राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की अब तक 57 करोड़ से अधिक खुराकें मिल चुकी हैं: केंद्र
नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 57.05 करोड़ से अधिक खुराकें प्रदान की जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि 13,34,620 खुराकें तैयार हैं। कोविड-19 की वैक्सीन की 3.44 करोड़ से अधिक खुराक अब भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment