सिद्धू ने कहा- विनम्रतापूर्वक पंजाब के लोगों का जनादेश स्वीकार्य
चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेतों के बीच गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी विनम्रतापूर्वक राज्य के जनादेश को स्वीकार करती है।सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ को बधाई भी दी।सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘ जनता की आवाज, भगवान की आवाज है...पंजाब के लोगों का फैसला विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं...‘आप’ को बधाई।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (37,558 वोटों से) और चमकौर साहिब (7942 वोटों से) चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार हार गए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से 6,750 मतों के अंतर से हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से 19,873 वोटों के अंतर से हार गए।
शुरुआती रुझान के अनुसार, कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से जारी है। रुझान के अनुसार, पंजाब में कांग्रेस सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली शिरोमाणि अकाली दल (शिअद) का भी प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा।






.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment