ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रिक्स देशों के मुख्य न्यायाधीशों सहित 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बारिश के बीच ताजमहल देखा

आगरा (उप्र). 'ब्रिक्स' सदस्य देशों के मुख्य न्यायाधीशों सहित 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बारिश के बीच यहां ताजमहल का भ्रमण किया और करीब दो घंटे तक इस प्रतिष्ठित स्मारक को देखा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को ताजमहल के इतिहास और स्थापत्य महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बारिश के बावजूद स्मारक पर फोटो सत्र भी आयोजित किया गया। जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र शर्मा ने बताया कि 'ब्रिक्स' सदस्य देशों के सभी मुख्य न्यायाधीशों और प्रतिनिधियों का आगरा में स्वागत किया गया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें ताजमहल ले जाया गया। शर्मा ने बताया कि मेहमान यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा पहुंचे। बारिश के मौसम के बावजूद प्रतिनिधियों ने स्मारक का भ्रमण किया और उसकी सुंदरता की सराहना की। इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी उच्चतम न्यायालय द्वारा की गयी। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका एवं अन्य सदस्य देशों से बना 'ब्रिक्स' दुनिया के प्रमुख उभरते हुए देशों का एक समूह है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english