हरियाणा में पहाड़ दरका...! तीन मजदूरों की मौत...! कई दबे...!
मृतक छत्तीसगढ़ और हरियाणा के मजदूर बताए जा रहे..
भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह खनन के दौरान पहाड़ दरक गया, जिसमें 20 से 25 लोगों के दब गए। तहसीलदार रविंद्र कुमार ने बताया कि पत्थरों के नीचे से तीन शव निकाले जा चुके हैं। मृतक छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजूदर हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए। वहीं पहाड़ का जो हिस्सा गिरा है वह इतना बड़ा है कि उसे हटाने में दिक्कत आ रही है।
भिवानी सिविल सर्जन रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि हादसे में काफी संख्या में कैजुअल्टी होने की आशंका है। वहीं कृषि मंत्री जेपी दलाल और भिवानी के एसपी अजीत सिंह शेखावत अमले के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
Leave A Comment