कांग्रेस ने अजय कुमार को सिक्किम, त्रि़पुरा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व सांसद अजय कुमार को सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजय कुमार को पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों के लिए कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले कुलजीत नागरा इन तीनों राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी थे। पिछले दिनों उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। अजय कुमार झारखंड के जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। वह सितंबर, 2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे, हालांकि पिछले साल वह फिर से कांग्रेस में लौट आये।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment