ब्रेकिंग न्यूज़

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

 नई दिल्ली । भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। 9 अगस्त 1942 को शुरू हुआ यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बड़ी जनक्रांतियों में से एक था। महात्मा गांधी ने इसी आंदोलन में “करो या मरो” का नारा दिया था, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “महात्मा गांधी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ हमारे स्वाधीनता संग्राम का वह ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने देशवासियों को एकजुट कर अंग्रेजी शासन से मुक्ति के लिए ‘करो या मरो’ का संकल्प और अदम्य साहस प्रदान किया। देश को आजाद कराने के इस महान संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं। अगस्त क्रांति का यह दिन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वदेशी को अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।”
नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “सन 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतवासियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की थी। स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध इस अगस्त क्रांति दिवस के स्मरण में आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर बलिदानियों को शत-शत नमन।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “अगस्त क्रांति स्वतंत्रता संग्राम का वह ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने देशवासियों में आजादी की लौ और संघर्ष का संकल्प जगाया। 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देकर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की, जो विदेशी शासन के विरुद्ध एक बड़ा जनआंदोलन बना। मां भारती की स्वतंत्रता के इस महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (अगस्त क्रांति) की वर्षगांठ पर विनम्र श्रद्धांजलि। ‘करो या मरो’ के उद्घोष से राष्ट्र चेतना का जागरण करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को निर्णायक दिशा प्रदान की, उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान का संदेश प्रत्येक भारतवासी के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी अमर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटिशः नमन! उनका संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और अटूट संकल्प हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “अगस्त क्रांति मां भारती की स्वाधीनता के लिए धधकते राष्ट्र संकल्प की वह हुंकार थी, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी। ‘करो या मरो’ के मंत्र और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के उद्घोष ने जन-जन में स्वाधीनता की ज्वाला प्रज्वलित कर दी। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले असंख्य राष्ट्रनायकों को अगस्त क्रांति दिवस पर कोटिशः नमन।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत छोड़ो आंदोलन की गौरव गाथा को स्मरण करते हुए ‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का मंत्र देकर देशवासियों में स्वतंत्रता का अदम्य संकल्प जगाया। यह आंदोलन भारत की आजादी के संघर्ष में जनशक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय प्रतीक बना। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटिशः नमन।”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अगस्त क्रांति दिवस पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटिशः नमन। स्वतंत्रता संग्राम में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों में आजादी की लौ प्रज्वलित करने के साथ ही स्वतंत्रता के अंतिम संघर्ष को निर्णायक दिशा दी। इस ऐतिहासिक आंदोलन के वीर सेनानियों का त्याग और साहस हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”(

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english