ब्रेकिंग न्यूज़

प्रोटीन की कमी दूर करेंगे ये सीड्स

  शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन सिर्फ मसल्स बनाने के काम नहीं आता। ये हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही त्वचा और बालों को हेल्दी और चमकदार रखने में भी मदद करता है। अगर शरीर में प्रोटीन कम हो जाए तो सबसे पहले मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा बेजान हो जाती है।इसलिए ये जरूरी है कि हम अपनी डाइट में रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लें। अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो घबराइए मत। इसे पूरा करने का एक आसान तरीका है - सीड्स। चिकन, पनीर के अलावा कुछ सीड्स भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

 तिल
शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप तिल को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तिल प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके नियमित लेकिन सीमित सेवन से हड्डियां और जोड़ मजबूत होते हैं, साथ ही मांसपेशियों को आराम मिलता है।ध्यान दें कि तिल की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचें। रोज 1 छोटा चम्मच तिल लेना शरीर के लिए पर्याप्त और सुरक्षित है।   
 चिया सीड्स
अगर आप शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स आपके लिए एक बेहतरीन सुपरफूड साबित हो सकते हैं। चिया सीड्स प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स का भी खजाना हैं। चिया सीड्स फाइबर की वजह से पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है। यह बीज शरीर को जरूरी पोषक तत्व देकर दिनभर एनर्जी देने का काम करते हैं।
 कद्दू के बीज
शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए कद्दू के बीज एक शानदार विकल्प हैं। कद्दू के बीज प्रोटीन के साथ-साथ जिंक, आयरन और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं। ये मिनरल्स मांसपेशियों की रिकवरी और मजबूती में अहम भूमिका निभाते हैं।इसके नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है और थकान व कमजोरी की समस्या कम होती है।आप इन्हें हल्का रोस्ट करके स्नैक के रूप में या दही, सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। 
 सूरजमुखी के बीज
प्रोटीन की कमी पूरी करने के साथ-साथ त्वचा और बालों की सेहत सुधारनी है तो सूरजमुखी के बीज डाइट में शामिल करें। सूरजमुखी के बीज प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत हैं। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत करता है, वहीं कैल्शियम और विटामिन E त्वचा को जवां और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।इसलिए अगर आप अंदर से हेल्दी और बाहर से खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो रोजाना मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीज का सेवन फायदेमंद रहेगा।
अलसी के बीज
शरीर में प्रोटीन की कमी है तो अलसी के बीज जरूर ट्राई करें। अलसी सिर्फ प्रोटीन का सोर्स नहीं है, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर होता है जो दिल और दिमाग के लिए बहुत अच्छा है। सबसे पहले अलसी को हल्का भून लें। फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। रोज रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध में 1 चम्मच अलसी पाउडर डालकर पी लें। इससे प्रोटीन की कमी भी पूरी होगी और नींद भी अच्छी आएगी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english