पूरे प्रदेश भर में झुग्गी झोपड़ी वासी सुनेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात
रायपुर. प्रत्येक माह के आखरी रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सुबह 11.00 बजे देशवासियों से आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात करते है। मोदी जी मन की बात कार्यक्रम में प्रेरक कहानीयों, स्थानीय नायकों, किसानों, युवाओं, सांस्कृतिक, खेल, परम्परा, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल और राष्ट्रीय त्यौहारों पर आकाशवाणी में रेडियों के माध्यम से चर्चा करते है। जिसे समस्त देशवासी बड़े उल्लास के साथ सुनते है। इसी कार्यक्रम के तहत आगामी 29 मार्च दिन रविवार भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छ.ग. प्रदेश के सभी 36 जिलों में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यकम झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में सुनेगें, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ का लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं और प्रधानमंत्री के विचारों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें। मन की बात कार्यक्रम न केवले प्रेरणा का स्त्रोत है, बल्कि यह देश के विकास में आमजन की भागीदारी को रेखांकित करता है।
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जिलों में बैठक कर कार्यक्रम को बडा स्वरूप देने के लिए प्रभारी व सह प्रभारी बनाकर सभी को जिम्मेदारी दी गई, ताकि कार्यकम व्यवस्थित व सुचारू रूप से हो सके। मन की बात झुग्गी झोपड़ी बस्ती में जाकर सुनना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का सार्थक माध्यम है ।
--











Leave A Comment