदि उपलब्ध है । उद्योगपति सुभाष गुलाटी ने बताया गर्मी के दिनों में बड़े से बड़ा आदमी हो या एक मजदूर हर व्यक्ति पेड़ की छांव खोजता है। लेकिन पेड़ बचता नहीं है, अब हमें अपने लिए हम आने वाली पीढ़ी के लिए पेड़ लगाना है। उसे बचाना है। तभी सार्थकता है। नगर निगम भिलाई स्थान प्रदान करती है जहां पर सभी लोग मिलकर पेड़ लगाते हैं। विशेष रूप से एक पेड़ मां के नाम लगाने में सहयोगी रहे नगर निगम भिलाई से तुलेश्वर साहू ,के.के.सिंह, अजय शुक्ला डॉ नवीन कौरा, उद्योगपति सुभाष गुलाटी, तुलसी भमभवानी, ऑक्सीजन से हेमंत राव, अनिल देवांगन, कैलाश सिंह, विवेक वर्मा, मनीष साहू, लकी अग्रवाल, आंचल यादव, सागर अग्रवाल, आशीष, माही, संजना, ज्योत्सना, नेहा, नीरज, श्रीमती कंचन शुक्ला ,भारत विकास परिषद से नरेश गुप्ता श्रीमती कंचन शुक्ला आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम, भिलाई।
- भिलाई । नगर पाली निगम भिलाई द्वारा चलाए जा रहे फाइट द बाइट अभियान के अंतर्गत आज 10:00 बजे से 11:00 बजे ड्राई डे मनाया गया। नगर निगम भिलाई का स्वास्थ्य दल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अभियान से पावर हाउस थोक फल मंडी अलंकर कंपलेक्स पहुंचकर चलाया सफाई जागरण अभियान। दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को समझाइए दे रहे थे । कुलर, पानी की टंकी, ड्रम,कंटेनर चेक करके खाली करवा रहे थे। इसी दौरान समीम फटाका दुकान पर जब पानी की भरा हुआ ड्रम खाली करवाया गया तो उसने बताया कि हम सुरक्षा के दृष्टि से पानी भर कर रखते हैं। पानी खाली करवाने पर पता चला उसमें से बदबू आ रही थी नीचे में डेंगू का लारवा मिला। दूसरा व्यापारी बोला हम तो व्यापार करने बैठे हैं । इन सब चीजों में हमारा ध्यान नहीं जाता है । इसी प्रकार थोक व्यापारियों के ड्रम, कुलर, पानी का टंकी, चेक किया गया । कई जगह गंदगी पाई गई व्यापारियों ने कहा हम तो केला पकाने के लिए पानी रखे हैं । इस प्रकार व्यापारी अपने और दूसरों के स्वास्थ्य के अनजाने में खिलवाड़ कर रहे हैं ।चेंबर ऑफ कॉमर्स, थोक व्यापारी संघ एवं नगर निगम के बीच में सहमति बनी कि नगर निगम का सफाई गाड़ी 11:00 बजे दुकान दुकान जाकर कचरा कलेक्ट करेगी। कोई भी व्यापारी रोड व नाली में कचरा नहीं फेंकेगा । फल मंडी के सफाई में सब सहयोग करेंगे। जो व्यापारी नहीं मानेगा उसे पर चालानी कार्रवाई होगी।सफाई जागरण अभियान के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स से अजय भसीन, सुनील मिश्रा, चिन्ना राव, मनोज मखीजा, पिंटू पांडे, आजाद सोनकर, प्रेम रतन, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सुपरवाइजर वीरेन बंजारे, आदि उपस्थित रहे ।सभी ने मिलकर के संकल्प लिया प्रत्येक रविवार को एक घंटा फाइट द बाइट ड्राई डे मनाएंगे ।देर रात अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिसे डेंगू का लार्वा समझा जा रहा था, वह जांच में सामान्य लार्वा निकला।
- -आवासीय विद्यालय हेतु व्याख्याता को दिया गया अधीक्षक का प्रभारकांकेर । कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने गंभीर प्रवृत्ति के शिकायत की खबर पर संज्ञान लेते हुए श्रीमती विनिता कुजूर, मूल पद व्याख्याता एल.बी., शासकीय उमावि छोटेबेठिया एवं अधीक्षक, कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया विकासखंड कोयलीबेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सरपंच एवं ग्रामवासी छोटेबेठिया की शिकायत और खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन के दौरान व्याख्याता श्रीमती कुजूर का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड दुर्गुकोंदल नियत किया गया है।साथ ही कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने आदेश जारी कर उक्त कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेबेठिया की व्याख्याता सुश्री नेहा सहाडे को आगामी आदेश पर्यन्त तक अधीक्षिका नियुक्त किया है।
- -दर्द से तड़प रही गर्भवती महिला को 3 कि.मी. कांवर में उठाकर पहुंचाया अस्पतालरायगढ़। पुलिस लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ जंगल के बीच ग्राम पारेमेर घुटरूपारा बसा है जहां बरसात के दिनों में गांव के एक ओर चार पहिया वाहन का पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में घुटरूपारा में एक गर्भवती महिला का दर्द उठना परिवार के लिए मुसीबत बन गया। परिवार ने गर्भवती सुष्मिता 28 साल को अस्पताल तक पहुंचाने डायल 112 को मदद के लिए काल किया गया। मेडिकल इमरजेंसी का कॉल थाना कापू राईनो को प्राप्त हुआ। कालर ने महिला को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी दी। डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक विपिन किशोर खलखो और ईआरवी वाहन चालक छोटू दास तुरंत रवाना हुए। गर्भवती महिला का घर नाला, पहाड़ी के उस पार स्थित होने और वाहन आवागमन के लिए रास्ता नहीं होने से आरक्षक प्रबल किशोर और वाहन चालक छोटू दास पैदल ही महिला के घर पहुंचे।गर्भवती महिला की स्थिति को देखकर बिना देरी किये आरक्षक प्रबल किशोर ने कावड़ से प्रसव पीडि़त महिला को वाहन तक ले जाने घरवालों को राजी किया और स्वयं एक युवक के साथ कांवर में महिला को उठाकर डायल 112 वाहन की ओर चल पड़ा। गर्भवती महिला को कांवर में लेकर जवान करीब 03 कि.मी.पहाड़ी नाला को पार कर डायल 112 के वाहन तक पहुंचा और वाहन में बिठाकर अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में गर्भवती को अत्यधिक पीडा होने से जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन पेड की आड में खडा कराया, जहां मितानिन और महिला के परिजन ने बपर्दा गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिसे डायल 112 वाहन से तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल जमरगा में दाखिल किया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं । स्थानीय लोगों ने ऐसी स्थिति में डायल 112 के त्वरित प्रतिक्रिया और सहायता के लिए पुलिस की सराहना की है।
- -नगरीय निकायों के कार्यों में आएगी तेजी, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा समिति के गठन का आदेश जारी-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर दे रहे हैं विशेष जोररायपुर। राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति (DHLMC) का गठन किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से समिति के गठन का आदेश जारी किया है। विभाग ने समिति के कर्तव्यों और समीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए संबंधितों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय निगरानी समिति का विस्तार राज्य के सभी नगरीय निकायों में होगा। समिति नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री/भारसाधक मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। विभागीय सचिव द्वारा सौंपी गई अन्य योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा भी समिति द्वारा की जाएगी। शासन स्तर पर विभागीय उप सचिव उच्च स्तरीय निगरानी समिति के नोडल अधिकारी और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (तकनीकी) सहायक नोडल अधिकारी होंगे। संचालनालय स्तर पर अपर संचालक नोडल अधिकारी तथा मुख्य अभियंता सहायक नोडल अधिकारी होंगे।सूडा (State Urban Development Agency) स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी समिति के नोडल अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी या उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। निगम स्तर पर नोडल अधिकारी संबंधित आयुक्त, और वरिष्ठतम अभियंता सहायक नोडल अधिकारी होंगे। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर संयुक्त संचालक नोडल अधिकारी और कार्यपालन या अधीक्षण अभियंता सहायक नोडल अधिकारी होंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नोडल अधिकारी और वरिष्ठतम अभियंता समिति के सहायक नोडल अधिकारी होंगे।विभाग द्वारा उच्च स्तरीय निगरानी समिति गठित करने के संबंध में जारी आदेश के अनुसार सूडा द्वारा समिति के लिए ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण/व्यवस्था की जाएगी। संचालनालय द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के लिए आवश्यकतानुसार राशि प्रदान की जाएगी। समिति द्वारा सभी परियोजनाओं की समीक्षा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।इस तरह से होगी कार्यों की समीक्षानगरीय निकायों के नोडल अधिकारी हर 15 दिनों में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ऑनलाइन पोर्टल में कार्यवाही विवरण दर्ज करेंगे। नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में 45 दिनों में संचालनालय/सूडा स्तर पर समीक्षा की जाएगी। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की निकाय स्तर पर समीक्षा के बाद हर माह क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वहीं नगर निगमों में निकाय स्तरीय समीक्षा के बाद हर महीने संचालनालय/सूडा स्तर पर समीक्षा की जाएगी। शासन स्तर पर उप सचिव द्वारा प्रत्येक तिमाही में प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा की जाएगी। अलग-अलग स्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा।विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति की निर्धारित समीक्षा बैठकें आयोजित कराने के लिए सूडा द्वारा अलग से विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव द्वारा विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति के कार्यों की आवश्यकतानुसार समीक्षा के साथ ही छह महीने में एक बार समीक्षा अवश्य की जाएगी। सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति के कार्यों का प्रतिवेदन हर तीन महीने में विभागीय सचिव को भेजा जाएगा।
- -वरिष्ठजनों के अनुभव का लाभ हर व्यक्ति उठाए - श्री अरुण साव-बुजुर्ग समाज के गौरव, उनके मार्गदर्शन को आत्मसात कर आगे बढ़ें - श्री तोखन साहूरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज मुंगेली जिले के रामगढ़ में आनंदाश्रम परिसर में नवनिर्मित सियान सदन भवन का लोकार्पण किया। रामगढ़ में करीब 20 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त सियान सदन भवन का निर्माण किया गया है जिसमें एक हाल, दो कक्ष और दो शौचालय हैं। कार्यक्रम में आनंदाश्रम के 17 वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस नवनिर्मित सियान सदन में अब हमारे वरिष्ठजन अपनी विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित कर सकेंगे। वरिष्ठजनों के पास जो अनुभव का खजाना है, उसका लाभ हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए। श्री साव ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत खास है। जिनके हाथों को पकड़कर वे चलना और पढ़ना सीखे, आज सभी वरिष्ठजन यहां मौजूद हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। उन्होंने सियान सदन परिसर में ट्यूबवेल कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के गौरव हैं। उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए हम सब अपने समाज और देश का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने रामायण की चौपाई को उद्धृत करते हुए बुजुर्गों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस संसार में सबसे बड़े भगवान हमारे माता-पिता और गुरु हैं। आज हम जहां भी पहुंचे हैं, ये सब उन्हीं के आशीर्वाद का फल है। यदि किसी घर में वरिष्ठ लोगों की बात सुनकर युवा का मन प्रफुल्लित हो जाए, तो समझ लो वहां रामराज आ गया।कार्यक्रम को मुंगेली के कलेक्टर श्री राहुल देव और वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश देवरस ने भी संबोधित किया। मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, मुंगेली नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय और बी.आर. साव ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में इस दौरान मौजूद थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में सामाजिक जागरूकता व्यवहार परिवर्तन के लिए संचालित ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में महिलाओं को जागरूक करने बाल विवाह रोकथाम, टीकाकरण, सिकलसेल, सर्पदंश की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिला प्रशासन और यूनिसेफ के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम के सहयोग से वॉलिंटियर्स द्वारा 160 से अधिक पंचायतों में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनजागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए कार्यक्रम प्रस्तुत कर सिकलसेल एनीमिया, सर्पदंश से सुरक्षा, जच्चा-बच्चा टीकाकरण, स्कूल चलो अभियान, पौधरोपण के अलावा स्वास्थ्य और जलजनित बीमारी की रोकथाम और बचाव के उपाय की जानकारी को प्रदर्शित की जा रही है, ताकि आम जनता इससे सीख ले सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत वीडियो, कटआउट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण यूनीसेफ के जिला समन्वयक श्री तेजराम सारथी एवं उनकी टीम, जिला प्रशासन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर /राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज आनंद समाज लाईब्रेरी कंकालीपारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ”छत्तीसगढ़ के विभूति” पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद है। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि इस पुस्तक से लोगों को छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसे अनेक महान विभूति हैं, जिनका उल्लेख और संस्मरण छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं है। ऐसे महान विभूतियों के बारे में जानकारी संकलित करना बहुत ही प्रशंसनीय है।
- -‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पर जशपुर में चलेगा पौधा वितरण महाभियान, महतारी वंदन हितग्राहियों को जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी सभी माताओं-बहनों को एक पौधा भेंट कर रहा हूँ। यह पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी के साथ ही उससे हमारे अटूट संबंध को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे से हमें प्राण वायु मिलता है। जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। पौधरोपण से पर्यावरण में सुधार होता है और मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राही अनिता लकड़ा को अमरूद का पौधा सौंपते हुए पूछा कि पौधा कहां पर लगाएंगे। अनिता ने बताया कि इसे अपने आंगन में लगाऊंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों को पौधे वितरित किए और उन्होेंने कहा कि इन पौधों को रोपित कर उन्हें अपने बच्चों की तरह देख-भाल करें। ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इन पौधरोपण का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ मुहिम के तहत इस पौध वितरण महाभियान के तहत महतारी वंदन की हितग्राही महिलाओं को जशपुर जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारी कर ली है।
- -संवेदनशील क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं,मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का लेंगे जायजा-जिला अस्पताल और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी करेंगे निरीक्षणरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के सुदूर और संवेदनशील जिले में पूरा दिन व्यतीत करेंगे जिसके अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का जायज़ा लेंगे।श्री जायसवाल इस दौरान जिला अस्पताल का दौरा भी करेंगे और समीपवर्ती पोटा केबिन छात्रावास का भी निरीक्षण करेंगे। गौरतलब है कि पोटा केबिन में कुछ छात्र मलेरिया से पीड़ित हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ज़िला पंचायत सभागार बीजापुर में बस्तर संभाग के सभी ज़िलों के स्वास्थ्य प्रमुखों (सीएमएचओ,सीएस,डीपीएम) की बैठक भी लेंगे। ज़िला प्रमुखों द्वारा वर्षाऋतु की बीमारियों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी। श्री जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री महेश गागडा,अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य मनोज पिंगुआ एवं स्वास्थ्य संचालक ऋतुराज रघुवंशी भी रहेंगे।
- -कोतवाली पुलिस ने कन्हारपुरी रोड में नाकाबंदी कर की कार्रवाईराजनांदगांव। मध्यप्रदेश के बैतूल से लग्जरी कार में शराब का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी शेख आमिर (28 वर्षीय) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 22 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। जिसे आरोपी बस्तर लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी जप्त किया है। आरोपी को जेल भेजकर पुलिस उसके मोबाइल फोन का डिटेल भी खंगाल रही है।कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि शनिवार को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि नागपुर की ओर से एक सफर रंग की कार में भारी मात्रा में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। कार रायपुर की ओर जाने निकली है। सूचना मिलते ही बायपास रोड में कन्हारपुरी मार्ग में पुलिस ने नाकाबंदी की। जिसमें संदेही कार को रोककर चेक किया गया। कार में एमपी में निर्मित 22 पेटी विदेशी शराब भरी थी। आरोपी शेख आमिर ने शराब को बस्तर में जगदलपुर सप्लाई करने की जानकारी दी। कार और अवैध रूप से तस्करी कर रहे शराब को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज कर मामले की जांच की जा रही है। निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि जांच में अन्य आरोपी की संलिप्तता है। मोबाइल डिटेल व अन्य जानकारी लेकर शराब तस्करी के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।




.jpg)

.jpg)

.jpg)










.jpg)







