जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर बना आमजनों के लिए भरोसे का माध्यम
*एक कॉल में रितिका की समस्या का जल्द हुआ समाधान, कॉलेज एडमिशन फीस वापसी में मिली त्वरित राहत*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर आमजन के लिए एक भरोसेमंद माध्यम के रूप में उभरकर सामने आया है।
रायपुर निवासी सुश्री रीतिका नेताम ने बताया कि उन्होंने नया रायपुर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में कॉलेज की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्हें एडमिशन निरस्त कराना पड़ा। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन फीस वापस नहीं की जा रही थी, जिससे वे परेशान थीं।
समस्या से व्यथित होकर सुश्री नेताम ने जिला जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और शीघ्र ही उन्हें एडमिशन फीस वापस मिल गई। समस्या के समाधान से सुश्री नेताम ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉल सेंटर की पहल से उन्हें परेशानी से राहत मिली। समस्या के शीघ्र समाधान पर सुश्री रीतिका नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों की समस्याओं केसमाधान हेतु कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। आप भी मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


.jpeg)







Leave A Comment