श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने शेयर किया अपनी डेब्यू फिल्म रोजी का फस्र्ट लुक, पोस्टर में दिखा ऐसा अंदाज
मुंबई। टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने शानदार लुक्स के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस उनको इंडियन काइली जेनर के नाम से बुलाते हैं। पलक तिवारी के शानदार लुक्स पर लाखों लोग फिदा हैं। फैंस पलक तिवारी को टीवी और फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं। वहीं पलक तिवारी की भी कुछ ऐसी ही ख्वाहिश है। पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। कुछ समय पहले ही पलक तिवारी ने अपनी डेब्यू फिल्म रोजी का पोस्टर फैंस के साथ साझा किया है।
फिल्म रोजी के पोस्टर में पलक तिवारी जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। कंप्यूटर के आगे बैठी पलक तिवारी एक स्पाई की तरह पोज दे रही हैं। तस्वीर में पलक तिवारी की आंखों में जुनून और गुस्सा नजर आ रहा है। फिल्म में पलक तिवारी के साथ विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि पलक तिवारी अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी नर्वस हो गई हैं।
इस बात का खुलासा पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर किया है। अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पलक तिवारी ने लिखा कि अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मुझे बहुत घबराहट हो रही है। इस समय मुझे खुद पर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। मैं खुशनसीब हूं जो मुझको विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।
गौरलतब है कि फिल्म में पलक तिवारी रोजी नाम की जासूस का किरदार निभा रही हैं। पलक तिवारी की फिल्म रोजी दिसंबर 2020 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को विशाल रंजन मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।
Leave A Comment