- Home
- देश
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने और आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई में सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। पहले वार्षिक भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई व्यापक वार्ता के दौरान वैश्विक आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि मोदी और अल्बनीज ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करते हुए व्यापक व निरंतर तरीके से आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आतंकवाद को प्रोत्साहित करने, समर्थन देने, वित्तीय मदद पहुंचाने या आतंकवादियों व आतंकी समूहों को आश्रय प्रदान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘उन्होंने सभी देशों से आह्वान किया कि वे आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह और बुनियादी ढांचे को खत्म करने, आतंकवादी नेटवर्क व उनको वित्तीय मदद पहुंचाने के रास्तों को बंद करने, आतंकवादियों के छद्म उपयोग और उनकी सीमा पार आवाजाही को रोकने के लिए मिलकर काम करें।”
- नयी दिल्ली। तिहाड़ जेल में एक कैदी के पास से 23 सर्जिकल ब्लेड, मादक पदार्थ, स्मार्टफोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजकर 40 मिनट पर तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर 3 के कर्मचारियों ने कुछ कैदियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं और उन्हें रोककर जांच की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एक कैदी के कब्जे से 23 सर्जिकल ब्लेड, मादक पदार्थ, दो स्मार्टफोन और एक सिम कार्ड सहित एक पैकेट बरामद किया।
- अंबाला(हरियाणा)। अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार द्वारा करीब 50 मीटर घसीटे जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बलदेव नगर चौक के पास हुई और लक्ष्मी देवी (63) नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के पति जय कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी अपनी बेटी को विदा कर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, महिला कार पर गिर गई और उसके कपड़े वाहन में फंस गये।कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि चालक कार रोकने के बजाय लक्ष्मी को वाहन से करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। पुलिस ने बताया कि लोगों के मौके पर एकत्र होना शुरू होने पर आरोपी वाहन छोड़ कर भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अज्ञात चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। कार जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
- नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 14वीं किस्त जारी की है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकारों को कर अंशों की 14वीं किस्त के तौर पर 1,40,318 करोड़ रुपये जारी किए, जबकि सामान्य मासिक हस्तांतरण 70,159 करोड़ रुपये है।” बयान में कहा गया कि यह हस्तांतरण राज्यों के पूंजीगत और विकास व्यय को बढ़ाने के लिए उन्हें मजबूत करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है। वर्तमान में, एक वित्त वर्ष में केंद्र द्वारा एकत्रित करों का 41 प्रतिशत राज्यों को 14 किश्तों में हस्तांतरित किया जाता है।
- नयी दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच नयी तकनीक और अनुसंधान तक सभी किसानों की पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसायटी की 94वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस क्षेत्र को अधिक विकसित किया जाना चाहिए। तोमर ने कहा, ''जलवायु परिवर्तन जैसी विभिन्न चुनौतियां आज हमारे सामने हैं। प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की खड़ी फसल को होने वाले नुकसान की चुनौती का भी हम सामना कर रहे हैं। नये भारत में हमें नयी तकनीक और शोध को सभी किसानों तक पहुंचना है।'' एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने में आईसीएआर के वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की और कहा कि 2047 तक एक नया भारत बनाने के लिए और अधिक शोध प्रयासों की जरूरत है।
- नयी दिल्ली। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ड्रैगन फ्रूट, आम, सब्जियों और फूलों के लिए बेंगलुरु, जयपुर और गोवा में तीन उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “मंत्रालय ने अब तक 49 सीओई को मंजूरी दी है, जिनमें से तीन को बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (एमआईडीएच) के अंतर्गत नौ मार्च, 2023 को मंजूरी दी गई।” कमलम (ड्रैगन फ्रूट) के लिए एक सीओई भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित हीरेहल्ली परीक्षण केंद्र में स्थापित किया जाएगा। आम और सब्जियों के लिए दूसरा सीओई भारत-इजरायल कार्य योजना के तहत ओडिशा के जाजपुर जिला में स्थापित किया जाएगा। सब्जियों और फूलों के लिए तीसरा सीओई भारत-इजरायल कार्य योजना के तहत दक्षिणी गोवा के पोंडा में एक सरकारी कृषि फार्म में स्थापित किया जाएगा।
-
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छह डोनियर-228 विमान खरीदने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इनकी कुल लागत छह सौ 67 करोड़ रूपये होगी। ये विमान मालवहन और संचार संबंधी कार्यों के लिए प्रयोग किये जायेंगे। इनका उपयोग मालवाहक पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भी होगा।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि छह विमानों का यह बेड़ा ईंधन कुशलता में अत्याधुनिक होगा। ये विमान पूर्वोत्तर और द्वीपों के छोटे रन-वे से भी उड़ान भर सकेंगे। इनसे भारतीय वायुसेना की दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचने की क्षमता बढ़ जायेगी।
- नई दिल्ली। मध्य रेलवे ने तीन हजार आठ सौ पच्चीस किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइन का शत प्रतिशत विद्युतीकरण कर दिया है। इससे वार्षिक पांच लाख टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है तथा एक हजार छह सौ सत्तर करोड़ रुपये की बचत हुई है। मध्य रेलवे की विज्ञप्ति में बताया गया है कि तेइस फरवरी को सोलापुर मंडल में औसा रोड से लातूर रोड के बीच बावन किलोमीटर लंबी लाइन का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने पर शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। इससे ईंधन के खर्च में कटौती होगी तथा देश का कार्बन क्रेडिट बढ़ेगा।
-
नयी दिल्ली . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों से जुड़े मुख्य पहलुओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अल्बनीज के बीच वार्ता से पहले जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा। उनकी यात्रा और आज का वार्षिक शिखर सम्मेलन हमारे संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाएगा।'' प्रधानमंत्री मोदी और अल्बनीज के व्यापार एवं निवेश, रक्षा व महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर व्यापक चर्चा करने की उम्मीद है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता को लेकर उभरती चिंताओं के बीच दोनों नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा भी कर सकते हैं। अपनी भारत यात्रा से कुछ दिन पहले अल्बनीज ने कहा था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहतर है। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इससे पहले 2017 में तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर आए थे। -
कौशांबी (उप्र) . उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना अंतर्गत उदहिन बाजार चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राम नयन यादव (53) का शव सुबह पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक जौनपुर जनपद के रामपुर सदर थाना अंतर्गत खालिसहा गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। -
नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने शुक्रवार को अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाला। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के.सक्सेना ने बृहस्पतिवार को दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
आतिशी को शिक्षा, लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), विद्युत और पर्यटन विभाग का कार्यभार दिया जाएगा, जबकि भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद खाली हो गए थे। मनीष सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित अनियमितताओं के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं पिछले साल 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित धन शोधन के एक मामले में सत्यैंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। दोनों ने हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया और जैन दोनों ही इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना है, जो कर्नाटक के विकास में योगदान देगी। इस एक्सप्रेसवे का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। मोदी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘‘एक महत्वपूर्ण संपर्क परियोजना, जो कर्नाटक के विकास में योगदान देगी।'' गडकरी ने एक्सप्रेसवे की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ‘‘बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का निर्माण। इसमें एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग)-275 का एक हिस्सा शामिल है, जिसके तहत चार रेल ओवरब्रिज, नौ महत्वपूर्ण पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास व ओवरपास का भी निर्माण होगा।
-
नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने बिजली की अधिकतम मांग वाले मौसम के दौरान कुछ श्रेणियों के लिए 12 रुपये प्रति यूनिट की सीमा से अधिक कीमत पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने इस पोर्टल की शुरुआत की।
बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने अगले दिन की आपूर्ति के लिये ऊंचे मूल्य के एक दिन पहले बाजार (एचपी-डीएएम) और सरप्लस बिजली पोर्टल (पीयूएसएचपी) पेश किया है। इससे पहले फरवरी में, बिजली नियामक सीईआरसी ने एचपी-डीएएम खंड को मंजूरी दी थी। यहां पर बिजली को 50 रुपये प्रति यूनिट की कीमत पर बेचा जा सकता है। एचपी-डीएएम खंड महंगी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के जरिये बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगा।
बयान में कहा गया है कि केवल उन्हीं उत्पादन संयंत्रों को एचपी-डीएएम में बिक्री की अनुमति दी जाएगी, जिनकी बिजली उत्पादन की लागत 12 रुपये प्रति यूनिट से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि सिंह ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक समारोह में राज्य सरकारों और बिजली क्षेत्र के 200 से अधिक हितधारकों की उपस्थिति में पोर्टल को पेश किया। -
