मौसी की ऐसी प्रेम कहानी...! गर्भवती हुई तो घरवालों को पता चला, शादी से रोका तो 60 फीट ऊंचे पुल से कूदे...!
सीधी। सीधी जिले में रिश्तों की दहलीज लांघने का मामला सामने आया है। यहां 18 साल की युवती को अपनी बहन के 19 साल के बेटे से प्यार हो गया। मौसी के गर्भवती होने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई। दोनों ने शादी की जिद पकड़ी तो परिवार ने साफ मना कर दिया। शुक्रवार रात दोनों घर से भागे और सोन नदी के 60 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। शनिवार सुबह दोनों पुल के नीचे बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पातल पहुंचाया, जहां से उन्हें रीवा रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना सीधी जिले के सिहावल की है। शुक्रवार दोपहर गेरुआ निवासी युवक अपनी मौसी के घर डिहुली पहुंचा था। वह मौसी से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। परिजन ने उसे समझाया कि अपने समाज में ऐसे रिश्तों को स्वीकार नहीं किया जाता है, इसलिए दोनों अपने-अपने रास्तों को अलग कर लो। युवक और युवती दोनों मानने को तैयार नहीं थे। परिजन ने युवक को घर से जाने का कह दिया। शाम को युवक अपने गांव के लिए निकला, लेकिन रास्ते में कहीं रुक गया। देर रात वह फिर मौसी के घर पहुंचा और दोनों रात में घर से भाग निकले। रात करीब 3 बजे मां की नींद खुली तो बेटी कहीं नजर नहीं आई। इस पर उसने अन्य परिजन को उठाया। उन्होंने उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह-सुबह डायल-100 को किसी ने सूचना दी कि कोलदहा पुल के नीचे युवक-युवती बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। संभवत: दोनों ने जान देने की कोशिश करते हुए पुल से छलांग लगा दी है। इस पर अमिलिया पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। इसी दौरान इसकी जानकारी परिजन को भी लगी तो वे अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पढ़ाई छोड़ चुके हैं। लड़का घर पर ही रहता था। परिजन मजदूरी करते हैं।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment