पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा - भारत ओजोन क्षयकारी पदार्थों के उत्पादन और खपत को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कहा कि भारत ओजोन क्षयकारी पदार्थों के उत्पादन और खपत को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर .शुक्रवार को मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में श्री यादव ने कहा कि ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग के कारण जलवायु संकट बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक पहल लाइफ - पर्यावरण के लिए जीवनशैली का जिक्र करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि लोगों को संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सतत विकास उपायों से भारत 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा। श्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि उनका मंत्रालय जल्द ही आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के साथ मिलकर कम ग्लोबल वार्मिंग क्षमता वाले रसायनों के अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा। इन रसायनों को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के अंतर्गत नियंत्रित पदार्थों के विकल्प के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है। जून 1992 से मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के अनुसार भारत ओजोन क्षयकारी पदार्थों को सफलतापूर्वक समाप्त कर रहा है।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment