रूसी श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 7.6 लाख रुपये का दान दिया
तिरुपति। एक रूसी श्रद्धालु अचुता माधव दास ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के विभिन्न न्यासों को गुरुवार को 7.6 लाख रुपये का दान दिया। अपने मित्र के साथ आए दास ने दान का चेक टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ए.वी.धर्म रेड्डी को सौंपा।
टीटीडी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया, ‘‘दानकर्ता ने 1.64 लाख रुपये एसवीबीसी ट्रस्ट को और एक-एक लाख रुपये की राशि एसवी अन्न प्रसादम ट्रस्ट, गोसमरक्षणा, प्राणदान, विद्यादान, वेदपरायण ट्रस्ट और श्री बालाजी आरोग्य वरप्रसादिनी योजना को दिया है।''

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment