ब्रेकिंग न्यूज़

 केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल को मंजूरी

 नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को  10 और  20 रुपए के एक-एक अरब (100 करोड़) प्ला​स्टिक नोट (पॉलिमर बैंकनोट) फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने की मंजूरी दे दी है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखित जवाब में बताया कि RBI के केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिश पर भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें 10 और  20 रुपए के 100-100 करोड़ रुपए प्ला​स्टिक नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने और ट्रायल सफल रहने पर इन मूल्यवर्ग के प्ला​स्टिक नोटों को नियमित रूप से जारी करने की मंजूरी मांगी गई थी। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि प्ला​स्टिक नोट मौजूदा कागज (पेपर सब्सट्रेट) वाले नोटों के साथ-साथ जारी किए जाएंगे। फिलहाल कागज के नोटों को पूरी तरह प्ला​स्टिक नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।  
पंकज चौधरी ने कहा कि RBI के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से पता चलता है कि प्ला​स्टिक नोटों की उपयोग अवधि (लाइफ स्पैन) कागज के नोटों की तुलना में काफी अधिक होती है।उन्होंने यह भी कहा कि प्ला​स्टिक नोटों की शुरुआत अभी शुरुआती चरण में है। इनके नियमित रूप से जारी होने के बाद ही यह आकलन किया जा सकेगा कि इनका डिजिटल भुगतान पर कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। उन्होंने कहा कि नकद और डिजिटल भुगतान दोनों एक-दूसरे के पूरक भुगतान माध्यम हैं।
 भारत ने पहली बार 2012 में प्ला​स्टिक नोट लाने की कोशिश की थी, ताकि नोट अधिक समय तक चल सकें। हालांकि, उस समय तकनीकी चुनौतियों के कारण इस परियोजना को रोक दिया गया था। वर्तमान में दुनिया के करीब 60 देशों में प्ला​स्टिक नोट प्रचलन में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 1988 में सबसे पहले 10 डॉलर का प्ला​स्टिक नोट जारी किया था। इसके बाद सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, रोमानिया और कनाडा सहित कई देशों ने भी प्ला​स्टिक नोटों को अपनाया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english