ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध संबंध के शक में हत्यारा बना पति...!, पत्नी को मारकर ठिकाने लगा रहा था शव...! आहट के बाद भाग गया...!

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अवैध संबंधों के चलते एक आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी पति महिला के शव को चादर मे बांधकर बाइक पर रखकर नहर में फेंकने जा रहा था। इसी समय शव बाइक से नीचे गिर गया। कुछ लोगों के आने की आहट सुनकर हत्यारा शव छोड़कर भाग गया। आरोपी और मृतक महिला 3 साल से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। यह खुलासा पुलिस ने किया है। घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
सीओ अभय नारायण ने बताया कि घटना थाना एलाऊ इलाके के औंग गांव की है। यहां का रहने वाला आरोपी दीपू और फर्रुखाबाद की रहने वाली प्रियंका पिछले 3 साल से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह कुछ दिन सही चला, उसके बाद रोजाना घर में क्लेश होने लगा। आए दिन लोगों को घर में लड़ाई की आवाजें सुनाई देती थीं, जिसके चलते पत्नी अपने आरोपी पति को छोड़कर अपने घर चली गई।
सीओ अभय नारायण ने बताया कि बीती 23 जुलाई को थाना एलाऊ क्षेत्र के सलेमपुर पडीना गांव के निकट चादर में बंधी मिली लाश की खबर मिलते ही गांव मे सनसनी फैल गई। मृतका के शव की शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि शव प्रियंका नाम की महिला का है जो पास के गांव की रहने वाली है। प्रियंका की लाश चादर मे बंधी पड़ी मिली थी। उसकी गाला घोंटकर मारा गया था। पुलिस ने घटना की जब गहराई से पड़ताल शुरू की तो प्रियंका मर्डर की परतें खुलती चली गईं।
सीओ अभय नारायण ने बताया कि दरअसल आरोपी दीपू गुप्ता को शक था कि प्रियंका का किसी दूसरे लड़के से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। प्रियंका गुस्सा होकर आरोपी दीपू को छोड़कर चली भी गई थी लेकिन आरोपी दीपू उसे पुन: बुला लाया था। अवैध संबंधों के चलते आरोपी दीपू  ने प्रियंका की उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दीपू शव को चादर मे बांधकर बाइक पर रखकर नहर में डालने जा रहा था। उसी समय थाना एलाऊ के सलेमपुर पडीना गांव के निकट शव बाइक से नीचे गिर गया। कुछ लोगों के आने की आहट सुनकर दीपू डर के मारे वहां से भाग कर फरार हो गया।
सीओ अभय नारायण ने बताया कि सुबह चादर मे बंधे पड़े शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की, जिसमें मामले की परतें खुलती चली गईं। पत्नी की हत्या के आरोपी पति दीपू को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english