- Home
- देश
- पालघर (महाराष्ट्र)। पालघर जिले के एक गांव में 32 वर्षीय विवाहिता की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का कथित तौर पर विवाहिता के साथ प्रेम संबंध था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने बताया कि आरोपी की पहचान शेखर कदम के तौर पर की गई है और उसे विरार के फूलपाडा में सोमवार को महिला की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी जबकि आरोपी भी पिछले कई साल से पीड़िता के घर के पास ही अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहता था।'' उन्होंने बताया कि समय के साथ आरोपी का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया जिससे महिला के पति को उसके चरित्र को लेकर शक पैदा हुआ। अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने उसे कदम से नहीं मिलने को कहा, जब इसकी जानकारी कदम को हुई तो उसने उसे धमकी दी। पवार ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि उसकी पत्नी ने बताया था कि उसका आरोपी के साथ प्रेम संबंध है। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी सोमवार दोपहर महिला के घर गया और शाम तक वहीं रहा। इस दौरान उनकी बहस हुई और उसने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।
- गुवाहाटी। असम के करीमगंज जिले से मादक पदार्थ ‘याबा टैबलेट' की खेप जब्त की गई है जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर करीमगंज पुलिस ने अभियान चलाया और एक दोपहिया वाहन को रोका जिसमें याबा की 10 हजार गोलियां लेकर जायी जा रही थी, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है।'' शर्मा ने बताया इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उन्होंने राज्य को मादक पदार्थ से मुक्त बनाने की असम पुलिस की कोशिश की प्रशंसा की। याबा या ‘मादक दवा' में थामफेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है।
- नई दिल्ली। राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष होंगे। मंगलवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी का नाम प्रोटेम स्पीकर को भेज दिया गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का फैसला किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार रात खड़गे के घर हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर चर्चा हुई है.। साथ ही बैठक में उन्हें नेता विपक्ष बनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को पत्र भी लिखा है.।केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के इस फैसले के बारे में सूचित करते हुए लोकसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी अध्यक्ष) भर्तृहरि महताब को पत्र भेजा है.। राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ ली। .इंडिया ब्लॉक की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का फैसला हो चुका है। राहुल गांधी गांधी परिवार के तीसरे सदस्य होंगे जो नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी को संभालेंगे। राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी और उनके पिता यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं.।सोनिया गांधी 13 अक्टूबर, 1999 से 06 फरवरी, 2004 तक नेता प्रतिपक्ष रहीं. वहीं राजीव गांधी 18 दिसंबर, 1989 से 24 दिसंबर, 1990 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे।
-
कोझीकोड । केरल के कोझीकोड जिले में दिमाग खाने वाले अमीबा के कारण एक और मासूम की जान चली गई। दूषित पानी में रहने वाले अमीबा ने 13 साल की बच्ची की जान ले ली.। यह अमीबा दिमाग में संक्रमण पैदा कर देता है। मतलब दिमाग को खा जाता है।. मृतक की पहचान कन्नूर के मूल निवासी रागेश बाबू और धन्या की बेटी दक्षिणा के रूप में हुई, जो कई दिनों से अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (Amoebic Meningoencephalitis) एक दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण से जूझ रही थी।
मृतक लड़की दक्षिणा मुन्नार की यात्रा पर गई थी। अपनी यात्रा के लगभग तीन महीने बाद, उसमें संक्रमण के लक्षण विकसित हुए। ऐसा माना जा रहा है कि मुन्नार के एक स्विमिंग पूल से अमीबिक संक्रमण हुआ। जहां उसने स्नान किया था। अमीबा के संपर्क में आने के पांच दिनों के भीतर लक्षणों के सामान्य तेजी से शुरू होने के विपरीत, दक्षिणा का मामला असामान्य था। उसमें लक्षण काफी देरी से दिखाई दिए। जनवरी में मुन्नार की अपनी यात्रा के बावजूद, उसके लक्षण 8 मई को दिखने शुरू हुए।दक्षिणा को शुरू में सिर में तेज दर्द और उल्टी की वजह से कन्नूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसकी हालत बिगड़ती गई, तो उसे कोझिकोड के बेबी मेमोरियल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद उसमें Cerebrospinal Fluid (CSF) से दुर्लभ बीमारी की पुष्टि हुई, जिससे उसके शरीर में वर्मामोएबा वर्मीफॉर्मिस नामक दुर्लभ अमीबा की मौजूदगी का पता चला। उल्लेखनीय रूप से, अमीबिक ट्रोफोज़ोइट्स का भी पता चला, जो राज्य में पिछली रिपोर्टों से उसके मामले को अलग करता है। दो महीने के भीतर दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण के कारण केरल में मृत्यु की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मलप्पुरम की एक छोटी पांच वर्षीय बच्ची की मई में कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान इसी बीमारी से मौत हो गई थी ।