व्हाट्सएप संदेश से आया मैसेज और रिटायर्ड शिक्षिका के खाते से ठगों ने उड़ाए 21 लाख रुपए...!
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश में एक रिटायर्ड शिक्षिका से ऑनलाइन हैकरों द्वारा 21 लाख रुपये की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला को सोमवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त होने के बाद उसके बैंक खाते से ठगों ने लगभग 21 लाख रुपए उड़ा लिए।
पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले शहर में रेडेप्पनैडू कॉलोनी की रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षक वरलक्ष्मी को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला को व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला जिसमें एक लिंक संलग्न था। रिटायर्ड शिक्षिका ने अनजाने में उस लिंक पर कई बार क्लिक किया।
जितनी बार महिला लिंक पर क्लिक करती, तब तब बैंक खाते से साइबर अपराधी पैसे निकालते थे। इस तरह ठगों ने महिला के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। महिला ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पहले 20000 रुपये, 40000 रुपये और 80000 रुपये निकाले और इस तरह उसके खाते से कुल 21 लाख रुपये निकाले गए। रिटायर्ड शिक्षिका वरलक्ष्मी ने साइबर क्राइम पुलिस में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
टाउन-2 सर्कल इंस्पेक्टर मुरलीकृष्ण के अनुसार, वरलक्ष्मी नाम की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका के साथ 21 लाख का साइबर फ्रॉड हुआ है। अपराधियों ने महिला का बैंक अकाउंट हैक कर लाखों रुपये खाते से उड़ा लिए। महिला को जब अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो वह बैंक अधिकारियों के पास गई, जहां उन्हें अकाउंट हैक करने का पता चला। शनिवार को रिटायर्ड शिक्षिका ने साइबर अपराध टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
&&







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment