ब्रेकिंग न्यूज़

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में 30 भारतीय नाविकों को ले जा रहे दो जहाजों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

 नई दिल्ली। भारत ने आज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों, एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा पर हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने आज सुबह नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास के उप मिशन प्रमुख को तलब किया और इन हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोनों जहाजों पर सवार 46 सदस्यीय चालक दल में से 30 भारतीय नाविक थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि एमटी अल बहिया पर सवार 12 भारतीय नागरिकों में से एक की मृत्यु हो गई है और एक घायल हो गया है। एमटी मोम्बासा पर सवार 18 भारतीय नागरिकों में से नौ घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशन और दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और प्रभावित भारतीय नाविकों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत ने नाविकों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा की है। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध और सुरक्षित नौवहन बाधित हुआ है। भारत ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में हमलों की दोबारा शुरुआत और शत्रुता बढने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए हिंसा को तत्काल रोकने और संवाद तथा कूटनीति की ओर लौटने का आह्वान किया है। बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में व्‍यापारिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए ताकि क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निर्बाध नौवहन और व्‍यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english