पुरातत्वविद् बी बी लाल का निधन, मोदी ने श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली। पुरातत्वविद् एवं पद्म विभूषण से सम्मानित बी बी लाल का शनिवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ‘‘हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे संबंध को गहरा किया।'' लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रहे थे और उन्हें अयोध्या में उस स्थल पर खुदाई के दौरान मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे, जहां अब राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि लाल एएसआई के सबसे कम उम्र के महानिदेशकों में से एक थे और वह 1968 से 1972 तक पद पर रहे। मोदी ने कहा, ‘‘श्री बी बी लाल एक महान व्यक्ति थे। संस्कृति और पुरातत्व में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा किया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।'' केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि देश ने एक प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। उन्होंने कहा कि लाल ने चार दशकों से अधिक समय तक भारत के पुरातत्व उत्खनन एवं प्रयासों और पुरातत्वविदों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पुरातत्व के क्षेत्र में पद्म विभूषण प्रोफेसर बी बी लाल का उल्लेखनीय योगदान है। वह अपने क्षेत्र के अगुआ थे, उन्होंने अपना जीवन इस विषय के लिए समर्पित किया। उनका काम आने वाली पीढ़ियों को सिखाता और प्रभावित करता रहेगा। महान आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि।'' एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एएसआई में, हम सभी उनके जाने से दुखी हैं। उन्होंने विद्वानों के चार पीढ़ियों से अधिक का मार्गदर्शन किया और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया।' file photo







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment