2 कप दूध और चीनी लेकर बना लें कंडेस्ड मिल्क
घर में मिठाई, बर्फी या फिर आइसक्रीम बनाना हो तो कंडेस्ड मिल्क की अक्सर जरूरत पड़ जाती है। केवल मिठाई या आइसक्रीम नहीं बल्कि मालपुए जैसी ट्रेडिशनल रेसिपी भी कंडेस्ड मिल्क से ज्यादा टेस्टी और आसान तरीके से बन जाती है। लेकिन जरूरी नहीं कि आप मार्केट से महंगा कंडेस्ड मिल्क खरीदकर हमेशा घर में रखे। आप घर में भी कंडेस्ड मिल्क बनाकर रेडी कर सकते हैं। इसे फ्रिज में स्टोर कर लें और जब जरूरत हो तो यूज करें। कंडेस्ड मिल्क बनाने के दो तरीके हैं। पहला मात्र 2 कप दूध से रेडी होगा और दूसरा है इंस्टेंट तरीका। तो चलिए जानें कैसे घर में बनाएं कंडेस्ड मिल्क।
दो कप दूध से बना लें कंडेस्ड मिल्क
दो कप दूध को किसी मोटे और भारी तली के बर्तन में ले। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को धीमा करके करीब पांच मिनट पकाएं। फिर दो कप दूध में दो कप या उससे थोड़ी ज्यादा चीनी डाल दें। धीमी फ्लेम पर दूध और चीनी को मिलाकर पकाए। करीब पांच मिनट पकाने के बाद चीनी दूध में पिघल जाएगी और पक जाएगी। बस अब गैस की फ्लेम को बंद कर दें। गर्म होने की वजह से ये पतला लगेगा लेकिन इसे ठंडा कर किसी कांच के जार में पलट दें और फ्रिज में स्टोर करें। इसका परफेक्ट टेक्सचर होगा। जिसे आप किसी भी स्वीट डेजर्ट में यूज करना केवल मिठास बढ़ा सकते हैं बल्कि ये डेजर्ट के कुकिंग टाइमिंग को भी कम कर देगा।
इंस्टेंट कंडेस्ड मिल्क रेसिपी
अगर गैस पर दूध पकाने का टाइम नहीं और आपको कंडेस्ड मिल्क की जरूरत है तो एक कप लगभग 200 ग्राम चीनी को एक कप पानी यानी 240 मिली पानी में डालकर पकाएं और चाशनी तैयार करें। इस चाशनी को हल्का सा ठंडा कर लें और फिर मिक्सर के जार में डालें और साथ में डेढ़ कप मिल्क पाउडर डालकर ग्राइंड कर लें। चाशनी के साथ मिलकर मिल्क पाउडर अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा और मात्र दो मिनट में कंडेस्ड मिल्क बनकर रेडी हो जाएगा। गर्म होने की वजह से ये पतला लगेगा लेकिन ठंडा होने के बाद इसका टेक्सचर बिल्कुल परफेक्ट होगा। इसे किसी कांच के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख लें। ये इंस्टेंट कंडेस्ड मिल्क आइसक्रीम, मिठाई या फिर किसी भी डेजर्ट को कम समय में बनाने में हेल्प करेगा।
--










Leave A Comment