सुदर्शन पटनायक के नाम दर्ज हुआ नया रिकार्ड्, 105 फुट लंबी सैंड हॉकी स्टिक बनाई
भुवनेश्वर। विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में अपना नाम दर्ज करा लिया है। संस्थापक पावन सोलंकी, एचओडी सुषमा नार्वेकर और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के सीनियर एडजुडीकेटर संजय नार्वेकर ने प्रमाणित किया कि पटनायक की सैंड हॉकी स्टिक की रेत की मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी रेत की मूर्ती है जिसे उन्होंने कटक में महानदी नदी के तट पर बनाया था। गौरतलब है कि पटनायक ने अपने 15 छात्रों की मदद से 10 जनवरी को सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक खड़ी की थी। इसकी लंबाई 105 फीट थी और इस पर 5,000 हॉकी गेंदें लगाई गई थीं।
पटनायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, "हमारी सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो 5000 हॉकी गेंदों की स्थापना के साथ इसकी 105 फीट लंबाई थी। यह पुरुषों के हॉकी विश्वकप के उद्घाटन समारोह के लिए बनाया गया था। हमारे लिए सम्मान की बात है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ऑर्गनाइजेशन से इसे मान्यता मिली है।बता दें कि विश्व स्तर पर लोकप्रिय अपनी रेत कला के लिए जाने जाने वाले सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई 105 फीट लंबी हॉकी स्टिक 5000 हॉकी गेंदों से बनी है। इसमें रेत की मूर्ति के लिए पांच टन से अधिक रेत का उपयोग किया गया था, जो राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम को भी प्रदर्शित करता है। इस गजब की कला स्थापना को पूरा करने में दो दिनों का समय लगा। लेकिन अब उनकी यही कलाकारी वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में शामिल हो गई है।






.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment