धोनी ने पौधा आधारित प्रोटीन स्टार्टअप शाका हैरी में किया निवेश
बेंगलुरु. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पौधा आधारित प्रोटीन स्टार्टअप ‘शाका हैरी' में निवेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पौधा आधारित चिकन बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी ने बताया कि उसे बेटर बाइट वेंचर, ब्लू होराइजन और पैंथेरा पीक वेंचर्स के नेतृत्व में शुरुआती पूंजी के दौर में 20 लाख डॉलर का निवेश मिला है। कंपनी में धोनी के अलावा जाने-माने खानसामा मनु चंद्रा जैसे अन्य निवेशक भी शामिल हैं।
धोनी ने साझेदारी के बारे में बात करते हुए संवाददाताओं से कहा कि उन्हें चिकन बहुत पसंद है लेकिन अब वह संतुलित आहार पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शाका हैरी के उत्पाद एक विस्तृत श्रृंखला के साथ आते है और पारंपरिक मांस व्यंजनों की तुलना में एक स्वस्थ अनुभव प्रदान करते हैं।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment