उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में स्कूल बंद
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर बने हवा के दबाव के कारण छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में तूफान आने की संभावना है। इस बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।










.jpg)
Leave A Comment