ब्रेकिंग न्यूज़

 इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर!
मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और मौजूदा समय में देश के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ रहे हैं। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं, पर क्या वास्तव में मच्छरों के काटने का कोई पैमाना हो सकता है? क्या यह संभव है कि मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटें और कुछ लोगों को कम? बिल्कुल, कई अध्ययन इस बात का समर्थन करते हैं, अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि हमारी त्वचा की कुछ चीजें मच्छरों को काटने के लिए अधिक आकर्षित कर सकती हैं। साल 2014 में प्रकाशित एक लेख में फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के चिकित्सा कीटविज्ञानी और मच्छर विशेषज्ञ डॉ जोनाथन डे ने कुछ लोगों को मच्छरों के ज्यादा काटने का कारण बताया। आइए इस रोचक विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि हमारे शरीर की किन चीजों के प्रति मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं?
त्वचा के रसायनों से आकर्षित होते हैं मच्छर
प्रकाशित लेख में डॉ जोनाथन कहते हैं, हमारी त्वचा से प्राकृतिक रूप से कई प्रकार के रसायनों का उत्पादन होता रहता है। उनमें से विशेष रूप से जिन लोगों की त्वचा से लैक्टिक एसिड का उत्पादन अधिक होता है, माना जाता है कि ऐसे लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। लैक्टिक एसिड से मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसके अलावा कई और चीजें हैं जिनसे मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं, उनमें से एक है आपका खास ब्लड ग्रुप। 
ब्लड ग्रुप और मच्छरों के काटने का संबंध
अध्ययन में ब्लड ग्रुप और मच्छरों के काटने के संबंध मे बारे में भी विस्तार से बताया गया है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि कई प्रमाण ऐसे मिले हैं कि अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों के प्रति मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं। एंटोमोलॉजिस्ट डॉ जोनाथन कहते हैं, मच्छर, कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके काटने वाले लक्ष्य की पहचान करते हैं। अब चूंकि सभी कशेरुकी कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन करते हैं, ऐसे में मच्छरों के लिए इससे उचित और क्या हो सकता है? 
गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा काटते हैं मच्छर
इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं और अधिक वजन वाले लोगों में मेटाबॉलिक रेट भी अधिक होता है, जो उन्हें मच्छरों के लिए अधिक आकर्षक बना सकती है। इसके अलावा गहरे रंग के कपड़े पहनना भी एक कारक हो सकता है, यह मादा मच्छरों को आकर्षित करते हैं। इस अध्ययन और बताए गए कारकों के बारे में तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है, मच्छरों के काटने से सुरक्षित रहने के लिए सभी को यह भी जानना चाहिए कि दूसरे लोगों की तुलना में उनके शरीर में ऐसा क्या है जो मच्छरों को आकर्षित करता हो?

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english