नेगलेरिया फाउलरी क्या है?नेगलेरिया फाउलरी (Naegleria Fowleri) एक प्रकार का अमीबा है जो आमतौर पर गर्म मीठे पानी और नम मिट्टी में पाया जाता है।. इसे गर्मी पसंद है, इसलिए यह गर्मियों के दौरान पानी में सबसे अधिक पाया जाता है. हालांकि, यह काफी कम तापमान पर मीठे पानी के निकायों के तल पर गाद में भी पाया जा सकता है।नाक से करता है शरीर में प्रवेशनेगलेरिया फाउलेरी व्यक्तियों को तब इन्फेक्टेड करता है जब यह नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है.। ये इन्फेक्शन आमतौर पर झीलों, नदियों जैसे मीठे पानी और खराब रखरखाव वाले स्विमिंग पूल में स्विमिंग या गोता लगाने के दौरान हो सकता है।नेगलेरिया फाउलरी लोगों को कैसे संक्रमित करता हैनेगलेरिया फाउलरी संक्रमण तब हो सकता है जब अमीबा युक्त पानी आपकी नाक में प्रवेश करता है। यह फिर नाक गुहा और मस्तिष्क में स्थानांतरित हो सकता है। एक बार जब शरीर के अंदर, अमीबा ब्रेन तक चला जाता है,।तब ये दिमाग के टिश्यू को अटैक करता है. इससे दिमाग में सूजन हो जाती है। इस संक्रमण से Primary Amebic Meningoencephalitis (PAM) हो सकता है.। पीएएम संक्रमण लगभग हमेशा घातक होता है क्योंकि यह मस्तिष्क के ऊतकों को जल्दी से नष्ट कर देता है।प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के लक्षणPAM की शुरुआत सिरदर्द, बुखार, मतली और उल्टी जैसे शुरुआती लक्षणों से होती है। जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता है, गंभीर लक्षण विकसित होते हैं, जिनमें सर दर्द, गर्दन में अकड़न, दौरे, हैलुसिनेशन और आखिर में कोमा शामिल हैं।. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, पीएएम वाले ज्यादा लोग लक्षण दिखने के 1 से 18 दिनों के भीतर बीमारी का शिकार हो जाते हैं.।मौजूदा समय में, PAM का कोई निश्चित इलाज नहीं है.। दवाई के ट्रीटमेंट से लक्षणों को कम किया जा सकता है.। -
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने मंगलवार को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले हुई है.। ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनकी याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई ने तिहाड़ जेल में ही सीएम केजरीवाल से पूछताछ की है। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.। उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। .
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुए इस एक्शन को आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार की साजिश बताया है। संजय सिंह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई से पहले केंद्र सरकार साज़िश रच रही है। केजरीवाल को जमानत न मिले उसके लिए बीजेपी ने सीबीआई के साथ साजिश रची। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई ने झूठा मुकदमा गढ़ा है.।सांसद संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना है। . इससे पहले केंद्र की BJP सरकार ने CBI के साथ मिलकर केजरीवाल जी के खिलाफ झूठा मुकदमा तैयार करके उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची है.। " -
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा। भाजपा के वरिष्ठ सांसद ओम बिड़ला इस बार भी इस पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हैं। वह पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गुट ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश को चुना है। दोनों उम्मीदवारों ने आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
सरकार और विपक्षी दल लंबे समय की बातचीत के बावजूद इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक अध्यक्ष पद के लिए कोई चुनाव नहीं हुआ। सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों के सदन के नेताओं से बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष शर्ते के साथ सामने आया और उसने उपाध्यक्ष पद की मांग की है। श्री रिजिजू ने कहा कि आम सहमति सशर्त नहीं होनी चाहिए और वे उप सभापति के चयन पर अलग से निर्णय लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्षी गुट से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की भी अपील की।संसद के बाहर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से कहा कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने लोकसभा अध्यक्ष के चयन पर आम सहमति बनाने के लिए कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और डीएमके सांसद टी.आर. बालू से मुलाकात की। श्री गोयल ने कहा कि उन्हें सूचित किया गया है कि उपाध्यक्ष के मुद्दे को उसके चुनाव के समय निपटाया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से कहा कि विपक्ष अध्यक्ष पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार है। लेकिन उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए। -
नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ओम बिरला, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, सुदीप बंदोपाध्याय, अभिषेक बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी और संबित पात्रा समेत अनेक नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ के वक्त उनके हाथ में संविधान की प्रति थी। उन्होंने शपथ लेने के बाद पोडियम से ‘जय हिंद, जय संविधान' के नारे लगाये। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से निचले सदन के लिए निर्वाचित यादव ने भी शपथ के वक्त अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी एवं मैनपुरी की नवनिर्वाचित सदस्य डिंपल यादव ने भी शपथ ली। अखिलेश यादव ने जब शपथ ली तो विपक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर खुशी का इजहार किया।धारावाहिक रामायण में भगवान राम के किरदार से मशहूर हुए मेरठ के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अरुण गोविल और मथुरा से पुन: सांसद निर्वाचित हुईं भाजपा सदस्य हेमा मालिनी ने भी लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। सदन में भोजनावकाश से पहले पंजाब के सदस्यों को जब शपथ दिलाई जा रही थी, उस दौरान लोकसभा महासचिव ने डिब्रूगढ़ की जेल में बंद कथित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा। हालांकि खडूर साहिब सीट से निर्वाचित हुए सिंह सदन में उपस्थित नहीं थे। सदन में मंगलवार को सबसे पहले महाराष्ट्र के सांसदों को शपथ दिलाई गई। इनमें भाजपा नेता नारायण राणे, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत और शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे शामिल रहे। महाराष्ट्र के लगभग सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों ने मराठी भाषा में शपथ ली। कुछ ने हिंदी और अंग्रेजी में भी शपथ ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सदस्य सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे ने शपथ लेने के बाद पीठासीन कार्यवाहक अध्यक्ष महताब का अभिवादन करते हुए उनके पैर छुए। मंगलवार को सबसे पहले शपथ राज्य के नंदुरबार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस सांसद गोवाल कागदा पडवी ने ग्रहण की। भोजनावकाश के बाद जब उत्तर प्रदेश के लोकसभा सदस्यों के शपथ ग्रहण की बारी आई तो विपक्षी खेमे में उत्साह देखा गया। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल और फैजाबाद से सपा सदस्य अवधेश प्रसाद शपथ लेने पहुंचे तो विपक्ष के सभी सदस्य मेजें थपथपा रहे थे। अवधेश प्रसाद ने ‘‘आम्बेडकर जिंदाबाद और उनका संविधान जिंदाबाद'' के नारे लगाये। कांग्रेस और सपा के लगभग सभी सदस्यों ने शपथ के बाद ‘जय संविधान' के नारे लगाये। कौशाम्बी से सपा सदस्य पुष्पेन्द्र सरोज ने अंग्रेजी में शपथ ली। आजमगढ़ से सपा के सदस्य निर्वाचित हुए धर्मेंद्र यादव ने ‘पीडीए जिंदाबाद' के नारे लगाये। गौरतलब है कि सपा ने लोकसभा चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक' (पीडीए) का नारा दिया था। उत्तर प्रदेश के नगीना से निर्वाचित आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर ने भी लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों समेत 262 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली थी। मंगलवार को कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई। मणिपुर की दोनों सीट से निर्वाचित कांग्रेस के सदस्य जब शपथ लेने पहुंचे तो पूर्वोत्तर के सदस्यों ने परंपरागत शैली में नारे लगाकर उनका स्वागत किया। आंतरिक मणिपुर सीट से निर्वाचित कांग्रेस के अंगोमचा बिमल अकोइजम और बाहरी मणिपुर से सदस्य चुने गए कांग्रेस के अल्फ्रेड कनंगम एस आर्थर ने शपथ लेते समय संविधान की प्रति हाथ में ले रखी थी। अकोइजम ने मणिपुरी में, वहीं आर्थर ने अंग्रेजी में शपथ ली।दोनों सदस्य जब शपथ लेने के लिए पोडियम तक पहुंचे तो कांग्रेस के सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर मेजें थपथपाईं। आर्थर जब शपथ लेने के लिए उठे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपने स्थान पर खड़े होकर उनका अभिवादन करते हुए देखा गया। मणिपुर का परंपरागत परिधान कंधे पर डालकर आए आर्थर ने शपथ के अंत में कहा, ‘‘मणिपुर को न्याय दिलाइए, देश बचाइए।'' पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के अधिकतर सदस्यों ने बांग्ला में शपथ ली। उन्होंने शपथ के बाद ‘जय बांग्ला' जैसे नारे लगाए। सदन में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोपों के मामले में पिछली लोकसभा से निष्कासित की गईं और पुन: निर्वाचित हुईं महुआ मोइत्रा ने बांग्ला में, वहीं पूर्व क्रिकेटर तथा तृणमूल सांसद यूसुफ पठान ने हिंदी में शपथ ली। इस बीच महताब ने शपथ लेने वाले सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे केवल निर्धारित प्रारूप में लिखित शपथ ही पढ़ें और इसके अतिरिक्त कुछ नहीं बोलें। उन्होंने दो दिन तक चली सदन की कार्यवाही के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। शपथ के साथ सदस्यों की नारेबाजी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगा कि हम अब तक चुनावी मोड से निकले नहीं हैं।'' महताब ने कहा कि शपथ के अतिरिक्त बोली गई कोई भी बात रिकॉर्ड में नहीं जाएगी।ओडिशा के ज्यादातर सदस्यों ने ओड़िया भाषा में शपथ ली। भाजपा के प्रताप चंद्र सारंगी ने संस्कृत में शपथ ली। भाजपा की माल्विका देवी और प्रदीप कुमार पाणिग्रही ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ लेने के बाद ओडिशा के लगभग प्रत्येक सदस्य ने ‘जय जगन्नाथ' के नारे लगाये। राजस्थान के उदयपुर से निर्वाचित भाजपा सदस्य मन्नालाल रावत ने भी संस्कृत में शपथ ली। बांसवाड़ा से सांसद निर्वाचित हुए भारत आदिवासी पार्टी के सदस्य राजकुमार रोत आदिवासी परिधान पहनकर आए थे। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी सदन की सदस्यता की शपथ ली।
-
हिसार (हरियाणा)। हिसार जिले के हांसी में एक पार्क में अज्ञात लोगों ने नवविवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। हांसी थाने के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि बड़ाना गांव के निवासी तेजवीर (27) और सुल्तानपुर गांव की निवासी मीना सुबह के समय जब लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठे हुए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। उसने बताया कि वे अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटे हैं।
- अयोध्या (उप्र),। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर की पहली मंजिल इस साल जुलाई तक पूरी हो जाएगी और उम्मीद जताई कि दिसंबर 2024 तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मिश्र ने अयोध्या में संवाददाताओं से कहा, "मंदिर की निर्माणाधीन पहली मंजिल का काम जुलाई के अंत तक पूरा हो जाएगा। जुलाई के बाद, दूसरी मंजिल का निर्माण ही बचेगा। इसलिए, हमें उम्मीद है कि दिसंबर तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।" मिश्र ने कहा कि राजस्थान के संगमरमर का उपयोग 'राम दरबार' और सात मंदिरों को बनाने में किया जाएगा और इसके लिए चार मूर्तिकारों को चुना गया है। राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक न लगाए जाने को लेकर मीडिया के एक वर्ग में हाल ही में उठे विवाद पर मिश्र ने कहा, "पहले जो श्रद्धालु आते थे, उन्हें तिलक नहीं लगाया जाता था। वे भगवान के दर्शन करके चले जाते थे। केवल कुछ खास लोग, जो दूसरे द्वार से आते थे, उन्हें तिलक लगाया जाता था।" मिश्र ने कहा, "इसलिए यह कहना पूरी तरह से भ्रामक है कि भगवान का तिलक और चरणामृत नहीं दिया जा रहा है। कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सभी के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है, चाहे वह आम श्रद्धालु हो या खास।" इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या के मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। पारंपरिक नागर शैली में बना मंदिर परिसर 380 फुट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फुट चौड़ा और 161 फुट ऊंचा है। मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फुट ऊंची और उसमें कुल 392 स्तंभ और 44 द्वार हैं। मंदिर के स्तंभ और दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाई गयी हैं।
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक उपभोक्ता अदालत ने भारतीय रेलवे को सेवाओं में लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए रेलवे के संबंधित महाप्रबंधक को एक यात्री को 1.08 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है, जिसका सामान यात्रा के दौरान चोरी हो गया था। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (मध्य जिला) उस शिकायत पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कहा गया था कि यात्री का 80,000 रुपये मूल्य का कीमती सामान वाला बैग जनवरी 2016 में झांसी और ग्वालियर के बीच कुछ बिना टिकट वाले यात्रियों द्वारा चुरा लिया गया था। यह घटना मालवा एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे में यात्रा के दौरान हुई थी। शिकायत में कहा गया, ‘‘सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के साथ-साथ यात्रियों के सामान की सुरक्षा करना रेलवे का कर्तव्य था।'' आयोग ने तीन जून को पारित आदेश में कहा कि चूंकि शिकायतकर्ता नयी दिल्ली से ट्रेन में सवार हुआ था, इसलिए मामले की सुनवाई करना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है। आयोग के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह और सदस्य रश्मि बंसल ने मामले की सुनवाई की।आयोग ने कहा, ‘‘यदि प्रतिवादी या उसके कर्मियों की ओर से सेवाओं में कोई लापरवाही या कमी नहीं होती, तो ऐसी घटना नहीं होती। यात्रा के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा ले जाए जा रहे सामान के मूल्य को नकारने के लिए कोई अन्य बचाव या सबूत नहीं है, इसलिए शिकायतकर्ता को 80,000 रुपये के नुकसान की प्रतिपूर्ति का हकदार माना जाता है।'' अदालत ने उन्हें असुविधा, उत्पीड़न और मानसिक पीड़ा के लिए 20,000 रुपये का हर्जाना देने के अलावा मुकदमे की लागत के लिए 8,000 रुपये देने का भी आदेश दिया।
-
जयपुर। राजस्थान के सीकर में बीकानेर राजमार्ग पर सोमवार को एक कार और एक ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई।
उसने बताया कि कार में आसमा खातून (40), उनकी बेटी फिरदौस (14) तथा बेटा सद्दाम (10) की मौत हो गई और आसमा के पति नियाज मोहम्मद (45) और उनकी बेटी सुमैया (आठ) घायल हो गए, जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवार ईद की छुट्टियों के बाद जोधपुर लौट रहा था। -
लंदन। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि हाल में संपन्न आम चुनाव के बाद भारत के लोकतंत्र के आलोचकों का मुंह बंद हो गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरा कार्यकाल सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में देश के भरोसे को दर्शाता है। वैष्णव ने एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। लंदन के क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय सेंटर में वार्षिक ‘इंडिया ग्लोबल फोरम' (आईजीएफ) में अपने ऑनलाइन संबोधन में रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने कहा कि छह दशक के बाद तीसरी बार लगातार कोई सरकार सत्ता में लौटी है, जिससे पता चलता है कि भारत की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजग की नीतियों पर कितना भरोसा है। ‘विकसित भारत : भारत के विकास के लिए दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलना' शीर्षक से आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘एक लोकतंत्र में ऐसे विश्वास ने उन आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं जो कहते थे कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। मैं बहुत जोर देकर कहना चाहता हूं कि हमारा लोकतंत्र एक जीवंत लोकतंत्र है। हमारा देश लोकतंत्र की जननी है।''
- नयी दिल्ली। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन कुमार डेका को सोमवार को जून 2025 तक एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। डेका हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। उन्हें आतंकवाद और कट्टरपंथ से संबंधित मामलों को संभालने में सराहनीय विशेषज्ञता रखने वाले एक ‘बेहतरीन जासूस' के तौर पर जाना जाता है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 जून 2024 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए डेका को खुफिया ब्यूरो के निदेशक के रूप में विस्तार देने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक उनका सेवा विस्तार एफआर 56 (डी) और अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16 (1 ए) के प्रावधानों में छूट देते हुए किया गया है। ये नियम केंद्र सरकार को सार्वजनिक हित में आईबी और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुखों, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव और अन्य की सेवाओं को 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु के बाद बढ़ाने की अनुमति देते हैं। राजनीतिक क्षेत्र और खुफिया बिरादरी में संकट प्रबंधक के रूप में जाने जाने वाले डेका को जून 2022 में दो साल के लिए आईबी प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने समाप्त होने वाला था। डेका को विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में चलाए जाने वाले ‘अभियानों' का विशेषज्ञ माना जाता है। डेका ने आईबी की कमान संभालने से पहले दो दशक से अधिक समय तक आईबी के अभियान प्रकोष्ठ के प्रमुख के रूप में कार्य किया। वर्ष 2008 में 26/11 मुंबई हमले के दौरान जवाबी हमलों के प्रभारी भी वे ही थे। आतंकवाद और इस्लामी कट्टरपंथ से संबंधित मामलों को संभालने में माहिर डेका ने आतंकवादी समूह इंडियन मुजाहिदीन के खिलाफ अभियान का भी नेतृत्व किया था।
-
नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यहां रेल भवन में शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत आकलन किया। बैठक में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जया वर्मा सिन्हा और सदस्य आधारभूत ढांचा अनिल कुमार खंडेलवाल, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक और सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधक तथा सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में शामिल अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों के हित में ट्रेनों में सुरक्षा उपकरणों के रख-रखाव, भोजन की गुणवत्ता में सुधार, ट्रेनों एवं स्टेशनों की गहन सफाई और पेयजल सुविधाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा संबंधी उपकरणों की विश्वसनीयता में सुधार के लिए यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रमुख सुरक्षा संबंधी उपकरणों की विशिष्टताओं, स्थापना प्रथाओं और रखरखाव प्रथाओं की समीक्षा की जाएगी। यह सभी निर्माताओं के साथ आरडीएसओ द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "खाद्य गुणवत्ता में सुधार के लिए आईआरसीटीसी और इसकी एजेंसियां 1,000 स्थानों पर बेस किचन को अद्यतन कर रही हैं। काम प्रगति पर है और यह निर्णय लिया गया कि इसे अगले छह महीनों में युद्ध स्तर पर पूरा किया जाना चाहिए।" अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पैंट्री कार और भंडारण क्षेत्रों की लक्ष्य-उन्मुख तरीके से गहन सफाई करने और इसे रखरखाव कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया, ताकि इसे नियमित आधार पर किया जा सके। एक अन्य अधिकारी ने कहा, "यात्रा के दौरान ट्रेनों की सफाई और पानी की उपलब्धता में सुधार के लिए यह निर्णय लिया गया कि सफाई और पानी की सुविधा बढ़ाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण गतिविधि के लिए समय-सारिणी में सफाई और पानी की आवश्यकता को शामिल किया जाएगा।"
-
मोरीगांव (असम). असम के मोरीगांव जिले में वन और रेलवे की जमीन पर अवैध रुप से बसे करीब 1,500 परिवारों को यह क्षेत्र खाली करने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि करीब 10,000 लोगों के ये परिवार जागीरोड के सिलभंगा गांव में सरकारी जमीन पर बस गए हैं। उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र के लोगों को 12 जून को नोटिस दिया गया था, जिसमें लोगों को 10 दिन के भीतर इस जमीन को खाली करने के लिए कहा गया है। इसमें से अधिकतर परिवारों ने इस आदेश का पालन किया है।" देवाशीष शर्मा ने आगे बताया कि इनमें से कुछ परिवार के बच्चे अलग-अलग परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने समय मांगा है। "मानवीय व्यवहार के तौर पर हमने परीक्षा खत्म होने तक उनके रहने का इंतजाम करने का फैसला किया है।" जिला आयुक्त ने कहा, "प्रशासन इस जमीन को बल प्रयोग किए बिना और संरचनाओं को ध्वस्त किए बगैर खाली कराने के लिए काम कर रही है। हमने लोगों से बातचीत की और वे ऐसा करने के लिए सहमत हो गए हैं। उनमें से लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने पहले ही अवैध रुप से कब्जा की गई भूमि से अपना सामान हटा लिया है।" इलाके में कोई अप्रिय घटना न हो इसको सुनिश्चित करने के लिए जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने दिन के समय में इस क्षेत्र का दौरा किया। यहां सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। जिला आयुक्त ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि लोग शांतिपूर्वक इलाके से निकल जाएंगे।'
-
अयोध्या . हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, 13 मंत्रियों और 13 विधायकों ने सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के दर्शन-पूजन किए। अधिकारियों ने इसकी जानकरी दी। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार का यह काफिला विमान से यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां से सैनी समेत सभी नेता रामलला के दर्शन पूजन के लिये पहुंचे। सैनी ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता के दर्शन किए। उन्होंने कहा, "भगवान राम हमारी मर्यादा और नैतिकता के मानक हैं। मैं राम राज्य के आदर्शों, मर्यादाओं और गुणों के साथ हरियाणा के लोगों की सेवा में लगा रहूंगा। रामलला की कृपा से ही हमें यह संकल्प और आशीर्वाद मिला है।" हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अयोध्या में अपने राज्य के एक अतिथि गृह के लिए पहल करेंगे। योगी सरकार विभिन्न राज्यों के लिए अयोध्या में गेस्ट हाउस की योजना लेकर आई है। सैनी ने कहा, कई राज्य सरकारों ने आवेदन किया है, धार्मिक नगरी अयोध्या में गेस्ट हाउस के लिए हरियाणा सरकार भी आवेदन करेगी। अयोध्या हवाई अड्डे पर सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “पूरे प्रदेश में खुशहाली आए, प्रदेश विकास में आगे बढ़े। ऐसी कामना हम भगवान से कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “आज हमें भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।”
सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चुनाव से पहले राज्य के श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या आए हैं। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कई शहरों से बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना कर चुके हैं। सैनी ने बताया कि इन बसों में सरकार 60 साल से अधिक उम्र और एक लाख 80 हजार रुपये सालाना आय वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थयात्रा करा रही है। -
प्रयागराज/ प्रयागराज जिले में गंगानगर के सराय ममरेज थानाक्षेत्र में सोमवार को सोरू पेट्रोल पंप के पास सोमवार को डंपर (एक प्रकार का वाहन) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पांच लोगों की मौत हो गई। थाने के उपनिरीक्षक सौमित्र ने बताया कि सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे सोरू पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विकास (25), सुम्मारी (60), जनता (34), दिवाना (सात) और लक्ष्मी (आठ माह) के रूप में की गई है जो जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र के चौबी खुर्द के रहने वाले थे। सुम्मारी एवं जनता महिलाएं थीं तथा लक्ष्मी छोटी सी बच्ची थी। सौमित्र ने बताया कि विकास मोटरसाइकिल से सुम्मारी, जनता और दो बच्चों को लेकर जा रहा था। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने की वजह से वे सभी डंपर की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उनके अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा जा रहा है तथा मृतकों के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
-
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को नवनिर्वाचित सांसदों के सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ। लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले प्रथम सदस्य रहे। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने श्री मोदी को शपथ दिलाई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की कार्यवाही चलाने में श्री महताब की सहायता के लिए नियुक्त अध्यक्ष को पैनल की शपथ दिलाई गई।
भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने चेयरपर्सन पैनल के सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि, कांग्रेस सांसद के सुरेश, डीएमके सांसद टी. आर. बालू और टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय ने पैनल के सदस्यों के रूप में शपथ नहीं ली। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार, किरेन रिजिजू, चिराग पासवान और अन्य ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और प्रह्लाद जोशी ने कन्नड़ में शपथ ली, जबकि धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम ने उड़िया भाषा में शपथ ली। एक अन्य केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असमिया में और केन्द्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू और जी किशन रेड्डी ने तेलुगु भाषा में शपथ ली। केन्द्रीय मंत्री सी. आर. पटेल ने गुजराती भाषा में शपथ ली। वहीं, प्रताप राव जाधव ने मराठी और डॉ. जितेन्द्र सिंह ने डोगरी भाषा में शपथ ली। केन्द्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मलयालम और सुकांता मजमूदार ने बंगाली भाषा में शपथ ली। केन्द्रीय मंत्री दुर्गा दास उके ने संस्कृत में शपथ ली।सदन के सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा ली गई शपथ के बाद, अन्य सांसद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वर्णमाला क्रम के अनुसार शपथ ले रहे हैं। आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। असम से कांग्रेस के गौरव गोगोई और रकीबुल हुसैन और भाजपा की बिजुली कलिता मेधी शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरों में से थे।बिहार से शपथ लेने वाले सांसदों में जेडीयू के लवली आनंद और देवेश चंद्र ठाकुर और बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, राजीव प्रताप रूडी, रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ राजद की मीसा भारती और कांग्रेस के तारिक अनवर शामिल हैं। चंडीगढ़ से निर्वाचित कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है।दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी और अन्य ने भी शपथ ली। हिमाचल प्रदेश से पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अभिनेत्री कंगना रनौत, तथा अन्य जाने-माने नेताओं ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।गुजरात से भारतीय जनता पार्टी सांसद परषोत्तम रूपाला तथा हरियाणा से नवीन जिन्दल और कांग्रेस के दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शपथ ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सांसद के रूप में शपथ ली। नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों की शपथ और प्रतिज्ञान का काम चल रहा है।18वीं लोकसभा पहली बार बुलाई गई, तो संसद में भारत की विविध बहुभाषी और जातीय परंपराओं का उल्लेखनीय प्रदर्शन देखा गया। कई सांसदों ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तेलुगु, असमिया, बांग्ला, मलयालम, गुजराती, संस्कृत, कन्नड़, उड़िया, डोगरी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली। कुछ सांसद क्षेत्र की पारंपरिक पोशाक पहने भी दिखे। संसद परिसर में सांसदों के बीच खुशी और उत्साह के साथ-साथ सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच सौहार्द्र भी देखा गया, क्योंकि वे एक-दूसरे का अभिवादन करते देखे गए। विजयनगरम से टीडीपी सांसद ए. कालीसेट्टी साइकिल से संसद पहुंचे। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और अन्य सांसदों ने संविधान की प्रतियां लेकर लोकसभा में प्रवेश किया। -
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को सोमवार को राज्यसभा में नेता सदन नियुक्त किया गया। वे श्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे, जो अब महाराष्ट्र की उत्तर-मुम्बई सीट से लोकसभा के सांसद चुने गये हैं।
- कोझिकोड। उत्तरी केरल में स्थित कोझिकोड को रविवार को यूनेस्को द्वारा आधिकारिक तौर पर भारत का पहला 'साहित्य शहर' घोषित किया गया। अक्टूबर 2023 में कोझिकोड को 'यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन)' की 'साहित्य' श्रेणी में स्थान मिला था। राज्य के स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) मंत्री एम बी राजेश ने रविवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम में कोझिकोड की उपलब्धि की घोषणा की जिसके तहत उसे यूसीसीएन की 'साहित्य' श्रेणी में स्थान मिला है। मंत्री ने कहा कि कोझिकोड नगर निगम के कुशल कामकाज ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पछाड़कर यूनेस्को से 'साहित्य के शहर' की उपाधि हासिल कर ली है।
-
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के सांसद आज सदन में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, वाम दल और अन्य सदस्य संसद परिसर में संविधान की कोपियों के साथ नजर आए। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके के टी. आर. बालू, टीएमसी के कल्याण बनर्जी ने इस दौरान नारेबाजी भी की। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सदस्य भी संसद सत्र के पहले दिन संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे।
-
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पश्चिमी तटों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।
- भुवनेश्वर।. ओडिशा की भाजपा सरकार ने केंद्र को एक ज्ञापन सौंप कर पारादीप बंदरगाह के विस्तार, संबलपुर में दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापित करने और राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के लिए अधिक धनराशि आवंटित करने की मांग की है। केंद्रीय बजट से पहले राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए ओडिशा के उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने केंद्र को यह ज्ञापन सौंपा। शनिवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओडिशा सरकार के ज्ञापन में बुनियादी ढांचे के विकास में और तेजी लाने के वास्ते पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएसीआई), 2024-25 योजना के तहत अधिक निधि के आवंटन की मांग की गई है। संबलपुर में दूसरे एम्स की स्थापना की मांग के अलावा राज्य सरकार ने ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग, विशेष रूप से तटीय राजमार्ग और राजधानी क्षेत्र रिंग रोड(सीआरआरआर) परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की भी मांग की।
- नयी दिल्ली। तीन दिवसीय ‘इंडिया स्पेस कांग्रेस' के लिए नीति निर्माता, विभिन्न देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रशासक और उद्यमी यहां एकत्र होंगे। बुधवार से इस सम्मेलन की शुरुआत होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ, भारत के अंतरिक्ष नियामक ‘इन-स्पेस' के प्रमुख पवन कुमार गोयनका, इटली और ऑस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष प्रशासक तथा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों में शामिल होंगे। सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन-इंडिया (एसआईए-इंडिया) द्वारा आयोजित की जाने वाली इंडिया स्पेस कांग्रेस (आईएससी) का विषय ‘सीमाओं को जोड़ना और भविष्य को बदलना' होगा। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को बढ़ाना होगा। आयोजकों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह अंतरिक्ष अन्वेषण में नवाचार और प्रगति को बढ़ावा देने, सरकार, उद्योग और स्टार्टअप को असीम संभावनाओं के भविष्य की ओर एकजुट करने का भी प्रयास करता है। भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम, इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष टेओडोरो वैलेंटे और आस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के निदेशक (अंतरिक्ष कार्यक्रम) अरविंद रमना आईएससी में भी इसमें हिस्सा लेंगे। एसआईए-इंडिया के अध्यक्ष सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा, ‘‘ये रणनीतिक गठबंधन अंतरिक्ष उद्योग में वैश्विक सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।'' एसआईए-इंडिया के महानिदेशक अनिल प्रकाश ने कहा, ‘‘आईएससी श्रृंखला में पहली बार एजेंडा वैश्विक सहयोग पर जोर देना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करने वाले लगभग 35 विषयगत सत्र शामिल हैं।
-
पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले में विवाद के बाद अपने बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार के स्वामित्व वाले रेस्तरां, बार और रिसॉर्ट के प्रबंधन को लेकर व्यक्ति (44) और उसके 75 वर्षीय पिता के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद बेटे ने अपने माता-पिता को विक्रमगढ़ तालुका स्थित घर से कथित तौर पर निकाल दिया। पिता द्वारा अपने बेटे से कारोबार का लेखा-जोखा मांगे जाने पर विवाद शुरू हुआ । बुजुर्ग व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष भी हैं। विक्रमगढ़ पुलिस थाने के अधिकारी ने पीड़ित की शिकायत के हवाले से बताया कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपने पिता की ओर कथित तौर पर कुछ चीजें फेंकी और बाद में उनके घर के ताले बदल दिए। पुलिस ने बताया कि दंपति फिलहाल अपनी बेटी के पास है। बेटी पेशे से चिकित्सक है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार को दंपति के बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 427 (नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) और 506 (आपराधिक धमकी) तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)



.jpg)



