ब्रेकिंग न्यूज़

अमरनाथ तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिए अच्छा संकेत: सिन्हा

श्रीनगर.  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस वर्ष अब तक अमरनाथ यात्रा में पिछले साल की तुलना में अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या केंद्रशासित प्रदेश में पर्यटन के लिए भी सकारात्मक संकेत है। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को फर्जी पंजीकरण में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। सिन्हा ने श्रीनगर के पंथा चौक स्थित यात्रा 'ट्रांजिट कैंप' और यात्री निवास का दौरा कर वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भगवान शिव के प्रत्येक श्रद्धालु को चौबीसों घंटे आवश्यक सहायता और देखभाल उपलब्ध हो। सिन्हा ने कहा, ''पिछले एक सप्ताह के आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की यह बढ़ती संख्या न केवल हमारी आध्यात्मिक विरासत के लिए शुभ संकेत है, बल्कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिए भी सकारात्मक है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।'' सिन्हा ने कहा कि वह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद देशभर में पहुंचें और अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के घरों में भी अपनी जगह बनाएं। उन्होंने कहा, ''इससे हमारे कारीगरों का सम्मान होगा और 'एक जिला, एक उत्पाद' अभियान को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही आस्था, संस्कृति और समृद्धि के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।'' उपराज्यपाल ने विभिन्न विभागों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवास, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, बिजली आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के संबंध में की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english