- Home
- देश
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति, निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से नवाजा है।
पीएम मोदी ने देश की जनता को समर्पित किया यह सम्मानपीएम मोदी ने साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार को देश की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ”ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं आपका (साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं। ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और “वसुधैव कुटुंबकम” की विचारधारा का सम्मान है। मैं यह अवॉर्ड भारत और साइप्रस के महत्वपूर्ण संबंधों को,हमारे साझा मूल्यों को समर्पित करता हूं। सभी भारतीयों की तरफ से मैं ये सम्मान अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं।”यह सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीकपीएम मोदी ने आगे कहा कि ये सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी समझता हूं और मैं उस भाव से इसे स्वीकार करता हूं।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयां छुएगी। हम मिलकर न केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे, बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण के लिए मिलकर योगदान देंगे।पीएम मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा पोस्टपीएम मोदी ने साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ का सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच मित्रता को समर्पित करता हूं।”इससे पहले श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘मित्र विभूषण’ से नवाजा गया था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया था। -
नई दिल्ली। सरकार ने आज जनगणना कराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जनगणना के लिए संदर्भ तिथि पहली मार्च 2027 होगी। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू कश्मीर के बर्फीले इलाकों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर यह तारीख लागू नहीं होगी। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जनगणना पहली अक्तूबर 2026 से कराई जाएगी। यह भारत की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी और देश के स्वतंत्र होने के बाद आठवीं जनगणना होगी।
-
नई दिल्ली। एयर इंडिया विमान हादसे में दूसरा ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ है। इसके बाद जांचकर्ताओं ने जांच तेज कर दी है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर), जिसे आमतौर पर दूसरा ब्लैक बॉक्स कहा जाता है। उसे मलबे के कॉकपिट भाग से निकाल लिया गया है।
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर ) एक महत्वपूर्ण उपकरण है। जो विमान के कॉकपिट में होने वाली सभी आवाजों को रिकॉर्ड करता है। जिसमें पायलटों के बीच बातचीत, रेडियो प्रसारण, अलार्म की आवाज और दुर्घटना से पहले के अंतिम क्षणों में होने वाली कोई भी पृष्ठभूमि की आवाज शामिल है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) जांचकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह चालक दल के निर्णय लेने की प्रक्रिया को फिर से बनाने, संभावित मानवीय त्रुटियों या यांत्रिक चेतावनियों की पहचान करने और घटनाओं के अनुक्रम को निर्धारित करने में मदद करता है। यह दुर्घटना की जांच के लिए एक अहम सुराग देता है।विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अधिकारियों ने कहा कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर ) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) का विश्लेषण किया जा रहा है। सीवीआर से पायलटों की बातचीत और कॉकपिट की आवाजों जैसे महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है, जो दुर्घटना के कारणों और घटनाओं के क्रम को समझने में मदद करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने भी इस बरामदगी की पुष्टि की। रविवार को वो अहमदाबाद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जांच प्रक्रिया की समीक्षा की फिर सिविल अस्पताल गए, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।इस बीच, गुजरात सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सम्मान में सोमवार को राज्य में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई। शोक अवधि के दौरान सभी आधिकारिक समारोह और समारोह स्थगित रहेंगे तथा सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। -
नई दिल्ली। एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अध्ययन के अनुसार, 1980 के बाद से वैश्विक स्तर पर रुमेटॉइड अर्थराइटिस (आरए) के मामलों में वृद्धि का कारण बढ़ती उम्रदराज आबादी और धूम्रपान में वृद्धि है। रुमेटॉइड अर्थराइटिस एक क्रॉनिक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न का कारण बनती है।
उम्र बढ़ने, आबादी में वृद्धि और असमान स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में रूमेटाइड अर्थराइटिस के मामले अलग-अलग तरीके से बढ़ रहे हैं‘एनल्स ऑफ द रूमेटिक डिजीज’ में प्रकाशित इस अध्ययन में सामाजिक-आर्थिक असमानताओं और बीमारी के बोझ में बढ़ती असमानता का खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया कि उम्र बढ़ने, आबादी में वृद्धि और असमान स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में रूमेटाइड अर्थराइटिस के मामले अलग-अलग तरीके से बढ़ रहे हैं।अध्ययन ने 1980 से 2021 तक 953 वैश्विक और स्थानीय स्थानों के डेटा का विश्लेषण किया, जो ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज से लिया गया थाअध्ययन ने 1980 से 2021 तक 953 वैश्विक और स्थानीय स्थानों के डेटा का विश्लेषण किया, जो ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (जीबीडी) से लिया गया था। इसमें एक नए डीप लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल किया गया। निष्कर्षों से पता चला कि इस अवधि में रुमेटॉइड अर्थराइटिस का वैश्विक बोझ लगातार बढ़ा है, खासकर युवा वर्ग में ये और भी बढ़ा है।2021 में फिनलैंड, आयरलैंड और न्यूजीलैंड सबसे अधिक असमानता वाले देश रहेविशेष रूप से 1990 के बाद से अक्षमता-समायोजित जीवन वर्ष (डीएएलवाई) से संबंधित असमानता 62.55 प्रतिशत बढ़ी। 2021 में फिनलैंड, आयरलैंड और न्यूजीलैंड सबसे अधिक असमानता वाले देश रहे। अध्ययन में यह भी पाया गया कि आर्थिक कारक अकेले बीमारी के बोझ को निर्धारित नहीं करते। उच्च सामाजिक-आर्थिक सूचकांक (एसडीआई) वाले क्षेत्रों, जैसे जापान और यूके, में बीमारी का बोझ अलग-अलग है। जापान में उच्च एसडीआई के बावजूद डीएएलवाई दरों में कमी आई, जो शीघ्र इलाज, जैविक उपचारों के व्यापक उपयोग और एंटी इंफ्लेमेटरी आहार का परिणाम हो सकता है।शोध में बताया गया कि धूम्रपान पर नियंत्रण से उच्च धूम्रपान वाले क्षेत्रों (जैसे चीन) में रुमेटॉइड अर्थराइटिस से होने वाली मौतों में 16.8 प्रतिशत और डीएएलवाई में 20.6 प्रतिशत की कमी आ सकती हैलंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रमुख शोधकर्ता क्यूरन लिन के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने बताया, “ साल 2040 तक, कम-मध्यम एसडीआई क्षेत्रों में उम्र बढ़ने और आबादी वृद्धि के कारण डीएएलवाई बढ़ सकता है, जबकि उच्च एसडीआई क्षेत्रों में यह कम हो सकता है।” शोध में बताया गया कि धूम्रपान पर नियंत्रण से उच्च धूम्रपान वाले क्षेत्रों (जैसे चीन) में रुमेटॉइड अर्थराइटिस से होने वाली मौतों में 16.8 प्रतिशत और डीएएलवाई में 20.6 प्रतिशत की कमी आ सकती है। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि कई क्षेत्रों में अभी भी सटीक स्वास्थ्य नीतियों और लक्षित हस्तक्षेपों के लिए आवश्यक डेटा का अभाव है। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्र ने हाल ही में हुई विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को अहमदाबाद का दौरा किया। डॉ. मिश्र ने मेघानी नगर में बीजे चिकित्सा महाविद्यालय के निकट दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां राज्य सरकार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें घटनाओं के क्रम और तत्काल कार्रवाई के बारे में जानकारी प्रदान की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के अपने दौरे पर डॉ. मिश्र ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने डीएनए नमूना मिलान प्रक्रिया को देखा। डॉ. मिश्र ने घायल पीड़ितों के साथ बातचीत भी की।डॉ. मिश्र ने अस्पताल के अधिकारियों को घायल पीड़ितों के चिकित्सा उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने डीएनए नमूना लेने के प्रयासों की समीक्षा की और वैज्ञानिक सटीकता बनाए रखते हुए तेजी से पहचान पूरी करने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रधान सचिव ने अहमदाबाद के सर्किट हाउस में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों, एएआईबी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रहे राहत, बचाव और जांच प्रयासों पर चर्चा की।वहीं, एएआईबी ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है और विमान के अमेरिका में निर्मित होने के कारण अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अंतर्गत समानांतर जांच कर रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित प्राप्त कर लिया गया है।डॉ. मिश्र ने पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और सभी एजेंसियों के बीच समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता दोहराई। उनकी यात्रा ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए त्वरित राहत, गहन जांच और व्यापक सहायता सुनिश्चित करने के पीएम मोदी के निर्देश को मजबूत किया। -
राजस्थान के तीन भाई-बहनों ने एक साथ नीट यूजी परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में डॉक्टर निशांत बत्रा के बच्चों ने कमाल कर दिया है, उनके घर में खुशियों की बौछार आ गई है। डॉक्टर निशांत बत्रा के बेटे शुभ बत्रा ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 188वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही उनकी बहन रिद्धि और सिद्धि बत्रा ने भी नीट परीक्षा पास की है।
शुभ बत्रा ने अपने पहले ही प्रयास में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उनकी बहन रिद्धि और सिद्धि बत्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से उनके दूसरे दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। तीनों बच्चों की सफलता से उनका परिवार बहुत खुश है।डॉक्टर निशांत बत्रा एक समाजसेवी हैं और विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हैं। डॉक्टर बत्रा ने बताया कि "मेरे बच्चों को सफलता उनकी कड़ी मेहनत, परिवार के सपोर्ट और भगवान की कृपा से प्राप्त हुई है। वे शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। आज मैं अपने बच्चों की सफलता पर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।"एमबीएसएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है। - भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार इस साल पुरी में होने वाली रथ यात्रा के दौरान रथों पर चढ़ने वाले किसी भी गैर-सेवक के खिलाफ गिरफ्तारी सहित सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। राज्य के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने यह जानकारी दी। मंत्री ने यह भी कहा कि रथों पर मोबाइल फोन के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा।पत्रकारों से बातचीत में हरिचंदन ने कहा, ‘‘किसी भी गैर-सेवक को रथों पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। अगर ऐसा कोई व्यक्ति रथ पर पाया जाता है, तो गिरफ्तारी सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सेवकों को रथों पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।'' देवताओं की ‘पहंडी बिजे' (औपचारिक शोभायात्रा) के दौरान अनुष्ठानों को समय पर पूरा करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए सरकार ने रथ यात्रा के दिन (27 जून) अनुष्ठान करने के लिए नामित सेवकों की एक सूची मांगी है। मंत्री ने कहा, ‘‘अंतिम सूची का सख्ती से पालन किया जाएगा।''इस बीच, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने रथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की। डीजीपी ने कहा कि भुवनेश्वर के पास उत्तरा स्क्वायर को पुरी से जोड़ने वाली सड़क सीसीटीवी निगरानी में होगी और पुरी-कोणार्क रोड पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रयास जारी हैं। भीड़ की आवाजाही और यातायात पर नजर रखने के लिए पहली बार पुरी टाउन थाने में एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविक समय की निगरानी के लिए पुरी में प्रमुख स्थानों पर एआई (कृत्रिम मेधा) युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों और आगंतुकों के मार्गदर्शन के लिए नियंत्रण कक्ष से यातायात सलाह जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और विशेष एजेंसियों को भी उत्सव के लिए पुरी में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने संबंधित अधिकारियों से केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए अनुरोध किया है।''उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पुरी में ड्रोन और ड्रोन रोधी प्रणाली भी तैनात की जाएगी ।
- गाजियाबाद (उप्र). गाजियावाद से हर हर महादेव के जयघोष के साथ मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था रविवार को रवाना हुआ। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है कि पांच वर्षों के बाद फिर शुरू हुई यात्रा के लिए इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भव्य आयोजन के बीच रवाना किया गया। इसके मुताबिक, इस जत्थे में दो अधिकारियों सहित कुल 39 यात्री शामिल हैं। शुरुआत में 46 यात्रियों का पंजीयन किया गया था, मगर स्वास्थ्य कारणों से कुछ यात्री शामिल नहीं हो सके। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति) मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैलाश यात्रा की रवानगी के अवसर पर विशेष शैव आराधना का आयोजन हुआ, जिसमें डमरू, मृदंग, तुरही, ढोलक आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने शिवमय वातावरण बना दिया। उपस्थित यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ "हर हर महादेव" का जयघोष किया। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास कर रहे हैं। बयान के अनुसार, कैलाश तीर्थ यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक विशेष योजना की घोषणा की गई है। मंदिर न्यास के सीईओ एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि सभी यात्रियों को लौटने पर एक विशेष रुद्राक्ष माला और सुगम दर्शन के लिए क्यूआर कोड युक्त कार्ड भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्ड एक वर्ष तक वैध रहेगा और इसके जरिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों व उनके चार परिजनों को प्राथमिकता मिलेगी। उनके मुताबिक, हालांकि, विशेष पर्वों जैसे महाशिवरात्रि, सावन सोमवार, रंगभरी एकादशी आदि पर यह सुविधा मान्य नहीं होगी।
-
राजस्थान के तीन भाई-बहनों ने एक साथ नीट यूजी परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में डॉक्टर निशांत बत्रा के बच्चों ने कमाल कर दिया है, उनके घर में खुशियों की बौछार आ गई है। डॉक्टर निशांत बत्रा के बेटे शुभ बत्रा ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 188वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही उनकी बहन रिद्धि और सिद्धि बत्रा ने भी नीट परीक्षा पास की है।
शुभ बत्रा ने अपने पहले ही प्रयास में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उनकी बहन रिद्धि और सिद्धि बत्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से उनके दूसरे दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। तीनों बच्चों की सफलता से उनका परिवार बहुत खुश है।डॉक्टर निशांत बत्रा एक समाजसेवी हैं और विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हैं। डॉक्टर बत्रा ने बताया कि "मेरे बच्चों को सफलता उनकी कड़ी मेहनत, परिवार के सपोर्ट और भगवान की कृपा से प्राप्त हुई है। वे शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। आज मैं अपने बच्चों की सफलता पर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।"एमबीएसएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है। - अहमदाबाद। अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के तीन दिन बाद अस्पताल प्रशासन ने हादसे में मारे गए 80 मृतकों की पहचान की पुष्टि की है। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अपर अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने मीडिया को बताया कि कल रात तक डीएनए जांच के बाद 80 शवों की पहचान हो चुकी है और 33 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।गुजरात सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुखद निधन पर आज राजकीय शोक की घोषणा की है। उनके सम्मान में राज्य की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। आज शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। तीन मृतक यात्रियों के परिजनों ने अभी तक डीएनए सैंपल नहीं दिया है क्योंकि वे विदेश में हैं। उनके कल शाम तक अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है।अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के तीन दिन बाद अस्पताल प्रशासन ने हादसे में मारे गए 80 मृतकों की पहचान की पुष्टि की है। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अपर अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने मीडिया को बताया कि कल रात तक डीएनए जांच के बाद 80 शवों की पहचान हो चुकी है और 33 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। गुजरात सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुखद निधन पर आज राजकीय शोक की घोषणा की है। उनके सम्मान में राज्य की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। आज शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। तीन मृतक यात्रियों के परिजनों ने अभी तक डीएनए सैंपल नहीं दिया है क्योंकि वे विदेश में हैं। उनके कल शाम तक अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है।
-
लद्दाख । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लद्दाख क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और स्थानीय उद्यमियों द्वारा स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की एक प्रदर्शनी का दौरा किया। उन्होंने कारीगरों, महिलाओं के नेतृत्व वाले एसएचजी और स्थानीय उद्यमियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने अपने स्टॉल पर पारंपरिक शिल्प और हथकरघा वस्त्र का प्रदर्शन किया। वित्त मंत्री ने कारीगरों की उद्यमशीलता की भावना और रचनात्मकता की सराहना की
वित्त मंत्री ने कारीगरों की उद्यमशीलता की भावना और रचनात्मकता की सराहना की, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और केंद्र शासित प्रदेश में ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने में सरकार की भूमिका के बारे में बताया। यह पहल महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने और अधिक रोजगार सृजित करने के लिए केंद्र की समावेशी विकास नीति का हिस्सा है। वित्त मंत्री लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के पार्षदों और लद्दाख प्रशासन के साथ बातचीत करेंगीवित्त मंत्री लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वह क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में क्रेडिट की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए एक क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। वित्त मंत्री लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (एलएएचडीसी) के पार्षदों और लद्दाख प्रशासन के साथ बातचीत करेंगी। वह अपने दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगी। गरीबों के लिए पीएम मुद्रा योजना के तहत 32.61 लाख करोड़ रुपए के 52 करोड़ से अधिक लोन स्वीकृत किए गए हैंमोदी सरकार ने प्रमुख डीएवाई-एनआरएलएम गरीबी उन्मूलन योजना के तहत वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए देश भर में 90.76 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में 10.04 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित करने में सफलता प्राप्त की है। गरीबों के लिए पीएम मुद्रा योजना के तहत 32.61 लाख करोड़ रुपए के 52 करोड़ से अधिक लोन स्वीकृत किए गए हैं। 2025 में इस योजना को 10 वर्ष पूरे हुए हैं। इस योजना ने छोटे शहरों और गांवों में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है, क्योंकि लगभग 70 प्रतिशत मुद्रा लोन महिला उद्यमियों द्वारा लिए गए हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता बढ़ी है और लैंगिक समानता में योगदान मिला है। - नई दिल्ली। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर बाहरी स्वास्थ्य जैसे शारीरिक फिटनेस और सौंदर्य पर अधिक जोर दिया जा रहा है। लेकिन योग का असली मतलब अंदर की शांति से है। इसी बात को याद दिलाने के लिए अमेरिका में एक खास कार्यक्रम हो रहा है। यह पहल ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया भर के शहर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाने की तैयारी कर रहे हैं।22 जून को लॉन्ग आइलैंड में ग्लोबल हारमनी हाउस में ‘द स्पिरिट ऑफ योग’ नाम का एक विशेष कार्यक्रम रखा गया हैआयोजकों ने रविवार को एक बयान में कहा कि 22 जून को लॉन्ग आइलैंड में ग्लोबल हारमनी हाउस में ‘द स्पिरिट ऑफ योग’ नाम का एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इसे ब्रह्मा कुमारिज वर्ल्ड स्पिरिचुअल ऑर्गनाइजेशन होस्ट कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अधिकांश समारोह शारीरिक आसनों और लचीलेपन के प्रभावशाली सार्वजनिक प्रदर्शन पर केंद्रित होते हैं, अमेरिका में आयोजित ‘द स्पिरिट ऑफ योगा’ कार्यक्रम योग की सच्ची आत्मा को पुनः प्राप्त करने और इसकी गहरी आध्यात्मिक जड़ों के बारे में फिर से फोकस करने का एक अनूठा प्रयास है।कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु और अभ्यासकर्ता शामिल होंगे, जो हॉल में उपस्थित लगभग 250 साधकों को ज्ञान, प्रेरणा और यौगिक मूल्यों का जीवंत अनुभव प्रदान करेंगे इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति, आध्यात्मिक गुरु और अभ्यासकर्ता शामिल होंगे, जो हॉल में उपस्थित लगभग 250 साधकों को ज्ञान, प्रेरणा और यौगिक मूल्यों का जीवंत अनुभव प्रदान करेंगे, तथा अनेक लोग वर्चुअल माध्यम से इसमें भाग लेंगे। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनया श्रीकांत प्रधान मुख्य अतिथि होंगे, जो ब्रह्माकुमारीज अंतरराष्ट्रीय संगठन की मुख्य प्रशासनिक प्रमुख बीके मोहिनी दीदी की उपस्थिति में विश्व को भारत की ओर से दिए गए योग के उपहार पर बोलेंगे।ग्लोबल हारमनी हाउस एक आध्यात्मिक केंद्र है जो लोगों को शांति से बैठकर योग को महसूस करने का माहौल देता है। यह ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षाओं के माध्यम से शांति और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। यह कार्यक्रम लोगों को योग को गहराई से समझने और उसे मनाने का मौका देगा। योग की असली भावना आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से अपने सर्वश्रेष्ठ स्वरूप और परमात्मा से जुड़ने के बारे में है संयुक्त राष्ट्र में ब्रह्माकुमारीज की एनजीओ प्रतिनिधि गायत्री नारायण ने कहा, “आज के व्यावसायिक स्वास्थ्य जगत में, योग को अक्सर फिटनेस तक सीमित कर दिया जाता है। लेकिन योग की असली भावना आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से अपने सर्वश्रेष्ठ स्वरूप और परमात्मा से जुड़ने के बारे में है।” कार्यक्रम के सह-संचालक प्रवीण चोपड़ा ने कहा, “हम योग को एक ऐसे तरीके के रूप में देख रहे हैं जो जागरूकता, आत्म-साक्षात्कार और सद्भाव पर आधारित है। पतंजलि के अष्टांग योग में ध्यान सबसे जरूरी है, आसन तो उसका एक छोटा सा हिस्सा हैं।”
- नयी दिल्ली. बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक टेंपो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतकों की पहचान बिजय (38), रमाकांत (30) और नंदू कुमार (23) के रूप में हुई है, जो बवाना में एक कारखाने में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि घायल राजाराम नमलेश (19) को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केन्द्र में रेफर कर दिया गया है।शनिवार देर रात एक फैक्ट्री के पास हुई भीषण दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने चारों पीड़ितों को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को पूठखुर्द के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिजय, रमाकांत और नंदू कुमार को मृत घोषित कर दिया। बाद में राजाराम को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "चारों लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी टेंपो ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टेंपो का चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से भाग गया।" अधिकारी ने बताया कि फरार टेंपो चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
-
मुरैना . मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक बांध के पास सड़क पार करते हुए पांच चीतों को देखा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने हालांकि लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
अधिकारियों के मुताबिक, इन चीतों को अफ्रीकी चीतों के घर कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 50 किलोमीटर दूर जौरा क्षेत्र में पगारा बांध को पार करते देखा गया। इन चीतों को सुबह करीब 6.45 बजे खुले में देखकर कुछ स्थानीय लोग घबरा गए जबकि अन्य ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वन अधिकारियों को जल्द ही क्षेत्र में चीतों की उपस्थिति के बारे में सतर्क किया गया।
चीतों को देखे जाने के वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
उप रेंजर विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि ये चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) से कैलारस होते हुए मुरैना के जौरा क्षेत्र पहुंचे थे। विलुप्त होने के सात दशकों के बाद भारत में इस प्रजाति को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत कई चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में स्थानांतरित किया गया था। उपाध्याय ने कहा कि रविवार को जीपीएस कॉलर की मदद से पता चला कि चीते जौरा वन क्षेत्र के पगारा बांध कोठी इलाके में हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा और उसने चीतों को बांध के पास एक ऊंचे हिस्से पर आराम करते हुए पाया और उनपर 'चीता मित्र' (प्रशिक्षित स्थानीय स्वयंसेवक) नजर रख रहे हैं। उपाध्याय ने कहा, " चिते कूनो से कैलारस होते हुए जौरा क्षेत्र में पहुंचे थे। बाद में उन्हें देवगढ़ के पास खोखा पुरा गांव की ओर जाते हुए देखा गया, जहां जंगल और ट्रैकिंग टीमें उनके पीछे चल रही थीं।” केएनपी के मंडलीय वन अधिकारी आर तिरुकुरल ने कहा कि समर्पित टीमों द्वारा चीतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। -
निकोसिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर साइप्रस पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे। मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे हैं। वह कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे।
पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की यह पहली यात्रा है।
मोदी ने नयी दिल्ली से रवाना होने से पहले एक वक्तव्य में कहा, ‘‘साइप्रस एक करीबी मित्र और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में तथा यूरोपीय संघ में महत्वपूर्ण साझेदार है। यह यात्रा ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत बनाने, व्यापार, निवेश, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने का अवसर है।'' प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस की राजधानी निकोसिया में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे। साइप्रस से मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस जाएंगे। जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद मोदी क्रोएशिया रवाना होंगे, जहां वह राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच तथा प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठक करेंगे। मोदी ने कहा कि तीन देशों की यह यात्रा, सीमापार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को लगातार समर्थन देने के लिए साझेदार देशों को धन्यवाद देने तथा आतंकवाद से निपटने के लिए दुनियाभर के देशों को एकजुट करने का भी अवसर है। -
प्रयागराज/संभल/बिजनौर .उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, संभल और बिजनौर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से कुल सात लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रयागराज के यमुना नगर इलाके में कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बारा तहसील के सोनवर्षा हल्लाबोर गांव में उस समय की है जब विरेंद्र वनवासी अपने परिवार के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने बताया कि झुलसने के कारण विरेंद्र, उनकी पत्नी पार्वती, बेटी राधा और बेटी करिश्मा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सम्भल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुन्नौर की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने बताया कि आज सुबह क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा में अतर सिंह अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी बेटी रत्नेश कुमारी (18) की मौत हो गई जबकि उनका बेटा राजेश (32) और पुत्रवधू किशनावती (28) घायल हो गई। मिश्रा के मुताबिक, दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम ने कहा कि परिजनों को आपदा के तहत जल्द ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उधर, बिजनौर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से स्योहारा क्षेत्र के गांव मुकरपुरी की सविता देवी (40) की मौत हो गई। स्योहारा थाना प्रभारी अंकित कुमार के अनुसार, सविता खेत पर चारा काट रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गई और उसे धामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। नूरपुर थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि गांव नंगली में रविवार सुबह किसान रामानंद कश्यप (56) खेत जोत रहा था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। -
अहमदाबाद. अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 47 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है और अब तक 24 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। चूंकि अधिकतर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं। अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अब तक 47 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 24 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। ये लोग राजस्थान और गुजरात के विभिन्न हिस्सों से ताल्लुक रखते थे।'' लंदन जा रहे विमान बोइंग 787-8 (एआई 171) में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य की भी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को अपराह्न 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान मेघाणीनगर में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
-
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। भारत की 16वीं जाति गणना जनगणना 2027 में की जाएगी, जिसकी संदर्भ तिथि लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों में एक अक्टूबर, 2026 तथा देश के बाकी हिस्सों में एक मार्च, 2027 होगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक जनगणना कराने की अधिसूचना सोमवार को सरकारी राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। इसमें कहा गया कि गृह मंत्री ने यहां केंद्रीय गृह सचिव, भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में ‘हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन' (एचएलओ) के तहत प्रत्येक घर, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके बाद, दूसरे चरण यानी जनसंख्या आकलन (पीई) किया जाएगा जिसमें प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति की गिनती, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्रित की जाएगी। बयान में कहा गया है कि जनगणना में जातिगत गणना भी की जाएगी।
गृह मंत्रालय के मुताबिक जनगणना गतिविधियों के लिए लगभग 34 लाख गणनाकार एवं पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी तैनात किये जायेंगे। बयान में कहा गया कि यह जनगणना भारत की16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना ह। बयान के मुताबिक आगामी जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके डिजिटल माध्यम से की जाएगी। लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा। बयान में कहा गया है कि संग्रहण, प्रेषण और भंडारण के समय डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत कड़े डेटा सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। यह जनगणना 16 वर्षों के बाद की जाएगी, क्योंकि पिछली जनगणना 2011 में की गई थी। -
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की शुरुआत की गई। आयुष विभाग की देखरेख में नमो घाट पर विशेष योग शिविर का आयोजन सुबह छह बजे किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
