मध्य प्रदेश सरकार ने विवेक और नीलकांत के लिये एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को हॉकी खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा के लिये एक एक करोड़ रूपये के पुरस्कार की घोषणा की जो तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। विवेक होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील के शिवनंगर चंदन गांव के हैं तो नीलकांत ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी में ट्रेनिंग ली थी। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को पराजित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार दोनों खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि देगी। '' भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpg)

Leave A Comment