मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पद से हटाए गए, हेमंत नगरले को मिली जिम्मेदारी
मुंबई । आईपीएस परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। 1988 बैच के आईपीएस परमबीर सिंह ने 29 फरवरी 2020 को आईपीएस अधिकारी संजय बरवे की जगह इस पद की जिम्मेदारी मिली थी। परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी तैनाती अब डीजी होम गार्ड के तौर पर की गई है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी। परमवीर की जगह पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया है।
Leave A Comment