- Home
- छत्तीसगढ़
-
स्प्री वॉक ने भोजन में 25 प्रतिशत और मनोरंजन की सुविधा में 30 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की
रायपुर/ मतदाता जागरूकता के लिए निरंतर पहल की जा रही है। शहरी क्षेत्र में वोटर अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकले और 7 मई को मतदान करें। इसके लिए निजी प्रतिष्ठान भी स्वमेव आगे आ रहे हैं। मरीन ड्राइव में स्थित स्पी वॉक ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को पत्र देते हुए घोषणा की है कि वे सारे फुड आउटलेटस पर भोजन में 25 प्रतिशत का छूट देंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए चलने वाले बस, ट्रेन की सवारी पर 30 प्रतिशत छुट दिया जाएगा। स्प्री वॉक के निर्देशक श्री गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा विश्वास हूँ कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। हमारे इन ऑफर से मतदाता निश्चित प्रेरित होंगे और अधिक से अधिक मतदान करेंगे। यह सुविधा मतदान दिवस के दिन 7 मई को मतदाताओं को अंगुली में स्याही लगा दिखाने पर मिलेगी।
ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल ने ओपीडी पर 25 प्रतिशत छूट देने का किया ऐलान
लोकसभा चुनाव के दिन ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल ने ओपीडी परामर्श में छूट देने का ऐलान किया है। मतदान तिथि पर 7 मई को अंगुली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस दिन निःशुल्क ओपीडी परामर्श दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओपीडी जांचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 8 मई से 15 मई तक ओपीडी में आए व्यक्ति को अपने अंगुली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत और जांच में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं 7 मई को अस्पताल में भर्ती होने पर अंगुली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस व्यक्ति को 7 मई का बेड़ बार्ज नहीं लिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक होगी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस इस महापर्व में सहभागी बनेंगे। -
न्यूनतम समस्या अधिकतम राहत दे सके इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह
मतदान केंद्रों के सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश
मतदान केंद्रों के बूथों में आवाजाही के लिए सुगम और व्यवस्थित करने दिए निर्देश
रायपुर/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के शासकीय प्राथमिक शाला भाटागांव 14 मतदान केंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला चांगोराभाठा 14 मतदान केंद्र, पंडित सुंदरलाल शर्मा उत्तर माध्यमिक शाला लाखे नगर 7 मतदान केंद्र, डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह प्राथमिक शाला कुशालपुर 6 मतदान केंद्र, पटेल विद्या मंदिर महाराजगंज तालाब 6 मतदान केंद्र, शासकीय राधा भाई भाई नवीन कन्या महाविद्यालय मठपारा 5 मतदान केंद्र, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संतोषी नगर 7 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र में पहुंचकर बुनियादी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 5 से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों का दौरा किया और केंद्रों में आवाजाही, लाइट, पंखा, पेयजल, टॉयलेट इत्यादि चीजों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में मतदाताओं को क़तार में खड़े रहने के बजाए बैठने के लिए बैंच रखने के निर्देश दिए गये हैं। मतदान केंद्रों में मतदान दल के ठहरने के इंतजाम को देख कर व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मतदाता एवं मतदान दल के अलावा मतदान ड्यूटी पर लगे हर व्यक्ति को न्यूनतम समस्या, अधिकतम राहत दे सके इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। -
अंगुली में स्याही दिखाने पर विभिन्न व्यापारी संघ उत्पादों में देंगे छूट कलेक्टर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने मिलकर दी निर्णय की जानकारी
सराहनीय पहल निश्चित ही मतदाताओं को मिलेगा प्रोत्साहन: डॉ सिंह
रायपुर/ लोकसभा चुनाव-2024 में शहरी मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो। मतदाता घर से बाहर निकलकर वोट करें। इसके लिए अनेक पहल किए जा रहे हैं। अब इनमें चेम्बर ऑफ कॉमर्स अपनी अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है। आज उनके अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर अलग-अलग व्यापारिक समूह अपने उत्पादों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छूट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अंगुली की स्याही उनके दुकानों, प्रतिष्ठानों में आकर दिखाएगा उसे तत्काल विभिन्न उत्पाद, रेस्टोरेंट में अलग-अलग छूट दी जाएगी। कलेक्टर ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स रायपुर के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे रायपुर के मतदाता प्रोत्साहित होंने और अधिक से अधिक संख्या में 07 मई को मतदान करेंगे। कलेक्टर ने श्री परवानी सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बैच पहनाया और मग के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्री परवानी ने बताया कि फर्नीचर एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, रायपुर ऑप्टिकल एसोसिएशन द्वारा 15 प्रतिशत, प्लाईवुड एसोसिएशन द्वारा 5 प्रतिशत, शराफा एसोशिएशन द्वारा गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
वहीं रविभवन व्यापारी संघ अपने एसेसरीज उत्पादों में 10 प्रतिशत छूट देंगे एवं मोबाईल रिपेयरिंग के साथ मोबाईल गार्ड फ्री देंगे। साथ ही एफएमसीजी होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ( बंजारी मार्केट) ने कहा कि वे 15 प्रतिशत ऑन एमआरपी पर छूट देंगे। कैफे एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, राडा द्वारा कार के एसेसरीज द्वारा 10 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा 5 टन से अधिक क्षमता वाले माल वाहकों के फ्रेट पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देंगे। कम्प्यूटर एसोसिएशन की तरफ से हर लैपटॉप पर आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। एल्यूमीनियम एसोसिएशन के ग्राहकों को आकर्षण गिफ्ट मिलेगा। आईडीबीटी व्यापारी संघ (नया बस स्टैंड) द्वारा फूड आयटम पर 15 प्रतिशत की छूट, टॉय व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही मार्बल टाईल्स एसोसिएशन, ड्राईफ्रूट एसोसिएशन, साईकिल एसोसिएशन, गोलबाजार व्यापारी संघ, बंजारी रोड व्यापारी संघ, कार एसेसरीज व्यापारी संघ द्वारा आकर्षण गिफ्ट मतदाताओं को दी जाएगी। यह छूट 7 मई से 12 मई तक रहेगी। श्री राम थोक मंडी द्वारा 3000 सब्जी पैकेट का वितरण किया जाएगा यह वितरण 8मई से किया जायेगा।
-
छाया - पानी और साफ सफाई के दिए निर्देश
मतदाताओं से भी की चर्चा
बिलासपुर/बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्रीअभय ए महाजन ने आज बिलासपुर, बेलतरा और मस्तुरी विधानसभा क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चुनाव आयोग की चेकलिस्ट के अनुरूप जायज़ा लेकर तमाम सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रेक्षक ने आज बिलासपुर शहर के कुदुदंड प्राथमिक व हायर सेकंडरी स्कूल, जेपी वर्मा कॉलेज और नूतन कॉलोनी कन्या उमावि में संचालित मतदान केन्द्रों को देखा। बेलतरा विधानसभा अंतर्गत साइंस कॉलेज चांटीडीह एवम शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय चांटीडीह का अवलोकन किया तथा मस्तुरी क्षेत्र अंतर्गत सेजेज पंधी, हाई स्कूल जांजी, दर्रभाठा, शास. प्रा शाला नवाडीह और सीपत कॉलेज में निर्मित मतदान केन्द्रों में चुनाव तैयारियों का निरीक्षण किया।
प्रेक्षक श्री महाजन ने निरीक्षण एवम अवलोकन के दौरान छाया और पानी की पर्याप्त व्यवस्था , शौचालय में साफ सफाई , कैंपस में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के साथ बीएलओ के बैठने की व्यवस्था , मतदातओं के अंदर एवम बाहर जाने हेतु संकेत चिन्ह तथा बड़े कालेज एवम स्कूल भवन के गलियारे में भी मार्गदर्शक संकेत की व्यवस्था करने के निर्दश दिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान कुछ मतदाताओं से भी चर्चा की। मतदान तिथि के बारे में पूछा और मतदान करने के लिए प्रेरित किया। -
बिलासपुर/आने वाले समय में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किन्तु कई बार बच्चे उस तनाव के चलते अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं। यह समय बच्चों एवं पालकों के लिए बहुत ही संवेदनशील होता है तथा तनाव में रहने के कारण विद्यार्थी द्वारा कोई अप्रिय निर्णय लिए जाने की आशंका बढ़ जाती है। परीक्षा परिणामों को लेकर कई बार पालकों की भी नकारात्मक भूमिका सामने आई है।
यदि किसी भी विद्यार्थी में तनाव के लक्षण दिखाई देते हैं और परामर्श की आवश्यकता प्रतीत होती है, तो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर एक मई से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाईन टेलीमानस टोल फ्री नंबर 14416 पर चौबीस घंटे सातों दिन संपर्क कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा चिन्हांकित मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों, कैरियर सलाहकार तथा एससीईआरटी के विशेष अकादमिक सहयोग से ऑनलाईन दक्षता विकास प्रशिक्षण का आयोजन 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। जिसका वेबलिंक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, छत्तीसगढ़ के माध्यम से सर्वसंबंधित शिक्षकों को भेजा जाएगा।
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने बिलासपुर सहित सभी कलेक्टर, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी और सीआरसीसी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए जनजागरण एवं सकारात्मक महौल, बच्चों एवं पालकों के मध्य लाया जाए, जिससे पालक, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और न ही नकारात्मक प्रतिक्रिया दी जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सार्थक प्रयास किया जाए, इसके लिए यह बात विद्यार्थियों, माता-पिता तथा पालकों तक पहुंचाना है कि परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप न होना, जीवन का कोई अंतिम परिणाम नहीं है। हमारे सम्मुख बहुत से ऐसे उदाहरण है, जिन्होंने शिक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, किन्तु वे जीवन में अत्यंत सफल रहे हैं तथा वे हमारे प्रेरणा-स्त्रोत रहे हैं।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि तनाव ग्रसित बच्चों में पूर्व से भी कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, यथा शांत (मौन) रहना, अकेले गुमसुम रहना, किसी काम में मन न लगना, चिड़चिड़ापन, भूख नहीं लगना आदि इन तथ्यों के आधार पर बच्चों की समुचित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। -
0 मुर्रा एनीकेट के खुलने से जलस्तर 10 इंच बढ़ा 0 सुबह 8 बजे तरीघाट एनीकट भी खोला गया
रायपुर। मुर्रा एनीकट को कल खोले जाने से फिल्टर प्लांट के नजदीक एनीकेट में पानी 10 इंच बढ़ गया है। आज सुबह तरीघाट एनीकेट को भी खोल दिया गया। जिसका पानी शाम तक पहुंच जाएगा।
सिंचाई विभाग ने मरम्मत के नाम नहर से पानी भेजना अचानक बन्द कर दिया था। जिससे दो दिन पहले खारुन नदी का जलस्तर घटने लगा था। इससे शहर में पानी सप्लाई का खतरा बन गया था। इस पर रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने उच्च स्तर पर चर्चा कर धमतरी के चटोड नहर की साखा नहर को खुलवाया गया। खारुन नदी में ही काठाडीह और मुर्रा एनीकेट को कल खुलवा दिया गया। मुर्रा एनीकेट में पानी संघरण की बड़ी क्षमता है। इस एनीकेट के खुल जाने से फिल्टर प्लांट वाले एनीकेट का जलस्तर आज सुबह 10 इंच तक बढ़ गया। सिंचाई विभाग ने सूचना दी कि तरीघाट के एनीकेट को आज सुबह 8 बजे खोल दिया गया। जिससे आज शाम रात तक पर्याप्त मात्रा में मिलने लगेगा। वहीं कल तक चटोड नहर की शाखा नहर से भी खारुन नदी में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगेगा। फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि वस्तु स्तिथि की लगातार निगरानी की जा रही है। मुर्रा एनीकेट के खोले जाने से राहत मिली है। एक दो दिनों में शहर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रह हो जाएगा। -
स्याही लगी उंगली दिखाने पर इलाज में 30 प्रतिशत की होगी बचत
स्वास्थ्य जांच, कंसल्टेशन पर 30 प्रतिशत की छूट, ओपीडी बिलिंग में मिलेगी प्राथमिकता
रायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करते हुए जिले के प्रतिष्ठित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने सराहनीय पहल की है। 07 मई को मतदान करने वाले नागरिकों को उंगली पर स्याही का निशान दिखाने पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय बताया है।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ अखिल ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपने इस ऑफर से अवगत कराया। हॉस्पिटल द्वारा मतदान तिथि 07 मई को वोट देने वाले मतदाताओं और उनके परिवारजनों को सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही ओपीडी फिजिशियन कंसल्टेशन में भी 30 प्रतिशत की छूट हॉस्पिटल द्वारा दी जाएगी। जिससे लोग अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित हांेगे। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए और नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु यह पहल की गई है। हॉस्पिटल द्वारा मतदान के दिन से 12 मई तक रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं के लिए निःशुल्क एंबुलेंस पिकअप की सुविधा भी रहेगी। इसके साथ ही उन्हें ओपीडी बिलिंग में भी प्राथमिकता मिलेगी जिससे मतदान करने वाले नागरिकों को प्रतीक्षा नही करना पड़ेगा। मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह स्कीम लागू की जा रही है जो 07 मई से 12 मई 2024 तक उपलब्ध रहेगी। प्रबंधन द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का पत्र भी सौंपा गया है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। -
मशहूर मॉडल अधीर - जया भगवनानी रहे शो स्टॉपर
नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा का शॉल व श्रीफल से सम्मान
रायपुर। मां-बेटी, दिव्यांग, ट्रांसजेडर, दादा-दादी, माता-पिता, बेटा-बहु, पोता-पोती, 75 से अधिक उम्र के बुजुर्ग, एनआरआई हर वर्ग ने स्वीप संध्या आयोजन में हाथों में मतदाता जागरूकता के लिए तख्ती लेकर रैंपवॉक के जरिए मतदान का संदेश दिया और हर वर्ग से अवश्य मतदान का आग्रह किया। विभिन्न धर्म, भाषा के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में आज स्वीप संध्या आयोजन में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री जे. अब्दुल जाहिद ने दीपदान कार्यक्रम की शुरूआत की। न्यायाधीश श्री जे. अब्दुल जाहिद ने सभी नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण अधिकार है। मतदान हमारे देश की ख्याति बढ़ाने का कार्य करेगी। हर व्यक्ति को मतदान करना आवश्यक है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने न्यायाधीश श्री जे. अब्दुल जाहिद का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का कर्तव्य है। जिम्मेदारी हर व्यक्ति को निभानी है। चाहे गांव हो, चाहे शहर के लोग सभी को एक दिन समय निकालकर मतदान अवश्य करना है। चुनौति शत-प्रतिशत मतदान करने की है और इस लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाना भी बड़ा उद्देश्य है। एसएसपी डॉ. संतोष सिंह ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और चुनाव पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। स्वीप के बेहतर आयोजन के लिए नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। स्वीप के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहायक संचालक जनसंपर्क श्री सचिन शर्मा, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक जनसंपर्क श्री आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, श्री कीर्तिमान राठौर, श्रीमती निधि साहू, अभिलाशा पैकरा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बुजुर्गाें ने भी दिया रैंपवॉक से मतदान का संदेश
रायपुर में स्वीप संध्या के आयोजन पर 75 से अधिक उम्र के बुजुर्गाें ने भी रैंप वॉक किया और हाथों में तख्ती लेकर बुजुर्गाें रैंप पर चलते हुए नजर आए। अधीर भगवनानी और जया भगवानानी के रैंप वॉक काफी आकर्षक का केंद्र रहा है।
सात संमदर पार कर आई मतदान करने
रायपुर की प्रियंका मिश्रा सात समंदर पार कर लंदन से मतदान करने के लिए रायपुर पहुंची है। उन्होंने स्वीप संध्या के आयोजन पर हाथ में ट्रॉली बैग लेकर विदेशी लुक में मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए रैंप वॉक की। उनका रैंप वॉक काफी लोगों ने सराहा।
तीन पीढ़ियों का रैंपवाक आकर्षण का केंद्र
मतदाता जागरूकता के लिए तीन पीढ़ियों ने रैंपवॉक कर मतदान का संदेश दिया। दादा-दादी, बेटा-बहु, पोता-पोती ने हाथों में मतदाता जागरूकता की तख्ती लेकर मतदान का संदेश दिया। साथ ही महिलाएं, बुजुर्ग, ट्रांसजेडर, दिव्यांग हर वर्ग के लोगों ने रैंप वॉक के जरिए मतदान का संदेश दिया। -
आकांक्षा उइके आई प्रथम, 21 हजार रूपए का मिला पुरस्कार
रायपुर । मरीन ड्राइव में स्वीप संध्या के आयोजन पर आज महिलाओं के द्वारा आयोजित स्वीप कार रैली के पुरस्कारों की घोषणा की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार रैली में प्रथम आने वाली आकांक्षा उइके को पुरस्कार दिया गया। उन्हें चेक प्रदान किया गया। साथ ही द्वितीय स्थान लता मिश्रा को 11 हजार रूपए व तृतीय स्थान प्रीती फौजदार को 5100 रूपए का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह सांत्वना पुरस्कार अनु बंजारे, सुरभि तिवारी, प्रीतम कौर मोटवानी, नमिता साहू, मिनाक्षी बाजपेयी, टिकेश्वरी बाजपेयी, पुष्पा शुक्ला, रितु जैन, किरण देव प्रभा, नीलम सोनी, देवकी साहू, गायत्री साहू, सपना तिवारी, नलनी चंद्राकर, तरून्नुम शेख, आकांक्षा सोनकर, रिचा मजूमदार, अनुरिमा शर्मा, अर्पणा सिसौदिया को दिया गया। साथ ही चार लक्की ड्रॉ भी निकाला गया। जिसमें गाड़ी नंबर 101, 140, 92 और 8 को पुरस्कृत किया गया। -
*5 एवं 5 से अधिक बूथ वाले लगभग 81 मतदान केंद्रों के सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश*
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के नूतन स्कूल टिकरापारा, शासकीय विद्यालय मठपुरैना भटगाँव मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र में पहुंचकर बुनियादी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 5 से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों का दौरा किया और केंद्रों में आवाजाही, लाइट, पंखा, पेयजल, टॉयलेट इत्यादि चीजों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में मतदाताओं को क़तार में खड़े रहने के बजाए बैठने के लिए बैंच रखने के निर्देश दिए गये हैं। मतदान केंद्रों में मतदान दल के ठहरने के इंतजाम को देख कर व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। -
तीन बुफेट में एक फ्री की रहेगी सुविधा, जिला निर्वाचन अधिकारी को होटल प्रबंधन ने सौंपा पत्र
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की अनुकरणीय कार्य की सराहना
रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत अनुठी पहल की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए बेबीलॉन होटल में भी मतदाताओं को 20 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है। साथ ही तीन बुफेट के ऑर्डर पर चौथे व्यक्ति को नि शुल्क भोजन की सुविधा रहेगी। यह सुविधा मतदान तिथि 7 मई से लेकर 12 मई 2024 तक रहेगी। इस पहल के लिए कलेक्टर को होटल प्रबंधन ने पत्र भी सौंपा है और कलेक्टर ने इस कार्य के लिए सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वीप की गतिविधियों से निश्चित तौर पर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ेगी और वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ेगी। -
0 सिंचाई विभाग को बोलकर तररीघाट एनीकेट भी खुलवाया जा रहा
रायपुर। खारुन नदी में गंगरेल बांध के नहर का पानी अचानक बन्द कर देने से शहर में पानी सप्लाई प्रभावित होते देखकर आज नगर निगम के अधिकारियों ने नदी में काठाडीह और मुर्रा गांव में बने एनीकेट को खुलवा दिया है। कल शाम या देर रात तक चटोद नहर से तररीघाट होकर फिल्टर तक पानी पहुंचने की उम्मीद है।
शहर में पानी सप्लाई के रायपुरा के पास के फिल्टर प्लांट के पास वाले एनीकेट से पानी लिया जाता है। यहां तक सिंचाई विभाग के नहर से पानी आता है या गंगरेल बांध से होकर आता है। वर्तमान में नहर से पानी आ रहा था। सिंचाई विभाग ने निगम को बिना सूचना दिए मरम्मत के नाम पर अचानक बन्द कर दिया गया। इससे फिल्टर प्लांट एनीकेट में पानी सूखने लगा। जिसकी सूचना कल निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा को दी गई। जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई। श्री फरेंद्र ने बताया कि एनीकेट के ऊपर काठाडीह और मुर्रा में भी एनीकेट है। मुर्रा एनीकेट की क्षमता बड़ी है। इन दोनों एनीकेट को खुलवाकर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। गंगरेल बांध से पानी छोड़ा गया है जो कि धमतरी के चटोड नहर के रास्ते खारुन में लाया जा रहा है। खारुन नदी में ही तररीघाट के पास एनीकेट बना है। नहर का पानी उसी रास्ते से लाया जाएगा। तररीघाट एनीकेट को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शहर में पानी की कमी की समस्या दूर होने की उम्मीद है। -
0 सौंदर्यीकरण का कार्य भी महीने भर में पूर्ण कर लिया जाएगा
रायपुर। कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब का गहरीकरण का कार्य अब लगभग खात्मे की ओर है। साथ ही यहां बाउंड्रीवाल निर्माण, पाथवे और सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार अमृत मिशन अभियान के कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा ने यहां चल रहे कार्य का आज निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने बताया कि इस तालाब का गहरीकरण कर यहां का मलबा निकाला जा रहा है। ये कार्य अब अंतिम चरण में है। साथ ही यहां बाउंड्रीवाल, रिटेंनिग वाल, फुटपाथ निर्माण के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को महीने भर में पूर्ण कर लिया जाएगा। -
बालोद/जिले के गुंडरदेही विकास खंड ग्राम पंचायत अर्जुनी मतदान केंद्र क्रमांक 217 में रेवती निर्मलकर 1बजकर 30 मिनट में वोट डालकर अपने घर वापसी के उपरांत और 3 बजकर 17 मिनट में उसकी डिलीवरी हुई | उसे पुत्र रत्न प्राप्त हुआ है | उल्लेखनीय है कि रेवती निर्मलकर को मतदान केंद्र में ही प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन के सहयोग से घर पहुंचाया गया और 102 महतारी एक्सप्रेस के माध्यम से गुण्डरदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां नार्मल डिलीवरी हुई है। प्रसव का समय नजदीक आने के उपरांत भी एक महिला मतदाता का अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए अपने कर्तव्य के प्रतिबद्धता निश्चित रूप से सराहनीय
-
बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बालोद जिले के समस्त सम्माननीय मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान दल के सभी सदस्यों, अधिकारी-कर्मचारीगण, पुलिस और सुरक्षाबलों के सभी सदस्य, एन.एस.एस., स्काउट गाइड, मतदान मित्र, स्वीप की गतिविधियों से जुड़े समस्त स्वयं सेवक गण एवं मीडिया के साथियों ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को निर्विघ्न पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री चन्द्रवाल ने कहा कि तेज गर्मी के बावजूद भी बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं मतदान कराने जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ मतदान सुचारू ढंग से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा संबंधी दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया गया। श्री चन्द्रवाल ने निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी निभाने वाले सभी लोगों के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया है। -
स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात
मतगणना 4 जून को होगी
बालोद। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बालोद जिले में मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात सभी मशीनों को आने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पाकुरभाट स्थित लाईवलीहुड काॅलेज में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकंात कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मतगणना 04 जून को होगी। -
बालोद। बालोद जिले में लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत मतदान संपन्न कराने हेतु गुरूवार 25 अपै्रल को रवाना हुए मतदान दलों की मतदान सामग्रियों की वापसी के लिए निर्धारित स्थल लाईवलीहुड काॅलेज परिसर पाकुरभाट में सकुशल वापसी हो गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान दल के सदस्यों के लिए सामग्री वितरण स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इसके अतंगर्त मतदान दलो के सदस्यों हेतु मतदान सामग्री वितरण स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई है। मतदान दलों के बैठने तथा मतदान सामग्री मिलान हेतु पर्याप्त पण्डाल, भोजन व नाश्ते हेतु फूड स्टॉल्स, पेयजल, शौचालय व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आवश्यक तैयारियों सहित सामग्री वितरण स्थल पर मौजूद है। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फायरब्रिगेड तथा एम्बूलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के पश्चात् सकुशल सामग्री वापसी स्थल में पहुँचने पर मतदान दल की सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
-
मतदान केन्द्रों को विभिन्न स्वरूपों में सुसज्जित कर मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
बड़ी संख्या में नव विवाहिता एवं वर वधुओं ने किया मतदान, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के मदद हेतु की गई समुचित व्यवस्था
बालोद। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बालोद जिले में आज सम्पन्न मतदान के लिए जिले के सभी वर्गांे के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बालोद जिला प्रशासन द्वारा किए गए चाक-चैबंद व्यवस्था के फलस्वरूप जिले में जनधन की हानि के तथा बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हुआ है। उल्लेखनीय है की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में बेहतर मतदान सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर जिले के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि आज संपन्न मतदान के अंतर्गत जिले के मतदाताओं को उनके मतधिकार की जानकारी देने तथा मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु जिले के मतदान केंद्रों को विभिन्न स्वरूपों में सुसज्जित किया गया था। जो लोगों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बना। इस चुनाव में महत्वपूर्ण बात यह रही कि जिले के बड़ी संख्या में नवविवाहिता एवं वर वधू द्वारा अपने मतदान केन्द्र में पहुँचकर अपने मतदान का प्रयोग किया। इस दौरान वर वधुओं ने अपने मताधिकार के महत्व को जानते हुए अपने शादी समारोह के बीच सर्वप्रथम अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसके पश्चात वे अपने शादी की रस्म को पूरा करने विवाह मंडप में उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले के बड़ी संख्या में वर वधुओं ने अपने मताधिकर के प्रयोग कर बारात का प्रस्थान किया। जो कि उनमें अपने मताधिकर की महत्व की जानकारी तथा लोकतंत्र में उनकी अटूट आस्था को प्रदर्शित करता है। इस चुनाव में बालोद जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र तक आने जाने में असमर्थ बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं का मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने हेतु पुख्ता व्यवस्था की गई थी। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग रथ की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार कर इस सुविधा का लाभ लेने वाले मतदाताओं का पंजीयन किया गया था। जिसके अंतर्गत इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 1950 नंबर में डायल कर पंजीयन कराने वाले 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं को उनके घर से मतदान केंद्र तक आने-जाने हेतु वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इस सुविधा का बालोद जिले में अच्छा प्रतिसाद मिला। इसके माध्यम से जिले के बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक आने जाने हेतु वाहन की सुविधा कराई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल, बैठक तथा वेटिंग रूम आदि की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा मतदान केंद्रों में पहुंचने वाले मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया। इस दौरान संगवारी मतदान केन्द्रों के संचालन की जिम्मेदारी मिलने पर जिले के मतदान कर्मी बहुत ही प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आ रहे थे। इसके अलावा दिव्यांग मतदान कर्मी भी निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य को संपन्न कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्य मंे जुटे हुए थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बालोद जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। - बिलासपुर/तहसील मस्तूरी स्थित अमलडीहा एवं उदईबंद रेत खदान से बड़े वाहनों से रेत परिवहन करवाने के कारण प्रधानमंत्री सड़क के खराब हो जाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मस्तूरी को ग्रामवासियों के द्वारा की गई थी जिस पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 20.04.2024 को ग्रामीणों की उपस्थिति में मौका जांच किया गया था। जिसमें खराब हो रही सड़क के मरम्मत कराने के संबंध में दोनों खदान संचालकों के प्रतिनिधियो के द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया है, जिस पर ग्रामीणों द्वारा सहमति दर्शायी गई थी।पुनः दिनांक 24.04.2024 को सहायक खनि अधिकारी द्वारा खनि अमला सहित रेत खदान अमलडीहा एवं उदईबंद का आकस्मिक निरीक्षण सुबह 10 बजे किया गया। निरीक्षण में रेत खदान अमलडीहा में स्वीकृत क्षेत्र के भीतर से 02 नग चौन माउण्टेन लोडिंग मशीन-हुण्डई मॉडल 210 एवं मॉडल 205 पाया गया जिसे सहायक खनि अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच की उपस्थिति में जप्त कर सुपुर्दगी लेने से इंकार किये जाने पर वाहन ऑपरेटर को ही सुपुदर्गी में लगभग सुबह 11.30 बजे दिया गया तथा अगामी आदेश तक मशीन से उत्खनन ना करने की हिदायत दी गई थी। उदईबंद रेत खदान में भी खदान क्षेत्र के भीतर 01 नग चौन माउण्टेन लोडिंग मशीन कामास्तु मॉडल 210 खनिज रेत लोडिंग करते पाए जाने पर पुनः ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच की उपस्थिति में जप्त कर वाहन ऑपरेटर को ही सुपुदर्गी में दिया गया।छ.ग. गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2019 तथा छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 में उल्लेखित प्रावधानो के तहत रेत खदान संचालकों द्वारा उत्खनिपट्टे की शर्ताे का उल्लंघन किये जाने के कारण उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पट्टेदार से जवाब प्राप्त होने पर प्रावधानों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही की जावेगी।खनि अमला द्वारा दिनांक 25.04.2024 को रेत खदान लछनपुर का भी आकस्मिक जांच किया गया एवं मौके पर रेत खदान के भीतर चौन माउण्टेन पोकलेन को जप्त कर मशीन ऑपरेटर को सुपुदर्गी में दिया गया है तथा उक्त रेत खदान संचालक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।खनिज अमले के द्वारा जांच में लछनपुर के समीप ही कोटवारी भूमि खसरा क्रमांक 535 रकबा 4.88 एकड़ का भू-स्वामी श्री लक्ष्मीदास आत्मज स्व. श्री मनीदास ग्राम कोटवार लछनपुर अमतरा के द्वारा अपना खेत सुधार करवाने के नाम पर लगभग 25 से 30 हाईवा भसुवा मिट्टी का उत्खनन कराया जाना पाया गया। भू-स्वामी के द्वारा ईश्वर प्रसाद शर्मा निवासी बिलासपुर के द्वारा मिट्टी उत्खनन कर ले जाना बताया गया है। उल्लेखनीय है कि किसी भी भूमि से मिट्टी उत्खनन कर उसका विक्रय किया जाना व्यवसायिक प्रायोजन की श्रेणी में आता है जिस पर खनिज रायल्टी देय होती है। उक्त प्रकरण में जांच कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। व्यवसायिक प्रायोजन में उपयोग किया जाना पाए जाने पर उत्खननकर्ता के विरूद्व प्रकरण दर्ज किया जायेगा।जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार खनिज, राजस्व, पुलिस विभाग द्वारा खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया जा रहा है एवं खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के प्रकरण पाये जाने पर खनिज नियमों/ आई.पी.सी. की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के कुल 762 प्रकरण दर्ज कर कुल समझौता राशि 1,81,50,479 रू. वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है एवं 13 प्रकरणों में पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज है तथा 06 प्रकरणों में सिविल न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत है।वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह अप्रैल में अब तक खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के कुल 76 प्रकरण दर्ज कर कुल समझौता राशि 15,44,157 रू. जमा कराया गया है। शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा लगातार अवैध रेत, मिट्टी परिवहन कर रहे वाहनो पर कार्यवाही की जा रही है। अवैध कोयला परिवहन के 05 मामले भी दर्ज किये है जिन पर भी कार्यवाही जारी है।खनिज अमला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर विभाग द्वारा सतत निरीक्षण कर कार्यवाही लगातार की जा रही है।
-
*बाल विवाह करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही*
*यूनिसेफ स्वयं सेवकों द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए किया जा रहा जागरूक*
बिलासपुर/जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में ‘बाल विवाह रोकथाम’ पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसमें युवोदय स्वयं सेवकों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के जरिए बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है। आगामी अक्षय तृतीया के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा बाल विवाह रोकथाम की अपील की गई है और बाल विवाह करने वालों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के तहत युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर एवं बाल विवाह किए जाने वाले चिन्हित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। स्वयं सेवकों द्वारा माइकिंग , दीवार लेखन एवं पोस्टर बाँट कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणमों के बारे में बताया जा रहा है ,स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह के रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण भी कराया जा रहा है ।
इस अभियान के अंतर्गत, बाल विवाह को रोकने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुभ मुहूर्त के कारण अक्षय तृतीया पर विवाह काफी संभावना होती है। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रयासों का समर्थन की कड़ी में पखवाड़े के तहत रैली, दीवारों पर नारा लेखन, हाट बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में बाल विवाह के दुष्परिणामों के विषय में युवोदय मनोबल स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पखवाड़ा के पहले दिन जिले में नारा लेखन के माध्यम से तथा सामुदायिक बैठक के जरिए बाल विवाह के दुष्परिणाम, शादी के लिए सही उम्र, बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी तथा किशोर बालक बालिकाओ को बाल संरक्षण तंत्र से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जिले मे बाल विवाह को पूर्णतः समाप्त किया जा सके। बाल विवाह सम्बन्धी कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना चाइल्ड लाइन हेल्प लाइन 1098 पर कॉल कर या निकटतम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक, सरपंच को दी सकती है। - बिलासपुर/प्रदेश के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थी जो कक्षा 9वीं से 12वीं तक मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित एवं पीड़ित क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में पढ़ाई कर रहें है। ऐसे विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने राज्य सरकार द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं।वर्ष 2024-25 में इन विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई रात्रि 12 बजे तक है। त्रुटि सुधार 18 से 20 मई रात्रि 12 बजे तक किये जा सकते है। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 9 जून दिन रविवार को सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाईन आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.in/PRSMS/Student-Admission-Detail एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास/परियोजना प्रशासक कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
-
*सीईओ जिला पंचायत ने भी दिया नेवता*
बिलासपुर/लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागादारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा उन्हें अक्षत चावल देकर चुनई नेवता के जरिए मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अक्षत चावल का उपयोग भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य में किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में हर मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में घर-घर जाकर मतदान दलांे द्वारा अक्षत चावल और मतदाता पर्ची का वितरण कर 7 मई को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने मनुहार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीणों क्षेत्रों में यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने भी स्वयं कई गांवों के घरों में पहंुचकर अक्षत चावल से मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रण दिया।
- बिलासपुर/ मतदान दलों के प्रशिक्षण का दूसरा दौर आज से शुरू हुआ। उन्हें चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां बताई गई। हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी कराया गया। प्रशिक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्हें मौका देते हुए 27/28 अप्रैल को आयोजित प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए है। फिर भी गैरहाजिर रहने पर निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
- भिलाईनगर/ विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर निगम भिलाई सभागार में आयोजित कार्यशाला में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि जनभागीदारी के बिना जलजनित बिमारियों से मुक्ति नही मिल सकता इसके लिए लोगो को जागरूक करना आवश्यक है।विश्व मलेरिया दिवस पर निगम के स्वास्थ विभाग द्वारा जोन 1 एवं 3 के श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समुह एवं स्वास्थ अमले ने रैली निकाल कर छत्तीसगढ़ को वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया । निगम सभागार में ए.एन.एम , शहरी समन्वय, मितानिन प्रशिक्षक ,स्वास्थ संयोजक ,निगम के मैदानी स्वास्थ अमला को डॉ सी.बी.एस.बंजारे , डी.पी.एम. संदीप ताम्रकार, रीता सोनवानी,के.के.यादव, हितेन्द्र कोसरे, धर्मेंद्र मिश्रा, के.के सिंह,व्ही.के.सेमुअल ने वेक्टर जनित रोग एवं मच्छर नियंत्रण हेतु आवश्यक उपया बताया ।कार्यशाला में जोन स्वास्थ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, जिला स्वास्थ विभाग तथा बी.एस.पी.के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों जैसे कि आदर्श/संगवारी मतदान केंद्रों का मतदान केंद्रों में आज आदर्श एवं संगवारी मतदान केंद्र का निर्माण करने के लिए बोरसी शासकीय स्कूल, पोटियाकला शासकीय स्कूल,सुराना कॉलेज,जेआरडी स्कुल, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल, गयाबाई स्कूल इत्यादि जगहों पर पिंक बूथ व्यवस्था के नोडल अधिकारी शुभम गोईर ने शोएब अहमद, कर्मशाला अधीक्षक, कुमारी प्रिंसी शर्मा, सहायक बूथ व्यवस्था इत्यादि के साथ निरीक्षण किया गया।मतदान प्रकिया में मतदातों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको विशेष ध्यान देकर कार्य कराया जा रहा है,ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।मतदाता जागरूकता के लिए जगह-जगह पर होर्डिंग-फ्लेक्स लगाकर प्रचार कार्य कराया जा रहा है,नोडल अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इस बार मतदान केंद्रों में अलग-अलग थीम के सल्फी बूथ बनाया जा रहा है। जो मतदातों को मतदान के बाद फ़ोटो खीचने तथा सभी को मतदान करने प्रेरित करने जैसे कार्यो पर फोकस किया जा रहा है।बता दे कि विशेष कर महिला मतदातों को घर का सभी काम को छोड़कर पहले मतदान फिर बाकी काम का नारा घर-घर पहुचा कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर श्री शुभम ने टीम के साथ निरीक्षण कर टेंट, फ्लैक्स, डेकोरेशन से संबंधित प्लान कर आवश्यक जल्द व्यवस्था करने की बात कही।सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश , पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कहा कि वेब कास्टिंग हेतु चयनित मतदान केंद्रों पर आवश्यक अवस्थाएं का भी निरीक्षण किया गया। मतदान केंद्र जहां दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे ,उन पर व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था की जावे,महिला संचालित मतदान केन्द्रों का चयन कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निगम क्षेत्र शहर में जिन मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा, उन्हें रंगोली एवं स्थानीय सामग्री से सुसज्जित करें। महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों में महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। फ़ोटो व वीडियोग्राफी हेतु पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व संबंधित श्री शुभम ने निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखी।



















.jpg)

.jpeg)





.jpg)