दिल्ली सरकार ने कोविड रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के बढ़ते रोगियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि लॉकडाउन की अवधि अगले सोमवार सवेरे पांच बजे तक बढ़ा दी गई है।
इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े और आपात स्थिति का सामना कर रहे लोगों को वैध दस्तावेज दिखाकर आवाजाही की अनुमति होगी। इससे पहले दिल्ली में छह दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। मुख्यमंत्री ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि चिकित्सा संस्थानों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि इस समय राज्य में प्रतिदिन सात सौ टन ऑक्सीजन की जरूरत है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाकर प्रतिदिन 480 टन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की गई है इस पर हर दो घंटे बाद ऑक्सीजन निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और अस्पतालों द्वारा ताजा जानकारी दी जाएगी। श्री केजरदिल्ली सरकार ने कोविड रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के बढ़ते रोगियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि लॉकडाउन की अवधि अगले सोमवार सवेरे पांच बजे तक बढ़ा दी गई है।
इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े और आपात स्थिति का सामना कर रहे लोगों को वैध दस्तावेज दिखाकर आवाजाही की अनुमति होगी। इससे पहले दिल्ली में छह दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। मुख्यमंत्री ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि चिकित्सा संस्थानों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि इस समय राज्य में प्रतिदिन सात सौ टन ऑक्सीजन की जरूरत है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाकर प्रतिदिन 480 टन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की गई है इस पर हर दो घंटे बाद ऑक्सीजन निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और अस्पतालों द्वारा ताजा जानकारी दी जाएगी। श्री केजरीवाल ने संकट की इस घड़ी में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।


.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment