केंद्र सरकार, असम सरकार और आठ आदिवासी समूहों के बीच त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार, असम सरकार और असम के आठ जनजातीय समूहों के बीच एक त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
श्री शाह ने इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में शांति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही एक हजार एक सौ लोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2024 कें अंत तक राज्य सीमा विवाद समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह समझौता हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले लोगों के लिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता इन लोगों का कल्याण भी सुनिश्चित करेगा और उन्हें मुख्य धारा में शामिल करेगा।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment