स्किन के लिए नारियल तेल और हल्दी के फायदे
बढ़ती उम्र के साथ आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को कम करने के लिए कई लोग बाजार में पाए जाने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप स्किन पर नारियल तेल और हल्दी का पैक लगा सकते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और साफ नजर आती है। हल्दी और नारियल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन और रैशेज से बचा सकता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो घाव को जल्द ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को लचीला और टाइट बनाए रखते हैं। इससे स्किन में झुर्रियां, फाइन लाइन्स और रिंकल्स नजर नहीं आते हैं। आइए नारियल तेल और हल्दी के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्किन के लिए नारियल तेल और हल्दी के फायदे
1. ग्लोइंग स्किन
हल्दी और नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। ये नैचुरली स्किन में निखार लाता है और बेदाग बनाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में दही, नारियल तेल और हल्दी ले लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
2. कील-मुहांसों से छुटकारा
कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को होती है। हल्दी और नारियल तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया और सूजन को कम कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच हल्दी लेकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें। फिर उसे चेहरे पर मसाज कराते हुए लगाएं। इसके अलावा चेहरे के कील-मुहांसों पर हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट रातभर रखकर छोड़ दें। सुबह उठकर इसे साफ कर लें।
3. डार्क सर्कल्स की समस्या
हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल आपके आँखों के नीचे आने वाले डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल यह आंखों को आराम दिलाता है और इससे नींद अच्छी आ सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले आप आंखों के नीचे आप हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट लगाकर सो सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलता है। हालांकि आप चाहे तो आंखों के नीच हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं।
4. सनबर्न से बचाए
नारियल तेल और हल्दी का पैक लगाने से आपकी सनबर्न की समस्या खत्म हो सकती है। यह स्किन के टैन को दूर करके निखार लाता है। इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच ऑलिव ऑयल ले लें। इससे स्किन पर पडऩे वाली धूप का असर आप पर कम पड़ता है।
5. स्ट्रेच माक्र्स हल्का करे
आप स्ट्रेच माक्र्स को दूर करने के लिए हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह दाग के निशान को हल्का बनाने और रंगत निखारने में मदद करता है। हल्दी और नारियल तेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
Leave A Comment