ब्रेकिंग न्यूज़

 सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने से मौत

 देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो की ​ गुरुवार को कथित तौर पर अपनी ही सर्विस राइफल की गोली लगने से मौत हो गयी। हालांकि, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि कमांडो प्रमोद रावत ने आत्महत्या की है या उनकी मौत गलती से गोली चलने से हुई। कमांडो बैरक में हुई घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। कुमार ने बताया कि कमांडो की गर्दन पर गोली लगने का निशान है, लेकिन उसके निकलने का कोई निशान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के कारण का पता लगाया जा सकेगा।''  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english