- Home
- देश
-
नई दिल्ली। आज महिलाएं उद्यमिता, कौशल विकास, खेल, स्वास्थ्य और वित्त सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इन्हीं सफलताओं का जश्न मनाने और उनकी कहानी दुनिया के सामने लाने के लिये केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आकाशवाणी पर एक नया कार्यक्रम ‘नई सोच नई कहानी’ लेकर आई हैं। यह साप्ताहिक कार्यक्रम हर बुधवार सुबह 9 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाता है।
इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उन सभी महिलाओं से मुलाकात की है जो भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना जैसे मुद्रा योजना,कौशल विकास योजना जैसे अनेक योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल आत्मनिर्भर बनी बल्कि आज वो पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। महिलाओं की सफलता पर आधारित कार्यक्रम ‘नई सोच नई कहानी’ के हर भाग में आप न केवल अलग -अलग क्षेत्र में मिसाल बन रही महिलाओं की कहानी सुनेंगे बल्कि उनका वार्तालाप भी सुन सकेंगे।कार्यक्रम ‘नई सोच नई कहानी’ की 15 नवंबर को प्रसारित कड़ी में भारत सरकार के दो सचिव सुभाष दास और अतुल तिवारी ने श्रोताओं को उद्यमशीलता को लेकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही एमएसएमई योजना जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। साथ ही उन्होंने वर्तमान एमएसएमई में पंजीयन की प्रक्रिया के साथ ही महिलाओं को इस स्कीम से जुड़कर बाजार में लाभ उठाने के कई उपायों पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास योजना से हुनर का उपयोग कर सफल होने को लेकर जानकारी भी श्रोताओं को दी जिसमें अब तक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से अब तक 60 लाख महिलाओं को ट्रेनिंग मिली है।‘नई सोच नई कहानी’ कार्यक्रम की इस ताजा कड़ी में गाजियाबाद की प्रियांशी की सफलता की कहानी साझा की गई। प्रियांशी अपने घर की पहली महिला है जिन्होंने 2014 के बाद एमएसएमई से भारत सरकार के मंत्री की मदद से मात्र 3 दिन में लोन लेकर मॉड्यूलर किचन की फैक्ट्री खड़ी की है। इसकी मदद से प्रियांशी आज 50 से 60 लोगों को रोजगार दे रही हैं। इसी कड़ी में मुलाकात हुई प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ पाने वाली महिलाएं शीला, राफिया,और गुड़िया झा से जिसमें शीला सब्जी ,गुड़िया फल और राफिया कुर्ती का बिजनेस करती हैं। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत प्राप्त किए गए लोन से महिलाओं ने आज न केवल अपने व्यापार का विस्तार किया बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को भी इन योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया जिससे उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति से निकलने में मदद की। इन महिलाओं के साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेने वाली अन्य महिलाओं से भी मुलाकात की।साल 2015 में शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से अब तक देश में ₹30 लाख करोड़ की लागत से 40 करोड़ लोगों को लाभ मिला है जिसमें 70 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। हरियाणा में मिठाई बनाने वाली महिला ने मुद्रा योजना से लाभ लेकर आज खुद का कारोबार स्थापित किया है और दूसरों को भी रोजगार दिया है। वहीं हरियाणा की ही गांव में पंच चुनी गई नीलम ने भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सरकार से मुद्रा योजना के माध्यम से अभी तक 3 लाख तक का लोन ले चुकी हैं और अब आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर रही है। साथ ही कार्यक्रम की इस कड़ी में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्किल कोर्स करके अपने भविष्य का निर्माण करने वाली महिलाओं के जज्बे को लेकर भी चर्चा हुई। - नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जी20 नेताओं के घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाने का श्रेय भारत के समावेशी नजरिये, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और वैश्विक कल्याण के लिए गहरी प्रतिबद्धता को दिया। उन्होंने कहा कि जी20 नेताओं का घोषणापत्र एक दस्तावेज नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक घोषणा है।धनखड़ ने कहा, ‘‘इसमें जो संकेत दिया गया है, उससे पता चलता है कि भविष्य में वैश्विक व्यवस्था के अनुसार खुद को कैसे संचालित किया जायेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने कड़ी मेहनत की, उनके पास एक दृष्टिकोण है और उन्होंने इसे क्रियान्वित किया और इसे घोषणापत्र के रूप में फलीभूत किया।'' उपराष्ट्रपति ने यहां ‘जी20-द इंडियन नेवी क्विज' (जी20-थिनक्यू) के फाइनल में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र विभाजनों से ग्रस्त दुनिया में शांति और संयम की आवाज के रूप में भारत की पहचान है।
- नोएडा. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीताराम ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भारत उच्च शिक्षा को अगले स्तर पर ले जाए और विभिन्न परिवर्तनकारी सुधारों पर काम करे तो 2047 तक दुनिया का सबसे विकसित देश बन जाएगा। उन्होंने नयी शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 की सराहना करते हुए कहा कि इसके कार्यान्वयन से भारत दुनिया की ‘‘ज्ञान राजधानी'' बन जाएगा। एआईसीटीई के अध्यक्ष ने एमिटी विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की क्षेत्रीय बैठक के दौरान अपने विचार साझा किए। सीताराम ने कहा, ‘‘भारत 2047 तक विश्व का सबसे विकसित देश होगा। ‘अमृत काल' के दौरान, हमें उच्च शिक्षा को अगले स्तर तक ले जाना होगा और विभिन्न परिवर्तनकारी सुधारों पर काम करना होगा।'' भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी के पूर्व निदेशक सीताराम ने कहा, ‘‘नयी शिक्षा नीति 2020 में उत्कृष्ट विचार शामिल है जिन्हें अगले 25 वर्षों में लागू किया जा सकता है जिससे भारत विश्व में ज्ञान की राजधानी बन जायेगा।'' उन्होंने कहा कि भारत के पास सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक और नवोन्मेषी मस्तिष्क है और इसमें विश्व की वैज्ञानिक और आर्थिक महाशक्ति बनने की क्षमता है। सीताराम ने कहा, ‘‘देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है इसलिए समय की मांग है कि युवाओं को अपने स्वयं के स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया जाए और एमिटी द्वारा उन्हें प्रदान किए गए अवसरों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए।'' नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार की बैठक में नवोन्मेषक और स्टार्ट-अप, नीति निर्माताओं और राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों सहित लगभग 800 से 1,000 प्रतिभागी शामिल हुए।
- बैंकाक. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी में विश्व हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विचारक, कार्यकर्ता और नेता दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनसे जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। चार साल में एक बार होने वाले विश्व हिंदू सम्मेलन (डब्ल्यूएचसी) के तीसरे संस्करण का विषय ‘जयस्य आयतनम धर्मः' है जिसका अर्थ ‘धर्म, विजय का निवास' है। इसमें हिंदुओं के मूल्यों, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना को व्यक्त करने के लिए सात समानांतर सत्र शामिल हैं। कार्यक्रम की आयोजक टीम के सदस्य समीर पांडा ने कहा, ‘‘समानांतर सत्रों में दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाले अवसरों और चुनौतियों से निपटने के संबंध में चर्चा की जायेगी।'' आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माता अमृतानंदमयी, योगेन्द्र गिरि जैसे आध्यात्मिक नेता, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह, श्रीधर वेम्बू, नरेंद्र मुरकुम्बी समेत उद्यमियों, लेखक विक्रम संपत, वैज्ञानिक आनंद रंगनाथन के तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करने की उम्मीद है। इसके अलावा, केन्या, ऑस्ट्रेलिया, सूरीनाम, जर्मनी, न्यूजीलैंड और थाईलैंड जैसे देशों के राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं के भी सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। पांडा ने कहा कि सम्मेलन के जरिये सभी हिंदू नेताओं, कार्यकर्ताओं, विचारकों और प्रभावशाली लोगों को एक साथ आने और अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा। डब्ल्यूएचसी के पहले के संस्करण 2014 में दिल्ली में और 2018 में शिकागो में आयोजित किए गए थे।
-
पतनमतिट्टा. केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को यहां सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर के चढ़ाई वाले मार्ग पर सपेरों को तैनात करने का फैसला किया है। सबरीमला में बीते सप्ताह वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू हुई थी। छह वर्षीय एक तीर्थयात्री को मंदिर की ओर चढ़ाई करते हुए सांप ने डस लिया था जिसके बाद देवास्वोम मंत्री के. राधाकृष्णन ने यह निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि घटना को देखते हुए देवास्वोम और वन मंत्रियों के बीच चर्चा के बाद सपेरों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। इलाके में अभी चार सपेरे तैनात किए गए हैं।
-
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज आजादी के ‘अमृतकाल' में पहली बार देश गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। उन्होंने ‘मीराबाई जन्मोत्सव' को संबोधित करते हुए कहा, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त संत मीराबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा शक्ति है। मथुरा की पावन धरा पर संत मीराबाई की 525 वीं जन्म-जयंती के उत्सव में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।'' प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह भगवान कृष्ण भक्त की 525 वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित 'मीराबाई जन्मोत्सव' में भाग लेने के लिए यहां आये हैं। मोदी ने श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर में पूजा करने के बाद एक्स पर लिखा,'' मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दिव्य पूजन का सौभाग्य मिला। ब्रज के कण-कण में बसे गिरधर गोपाल के मनोहारी दर्शन ने भाव-विभोर कर दिया। मैंने उनसे देशभर के अपने सभी परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।'' प्रधानमंत्री ने संत मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का भी जारी किया । उन्होंने कहा,''आज आज़ादी के अमृतकाल में पहली बार देश गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। हमने लाल किले से 'पंच प्रणों' का संकल्प लिया है। हम अपनी विरासत पर गर्व की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं ।
उन्होंने कहा,''भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक, ब्रज का गुजरात से एक अलग से ही रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा, गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे । राजस्थान से आकर मथुरा वृन्दावन में प्रेम की धारा बहाने वाली संत मीराबाई जी ने भी अपना अंतिम जीवन द्वारका में बिताया था ।'' उन्होंने कहा,''मीराबाई का 525वां जन्मोत्सव केवल एक संत का जन्मोत्सव नहीं है। यह भारत की एक सम्पूर्ण संस्कृति का उत्सव है। यह उत्सव नर और नारायण में, जीव और शिव में, भक्त और भगवान में, अभेद मानने वाले विचार का भी उत्सव हैं ।'' प्रधानमंत्री ने कहा,''हमारा भारत हमेशा से नारीशक्ति का पूजन करने वाला देश रहा है। हमारे देश में महिलाओं ने हमेशा जिम्मेदारियां भी उठाई हैं और समाज का लगातार मार्गदर्शन भी किया है । मीराबाई जी इसका एक प्रखर उदाहरण रही हैं ।'' मोदी ने कहा,''मीराबाई जैसी संत ने दिखाया कि नारी का आत्मबल, पूरे संसार को दिशा देने का सामर्थ्य रखता है। मीराबाई मध्यकाल की केवल महान महिला ही नही थी बल्कि वह महानतम समाज सुधारकों और पथप्रदर्शकों में से भी एक रहीं ।'' इससे पहले स्थानीय सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें मीराबाई की प्रतिमा भेंट की ।
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे । मोदी रहस्यवादी कवि और भगवान कृष्ण भक्त की 525 वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किए जा रहे 'मीराबाई जन्मोत्सव' में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को यहां आये हैं। यह कार्यक्रम मीराबाई की याद में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का भी प्रतीक होगा। मीराबाई को भगवान कृष्ण के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई भजनों एवं छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं। इससे पहले मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था,''संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' का आयोजन हो रहा है। आज मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।'' यहां ‘मीराबाई जन्मोत्सव' समारोह में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा , "आप दुनिया में जहां भी जाते हैं, आपका स्वागत स्वाभाविक रूप से 142 करोड़ भारतीयों को गौरवान्वित करता है। आपके नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित हो गई हैं और पिछले 9.5 वर्षों में आपके पास सभी समस्याओं का समाधान करने का एक तरीका है। आपके शासन में, न केवल नए योजनाएं शुरू की गईं लेकिन प्रभावी ढंग से लागू भी की गईं।'' उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और केदार धाम का भी उल्लेख किया और कहा कि अयोध्या ने वह देखा है जिसका वर्षों से इंतजार किया जा रहा था तथा अब 22 जनवरी- अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन का इंतजार है।
- - जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है लेकिन सत्ता मिलने के बाद उसे दूध में से मक्खी की तरह निकला करके फेंक दिया जाता है।मोदी ने देवगढ़ (राजस्थान) में एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘…गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद ‘शाही परिवार’ की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है।’’उन्होंने कहा,‘‘स्वर्गीय राजेश पायलट जी के साथ भी इन्होंने यही किया और उनके बेटे के साथ भी यही कर रहे हैं।’’मोदी ने कहा,‘‘गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है… यह राजस्थान की पहली पीढ़ी ने भी देखा है और आज की पीढ़ी भी देख रही है।’’कल राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था, ”राजेश पायलट जी ने कभी इस कांग्रेस परिवार को चुनौती दी थी, लेकिन यह परिवार ऐसा है कि राजेश जी को तो सजा दी उनके बेटे (सचिन पायलट) को भी सजा देने में लगे हुए हैं।’’मोदी का इशारा उस घटना की ओर था जब दिवंगत राजेश पायलट ने 1997 में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सीताराम केसरी के खिलाफ चुनाव लड़ा और इसके बाद पार्टी आलाकमान का समर्थन एक तरह से गंवा दिया।राजेश पायलट के बेटे और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन ने कल मोदी के बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत और जनता का ध्यान भटकाने वाला बताया था।पायलट गुर्जर समाज के नेता हैं और 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में गुर्जर समाज ने कांग्रेस को वोट दिया था।राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘‘राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी। इसलिए राजस्थान के जन जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।’’
- राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकी मारा गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।बुधवार को मुठभेड़ में विशेष बलों के दो कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे और दो अन्य घायल हो गए।धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में रात भर के विराम के बाद आज सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि रात भर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी घने जंगली इलाके की ओर न भाग सकें।प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।उन्होंने बताया कि उसकी पहचान क्वारी नामक कट्टर आतंकी के रूप में की गई है।प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उसे पाकिस्तान और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया था। वह लश्कर-ए-तैयबा का एक उच्च रैंक का आतंकी था।’’उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी पिछले एक साल से अपने समूह के साथ राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सक्रिय था। उन्होंने यह भी बताया कि मारा गया आतंकी डांगरी और कंडी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।प्रवक्ता ने कहा कि क्वारी को क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए भेजा गया था और वह ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) बनाने में माहिर था। इस साल जनवरी में डांगरी में हुए हमले में सात लोग मारे गए थे।
-
पणजी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां अपने आधिकारिक आवास पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मेजबानी की। सलमान मंगलवार को मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे।
अभिनेता, भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2023 में शामिल होने से पहले गोवा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक माइकल लोबो के साथ मुख्यमंत्री सावंत से मिले। सलमान खान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' का प्रचार कर रहे हैं। सावंत ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण के अवसर पर महालक्ष्मी अल्तिन्हो, पणजी में सुपरस्टार सलमान खान की मेजबानी करने पर प्रसन्नता हुई।'' इस अवसर पर सावंत ने सलमान को पारंपरिक ‘कुनबी' शॉल भेंट की। -
कोरापुट (ओडिशा). आदिवासी किसानों की आय बढ़ाने की मुहिम के तहत कोरापुट जिला प्रशासन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीआईएमएपी), लखनऊ के साथ मिलकर सुगंधित फसलों की खेती के मूल्य संवर्धन के लिए किसानों को तकनीक उपलब्ध करा रहा है। किसानों को यहां हाल में एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया।
सीएसआईआर से एक वैज्ञानिक प्रशांत कुमार राउत ने कहा, ‘‘आदिवासी-बहुल कोरापुट एक आकांक्षी जिला है जहां पारंपरिक खेती आजीविका का प्राथमिक स्रोत है। मूल्य संवर्धन से हमारा लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना है।'' सीएसआईआर-अरोमा अभियान और जिले के आजीविका सुधार कार्यक्रम के तहत जिले में आदिवासी किसान अपने खेतों में सुगंधित फसलों जैसे कि लेमन ग्रास, पुदीना, जेरेनियम, युकेलिप्टस सुगंधित गुलाब, चमेली, कैमोमाइल और हल्दी की खेती कर रहे हैं। करीब 50 आदिवासी महिला किसानों सहित 100 अधिक लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्थानीय कृषक समुदाय ने इसमें अपनी गहरी रूचि और प्रतिबद्धता दिखाई। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से न सिर्फ आदिवासी किसानों की आय बढ़ने की संभावना है बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। -
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि असुरक्षित माने जाने वाले कुछ कर्ज के मानदंडों को हाल ही में कड़ा करना सोच-समझकर लिया गया एहतियाती और लक्षित कदम है। यह बैंक व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के हित में है। दास ने यह भी कहा कि हमारी बैंकिंग प्रणाली मजबूत बनी हुई है और फिलहाल इसको लेकर चिंता का कोई कारण नहीं है। हालांकि, उन्होंने बैंकों को ज्यादा सतर्क रहने और किसी भी तरह के जोखिम का समय रहते पता लगाने की सलाह दी। आरबीआई गवर्नर ने उद्योग मंडल फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के संयुक्त रूप से आयोजित सालाना एफआई-बीएसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने हाल ही में व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने को ध्यान में रखकर सोच-विचारकर कुछ उपायों की भी घोषणा की है। ये उपाय एहतियाती हैं। ये उपाय सोच-विचार और लक्ष्य के हिसाब से किये गये हैं।'' उल्लेखनीय है आरबीआई ने पिछले सप्ताह बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिये व्यक्तिगत और क्रेडिट कार्ड कर्ज जैसे असुरक्षित माने जाने वाले ऋण के नियमों को कड़ा किया था। संशोधित मानदंड में जोखिम भार में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उच्च जोखिम भार का मतलब है कि व्यक्तिगत कर्ज के मामले में बैंकों को अलग से ज्यादा राशि का प्रावधान करना होगा। इससे बैंक किसी प्रकार के दबाव की स्थिति में उससे निपटने में ज्यादा सक्षम होंगे। साथ ही इस कदम से लोगों के लिये व्यक्तिगत कर्ज और क्रेडिट कार्ड के जरिये ऋण लेना महंगा होगा। दास ने कहा कि आरबीआई ने आवास और वाहन खरीद के अलावा छोटे कारोबारियों द्वारा लिये जाने वाले कर्जों को इससे अलग रखा है। इसका कारण इसके जरिये जो वृद्धि हो रही है, उसे बनाये रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस खंड में उन्हें दबाव बनने की स्थिति नहीं दिख रही। आरबीआई गवर्नर ने बैंकों से अपनी जोखिम प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने और व्यापार चक्र प्रतिकूल होने पर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए अतिरिक्त उपाय करने को कहा। दास ने कहा, ‘‘हालांकि, बैंक और एनबीएफसी अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसे बनाए रखने के लिये ठोस प्रयासों की जरूरत है। ऐसे अच्छे समय में, बैंकों और एनबीएफसी को इस बात पर विचार करने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है कि संभावित जोखिम कहां से उत्पन्न हो सकते हैं।'' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें फिलहाल बैंकों में कोई नया दबाव उत्पन्न होता नहीं दिख रहा है, लेकिन वे चाहते हैं कि बैंक सतर्क रहे और दबाव परीक्षण जारी रखे। दास ने कहा कि आरबीआई अपनी ओर से बैंकों में जाकर निरीक्षण करता है और उनपर नजर भी रखता है। इसके अलावा दबाव परीक्षण, जोखिम आकलन, विषयगत अध्ययन आदि जैसे प्रयास कर रहा है। यह कुछ और नहीं बल्कि केंद्रीय बैंक के सक्रियता के साथ आगे बढ़कर निगरानी करने की दिशा में उठाये जा रहे कदमों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्ज में मजबूत वृद्धि की सूचना दे रहे हैं। ऐसे मे कारोबार में किसी भी प्रकार के ‘उत्साह' से बचने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जो ऋण दिये गये हैं, वे मानकीकृत और टिकाऊ बने रहे। दास ने यह भी कहा कि बैंकों और एनबीएफसी को अपने संपत्ति देनदारी प्रबंधन को और मजबूत करने की जरूरत है। अमेरिका में समस्या शुरू होने का कारण यह धारणा थी कि नीतिगत दर ‘अनंतकाल' तक कम रहेगी और यह पूरी तरह से गलत था। उन्होंने यह साफ किया कि वह अमेरिकी फेडरल रिजर्व को दोष नहीं दे रहे हैं, जिसे मुद्रास्फीति के मोर्चे पर परेशानियों के कारण तेजी से से ब्याज दर बढ़ानी पड़ीं। दास ने कहा, ‘‘आरबीआई की नीतियों का ऐसा कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है और इसका कारण यह है कि हमने हर कदम सूझबूझ के साथ उठाया है।'' गवर्नर ने कहा कि एनबीएफसी क्षेत्र बैंकों से काफी कर्ज ले रहा है और दोनों के बीच गहरा अंतर्संबंध है। उन्होंने बैंकों से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को दिये जा रहे कर्ज का समूह और व्यक्तिगत स्तर पर ‘लगातार मूल्यांकन' करने को कहा। दास ने कर्ज देने वाले एनबीएफसी से अपने वित्तपोषण के स्रोतों को व्यापक बनाने और बैंक वित्तपोषण पर निर्भरता कम करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी कहा। उन्होंने वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों और उद्योग जगत दोनों को संदेश देते हुए कहा, “हम आपस में जुड़ी दुनिया में काफी अनिश्चित समय में रह रहे हैं। समय-समय पर नये जोखिम सामने आ रहे हैं। ऐसे में जोखिम के नए स्रोत भी सामने आ रहे हैं। स्वयं को मजबूत करना किसी भी तरह के झटके और अनिश्चितताओं की स्थिति में सबसे अच्छा ‘बीमा' होगा।
-
- कोझिकोड (केरल)। प्रख्यात मलयालम उपन्यासकार पी वलसला का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वलसला की उम्र 85 वर्ष थी। उन्हें मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ा था। राज्य की प्रमुख लेखिकाओं में से एक वलसला को, केरल साहित्य अकादमी अवार्ड समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया था। ‘नेल्लु', ‘अग्नायम‘ और ‘वेनल' उनके कुछ प्रमुख उपन्यास हैं। उनकी रचनाएं कई बार पुनर्मुद्रित हुईं। वह अपनी विशिष्ट लेखन शैली के लिए जानी जाती थीं।
- पुणे ।तटीय कोंकण क्षेत्र और गोवा सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 23 नवंबर से 27 नवंबर तक नमी वाली पछुआ हवाओं के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई और इसके आसपास के जिले कोंकण प्रशासनिक प्रभाग का हिस्सा हैं। पुणे में आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान प्रभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने मंगलवार को कहा, ‘‘तेज पछुआ हवाओं के चलते कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना है। 23 से 27 नवंबर तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।'' उन्होंने कहा कि 24 से 27 नवंबर की अवधि के दौरान, पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित पुणे में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। file photo
- श्रीनगर। समूचे जम्मू-कश्मीर में पारा जमाव बिंदु के नीचे बना रहा और श्रीनगर शहर में रात में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। सुबह के समय घाटी में कोहरा छाया रहा, जिससे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हवाई यातायात बाधित हुआ। तापमान बढ़ने से कोहरा छंटने के कारण जल्द उड़ानों का सामान्य संचालन शुरू हो गया।घाटी में शीतलहर की स्थिति बढ़ने से सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही।अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। उन्होंने बताया कि कश्मीर में पहलगाम सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा जहां मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग और दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग ऐसे स्थान रहे जहां मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
अयोध्या/लखनऊ. भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में बनाये जा रहे भव्य राम मंदिर में अगले वर्ष 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘टेंट सिटी' का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 80 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। बयान में अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के सचिव सत्येंद्र सिंह के हवाले से यह जानकारी दी गयी है कि माझा गुप्तार घाट में 20 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की जाएगी। इसमें लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में ब्रह्मकुंड के पास भी एक टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। इसमें 35 टेंट लगेंगे, जिसमें लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाग बिजेसी में 25 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें लगभग 25 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अलावा कारसेवकपुरम व मणिराम दास की छावनी में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी स्थापित की जाएगी। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के समय कड़ाके की ठंड रहेगी। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। शीतकाल में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए टेंट सिटी का निर्माण इस प्रकार किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिल सके। इसके लिए गद्दे-कंबल का भी प्रबंध हो रहा है। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए शौचालय व स्नानगृह के अतिरिक्त भोजन के लिए भंडारागृह व मेडिकल शिविर का भी प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडीए की ओर से जो टेंट सिटी स्थापित की जा रही है वह ठेकेदारों द्वारा निर्मित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
-
पणजी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि सरकार सिनेमाई उत्कृष्टता हासिल करने के उद्देश्य से रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाकारों को प्रशिक्षण देने और युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं की ऊर्जा में विश्वास करते हैं और वह चाहते हैं कि उन्हें अधिक अवसर और मंच उपलब्ध कराया जाए। वह गोवा में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)-2023 के ‘फिल्म बाजार' से इतर ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' खंड का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। यह इस खंड का तीसरा संस्करण है जिसमें 19 राज्यों से 75 युवा फिल्म निर्माताओं का चयन किया गया है।
ठाकुर ने कहा, नौ साल पहले स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत कहीं नहीं था, लेकिन एक नयी नीति के चलते भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप पारिस्थितिकी के रूप में उभरा है और आज देश में एक लाख स्टार्टअप हैं।'' उन्होंने कहा कि जब दुनिया कोविड-19 से जूझ रही थी तब भारत में 50 यूनिकॉर्न थे।
मंत्री ने कहा कि पहले मणिपुर, ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसी जगहों से केवल सिनेमा के दर्शक आते थे, लेकिन अब वहां से फिल्म निर्माता भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजकों की सबसे बड़ी उपलब्धि उनका नेटफ्लिक्स, जी, अमेजन और अन्य बड़े हाउस के साथ समन्वय स्थापित करना है। -
ब्रह्मपुर/जाजपुर . ओडिशा के गंजाम और जाजपुर जिलों में मंगलवार को दो सड़क हादसों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 23 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गंजाम जिले में ओडिशा-आंध्रप्रदेश की सीमा पर गौडा गुरात्नही गांव में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गये। ये लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। उसने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के पत्रपुर प्रखंड के जगन्नाथ भुइयां (45) और डेरा सबार (55) के रूप में हुई है । उसके अनुसार घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उनमें कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि जाजपुर जिले में पानिकोइली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक ऑटोरिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर एक नाबालिग समेत दो यात्रियों की जान चली गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। उसके अनुसार भद्रक जिले के तीन परिवारों के 10 लोग इस तिपहिया वाहन से पुरी की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान पूजा साहू और शिवेंद्र महापात्रा (11) के रूप में की गयी है।
उसके अनुसार घायलों को जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को कटक के एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश में अधिकतम बिजली की मांग वर्तमान में 241 गीगावाट से बढ़कर 2030 तक 335 गीगावाट हो जाएगी और इसे पूरा करने के लिए कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता में 80 गीगावाट जोड़ने की जरूरत है। वर्तमान में 27 गीगावाट की कोयला आधारित क्षमता निर्माणाधीन है। उन्होंने मंगलवार को देश में तापीय बिजली क्षमता वृद्धि पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें स्वतंत्र बिजली उत्पादकों और सार्वजनिक क्षेत्र के बिजली उत्पादक एनटीपीसी, एसजेवीएन, एनएचपीसी, डीवीसी, टीएचडीसीआईएल और एनएलसीआईएल ने भाग लिया। इसके अलावा 13 प्रमुख राज्यों के ऊर्जा सचिवों को भी विचार-विमर्श के लिए आमंत्रित किया गया था।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत की अधिकतम बिजली मांग 2029-30 में 241 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) के वर्तमान स्तर से बढ़कर 335 गीगावाट तक पहुंच जाएगी। सितंबर में बिजली की अधिकतम मांग 241 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, जो आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ प्रति व्यक्ति उपयोग के साथ देश में बिजली की खपत में वृद्धि को दर्शाता है। मंत्री ने कहा कि भारत को वर्तमान में निर्माणाधीन 27 गीगावाट की तुलना में 80 गीगावाट कोयला आधारित ताप विद्युत उत्पादन क्षमता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने में सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि मदद नहीं कर सकती है। देश में बिजली की मांग पहले से ही 241 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। -
जमशेदपुर. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार की रात बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई। उनमें से दो हाथियों के बच्चे थे। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी ममता प्रियदर्शी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना जमशेदपुर से करीब 45 किमी दूर घाटशिला अनुमंडल के तहत मुसाबनी के बेनियासाई गांव में हुई। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसी झुंड के चार और हाथियों को वहां से भगाया जो उस समय भी आसपास के इलाकों में घूम रहे थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि ग्रामीणों ने इलाके में पिछले कुछ दिनों से हाथियों के एक झुंड के होने की सूचना दी थी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और वन अधिकारियों को इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
-
मुजफ्फरनगर . उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से 14 नवंबर से लापता 28 वर्षीय सीआरपीएफ जवान का शव मंगलवार को शामली जिले में हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर यमुना नदी में मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि मृतक की पहचान सिद्धार्थ चौधरी (28) के रूप में हुई है । एसपी ने बताया कि जवान 10 नवंबर को बनात कस्बे में दिवाली मनाने आया था और 14 नवंबर से लापता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। -
रामगढ़ . झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को एक ट्रेलर के एक ट्रैक्टर और एक कार से टकरा जाने के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबह रामगढ़ इलाके की चुटुपालु घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर उस समय हुआ, जब ब्रेक खराब (ब्रेक फेल) होने के कारण तेज रफ्तार एक ट्रेलर ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटनास्थल राजधानी रांची से करीब 55 किलोमीटर दूर है। रोहित कुमार ने बताया कि ट्रेलर तेजी से रामगढ़ की ओर जा रहा था और चुटुपालु घाटी में उसके ब्रेक पूरी तरह से खराब (ब्रेक फेल) हो गए। एक अन्य पुलिसकर्मी ने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों और ट्रेलर के चालक के एक सहायक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार लोग घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के कारण नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया तथा रांची और पटना को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस राजमार्ग से लोगों को हटाने की कोशिश कर रही है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
-
बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर इलाके में मामूली विवाद के बाद महिला की उसके पति ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर ने बताया कि थाना नहटौर के मोहल्ला छापेग्रान में मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे मायके में रह रही पत्नी फराह नाज (28) की मामूली कहासुनी के बाद उसके पति आरोपी सलमान ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार फराह करीब डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि नजीबाबाद का रहने वाला आरोपी सलमान परिवार में शादी के कारण ससुराल आया था। -
नयी दिल्ली. उत्तरपश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के समीप लूट के प्रयास में कथित रूप से पांच लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसे (पुलिस को) घटना की सूचना सोमवार रात आठ बजकर 57 मिनट पर मिली।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिराम ने बताया कि पीड़ित की पहचान बिहार के मूल निवासी मंजय पासवान के रूप में हुई है, जो हरियाणा के बहादुरगढ़ में रहता था और इलाके में स्थित जूते बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। अधिकारी के मुताबिक, घटना के वक्त पासवान के साथ मौजूद जितेंद्र ने बताया कि वे दोनों स्टेशन के प्लेटफॉर्म को पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे पांच लोगों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई और गिरोह ने चाकुओं से दोनों पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, जितेंद्र मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन आरोपियों ने पासवान को पकड़कर चाकू मार दिया। अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद जब जितेंद्र वहां से गुजर रहे चार से पांच लोगों के साथ लौटा, तो उसने पासवान को रेल पटरी पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने बताया कि पासवान की गर्दन पर चोट आई थी। उन्होंने बताया कि हत्या के संबंध में पश्चिम विहार वेस्ट थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 307 (हत्या के प्रयास) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। -
बदामपहाड़ . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को बदामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। मुर्मू ने बदामपहाड़ से रायरंगपुर तक एक ट्रेन में यात्रा भी की। रायरंगपुर राष्ट्रपति मुर्मू की जन्मस्थली उपरबेडा से करीब 13 किलोमीटर दूर एक गांव है। मुर्मू ने अपने जीवन का काफी समय रायरंगपुर में बिताया है। ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए जाने के कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास सहित अन्य वरिष्ठ नेता और रेल अधिकारी मौजूद थे। वैष्णव ने बताया, ''देश के आदिवासी इलाकों तक संपर्क बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है। यह तीन ट्रेनें कई तरीकों से खनिज संपन्न इलाकों को फायदा पहुंचाएंगीं।'' उन्होंने कहा कि 91 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब ये इलाके रेलवे के मानचित्र पर आए हैं और यहां एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की गई हैं। दक्षिणपूर्वी रेलवे (एसईआर) के अंतर्गत आने वाले बदामपहाड़ स्टेशन को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था और राष्ट्रपति व अन्य गणमान्य हस्तियों के स्वागत के लिए यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए, जो इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इन तीन ट्रेनों में शालीमार-बदामपहाड़, बदामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और बदामपहाड़ से टाटानगर के बीच मेमू (मध्यम से छोटी दूरी वाली ट्रेन)ट्रेन शामिल है। उन्होंने बताया कि ये तीनों ट्रेनें आदिवासी इलाकों को बड़े शहरों से जोड़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को दुरुस्त बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र तक पहुंच और आदिवासी पर्यटन को भी बढ़ाएंगी। रेलवे के मुताबिक, शालीमार-बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के समीप शालीमार को ओडिशा के बदामपहाड़ से जोड़ने वाली पहली ट्रेन होगी। दूसरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बदामपहाड़ के खनिज समृद्ध क्षेत्रों को भारत के इस्पात शहर राउरकेला से जोड़ेगी जबकि तीसरी टाटानगर-बदामपहाड़ मेमू ट्रेन रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यह रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। रेलवे ने बताया कि यह बदामपहाड़ और झारखंड के महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर टाटानगर के बीच एक अतिरिक्त सेवा होगी।
- -
उत्तरकाशी. बचाव अभियान के दसवें दिन मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल होने का पहला वीडियो सामने आने के बाद उनके बाहर निकलने की बाट जोह रहे उनके परिवारों की उम्मीदें बढ़ गयी है। अधिकारियों ने बताया कि छह इंच की पाइपलाइन के जरिए श्रमिकों तक खिचड़ी भेजने के कुछ घंटों बाद बचावकर्मियों ने उसी पाइप से तड़के उन तक एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा भेजा जिससे उनके सकुशल होने का वीडियो मिला। यह कैमरा सोमवार देर शाम दिल्ली से सिलक्यारा पहुंचा। उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे उसमें मलबे के दूसरी ओर श्रमिक फंस गए जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है । हांलांकि, बचावकर्मियों को पहली कामयाबी सोमवार को मिली जब उन्होंने मलबे के आरपार 53 मीटर लंबी छह इंच की पाइपलाइन डाल दी। इसी पाइपलाइन के जरिए सुरंग में एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा डाला गया। वीडियो में पीले और सफेद रंग के हेलमेट पहने श्रमिक पाइपलाइन के माध्यम से भेजा गया भोजन प्राप्त करते हुए और एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे बचावकर्मियों के साथ ही इन श्रमिकों और उनके परिवारों का मनोबल भी बढ़ा है। एक स्क्रीन पर श्रमिकों को देख रहे अधिकारियों को उन्हें निर्देश देते सुना जा सकता है । अधिकारी उन्हें लेंस साफ करने और उन्हें कैमरे पर देखने को कह रहे हैं । अधिकारी उनसे पाइपलाइन के मुंह के पास आने तथा वॉकी—टॉकी का प्रयोग करने के लिए भी कह रहे हैं। श्रमिकों के रिश्तेदार अब तक उनसे चार इंच के पाइप के जरिए बात कर रहे थे जिससे उन्हें, खाना, पानी, दवाइयों और आक्सीजन की आपूर्ति भी की जा रही थी । लेकिन छह इंच की चौड़ी पाइपलाइन डाले जाने से संचार के बेहतर होने के साथ ही दलिया, खिचड़ी, कटे हुए सेब और केले जैसी खाद्य सामग्री भी बड़ी मात्रा में भेजी जा सकती है। इस पाइपलाइन के जरिए सोमवार रात को श्रमिकों तक खिचड़ी भेजी गयी। खिचड़ी को चौड़े मुंह वाली प्लास्टिक की बोतलों में पैक कर श्रमिकों तक पहुंचाया गया। बचाव अभियान में जुटे सुरक्षा कर्मचारी निपू कुमार ने कहा कि संचार स्थापित करने के लिए पाइप लाइन में एक वॉकी-टॉकी और दो चार्जर भी भेजे गए। सुरंग में फंसे श्रमिकों में शामिल अपने देवर प्रदीप किस्कू की कुशल क्षेम जानने के लिए बिहार के बांका से सिलक्यारा पहुंची सुनीता हेम्ब्रम ने बताया, 'मैंने उनसे सुबह बात की। नए पाइप से उन्हें संतरे भेजे गए हैं। वह ठीक हैं । हेम्ब्रम ने कहा कि नए पाइप के जरिए श्रमिकों से बातचीत में आसानी हुई है । उन्होंने कहा, 'इससे पहले हमें उन्हें अपनी आवाज सुनाने के लिए चिल्लाना पड़ता था लेकिन आज उनकी आवाज स्पष्ट थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी ली। धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी को श्रमिक बंधुओं से एंडोस्कोपिक फलैक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की भी जानकारी दी ।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दीवाली वाले दिन हुए सुरंग हादसे के बाद से प्रधानमंत्री ने चौथी बार मुख्यमंत्री से बात की है। अमेरिकी ऑगर मशीन के शुक्रवार दोपहर को ड्रिलिंग के दौरान कठोर सतह से टकराने के कारण बचाव अभियान में आई अड़चन के बाद अधिकारियों ने इसका संचालन दोबारा शुरू करने सहित पांच विकल्पों पर एक साथ काम करने का फैसला किया, जिसमें सुरंग के बड़कोट छोर से ड्रिलिंग, सुरंग के उपर से 80 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग तथा सुरंग के बाएं और दाएं से ड्रिलिंग शामिल है। विभिन्न स्थानों पर ड्रिलिंग शुरू करने के लिए भारी मशीनें मौके पर पहुंचा दी गयी हैं । सुरंग के उपर से ड्रिलिंग के लिए 75 टन वजनी मशीन पहुंचाने के लिए सड़क भी बना दी गयी है। इस बीच, सरकार ने दिल्ली में एडवाइजरी जारी कर निजी टेलीविजन चैनलों से बचाव अभियान की खबरों को लेकर संवेदनशील रहने के लिये कहा है .


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)













