मुख्यमंत्री इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण का लिया आनंद
रायगढ़। राष्ट्रीाय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण का आनंद लिया। इंडोनेशिया से आए कलाकारों ने सुमधुर धुन के साथ अभिनय कौशल से श्री राम की महिमा का मंचन बहुत ही शानदार तरीके से किया। कलाकारों ने अशोक वाटिका के दृश्य की संगीतमय प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में इंडोनेशिया के सात अलग-अलग पारंपरिक वाद्ययंत्रों का सम्मिश्रण नजर आया।
Leave A Comment