ब्रेकिंग न्यूज़

 अलसी और गोंद के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
 अलसी के बीज और गोंद, दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का उपयोग वैसे तो अलग-अलग समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। लेकिन आप अलसी के बीज और गोंद का उपयोग एक साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अलसी और गोंद के लड्डू बनाकर खा सकते हैं।  
 अलसी और गोंद के लड्डू खाने के फायदे 
1. पाचन में सुधार करे
अलसी और गोंद के लड्डू खाने से पाचन तंत्र मजबूत बन सकता है। अगर आपका पाचन तंत्र खराब है, तो आप अपनी डाइट में अलसी और गोंद के लड्डू शामिल कर सकते हैं। अलसी और गोंद के लड्डू पाचन को स्वस्थ रखते हैं। दरअसल, अलसी और गोंद में फाइबर की मात्रा काफी अधिक मात्रा में होता है। फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है, साथ ही गैस और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।  
  2. वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपके लिए अलसी और गोंद के लड्डू खाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। अलसी और गोंद में मौजूद फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे भूख कम लगती और ओवरइटिंग से बचाव होता है। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है। 
 3. इम्यूनिटी बूस्ट करे
अलसी और गोंद के लड्डू जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें वे सभी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। दरअसल, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे अकसर ही बीमार रहते हैं और तरह-तरह की बीमारियों से जूझते रहते हैं।  
 4. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
अपने हार्ट हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए भी आप अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। अलसी के लड्डू में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह वजन को घटाकर हृदय रोगों के जोखिम को भी कम कर सकता है। अलसी और गोंद के लड्डू ब्लड शुगर लेवल को भी घटाने में सहायक हो सकता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है। 
 5. हड्डियां मजबूत बनाए
अलसी और गोंद के लड्डू खाने से आपकी हड्डियां मजबूत और स्ट्रॉन्ग बनेंगी। अलसी और गोंद के लड्डू खाने से आपको हड्डियों में होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है। इसलिए बढ़ती उम्र में अलसी और गोंद के लड्डू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
 अलसी और गोंद के लड्डू कैसे बनाएं?- 
अलसी और गोंद के लड्डू हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होते हैं, ये तो हम सभी जान ही चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अलसी और गोंद के लड्डू की रेसिपी क्या है? या फिर अलसी और गोंद के लड्डू कैसे बनाएं? तो आपको बता दें कि अलसी और गोंद के लड्डू बनाना काफी आसानी है, आप इसे घर पर थोड़े से समय में ही बना सकते हैं। 
 -अलसी और गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीजों को रोस्ट कर लें।  इसके बाद अलसी के बीजों को दरदरा पीस लें। अब एक पैन लें, इसमें घी डालें और गर्म कर लें।  फिर इसमें गेहूं का आटा डालें और सुनहरा होने तक भून लें। जब आटे की खुशबू आने लगे, तो आप इसे अलग प्लेट या ट्रे में निकाल लें। इसके बाद देसी घी डालकर गोंद को तलें।  गोंद को हल्का ब्राउन होने दें और फूलने के बाद एक प्लेट में निकाल दें।  इसके बाद आप गोंद को बेलन आदि की मदद से पीस सकते हैं।  अब गोंद को फ्राई करें, इसमें पिसी हुई अलसी डालें औऱ पकाएं। जब ये दोनों अच्छी तरह से पक जाए, तो प्लेट में निकाल दें और ड्राय फ्रूट्स मिलाएं।  अब इन्हें लड्डू की शेप दें।  अब आप इन लड्डू को गुड़ से बनी चाशनी में डाल दें। तैयार लड्डू को आप रोजाना खा सकते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english