रांची. रांची रेल मंडल में रांची-लोहरदगा-टोरी यात्री ट्रेन के परिचालन की कमान शुक्रवार को पूरी तरह महिला चालकदल ने संभाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कदम उठाया गया। जैसे ही महिला गार्ड ने पीछे से हरी झंडी दिखायी ट्रेन की महिला चालक ने हॉर्न बजाते हुए ट्रेन गंतव्य की तरफ बढ़ा दी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि आठ मार्च को होली के अवकाश के चलते अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला चालक दल द्वारा इस ट्रेन का संचालन नहीं किए जाने का फैसला लिया गया और इसके लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल द्वारा संचालित इस ट्रेन में शुक्रवार को ट्रेन में लोको पायलट (इंजन चालक), सहायक लोको पायलट, गार्ड, टीटीई, आरपीएफ कर्मी सभी महिलाएं थीं। रांची रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने बताया, “यह अवसर महिलाओं को समर्पित था। एक महिला अधिकारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और पूरी तरह महिला चालक दल द्वारा इसका संचालन किया गया।” इस खास ट्रेन को आज वरिष्ठ मंडलीय परिचालन प्रबंधक (योजना) श्रेया सिंह ने सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिंह ने कहा, “महिलाओं द्वारा एक दिन के लिए किया गया यह परिचालन तो महज एक मिसाल है। महिलाएं पूरी ट्रेन संचालन का प्रबंधन कर सकती हैं। महिलाएं आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर सकती हैं।” करीब दो घंटे 35 मिनट की यात्रा के दौरान ट्रेन सैकड़ों यात्रियों को लेकर रांची से टोरी की 110 किलोमीटर तक जाएगी और फिर पुन: रांची लौटेगी। लोको पायलट दिपाली अमृत ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिचालन को अंजाम दे रहे हैं। रेलवे के हर महत्वपूर्ण विभाग में आज महिलाएं हैं।
-file photo
-
समालखा (हरियाणा) . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेतृत्व रविवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में इस बात पर विचार करेगा कि सामाजिक समरसता का माहौल किस तरह से बनाया जाए, लोगों को उनके कर्तव्यों का पालन करने के लिए कैसे प्रेरित किया जाए और उन्हें कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए। आरएसएस के नेता सुनील आंबेकर ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में इसके प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबोले सहित 1,400 से अधिक पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महासचिव (संगठन) बी एल संतोष बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस से जुड़े 34 संगठनों के चुनिंदा पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। प्रतिनिधि सभा आरएसएस की निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है।
आंबेकर ने कहा, ‘‘आरएसएस की शाखाएं वास्तव में समाज में परिवर्तन लाने के केंद्र हैं और वे स्वयंसेवकों द्वारा किए गए समाज के अध्ययन के आधार पर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में इसके लिए काम करती हैं।'' उन्होंने कहा कि हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में आयोजित तीन दिवसीय बैठक में पिछले कुछ वर्षों में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए अध्ययनों और इस तरह के अध्ययनों के आधार पर किए गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी। आंबेकर ने कहा, बैठक में कई सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी, ‘‘विशेष रूप से सामाजिक सद्भाव का माहौल कैसे बनाया जाए, नागरिकों को उनके कर्तव्य निर्वहन के लिए कैसे प्रेरित किया जाए और उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए।'' उन्होंने कहा कि इस दौरान शाखाओं के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी और भविष्य की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। -
नयी दिल्ली. भारत में मौसमी इंफ्लूएंजा के उप-स्वरूप एच3एन2 से पहली दो मौतें होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक-एक मरीज कर्नाटक और हरियाणा से थे। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और माह के अंत से मामले घटने की उम्मीद है। मंत्रालय द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, दो जनवरी से पांच मार्च तक देश में एच3एन2 के 451 मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह देखा जा सकता है कि इस साल की शुरूआत से, एच3एन2 जांच में इंफ्लूएंजा की पुष्टि वाले नमूनों में इसका सबसे प्रमुख उप-स्वरूप है। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, वह मौसमी इंफ्लूएंजा के उप-स्वरूप एच3एन2 के मामलों और मृत्यु दर पर भी करीबी नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘छोटे बच्चों और पहले से रोगों से पीड़ित वृद्ध व्यक्तियों को मौसमी इंफ्लूएंजा से सबसे ज्यादा खतरा है। अब तक, कर्नाटक और हरियाणा में एच3एन2 से एक-एक मौत होने की पुष्टि हुई है।'' मौसमी इंफ्लूएंजा श्वसन तंत्र में होने वाल एक गंभीर संक्रमण है जो इंफ्लूएंजा वायरस से होता है। कुछ खास महीनों में विश्व भर में इसके मामले बढ़ जाते हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘भारत में हर साल मौसमी इंफ्लूएंजा के मामले दो अवधि में बढ़ते हैं: पहली अवधि जनवरी से मार्च महीने तक की होती है और दूसरी अवधि मॉनसून बाद के महीनों की है। मौसमी इंफ्लूएंजा के मामले मार्च से घटने की उम्मीद है। इस सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं।'' बयान में कहा गया है कि मंत्रालय समन्वित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के जरिये वास्तविक समय (रियल टाइम) के आधार पर मामलों पर नजर रखे हुए है। कर्नाटक में हीरे गौड़ा (82) नाम के व्यक्ति की एच3एन2 वायरस से एक मार्च को मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हासन जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘हलागे गौड़ा के बेटे हीरे गौड़ा (82) की एक मार्च को एच3एन2 वायरस से मौत होने की पुष्टि हुई है।'' उन्होंने बताया कि वह मधुमेह से पीड़ित थे और उन्हें उच्च रक्तचाप की भी समस्या थी। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 56 वर्षीय एक व्यक्ति की एच3एन2 वायरस से मौत होने की पुष्टि हुई है। वह जनवरी में संक्रमित हुए थे और फेफड़े के रोग से भी पीड़ित थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार, जींद निवासी 56 वर्षीय मरीज की आठ फरवरी को घर पर मौत हो गई। वह फेफड़े के कैंसर का मरीज थे। रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में जनवरी में एच3एन2 से उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।'' अधिकारी ने बताया कि मरीज के 17 जनवरी को इंफ्लूएंजा ‘ए' के उप-स्वरूप एच3एन2 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। आईडीएसपी-आईएचआईपी (इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉरमेशन प्लेटफॉर्म' पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार, नौ मार्च तक इंफ्लूएंजा के विभिन्न स्वरूपों के 3,038 मामले सामने आये हैं, जिनमें एच3एन2 के मामले भी शामिल हैं। इन आंकड़ों में, जनवरी के 1,245, फरवरी के 1,307 और नौ मार्च तक सामने आये 486 मामले शामिल हैं। आईडीएसपी-आईएचआईपी के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में गंभीर श्वसन रोग या इंफ्लूएंजा के 3,97,814 मामले देश में सामने आये थे, जो फरवरी में कुछ बढ़ कर 4,36,523 हो गये। मार्च के प्रथम नौ दिनों में यह संख्या 1,33,412 रही।
- बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को कर्नाटक का दौरा करेंगे, जहां वह करीब 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निडाघट्टा-मैसूरु खंड को छह लेन का बनाया जाना भी शामिल है।एक सरकारी बयान में कहा गया है कि 118 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को करीब 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है।इस बुनियादी ढांचा परियोजना से बेंगलुरु और मैसूरु के बीच की यात्रा-अवधि लगभग 3 घंटे से घटकर करीब 75 मिनट रह जायेगी। इससे क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मैसूरु-कुशलनगर चार लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। 92 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को करीब 4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।यह परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर के परिवहन संपर्क को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यात्रा-अवधि को लगभग 5 से घटाकर केवल 2.5 घंटे करने में मदद करेगी।इसके बाद मोदी हुब्बल्लि जाएंगे जहां वह आईआईटी, धारवाड़ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। संस्थान की आधारशिला फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रखी गई थी।करीब 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह संस्थान वर्तमान में चार साल के बीटेक कार्यक्रम, पांच वर्षीय बीएस-एमएस कार्यक्रम, एम टेक और पीएचडी पाठ्यक्रम मुहैया कराता है।प्रधानमंत्री श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का भी लोकार्पण करेंगे। इस रिकॉर्ड को हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है। 1507 मीटर लंबे इस प्लेटफॉर्म को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।प्रधानमंत्री इस क्षेत्र में संपर्क को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे-हुबली-तीनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन के उन्नयन का लोकार्पण करेंगे।करीब 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, विद्युतीकरण परियोजना विद्युत कर्षण पर निर्बाध ट्रेन संचालन की सुविधा देती है। पुनर्विकसित होसपेटे स्टेशन यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। इसे हम्पी स्मारकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है।बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री हुबली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 520 करोड़ रुपये है। ये प्रयास सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाकर जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि करेंगे और शहर को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक शहर में बदल देंगे।प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान जयदेव अस्पताल और शोध केंद्र की भी आधारशिला रखेंगे। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से इस अस्पताल को विकसित किया जाएगा।इस क्षेत्र में जल आपूर्ति को और बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री धारवाड़ बहु-ग्राम जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे, जिसे 1040 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।बयान के मुताबिक वे तुप्पारीहल्ला बाढ़ क्षति नियंत्रण परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करना है। परियोजना में दीवारों को बनाए रखना और तटबंधों का निर्माण करना शामिल हैं। यह इस साल मोदी की छठी कर्नाटक यात्रा है, जहां अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।
- नयी दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी।ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थकों ने अदालत परिसर के बाहर धरना दिया और सिसोदिया के समर्थन में नारे लगाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।संघीय एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष सिसोदिया को पेश किया।मनीष सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित अनियमितताओं के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने इसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल - बीएसएफ भर्ती में पूर्व- अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने कल अधिसूचना जारी कर सीमा सुरक्षा बल के भर्ती नियमों में संशोधन किया है। संशोधित नियमों में कहा गया है कि पूर्व-अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में छूट दी जाएगी। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि पूर्व-अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
-
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को अनुसंधान अनुदान और कोष के लिए एक विशेष महिला पोर्टल की घोषणा की। ये पोर्टल पहली अप्रैल से शुरू होगा। नई दिल्ली में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-सीएसआईआर के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि उसी दिन से महिला वैज्ञानिक प्रस्तावों को वेबसाइट पर जमा कर सकती हैं। डॉ सिंह ने देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति को सबसे आगे रखने के दूरदर्शी प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने देश के बेहतर लिंगानुपात पर प्रसन्नता व्यक्त की। अब यह प्रति एक हजार पुरुषों पर एक हजार बीस महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि दो करोड़ पीएम आवास-ग्रामीण लाभार्थियों में से 68 प्रतिशत महिलाएं हैं और 23 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋण महिला लाभार्थियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में महिला पुलिस कर्मियों में भारी वृद्धि हुई है और दस हजार से अधिक महिला अधिकारी सशस्त्र बलों में सेवा दे रही हैं।
- जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23-24 सितम्बर, 2023 को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय राजस्थानी सम्मेलन आयोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उद्योग विभाग एवं राजस्थान फाउंडेशन के तत्वाधान में होने वाले इस वृहद् आयोजन के लिए गहलोत ने पांच करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में अंतरराष्ट्रीय राजस्थानी कॉन्क्लेव के आयोजन की घोषणा की थी।सरकारी द्वारा जारी बयान के अनुसार, सितम्बर में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में राजस्थानी गौरव, साहित्य, व्यापार, परंपरा, संगीत, कला, संस्कृति, सामाजिक कल्याण, उद्यम, खान-पान एवं मनोरंजन आदि विषयों पर दिलचस्प सत्रों का आयोजन होगा। इसमें उद्यमशीलता एवं निवेश के अवसरों पर एक विशेष सत्र शामिल होगा। इसमें विश्व भर से प्रवासी उद्यमी भाग लेंगे। एनआरआर नीति में घोषित प्रवासी सम्मान पुरस्कार इसी कॉन्क्लेव से शुरू होगा। पिछले तीन वर्षों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संबंध मजबूत करने में राजस्थान फाउंडेशन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। फाउंडेशन नियमित रूप से प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहा है। कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी राजस्थान फाउंडेशन ने प्रवासियों की सहायतार्थ बड़ी भूमिका निभाई। file photo
- नयी दिल्ली। न्यूरोलॉजिस्ट एम. वी. पद्मा श्रीवास्तव का कहना है कि आघात (स्ट्रोक) भारत में मौत का दूसरा सबसे आम कारण है और देश में हर चार मिनट में इससे एक व्यक्ति की मौत होती है।श्रीवास्तव ने एक कार्यक्रम में कहा कि आघात के 68.6 प्रतिशत मामले और इससे मौत के 70.9 प्रतिशत मामले भारत में सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि जब मस्तिष्क में कोई रक्त वाहिका फट जाती है और उससे खून बहने लगता है या मस्तिष्क को खून की आपूर्ति में रुकावट आती है तो ‘स्ट्रोक’ की समस्या होती है।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सर गंगा राम अस्पताल में आयोजित एक व्याख्यान में कहा, ‘‘भारत में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण आघात है। भारत में हर साल आघात के लगभग 1,85,000 मामले सामने आते हैं, हर 40 सेकंड में आघात का लगभग एक मामला सामने आता है और हर चार मिनट में यह बीमारी एक व्यक्ति की जान लेती है।’’श्रीवास्तव ने कहा कि ये आंकड़े भारत के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि इन चिंताजनक आंकड़ों के बावजूद कई भारतीय अस्पतालों में आघात के मरीजों का शीघ्र और बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और संसाधनों की कमी है। यह कार्यक्रम अस्पताल के अनुसंधान विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।
- शिलांग ।मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत गठबंधन एमडीए के वरिष्ठ नेता थॉमस ए. संगमा गुरुवार को 11वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) सरकार को 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें एनपीपी के 26 विधायक, यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 11, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीएफ) के दो-दो विधायक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं।राज्यसभा के पूर्व सदस्य संगमा को विधानसभा का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। विपक्षी दलों कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वॉयस ऑफ द पीपल्स पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।विधानसभा के विशेष सत्र के समापन के दिन कार्यवाही की अध्यक्षता करने वाले अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) टिमोथी डी. शिरा ने कहा, ‘‘ चूंकि विधानसभा कार्यालय को एक ही नामांकन पत्र मिला है, इसलिए हम थॉमस ए. संगमा को अध्यक्ष घोषित करते हैं।’’मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि पूर्व सांसद पद के साथ न्याय करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ आपको अध्यक्ष पद पर काबिज होता देखना बेहद खुशी की बात है।’’वहीं थॉमस ने कहा कि वह अध्यक्ष चुने जाने को लेकर खुश हैं।उन्होंने कहा, ‘‘ मैं विनम्रतापूर्वक हमारे सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस पद के लिए उपयुक्त समझा।’’इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके बाद उन्होंने पूर्व विधायक एचडीआर लिंगदोह और एएच स्कॉट लिंगदोह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
- अमृतसर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं और स्वर्ण मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुर्मू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, वहां मत्था टेका और ‘कीर्तन’ सुना।इससे पहले, दोपहर में हवाईअड्डे पर पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री मान, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अमृतसर के पुलिस आयुक्त सहित अन्य ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। मुर्मू के जलियांवाला बाघ, दुर्ग्याना मंदिर और भगवान वाल्मिकी राम तीर्थ स्थल जाने का भी कार्यक्रम है।
- इंदौर (मध्यप्रदेश),। इंदौर जिले में 54 वर्षीय महिला प्राचार्य की दिनदहाड़े जलाकर हत्या करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस 13 मार्च को अदालत में आरोप पत्र पेश करने की कोशिश में जुटी है।इस बीच, एक स्थानीय जेल में शिनाख्त परेड के दौरान उन लोगों ने आरोपी की पहचान की है जिनसे उसने जघन्य वारदात में इस्तेमाल बाल्टी और नली खरीदी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिमरोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया, ‘‘हमने जेल में बंद आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव (24) की एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई है। इस दौरान उन लोगों ने उसकी पहचान की है जिनसे उसने वारदात में इस्तेमाल बाल्टी और नली खरीदी थी।’’दुबे ने पुलिस की जांच के हवाले से बताया कि आरोपी श्रीवास्तव ने घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से बाल्टी और नली खरीदी थी जिससे पता चलता है कि उसने साजिश के तहत 20 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल में भरा पेट्रोल इस नली के जरिये निकाल कर बाल्टी में डाला था और बाद में इस ज्वलनशील पदार्थ को बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. विमुक्ता शर्मा (54) पर इस संस्थान के परिसर में उड़ेल कर आग लगा दी थी। दुबे ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान महिला प्राचार्य ने 25 फरवरी को दम तोड़ दिया था।थाना प्रभारी ने बताया,‘‘मामले में हमारी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि 13 मार्च को महू की एक अदालत में श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर दिया जाए।’’अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने श्रीवास्तव से शुरुआती पूछताछ के हवाले से बताया था कि उसने बी. फार्मा. की परीक्षा जुलाई 2022 में उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन कई बार मांगे जाने के बावजूद बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी का प्रबंधन उसे उसकी अंकसूची नहीं दे रहा था। हालांकि, महाविद्यालय प्रबंधन आरोपी को ‘आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति’ बताते हुए उसके इस दावे को खारिज कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव को वारदात वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में जिला प्रशासन के आदेश पर उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेज दिया गया था।


.jpg)

.jpg)
-_2017,_in_New_Delhi.jpg)
.jpg)











.jpg)


.jpg)





.jpg)