फटी एड़ियों को रात-भर में ठीक कर देगा ग्लिसरीन का ये आसान नुस्खा
फटी एड़ियों के लिए ग्लिसरीन लगाना बहुत फायदेमंद है। सदियों से इसका इस्तेमाल फटी हुई स्किन की बनावट को बेहतर बनाने के साथ त्वचा की हीलिंग में मददगार है। साथ ही ये त्वचा में नमी को लॉक करने में मददगार है जिससे सर्दियों में तापमान मे गिरावट के साथ स्किन अंदर से ड्राई नहीं होती। साथ ही जिन लोगों की एड़ी इतनी फट जाती है कि खून निकलने लगता है उन लोगों के लिए ग्लिसरीन लगाना बहुत कारगर है। जानते हैं सबसे पहले इसके इस्तेमाल का तरीका।
फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन लगाने का तरीका
फटी एड़ियों का सबस बड़ा कारण होता है डिहाइड्रेशन, ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल बेहद कारगर माना जाता है। दरअसल, ग्लिसरीन त्वचा में नमी को लॉक करती है और बार-बार होने वाली ड्राईनेस की समस्या में कमी आती है। Scientific Reports Journal नामक स्टडी में ग्लिसरीन के विभिन्न सांद्रता स्तरों पर नमी बनाए रखने की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए तीन अलग-अलग तरीकों की तुलना की गई। परिणामों से पता चलता है कि ग्लिसरीन की सांद्रता बढ़ने के साथ उसकी नमी रोकने की क्षमता भी बढ़ती है यानी कि जितना कंसंट्रेटेड ग्लिसरीन, उतना यह स्किन में नमी को लॉक करने और ड्राईनेस को कम करने में मददगार है। इसलिए आप अपनी स्किन के लिए इससे ये तमाम चीजें बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे-
1. ग्लिसरीन में एलोवेरा मिलाकर लगाएं
फटी एड़ियों पर आप ग्लिसरीन में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं। आपको करना यह है कि 2 चम्मच ग्लिसरीन लें और इसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। दोनों मिलाकर एक जेल जैसा तैयार करें और एक बंद डिब्बी मे बंद करके रख लें। इसके बाद आपको करना यह है कि आप जब भी अपने पैरों की सफाई करें तो फटी एड़ियों पर इसे लगा लें। अगर आप इसे रात में लगा रहे हैं तो इसे लगाने के बाद मोजे पहन लें जो कि फटी हुई एड़ी की त्वचा को हील करने में मददगार है।
2. ग्लिसरीन, बेकिंग सोडा और शहद से बनाएं क्लींजर
फटी एड़ियों का एक मुख्य कारण गंदगी भी है। ऐसे में आपको करना यह है कि 1 चुटकी बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन मिला लें और सबको मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। कुछ देर छोड़ने के बाद एड़ियों को स्क्रब करें और धो लें। धोने के बाद एड़ियों पर कोई तेल लगाएं और मोजे पहन लें। ऐसा करने से एड़ियों की गंदगी तो साफ हो ही जाएगी बल्कि, एड़ियों की खूबसूरती भी बढ़ेगी। कुछ ही दिनों में आपकी एड़ियां मुलायम नजर आने लगेंगी।
3. ग्लिसरीन में नारियल तेल मिलाकर एड़ियों में लगाएं
आप चाहते हैं कि आपकी एड़ियां हमेशा खूबसूरत नजर आए तो आपको करना यह है कि ग्लिसरीन में नारियल तेल मिला लें और हर रात सोने से पर इसे अपनी एड़ियों पर लगाएं। ऐसा करने से एड़ियों की फटी हुई स्किन हील हो जाती है और बार-बार होने वाली ड्राईनेस से बचाव होता है। साथ ही रेगुलर इस्तेमाल के लिए आप इन दोनों मिलाकर एक मॉइस्चराइजिंग लोशन बना सकते हैं। लंबे समय तक प्रगोग के लिए आप इसमें गुलाब जल या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
निष्कर्ष:
ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना फटी एड़ियों के लिए हमेशा से फायदेमंद माना गया है लेकिन हमेशा पैच टेस्ट करके ही इसका प्रयोग करें। इसके अलावा ध्यान रखें कि फटी हुई और ड्राई स्किन के लिए हमेशा शरीर को हाइड्रेटेड रखें जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं या पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके अलावा अगर आपकी एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि यह शरीर में किसी विटामिन की कमी यानी विटामिन बी 12 और विटामिन सी की वजह से हो सकती है, तो डॉक्टर को दिखाएं, सही सप्लीमेंट्स लें ताकि इस समस्या से आप बच सकें।






.jpg)
.jpg)
.jpeg)
Leave A Comment