“करें योग, रहें निरोग” और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने भाग लिया
“करें योग, रहें निरोग” और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने भाग लिया। काशी की जनता के साथ जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह योग सप्ताह 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। इस दौरान हर रोज सुबह नमो घाट पर योग सत्र का आयोजन किया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व एक सप्ताह का योग महोत्सव मनाया जा रहा है
काशी के रहने वाले शिवम अग्रहरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व एक सप्ताह का योग महोत्सव मनाया जा रहा है। एक सप्ताह सभी लोग एक व्यापक स्तर पर योग करने जा रहे हैं। नमो घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, आमजन मिलकर योग कर रहे हैं।
21 जून को विश्व योग दिवस के दौरान ग्राम पंचायतों और सभी घाटों पर योग का आयोजन किया जाएगा
एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि योग सप्ताह की शुरुआत हुई है। नमो घाट से इसका शुभारंभ हो रहा है। एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को विश्व योग दिवस के दौरान ग्राम पंचायतों और सभी घाटों पर योग का आयोजन किया जाएगा। यह योग पुरातन और सनातन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को योग से जोड़ा है। पीएम की प्रेरणा से पूरा देश अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस न सिर्फ योग के महत्व को समझने का मौका है, बल्कि अपनी स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक नया कदम बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर भी है
उल्लेखनीय है कि हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन न सिर्फ योग के महत्व को समझने का मौका है, बल्कि अपनी स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक नया कदम बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। इस साल योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य यानी पृथ्वी और स्वास्थ्य के लिए योग है।
- नयी दिल्ली. पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति के बीच भारत ने शनिवार को इजराइल, ईरान और फलस्तीन में अपने नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय स्तर पर दिए गए निर्देशानुसार सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करने का आग्रह किया। ईरान के विभिन्न स्थानों पर इजराइल द्वारा शुक्रवार को किए गए सैन्य हमलों और तेहरान द्वारा जवाबी हमले शुरू किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। इजराइल में भारतीय दूतावास ने बदलते हालात के बीच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘परामर्श (14 जून 2025 तक): क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजराइली प्राधिकारियों एवं ‘होम फ्रंट कमांड' के निर्देशानुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है।'' दूतावास ने उनसे ‘‘सावधानी बरतने, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा आश्रय स्थलों के करीब रहने'' का आग्रह किया। उसने कहा, ‘‘‘हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सहित उभरती स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में कृपया दूतावास से संपर्क करें।'' ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को अपने ‘एक्स' अकाउंट पर एक परामर्श जारी कर वहां रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने का आग्रह किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘ईरान में भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के व्यक्ति, जिन्हें मदद की आवश्यकता है, वे ईरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।'' इसके अलावा, रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय (आरओआई) ने भी शनिवार को एक परामर्श जारी किया।उसने एक्स पर लिखा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए फलस्तीन में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और उन सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करें जिनकी स्थानीय रूप से सलाह दी जाएगी। कृपया सावधानी बरतें और अनावश्यक आवाजाही से बचें भारत ने शुक्रवार को कहा था कि वह ईरान और इजराइल के बीच हाल के घटनाक्रम से ‘‘अत्यंत चिंतित'' है और उभरती स्थिति पर ‘‘बारीकी से नजर रख रहा है''। नयी दिल्ली ने दोनों देशों से किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने का आग्रह किया था।
- ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर के एक अस्पताल के एक चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया व्यक्ति उस समय जग गया जब उसका परिवार उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने एक न्यूज़ एजेंसी को शनिवार को बताया कि पीलिया से पीड़ित अभिमन्यु तायडे को बेचैनी की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर ने मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया, जिसके बाद परिवार ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी, इसी दौरान अभिमन्यु तायडे जाग गए। अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन दावा किया कि उन्होंने ‘‘मानवीय आधार'' पर मृत्यु प्रमाण पत्र दिया था, जब परिवार ने स्वयं बताया था कि तायडे की मौत हो गई है। तायडे फिलहाल दूसरे अस्पताल में उपचाराधीन हैं।अस्पताल की लापरवाही के संबंध में क्या कार्रवाई की जाएगी, यह जानने के लिए उल्हासनगर नगर निगम के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।
- माले. मालदीव और भारत के बीच 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मुद्रा अदला-बदली से माले के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद मिली है, जिस पर नयी दिल्ली ने शनिवार को संतोष जताया। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि के कारण मालदीव की संप्रभु रेटिंग 'सीसी' की पुष्टि की थी। इसके बाद मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने उक्त टिप्पणी की। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह संतोष की बात है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए) के बीच अक्टूबर 2024 में मुद्रा अदला-बदली के तहत 40 करोड़ डॉलर का लेनदेन हुआ, जिससे द्वीप राष्ट्र के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। मुद्रा अदला-बदली ने मालदीव के लिए फिच क्रेडिट रेटिंग द्वारा उल्लेखित बाहरी नकदी तनाव को कम किया।
- नयी दिल्ली. बीमा कंपनियों - एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए दावा निपटान प्रक्रिया को आसान बना दिया है। एसबीआई लाइफ ने ऐसी स्थितियों में प्रक्रियात्मक चुनौतियों से उत्पन्न होने वाले भारी भावनात्मक तनाव को समझते हुए, तेजी से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दावा प्रक्रिया को आसान बना दिया है। एसबीआई लाइफ ने एक बयान में कहा कि दावा प्रपत्र, पॉलिसी दस्तावेज और केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) तथा नामित व्यक्ति के बैंक खाते के विवरण जैसे न्यूनतम दस्तावेजों के साथ दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। दुखद हादसे में, एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान संख्या एआई171 बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 241 यात्रियों समेत कुल 274 लोगों की मौत हो गई। एचडीएफसी लाइफ ने एक अलग बयान में कहा कि उसने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपनी दावा प्रक्रिया को सरल बना दिया है। नामांकित व्यक्ति/कानूनी उत्तराधिकारी अब स्थानीय अधिकारियों (सरकार, पुलिस या अस्पताल) से मृत्यु के प्रमाण के साथ ही दावा शुरू कर सकते हैं। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने एक बयान में कहा कि वह दावों का पूर्ण और समय पर मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही है, साथ ही पूर्ण समर्थन प्रदान कर रही है और प्रभावित लोगों के लिए प्रतिबद्ध है।
- कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील में शनिवार को एपी बांध के जंगलीपट्टी गांव के समीप इसरो ने रॉकेट लॉन्चिंग परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इसरो के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में थ्रस्ट टेक इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से रॉकेट लांचिंग का परीक्षण किया गया जो राज्य में पहली बार रॉकेट के जरिए उपग्रह लॉन्च करने का मामला है। रॉकेट ने शाम को पांच बजकर 14 मिनट 33 सेकंड पर उड़ान भरी और जमीन से 1.1 किमी की दूरी तय की। लांचिंग का भी पूर्वाभ्यास किया गया। इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा, "रॉकेट को 5:14 बजे और 33 सेकंड पर लॉन्च किया गया, जो 1.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया। इसके बाद एक छोटा उपग्रह बाहर आया और जैसे ही यह पांच मीटर नीचे गिरा, इसका पैराशूट सक्रिय हो गया और उपग्रह 400 मीटर की दूरी पर जमीन पर उतर गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 15 किलोग्राम का रॉकेट भी सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया।यह परीक्षण अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एक बड़े आयोजन की प्रस्तावना थी, जिसमें युवाओं द्वारा बनाए गए लगभग 900 उपग्रहों का परीक्षण किया जाएगा। इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा कि अहमदाबाद में ड्रोन का उपयोग करके किए गए पिछले परीक्षणों के विपरीत, यह पहली बार था जब उप्र में रॉकेट द्वारा सीधे उपग्रह लॉन्च किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।
- नई दिल्ली। भारतीय शादियों में कई तरह के रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है, लेकिन आज के इस दौर में कुछ अनोखा और अलग करने की चाह में लोग अजीब-अजीब काम करने लगे हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के मौसम में कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अजीबो-गरीब कारनामे करते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी समारोह में अपने गले में लंबा अजगर लटका कर आते हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि दोनों धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं.इस वीडियो को edgars_show नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन कुछ अलग करने की चाह में अपनी शादी के दौरान गले में विशालकाय अजगर को लटका कर मेहमानों के बीच पहुंचते हैं.आप देख सकते हैं कि किस तरह से दूल्हा-दुल्हन अपने गले में अजगर को लटका कर आते हैं. अजगर की पूंछ दुल्हन की ओर थी और दूल्हे ने अजगर के मुंह को पकड़ा था, लेकिन अचानक से अजगर अपना मुंह दुल्हन की तरफ ले जाता है, जिससे वो बुरी तरह से घबरा जाती है और पीछे हटने लगती है. पीछे हटने के चक्कर में वो गिर जाती है और उसके साथ दूल्हा भी गिर पड़ता है. इसके बाद अजगर का मालिक तुरंत अजगर को उठाकर पेटी में डालता है और उसे बंद कर देता है. यह कहां की घटना है इसका खुलासा नहीं किय गया है।


















.jpg)






.jpg)


