ब्रेकिंग न्यूज़

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने रचा इतिहास

सशस्त्र बलों में एवीएम रैंक पाने वाली पहली महिला बनीं
नयी दिल्ली.
भारतीय वायुसेना की अधिकारी शक्ति शर्मा ने इतिहास रचा है। वह देश के सशस्त्र बलों में एयर वाइस मार्शल (एवीएम) या समकक्ष पद प्राप्त करने वाली पहली महिला अधिकारी (गैर-चिकित्सा) बन गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शर्मा ने एक सितंबर को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पद संभाला। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि बल की अधिकारी शर्मा पूर्व में एयर कमोडोर के पद पर कार्यरत थीं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, ''भारतीय वायु सेना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल (या उसके समकक्ष) का पद हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी (गैर-चिकित्सा) बनीं।'' बयान के मुताबिक एवीएम शर्मा को 18 जून, 1994 को वायुसेना की शिक्षा इकाई में कमीशन मिला था और वह अपनी नयी भूमिका के लिए काफी अनुभव लेकर आई हैं। उन्हें प्रशिक्षण केंद्रों, वायुसेना के अड्डों, कमान मुख्यालयों और वायुसेना मुख्यालयों में अलग-अलग जगहों पर काम करने का अनुभव है। मंत्रालय ने बताया, ''अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने कई अहम संस्थागत पहलों का नेतृत्व किया है। इनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में 'वायुसेना की उत्कृष्टता पीठ' की स्थापना शामिल है, जिनका उद्देश्य शैक्षणिक और रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने तीनों सेनाओं की पहली महिला अधिकारी के तौर पर सैनिक स्कूल की कमान संभालकर इतिहास भी रचा। उन्होंने सैनिक स्कूल, कपूरथला में प्रिंसिपल के तौर पर काम किया।'' बयान में कहा गया कि यह अहम उपलब्धि भारतीय रक्षा बलों में महिला अधिकारियों की यात्रा का एक नया अध्याय है। तीन दशकों से अधिक समय की शानदार सेवा के साथ, वह वायुसेना के आदर्श वाक्य पीढ़ियों को 'शान के साथ आसमान छूने' के लिए प्रेरित करती रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english