गौबा ने संभाला कैबिनेट सचिव का पदभार
नई दिल्ली। राजीव गौबा ने शुक्रवार को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाल लिया। राजीव गौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पीके सिन्हा की जगह ली है. राजीव गौबा इससे पहले केंद्रीय गृह सचिव थे। वह 2 साल तक कैबिनेट सचिव के पद पर रहेंगे। गौबा के अलावा अजय कुमार को नए रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वह संजय मित्रा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 23 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
Leave A Comment