- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग. जिले में यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था के संबंध में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी शामिल हुए। बैठक के प्रारंभ में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर विभागीय कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई एवं सीएमजीएसवाई, विद्युत यांत्रिकी, बीएसपी के अधिकारियों कोेेे चिन्हांकित ब्लैक स्पाट्स, ग्रे स्पॉट्स, नालों में पुलियों की ऊंचाई, हाईमॉस्क लाईट, आवांरा पशुओं की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयावधि में पूर्ण करने आवश्यक विभागीय पहल करने के निर्देश दिये गये।कलेक्टर श्री सिंह ने यातायात नियमों की उल्लंघन पर वाहन लाइसेंस निलंबन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को वाहन लाइसेंस निलंबन पश्चात् इसकी जानकारी यातायात पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लाइसेंस निलंबन अवधि में वाहन चालन करते पकड़े जाने पर यातायात पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्हांेने ग्रे स्पॉट्स पर पुलिस की मौजूदगी में कार्य कराने निर्माण कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इन्तजाम करने के निर्देश दिये। उन्हांेने सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले पाइंट पर गति अवरोधक रम्बल्ड स्ट्रिप प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिये।बैठक की एजेंडानुसार कोहका से जुनवानी रोड स्थित कोसानाला पुलिया के दोनों तरफ रैलिंग निर्माण, पुलगांव चौक पर रोटरी निर्माण व लेफ्ट टर्न फ्री करने, नेहरू नगर चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री करने के साथ चौक के गड्ढों को भरने, स्थान समतलीकरण, रेल चौक सेक्टर-10 भिलाई टैªफिक सिग्नल निर्माण, सिरसा गेट चौक पर हाईमॉस्क लाईट लगवाने, पुलगांव नाला रोड पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था, बोगदा पुलिया से स्मृति नगर रोड व नेहरू नगर रोड पर अतिक्रमण हटाने और नेहरू नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने चारों दिशाओं पर रम्बल्ड स्ट्रिप निर्माण आदि पर चर्चा की गई। इसके अलावा नवरात्रि के समय पैदाल यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पुलगांव नाला ओव्हरब्रिज सहित सभी ओव्हरब्रिज में प्रकाश की व्यवस्था हेतु नगर निगम एवं विद्युत विभाग के समन्वय से आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये गये।बैठक में एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेंशन के माध्यम से ब्लैक स्पाट्स एवं ग्रे स्पाट्स पर विभागीय कार्यवाही से सड़क दुर्घटनाओं में आई कर्मियों एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किया। बैठक में एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डे, नगर निगम रिसाली के आयुक्त सुश्री मोनिका वर्मा, एसडीएम भिलाई 03 श्री महेश राजपूत, आरटीओ श्री एस.एल. लकड़ा, ट्रैफिक डीएसपी सहित लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, बीएसपी, विद्युत, स्वास्थ्य एवं संबंधित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग. जिले में 1 जून 2025 से 03 सितम्बर 2025 तक 728.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1015.7 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 552.5 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 664.4 मिमी, तहसील अहिवारा में 749.2 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 637.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 753.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 03 सितम्बर 2025 को तहसील दुर्ग में 25.8 मिमी, तहसील धमधा में 3.1 मिमी, तहसील पाटन में 39.1 मिमी, तहसील बोरी में 10.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 7.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 6.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा में एक कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 32 बैकुण्ठ धाम मंदिर के पास सार्वजनिक डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा में दो विभिन्न कार्याे के लिए प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय आई.टी.आई. भिलाई एवं शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल छावनी में उद्यान निर्माण व सौंदर्यीकरण सह घास लगाने व प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण कार्य के लिए 99 लाख 97 हजार 150 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।
- 0- कों ने कहा प्रशासन से समन्वय कर करेंगे लागू0- से दोपहिया वाहनों को “हेलमेट नहीं पेट्रोल नहीं” लागूदुर्ग. जिला कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभागार में 02 सितम्बर को दुर्ग जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर दुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए प्रतिवेदन के आधार पर पेट्रोल पंप संचालकों के लिए जारी दिशा निर्देश के संबंध में चर्चा की गई। एडीएम अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सभी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसे लागू करने की आवश्यकता है, जिससे कि सभी लोग सुरक्षित रहें, बिना हेलमेट के वाहन चलाने से दुर्घटना होने पर सिर में गंभीर चोट लग सकती है, हेलमेट लगाने से बचा जा सकता है। संचालकों को बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने आह्वान किया।एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने कहा कि सबके समन्वित प्रयास से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है, साथ ही सीसीटीवी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सुरक्षित वातावरण तैयार करने में सहयोग करें। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। संचालकों द्वारा अपनी समस्याएं बताते हुए लागू करने में सहमति प्रदान की। जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर प्रदाय किए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल नजदीकी थाने एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
- 0- दीदी क्लीनिक द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास कालीबाड़ी में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन0रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की लोक स्वास्थ्य हितकारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एमएमयू-2 दाई दीदी क्लीनिक द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास कालीबाड़ी में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिला चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा छात्रावास के बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, कुल 71 छात्राओं की जाँच की गई।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप, प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक के निर्देशानुसार एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर काजल शर्मा की निगरानी में किया गया। शिविर में मुख्य भूमिका निभाते हुए डॉ. तिलेश्वरी वर्मा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्निशियन प्रियंका यादव, नर्स नेहा निर्मलकर ने सहयोग प्रदान किया। परीक्षण के दौरान छात्राओं को आवश्यकतानुसार औषधि दी गई और संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य सुधार से संबंधित विशेष सलाह प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त हॉस्टल में चिकित्सकों ने सभी बच्चों को उचित दवाइयाँ दीं और स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।छात्रावास की छात्राएँ अपने घर - परिवार से दूर रहती है ऐसे बच्चों के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न केवल चिकित्सा सुविधा पहुँचाने का प्रयास है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण भी है।
- बलरामपुर । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विगत दिवस मंगलवार को देर रात लगभग 11 बजे विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती बांध टूट गया। जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासनिक टीम, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा संबंधित आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित की गई है।अचानक हुए इस हादसे में बांध के नीचे ग्रामीण इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में बतसिया (महिला), उम्र 61 वर्ष, चिंता सिंह (महिला), उम्र 30 वर्ष, रंजती सिंह (महिला), उम्र 28 वर्ष, प्रिया, उम्र 6 वर्ष की मृत्यु हुई है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ईलाज जारी है। घायलों में रामवृक्ष सिंह, उम्र 65 वर्ष, अनूप सिंह, उम्र 19 वर्ष, कालीचरण टोप्पो, उम्र 65 वर्ष, फूलमनिया टोप्पो, उम्र 61 वर्ष शामिल हैं। साथ ही कार्तिक सिंह, उम्र 6 वर्ष, वंदना सिंह, उम्र 3 वर्ष, जीतन सिंह, उम्र 65 वर्ष जो लापता हैं, उनकी तलाश एनडीआरएफ एवं पुलिस बल द्वारा जारी है।हादसे में तीन परिवार के 55 बकरी एवं 5 गाय, 4 बैल की क्षति हुई है। साथ ही लगभग 25 एकड़ में लगे धान की सफल एवं 1.5 एकड़ टमाटर व खीरा की फसल की क्षति हुई है तथा तीन घरों में जल भराव भी हो गया है।बांध टूटने से प्रभावित क्षेत्रों का संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने संयुक्त रूप से दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने प्रभावित गांव धनेशपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया। संभागायुक्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को तत्काल मुआवजा राशि भी प्रदान किया जायेगा। इस दौरान संभागायुक्त ने प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। वहां परिवारों से बात करते हुए उन्होंने भोजन, पानी, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविर में महिला, बच्चों को विशेष देखभाल की जाए।गौरतलब है कि प्रशासनिक टीम के द्वारा समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंच घायल मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि राहत शिविर में 10 लोग ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शिविरों में जाकर जांच कर रही हैं। हमारी पूरी टीम सक्रियता से काम कर रही है। साथ ही ग्रामीणों की फसल और संपत्ति का आकलन कर मुआवजे की प्रकरण तैयार कर शुरू की जा रही है
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
-
जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श्रद्धालुओं को दी सुखद यात्रा हेतु शुभकामनाएं
बालोद/ श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज जिले के ग्राम झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर से जिले के 77 श्रद्धालुओं के दल ने अयोध्या धाम हेतु प्रस्थान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने आज सुबह समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर से श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर सुखद यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। जहाँ से वे योजना के तहत् संचालित रेल के माध्यम से अयोध्या हेतु प्रस्थान करेंगे। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत अयोध्या जा रहे जिले के श्रद्धालुओं ने राज्य शासन की इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे शासन की इस योजना से बहुत खुश हैं इसके माध्यम से अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने की बरसों पुरानी उनकी ईच्छा पूरी होने जा रही है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
- पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने दिखाई हरी झंडी
- श्री रामलला दर्शन को निकले दुर्ग जिले के श्रद्धालु
दुर्ग. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना’ के तहत आज दुर्ग जिले से रामभक्तों का एक बड़ा जत्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जय श्री राम नारों से गूंजता दुर्ग रेलवे स्टेशन से 185 श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया।
दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं से भरी स्पेशल ट्रेन को पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या यात्रा के लिए ट्रेन पहले राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग रेलवे स्टेशन पहंुची, जहां श्रद्धालुओं का स्वागत फूल मालाओं और गाजे-बाजे के साथ किया गया।
यात्रा के दौरान भोजन, आवास एवं अन्य सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। रवाना होते समय श्रद्धालुओं को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ की प्रतियां भी भेंट की गईं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा एवं श्री उत्तम ध्रुव, जनपद सीईओ श्री रूपेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व रेलवे विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। - -टावर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया-रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जाबांज युवाओं को कलेक्टर-एसएसपी ने किया सम्मानित-कलेक्टर ने कहा कि ऐसे जाबांज युवा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोतरायपुर /राजधानी के बेबीलॉन टावर में बीते रात अचानक आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन-पुलिस और विशेष कर कुछ साहसी युवाओं के प्रयासों और सूझबूझ से बिना जनहानि के काबू पा लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोस् को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आज सम्मानित किया।गौरतलब है कि बेबीलॉन टावर में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यह विशेष रूप से हिदायत दी थी कि इस अग्नि दुर्घटना में जनहानि न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बेबीलॉन टावर में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अग्निशमन का अमला तेजी से मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य जुट गया। बेबीलॉन टावर में फसे लोगों को समय रहते ही सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते इस दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री और सीएम सचिवालय के अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे।इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरो को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शॉल और किताब देकर सम्मानित किया और कहा कि यह सारे लोग समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमारे शहर के गौरव हैं, जिन्होंने अपने जान की परवाह किए बिना फंसे लोगों को बचाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। इनमें श्री सोमेश साव, श्री देवाशीष बरिहा, श्री आकाश साहू, श्री विशाल यादव, श्री अभिषेक सिन्हा श्री ए.वेनूगोपाल शामिल थे। जिला सेनानी अधिकारी श्री पुष्पराज सिंह, तेलीबांधा थाना टीआई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी इस दुर्घटना की रोकथाम और बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि इन जांबाज़ बच्चों ने अपने समाज की संस्कृति और परिवार के संस्कारों को प्रदर्शित किया है कि कठिन परिस्थितियों में अपनी चिंता न कर दूसरों की चिंता करें एवं इनके माता-पिता वंदनीय हैं जिन्होंने अपनी संतानों की इतनी अच्छी परवरिश की, जो अपने समाज के समक्ष उदाहरण बनकर उभरें हैं। कलेक्टर ने कहा कि कल रात घटना की जानकारी मिली तो एसएसपी और मैं एयरपोर्ट में थे। चूंकि मुख्यमंत्री श्री साय का आगमन होना था। मुख्यमंत्री ने हमें तुरंत घटना स्थल पर जा कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुड़ जाने का निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद घटना स्थल पर पहुंच गए। उस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, जिला सेनानी अधिकारी श्री पुष्पराज सिंह, तेलीबांधा थाना टीआई और सहित प्रशासनिक अमला और एसडीआरएफ की टीम आग बुझााने के काम में डटे थे। रेस्क्यू टीम ने आग लगे स्थल से एक दिव्यांग व्यक्ति को गोद में लेकर बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही पहले एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे और जिला सेनानी श्री पुष्पराज सिंह घटना स्थल पहंुच गए। परिस्थियों को देखते हुए वे दोनो टीम के साथ 7वे माले पर पहुंच गए और उपस्थित लोंगो को समझाया कि घबराएं नही और सावधानी बरते हुए सीढ़ियों से बाहर निकलने का रास्ता बताया, जिससे सभी लोग सुरक्षित तरीके से बाहर निकल आए।श्री सोमेश सहित युवाओं ने अपनी जान की नही की परवाह, बचाई जानेंश्री सोमेश साव ने बताया कि उनके मित्र ने फोन कर आगजनी की सूचना देकर सहायता करने को कहा वे 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पहुंच गए। वहां पहंुच कर बेसमेंट में मौजूद फायर एक्यूपमेंट को इकठ्ठा किया और सीढ़ियों से उपर चढते हुए सभी फ्लोर पर लगे आग बुझाते चले गए। उन्होंने नगर निगम कर्मचारी श्री ए. वेनूगोपाल, जो फायर ब्रिगेड में थे, उन्होंने उन युवाओं को गीले कपड़े के मास्क के रूप में उपयोग करने को कहा। कुछ देर बाद श्री सोमेश, श्री ए. वेनूगोपाल आग लगी जगह पर पहुंच गए और टीम के साथ फसें लोगों को बाहर निकालने में मदद की।
-
-जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने दी अहम राय
रायपुर / केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि बैठक में जीएसटी प्रणाली में सुधार से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधार आम नागरिकों को सहूलियत देंगे, व्यापार जगत को गति प्रदान करेंगे और देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जीएसटी सुधार केवल कर संरचना का सरलीकरण नहीं है, बल्कि यह इज ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करने और राज्यों तथा देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने का भी माध्यम है।यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में व्यापक सुधारों का आह्वान किया था। आज आयोजित यह बैठक उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और ठोस कदम साबित हुई है।बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्रीगण, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष व सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। - -महिलाएँ हर क्षेत्र में कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह-तीजा महिलाओं का मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व : राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा-राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरणरायपुर / सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और लोकनृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीतों की मधुर धुनों से वातावरण को उल्लासमय बना रही थीं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा मिलन को समाज की एकता और संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। महिलाएँ इस दिन पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। हमारी लोकपरंपराएँ समाज को जोड़ती हैं और यही हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कजली एकादशी जैसे पर्व केवल धार्मिक महत्व नहीं रखते, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं। उन्होंने राज्य के विकास की दिशा में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना को मार्गदर्शक बताया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान लोक संस्कृति एवं त्योहारों से होती है। यहाँ की महिलाएँ न केवल परिवार और समाज को संवार रही हैं, बल्कि शिक्षा, राजनीति, सेवा और हर क्षेत्र में योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को संस्कृति की संरक्षक बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज तीजा मिलन समारोह में प्रदेश की संस्कृति और परंपरा के रंगों का संगम देखने को मिला। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएँ मायके में उपवास करती हैं। तीजा महिलाओं को मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व है।तीजा मिलन कार्यक्रम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे गए। लोकनृत्य और गीतों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। महिलाएँ एक-दूसरे को तीजा की बधाइयाँ देती रहीं। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएँ आज भी समाज के ताने-बाने को मजबूती प्रदान कर रही हैं। तीजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है।कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी तथा श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को तीजा की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर-बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुररायपुर । छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है।इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अधिकारी श्री जयदीप दास गुप्ता एवं श्रीनिवास राव तथा कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ रेड्डी, डॉ. रघुनाथ रेड्डी और श्री के.वी. रेड्डी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित प्रदेश के हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस अस्पताल के निर्माण की शुरुआत की गई थी और आज जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब इस एमओयू का होना ऐतिहासिक महत्व रखता है। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर हुआ यह समझौता प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र के लोग लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे हैं, किंतु अब यह अस्पताल उनके लिए वरदान साबित होगा। विशेषकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह जीवनरक्षक सिद्ध होगा। पहले घायल जवानों को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजना पड़ता था, अब जगदलपुर में ही उन्हें अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। बस्तर अंचल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना राज्य और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। पहले ये सेवाएँ केवल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थीं, लेकिन अब बस्तर के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगा।स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने जानकारी दी कि इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें से 120 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 80 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए हैं। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से सुसज्जित है।यह 10 मंजिला अस्पताल 240 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा। इसमें हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी), मस्तिष्क रोग एवं न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे विभाग संचालित होंगे। ओपीडी, आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं सहित गहन चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सरकारी दर पर उपचार प्रदान करेगी।सरकारी दर पर उपलब्ध इन सेवाओं का लाभ न केवल बस्तर संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीज उठा सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक पहल को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। इससे बस्तर अंचल के लाखों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और बड़े शहरों पर उनकी निर्भरता कम होगी। यह अस्पताल न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के मरीजों के लिए नई आशा और जीवनदायी सुविधा साबित होगा।
- -घटना में 4 मृत, 3 घायल और 3 लापता – राहत व बचाव कार्य जारी-मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने जिला प्रशासन को दिए निर्देशरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु, 3 लोगों के घायल होने तथा 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायी घटना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति पहुँची है, फसलों का नुकसान हुआ है और पशुहानि भी हुई है। यह स्थिति प्रभावित परिवारों के लिए बेहद कठिन और दुखदायी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है।उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराई गई है तथा लापता लोगों की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घटना में हुई जनहानि के लिए शासकीय नियमों के अनुरूप अनुग्रह सहायता स्वीकृति का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए। प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र राहत सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तातापानी से लगे लुतिसढसा बांध भारी बारिश के कारण मंगलवार की रात करीब 11 बजे टूट गया। बांध टूटने के बाद पानी की तेज धार में बांध से लगे 2 घर पूरी तरह से बह गए। इस दौरान इन घरों में रहे एक ही परिवार के 8 लोग बह गए। इनमें से 2 महिलाओं का शव रात में ही बरामद कर लिया गया है, दोनों सास बहू हैं। जबकि एक का शव सुबह बरामद किया गया। वहीं 3 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 की तलाश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही रात में ही कलेक्टर, SP समेत जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।बताया जा रहा है कि लुतिसढसा बांध 1981 में बनाया गया था। पिछले कई दिनों से बलरामपुर जिले में हो रही भारी बारिश में बांध लबालब हो गया था। मंगलवार की रात में बारिश के दौरान धीरे धीरे बांध का एक हिस्सा बहने लगा था।रात करीब 11 बजे बांध टूट गया और वहां स्थित 2 घरों को बह के गया। इस दौरान दोनों घरों में एक ही परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे समेत 8 लोग मौजूद थे, जो बांध के पानी के साथ बह गए। यह देख गांव में हो हल्ला हुआ और सूचना पर भाजपा नेता धीरज सिंहदेव मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कलेक्टर और एसपी को दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर एसपी समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बहे लोगों की तलाश शुरू की।रेस्क्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने रात में ही तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 2 महिलाओं 60 वर्षीय बसतिया पति रामवृक्ष खैरवार तथा उसकी बहू रजंती पति गणेश 26 वर्ष का शव झाड़ियों में फंसा मिला।वहीं झाड़ियों में फंस जाने से रामवृक्ष की जान बच गई। उसकी हालत गंभीर है। बुधवार की सुबह एक और व्यक्ति की लाश मिली। इसके अलावा रामवृक्ष का बड़ा बेटा गणेश, गणेश के 2 बच्चे, छोटी बहू लापता थे, जिनमें से 3 मिल गए, उनकी हालत गंभीर है। वहीं अन्य 2 की तलाश जारी है।कई मवेशियों की भी मौत, फसल बर्बादबांध बह जाने से ग्रामीणों के कई मवेशियों की भी मौत हो गई। इनमें कई तो खूंटे में बंधे स्थिति में थे। वहीं कई बह गए। बांध बह जाने से टमाटर समेत अन्य फसल भी बर्बाद हो गए। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
- रायपुर / जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु एवं कई अन्य लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से मैं व्यथित हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल को इलाज में कोई कमी न हो और सभी को तुरंत उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।राज्य सरकार ने इस हादसे में दिवंगत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करे।
- -जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना, आरोपी चालक गिरफ्तारजशपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार देर रात जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुरूडांड में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। इनमें से दर्जनभर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, 02 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे ग्राम जुरूडांड में लगभग 120 से 150 लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बगीचा-जशपुर मार्ग से जुलूस निकाल रहे थे। प्रतिमा को "छोटा हाथी" वाहन में रखा गया था, उसके पीछे ट्रैक्टर और डीजे चल रहा था। इसी बीच बोलेरो वाहन (क्रमांक सीजी 15 सीआर 1429) का चालक सुखसागर वैष्णव (40 वर्ष, निवासी कुदमुरा, थाना बगीचा) शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए जुलूस की भीड़ में घुस गया।मृतकों के नामइस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार है –1. अरविंद केरकेट्टा (19 वर्ष)2. विपिन प्रजापति (17 वर्ष)3. खिरोवती यादव (32 वर्ष)सभी मृतक ग्राम जुरूडांड, थाना बगीचा निवासी थे।
- -योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देशरायपुर / केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।बैठक में श्री अठावले ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने तथा समाज के वंचित वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति योजनाएँ, कौशल विकास कार्यक्रम और स्वरोजगार सहायता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री तारण प्रकाश सिन्हा एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, समाज कल्याण संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।केन्द्रीय मंत्री श्री अठावले ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। राज्यों के साथ बेहतर तालमेल से योजनाओं की पहुंच और परिणाम दोनों बेहतर होंगे।
- -संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी-अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्या धाम की यात्रारायपुर,। प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना हुआ। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सदियों से प्रभु श्री राम की महिमा जनमानस में व्याप्त है। छत्तीसगढ़ से प्रभु श्रीराम का गहरा नाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना शुरू की गई है। पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22 हजार 100 से अधिक दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया। इस वर्ष अब तक 6 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन का लाभ लिया है और आगे लगातार दर्शन जारी रहेगा। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम जिनका मामा गांव छत्तीसगढ़ है और यह कौशल प्रदेश है। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना जाने वाले सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी।संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राजनांदगांव से दुर्ग तक तीर्थ यात्रियों के साथ यात्रा की और दुर्ग रेल्वे स्टेशन में स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेंद्र यादव के साथ यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले 185 तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस स्पेशल ट्रेन में दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 दर्शनार्थियों का दल रवाना हुआ है। श्रद्धालुओं को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ की प्रतियां भी भेंट की गईं।इस अवसर पर राजनांदगांव और दुर्ग रेल्वे स्टेशन में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पांडे, विधायक श्री ललित चन्द्राकार, श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, राजनांदगांव के महापौर श्री मधुसूदन यादव, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमारे, पूर्व सांसद श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर सहित पंचायती राज संस्थाओं के अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थेे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 28 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिला है। अयोध्या धाम के लिए राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है।
- -इथोपिया में भारत के राजदूत श्री अनिल राय ने स्थानीय उद्योगपतियों से की चर्चारायपुर। अफ्रीका महाद्वीप के इथोपिया में व्यापार और निवेश की संभावनाओं को लेकर बिलासपुर के उद्योगपतियों, माइनिंग व्यवसाईयों, राइस मिलर्स, पर्यटन सेवा प्रदाताओं और इन विभागों के अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। इथोपिया में भारत के राजदूत श्री अनिल राय ने बिलासपुर कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक लेकर छत्तीसगढ़ लद्यु उद्योग संघ, प्रमुख उद्योगपतियों, माइनिंग से जुड़े व्यवसाईयों, राइस मिलर्स और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर अफ्रीका के विभिन्न देशों में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों, निवेश की संभावनाओं और साझेदारी के मॉडलों पर विस्तार से चर्चा की। स्वसहायता समूहों की महिलाएं भी बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों और उनकी खासियतों की जानकारी दी।राजदूत श्री अनिल राय ने बैठक में बताया कि अफ्रीका में कई ऐसे क्षेत्र है जहां भारतीय उद्योगपतियों, व्यापारियों व राइस मिलर्स के लिए अपार अवसर हैं। उन्होंने खनन, राइस मिलिंग और उद्योगों की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि अफ्रीका के कई देशों में खनिज संसाधनों के भंडार हैं, लेकिन तकनीकी सहायता की कमी है। इस क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने पर्यटन, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, कृषि उपकरणों के निर्यात और कौशल विकास पर भी सुझाव दिए। श्री राय ने स्थानीय उद्यमियों को बताया कि अफ्रीका के जीडीपी का 12 प्रतिशत माइनिंग से आता है।बैठक में शामिल बिलासपुर के उद्योगपतियों और व्यवसाईयों ने इथोपिया में भारत के राजदूत श्री अनिल राय के साथ बैठक के आयोजन के लिए जिला प्रशासन के पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि उचित मार्गदर्शन मिले तो वे अफ्रीका में अपने व्यवसाय का विस्तार करने को तैयार हैं। बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल और छत्तीसगढ़ लद्यु उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री हरीश केडिया सहित शहर के प्रमुख उद्योगपति, माइनिंग व्यवसायी, राइस मिलर्स, पर्यटन से जुड़े लोग और इनसे संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए प्रमाणित बीज उत्पादक किसान बनने के लिए पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। अब किसान 15 सितंबर तक कृषि उत्पादक किसान बनने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पहले यह तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित थी।गौरतलब है कि राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन का उपक्रम है, जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष खरीफ मौसम में कृषकों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाता है।कैसे बने बीज उत्पादक किसानबीज उत्पादक किसान बनने के लिए, जिन किसानों के पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक ज़मीन है वो बीज प्रमाणीकरण संस्था में मामूली शुल्क देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए किसान को जिले के बीज प्रकिया केंद्र में संपर्क करना होगा या अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से भी बात कर सकते हैं।धान या अन्य फसल उत्पादन में पुराने बीज की तुलना में प्रमाणित बीज के उपयोग से 10 से 15 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त होता है। फ़सल की पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रमाणित बीज के उपयोग को बढ़ावा दिया जाता है। प्रदेश के किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार किस्मों का प्रमाणित बीज मुहैया कराने के लिए बीज निगम, बीज उत्पादन कार्यक्रम आयोजित करता है। फ़सल कटने पर प्रक्रिया केंद्र में बीज देने पर किसान को एक सप्ताह में बीज की अग्रिम राशि दे दी जाती है, जो कुल बीज की कीमत का लगभग 60% राशि है शेष 40% राशि बीज परीक्षण परिणाम आने पर दी जाती है। लगभग 2 माह में भुगतान होता है।पिछले वर्ष में शासन का बीज मूल्यपिछले खरीफ वर्ष में धान मोटा किस्म की किसानों से बीज खरीदी दर 3043+800 (बोनस)= 3843 रुपये प्रति क्विंटल, धान पतला किस्म- 3211+800(बोनस) = 4011 रुपये प्रति क्विंटल, सुगंधित किस्म- 3644+800(बोनस)= 4444 रुपये प्रति क्विंटल था।पिछले खरीफ में जिन किसानों ने बीज निगम में उत्पादन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित धान की खरीदी दर 3100/- प्रति क्विंटल की तुलना में मोटे किस्म की 743 रुपये प्रति क्विंटल अर्थात 15 हजार 603 रुपए प्रति एकड़ अधिक मिले। मतलब 1 हेक्टेयर वाले किसान को लगभग 40 हजार रुपये अधिक मिले। हालांकि किसानों को बीज का 40% राशि मिलने में दो से ढाई माह लगता है किन्तु तब भी किसी अन्य निवेश से अधिक लाभ प्राप्त होने से किसान इस कार्यक्रम के प्रति उत्साहित रहते हैं। प्रमाणित बीज का उत्पादन और बिक्री किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय है।
- रायपुर । सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा में आज 50 सीटर हाई स्कूल छात्रावास का भूमिपूजन लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज के मुख्य आतिथ्य एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।विधायक श्री मिंज ने 174.94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने शासकीय हाई स्कूल सिलसिला के 120.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन भवन का भूमिपूजन और प्राथमिक शाला खालपारा कोट के 14.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया।विधायक श्री मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। हर विद्यालय को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करने का संकल्प लिया गया है। शिक्षा हमारे जीवन को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। मुझे विश्वास है कि ये नए शैक्षणिक संसाधन क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।
- -महासमुंद के पैरा एथलीट्स की चमक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते 5 पदकरायपुर । ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था फॉर्च्यून फाउंडेशन कर्मापटपर, बागबाहरा के पाँच खिलाड़ियों ने कुल पाँच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।जूनियर पुरुष वर्ग की टी-11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, टी-12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसी प्रतियोगिता में सब-जूनियर महिला वर्ग की टी-12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही टी-11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक जीता। नोशन लाल पटेल ने भी टी-2 कैटेगरी की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि दल में तीन बालक और दो बालिका खिलाड़ी शामिल थे, जिनके साथ कोच-मैनेजर और गाइड रनर देवेंद्र ठाकुर व मेघराज यादव तथा सहायक स्टाफ दिव्य लोचन और रश्मि साहू भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सुखदेव इससे पहले 11-12 जुलाई 2025 को बेंगलूरु में आयोजित 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
-
रायपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने की।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक अहम कदम है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्व-सहायता समूहों की बहनों के योगदान को अविश्वसनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि लखनपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और नवाचार से ही गुड गवर्नेंस के लक्ष्य पूरे होंगे। सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।आकांक्षा हाट इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा, जहाँ स्व-सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों और विभिन्न विभागों के स्टॉल में स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उपज और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित हुए। इससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई ऊर्जा मिली। इस अवसर पर सरगुजा जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।












.jpg)





.jpg)








