रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सबसे कारगर साबित हो रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना : हरदीप पुरी
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को दावा किया कि रेहड़ी-पटरी वालों को आसान कर्ज दिलाने के लिए शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि' योजना सभी सरकारी योजनाओं में सबसे अधिक कारगर साबित हो रही है। पुरी इस योजना के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना देश के शहरों और छोटे कस्बों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल साक्षरता की दिशा में अहम कदम साबित हुई है। बयान में कहा गया कि रेहड़ी-पटरी वालों में ‘स्वरोजगार, स्वावलम्बन, स्वाभिमान' पैदा करने के उद्देश्य से एक जून, 2020 को शुरू की गई यह योजना केंद्र सरकार की छोटे कर्ज संबंधी योजनाओं में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। पुरी ने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए ऋण आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के वास्ते बृहस्पतिवार को ‘पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप' की भी शुरुआत की। उन्होंने योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment