- Home
- छत्तीसगढ़
- -उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया-उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 30 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजनरायपुर। उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को कोरबा नगर निगम कोरबा में लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें भूमिपूजन के 74 कार्य, राशि 24 करोड़ 76 लाख रुपए और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रुपए शामिल हैं। श्री साव ने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर भी शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता के काम हो रहे हैं। आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है, उसी तरह शहर को भी अपना घर समझें और स्वच्छ रखें। कोरबा शहर साफ-सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।श्री साव ने कोरबा के विकास के लिए नगर निगम में 72 कार्यों हेतु 18 करोड़ रुपए और देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे, इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग व वाणिज्य तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्यों के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।श्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आम नागरिकों से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्दार्थ तिवारी और निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
-
जिले में 01 लाख 74 हजार पौधरोपण से बालोद जिले में जुड़ा नया अध्याय
उप मुख्यमंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर, एसपी, डीएफओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने अपने-अपने माँ के नाम से लगाया एक-एक पौधा
उप मुख्यमंत्री सांसद सहित अन्य अतिथियों के अलावा सभी वर्ग के लोगों ने जिला प्रशासन की इस अभिनव, जनकल्याणकारी एवं पुनीत कार्य की सराहना
बालोद/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बालोद जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा आज जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से जिले में ऐतिहासिक एवं पावन, पुनीत कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बालोद जिले में जनहित में किए गए इस नेक कार्य के फलस्वरूप आज का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी के लिए सदैव अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, पूर्व विधायक श्री बिरेन्द्र साहू एवं श्री प्रीतम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा एवं श्री राकेश यादव सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री केसी पवार, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री राकेश यादव (छोटू), ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच श्री बहुर सिंह नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठन के प्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर आज जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वन महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से बालोद जिले में सभी वर्गों के लोगों के द्वारा कुल 01 लाख 74 हजार पौधों के रोपण के फलस्वरूप एक साथ वृहद स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में पौधरोपण करने का जिले में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री भोजराज नाग एवं अन्य सभी अतिथियों के अलावा सभी वर्ग के लोगों ने बालोद जिला प्रशासन की इस अभिनव, जनकल्याणकारी एवं पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बताया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने माता श्रीमती कृष्णादेवी शर्मा, सांसद श्री भोजराज नाग ने अपनी माता श्रीमती नूतन बाई नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी चन्द्राकर ने अपनी माता श्रीमती कलाबाई के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी माता श्रीमती लिली यादवेन्द्र के नाम से पौधरोपण किया। इसी तरह कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य जनों, मीडिया कर्मियों सहित आम नागरिकों ने भी अपने-अपने माँ के नाम से एक-एक पौधे का रोपण किया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद पैमाने पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर उसे सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाने का जो अभिनव कार्य किया गया है वह बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। श्री शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता के साथ-साथ हमारी माताओं और बहनों की सक्रिय भागीदारी बहुत ही काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि हमारे माताओं और बहनें जब कोई संकल्प ले लेती है, तो उस संकल्प को पूरा करके ही छोड़ती है। श्री शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा आज आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हम रोजमर्रा के कार्यों के अलावा जन कल्याण के पुनीत भावना को लेकर जनहित में इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाते है तब वह कार्य सभी के लिए आदर्श एवं प्रेरणादायी बन जाता है। उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस पावन कार्य का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी को चीरकाल तक मिलता रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा के पौधरोपण तथा पौध संरक्षण के अलावा पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन कार्य के प्रति किए जाने वाले कार्य एवं अप्रीतिम लगाव की भी भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वेबएक्स के माध्यम से जिले के सभी पांचों विकासखण्ड से जुड़े पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण के कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इन सभी लोगों के कार्य की सराहना करते हुए सभी के लिए पे्ररणादायी बताया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में उनके द्वारा 01 वर्ष पूर्व में रोपे गए नीम के पौधे के बड़े होेन पर सराहना की। समारोह में श्री शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल एवं सुरक्षा की समुचित उपाय सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने बालोद जिला प्रशासन एवं वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तेजी से बदल रहे जलवायु परिवर्तन के फलस्वरूप उसका दुष्प्रभाव मानव जाति के अलावा संपूर्ण जीव-जगत पर पड़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने कुआं, तालाब एवं सरोवर निर्माण के साथ-साथ पौधरोपण के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे पुराणों में उल्लेख किया गया है कि एक पेड़ लगाने के पुनीत कार्य को दस पुत्रों के बराबर माना गया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का भी उल्लेख किया। सांसद श्री नाग ने जिले के प्रत्येक नागरिकों से ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर उनके सुरक्षा के पुख्ता उपाय सुनिश्चित कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा में महत्वपूर्णण योगदान सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अत्यंत यादगार बताया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सभी वर्गों की सहभागिता बालोद जिले में वनमहोत्सव के कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जनों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं समाज के सभी वर्गों के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफलीभूत होने के कारण जिले में पौधरोपण का यह महत्वपूर्ण अभियान जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित इस समारोह में जिले के सभी पांचों विकासखण्डों के अलावा 02 नगर पालिका एवं 07 नगर पंचायतों को वेबएक्स के माध्यम से एवं शेष स्थानों को सोशल मीडिया से जोड़कर उनसे वर्चुअली संपर्क स्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिले में लगातार घटते भूजल स्तर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 के भू-जल सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार जिले के गुरूर विकासखण्ड क्रिटिकल जोन में शामिल है। उन्होंने भविष्य में आने वाली भूजल संकट से निपटने हेतु बालोद जिले में जल जतन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जतन अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के सहभागिता से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप जल संचय भागीदारी के कार्य में बालोद जिला पूरे देश में तीसरा स्थान पर है। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि जिले में इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण के पूर्व एवं पौधरोपण के पश्चात् पौधरोपण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए संपूर्ण जिलेवासियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित भिलाई स्टील प्लांट, निको, आईसीआईसीआई बैंक, राइस मिल ऐसोसिएशन सहित सभी स्वयं सेवी संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, सांसद एवं अतिथियों के द्वारा आज के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया। इसके अंतर्गत समारोह में अतिथियों के द्वारा डाॅ. पद्म जैन, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, डाॅ. प्रदीप जैन, संयुक्त जिला कार्यालय के अधीक्षक श्री अश्वनी नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा भिलाई स्टील प्लांट, निको, आईसीआईसीआई बैंक, राइस मिल ऐसोसिएशन एवं पेट्रोल पंप ऐसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री भोजराज नाग एवं अन्य अतिथियों के समारोह स्थल में आगमन आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम स्थल में पहुँचने के पश्चात् सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उसे नमन किया। -
रोपे गए पौधे का सुरक्षा एवं समुचित देखभाल का लिया संकल्प
बालोद/ जिला प्रशासन द्वारा आज आयेाजित वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर सहित सोशल मीडिया समन्वयक श्री तनवीर खान, श्री कृष्णशरण साहू, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री घनश्याम चन्द्राकर, श्री हुलेश रजक, श्री सुरेन्द्र साहू सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अपने माँ के नाम पर एक-एक पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर रोपे गए पौधे का समुचित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया। -
उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया
उप मुख्यमंत्री साव ने 30 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोरबा नगर निगम कोरबा में लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें भूमिपूजन के 74 कार्य, राशि 24 करोड़ 76 लाख रुपए और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रुपए शामिल हैं। श्री साव ने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर भी शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता के काम हो रहे हैं। आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है, उसी तरह शहर को भी अपना घर समझें और स्वच्छ रखें। कोरबा शहर साफ-सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
श्री साव ने कोरबा के विकास के लिए नगर निगम में 72 कार्यों हेतु 18 करोड़ रुपए और देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे, इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग व वाणिज्य तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्यों के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।
श्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आम नागरिकों से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्दार्थ तिवारी और निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। -
नन्ही कन्याओँ को गृह प्रवेश कराने की तर्ज पर किये गए लोकार्पण की पद्धति शासकीय कार्य में पहली बार देखी
सराहनीय कार्य -पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक राजेश मूणत
रायपुर/ प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष और शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद श्री दीपक जायसवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, बच्चों की उपस्थिति में रायपुर पश्चिम बिधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 8 कार्यों का 1 करोड़ 8 लाख रूपये की स्वीकृत लागत वाले विभिन्न 8 नवीन विकास कार्यों का एकमुश्त लोकार्पण कर जनता को अनुपम सौगात दी है.
आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयोजन में नए विकास कार्यों के लोकार्पण हेतु वार्ड 37 में सभी 8 विभिन्न स्थानों पर नन्ही कन्याओँ का हल्दी कुमकुम लगाकर गृह प्रवेश करवाने की तर्ज पर जनता हेतु लोकार्पण किये जाने की पद्धति की चर्चा करते हुए प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सराहा और कहा कि उन्होंने नन्ही कन्याओँ को हल्दी कुमकुम लगाकर गृह प्रवेश करवाने ko तर्ज पर लोकार्पण करवाने की पद्धति शासकीय कार्य में आज पहली बार देखी है. लोकार्पण हेतु ऐसी पद्धति नगर पालिक निगम रायपुर का एक सराहनीय कार्य है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में 1 करोड़ 8 लाख के नए विकास कार्यों की एकमुश्त लोकार्पण सौगातें मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल की सक्रिय और जागरूक कार्यशैली को सराहा. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नागरिकों को सावन के पवित्र मास की हार्दिक शुभकामनायें दीं.
प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष और शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद श्री दीपक जायसवाल, मगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री बजरंग खंडेलवाल, नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, बच्चों की उपस्थिति में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत मेघा मारुति के सामने वन्दना ऑटो के बाजू में अधोसंरचना मद अंतर्गत 50 लाख में सामुदायिक भवन निर्माण का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए शानदार सौगात दी.
वार्ड 37 के क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन में विद्युतीकरण, टाइल्स, अन्य कार्यों, आमातालाब उद्यान में ओपन जिम, आमातालाब में हमर क्लीनिक के पास मुंडन चबूतरा निर्माण और शेड निर्माण कार्य, वार्ड में अपूर्ण सामुदायिक भवन को पूर्ण करने के कार्य, शासकीय प्राथमिक शाला रामकुण्ड में शौचालय मरम्मत और मैदान समतलीकरण कार्य, बजरंग नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण कर नागरिकों को एकमुश्त शानदार सौगात दी. नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष और वार्ड 37 पार्षद श्री दीपक जायसवाल ने नगर निगम जोन 7 अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 37 में वार्ड के 8 भिन्न स्थानों में विविध नए विकास कार्यों का एक करोड़ 8 लाख की स्वीकृत लागत से नागरिकों को दी गयी एकमुश्त लोकार्पण की शानदार सौगात पर समस्त वार्डवासियों की ओर से प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, पार्षद श्री आनंद अग्रवाल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. -
दुर्ग/ जिले में 1 जून 2025 से 20 जुलाई 2025 तक 358.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 465.2 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 279.0 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 304.0 मिमी, तहसील पाटन में 439.0 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 297.8 मिमी और तहसील दुर्ग में 366.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 20 जुलाई को तहसील दुर्ग में 16.6 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 17.0 मिमी, तहसील बोरी में 32.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 1.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 25.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- - न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने तहसील बिल्हा में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन का लोकार्पण कियाबिलासपुर, /छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधोसंरचना में वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए एवं आमजन के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेश सिन्हा जी के द्वारा आज बिलासपुर जिला के बिल्हा तहसील में नवीन सिविल कोर्ट भवन लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी पोर्टफोलियो न्यायाधीश जिला बिलासपुर, माननीय श्री न्यायामूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय श्री न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की गरिमामय उपस्थिति रही है।इस अवसर पर अपने प्रभावशाली उद्धबोधन में माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने न्याय की प्रभावी पहुंच आमजन तक स्थापित किये जाने में न्यायिक अधोसंरचना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, सशक्त अंधोसंरचना ही प्रभावी न्यायप्रणाली की आधारशिला होती है, छ०ग० राज्य के समस्त जिलो में बुनियादी न्यायिक अधोसंरचना स्थापित होने से न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दक्षता बढ़ने के साथ-साथ आमजन को निष्पक्ष एवं कुशल न्याय शीघ्र, सरल एवं सुलभ हो सकेगा।माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के द्वारा नवीन सिविल न्यायालय भवन बिल्हा की हरियाली, वातावरण एवं स्वच्छता के साथ-साथ न्यायालय कक्ष, सुविधाजनक प्रतिक्षालय, शिशु देखभाल कक्ष अभियोजन कार्यालय, सुरक्षित बंदीगृह एवं उपलब्ध सुविधाएं की प्रंशसा करते हुए कहा गया कि यह भवन छत्तीसगढ़ के अन्य जिला न्यायालयों के लिये मिसाल साबित होगा।इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि, माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा न्यायिक संस्थाओं मे बुनयादी एवं आधारभूत सुविधा उपलब्ध किये जाने पर जोर दिया जाता रहा है, एवं उनकी प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था किये जाने की है कि, छत्तीसगढ़ के सभी न्यायिक संस्थाओं में सर्वसुविधायुक्त भवन हो, जिससे आधारभूत संसाधन उपलब्ध रहे। बिल्हा में नवीन सिविल कोर्ट भवन, समय की जरुरत थी। बिल्हा में नवीन न्यायालय भवन निर्माण से स्थानीय नागरिकों को न्याय तक त्वरित पहुँच सुनिश्चित होगी। यह भवन न केवल भौतिक रूप से सुसजित है, बल्कि इसमें डिजिटल कोर्ट, वकीलों के लिए आधुनिक कक्ष, अस्पताल, ए.टी.एम. तथा प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण को दिशानिर्देश दिया गया कि, सुविधायुक्त अधोसंरचना व आधुनिक तकनीकी का उपयोग पक्षकारों को सुविधापूर्ण वातावरण में शीघ्र एवं गुणवत्तायुक्त न्याय प्रदान किये जाने हेतु किया जावे, न्याय की आशा के साथ उपस्थित पक्षकारों की समस्याओं को सुविधापूर्ण वातावरण में शीघ्रता से निराकृत किया जावे।यह उल्लेखनीय है कि, माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा पद भार ग्रहण करने के पश्चात् सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ जिला मुख्यालय एवं बाह्य न्यायलयों का भ्रमण कर न्यायिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से पक्षकारों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुये दूरदर्शिता पूर्ण एवं सकारात्मक सोच के भागीरथ प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना से अभूतपूर्ण विकास का कार्य हो रहा है। जिससे अधिकारी एवं कर्मचारियों की दक्षता में वृद्धि होने के साथ पक्षकारों को सुविधायुक्त वातावरण शीघ्र न्याय प्राप्त करने की परिकल्पना साकार हो रही है एवं बिल्हा का नवीन न्यायालय भवन का निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के उच्चतम मानको के अनुरूप पूर्ण हो सका है।उपरोक्त लोकार्पण, कार्यक्रम की शुरूआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर के स्वागत भाषण से हुई और समापन मुख्य न्यायिक मजिस्टेट धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, कार्यक्रम के पश्चात न्यायालय भवन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम में छ.ग. उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण बिलासपुर, अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ बिलासपुर, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बिल्हा, संभाग आयुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक, पुलिस, एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारीगण, पी.पीएस., प्रोटोकॉल आधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे।
- -रजक समाज की भूमिका सनातन परंपराओं की निरंतरता में अत्यंत महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्रीरायपुर / शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकता है और अपने सपनों को साकार कर सकता है। शिक्षा से ही रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” हमारी सरकार का मूलमंत्र है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ की महत्त्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित है। हमने राष्ट्रीय विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ विजन डॉक्युमेंट भी जारी किया है, और उसके प्रत्येक बिंदु को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित रजक युवा गाडगे सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने संत गाडगे महाराज की पूजा-अर्चना कर राज्य स्तरीय गाडगे सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने सम्मेलन में रजक समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रबुद्धजनों एवं समाजसेवियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि रजक समाज का सामाजिक समरसता और सेवा भाव हमेशा से अनुकरणीय रहा है।छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव में इस समाज की उपस्थिति है, और शादी-विवाह, छठ्ठी सहित अन्य सनातन परंपराएं इनके सहयोग के बिना पूर्ण नहीं होतीं। इनके पुश्तैनी व्यवसाय के सशक्तिकरण हेतु राज्य सरकार ने रजककार विकास बोर्ड का गठन किया है, जिसके माध्यम से उन्हें किफायती दर पर ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को उन्नति के नए आयाम तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सुशासन की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है। आज अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जा रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार की गुंजाइश समाप्त हुई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रत्येक गारंटी को वचनबद्धता के साथ पूर्ण कर रही है। हमने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। तेन्दूपत्ता की खरीदी 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से की जा रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से महिलाओं, अनुसूचित जातियों, जनजातियों एवं दिव्यांगजनों को रोजगार एवं उद्योग स्थापित करने हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। नई उद्योग नीति से आकर्षित होकर बीते छह से आठ महीनों में लगभग साढ़े छह लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर सृजित किए हैं। डेढ़ वर्षों में लगभग 10 हजार सरकारी नौकरियाँ प्रदान की गई हैं। पाँच हजार शिक्षकों की भर्ती हेतु शीघ्र ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। साथ ही, स्वरोजगार के लिए भी सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हमें अलग छत्तीसगढ़ राज्य मिला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से राज्य को भुखमरी की समस्या से मुक्ति मिली और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार हुआ।सम्मेलन की अध्यक्षता रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक ने की। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती रजनी रजक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- गौरेला। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय मानसून ट्रैकिंग एवं प्रकृति भ्रमण कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों के से आए प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, पर्यावरणविदों और फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम बीते 19 एवं 20 जुलाई को आयोजित किया गया।यह प्रकृति यात्रा जिले के ग्राम ठाड़पथरा स्थित मड हाउस से प्रारंभ हुई। 19 जुलाई की शाम को प्रतिभागियों ने पहली ट्रैकिंग की, जिसमें उन्हें 100 वर्ष से अधिक पुराने सेमल के मदर ट्री का दर्शन कराया गया। ट्रैकिंग मार्ग में प्रतिभागियों को सैकड़ों जुगनू, उल्लू, बिच्छू और कॉमन करैत सांप जैसे जीवों के दर्शन हुए। विशेषज्ञों द्वारा इन जीवों के साथ प्रकृति में सह-अस्तित्व और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई। 20 जुलाई की सुबह प्रतिभागियों ने ठाड़पथरा से कमर-पत्थरा होते हुए अमरावती गंगा नदी के किनारे माई के मंडप तक ट्रैकिंग की। यह यात्रा जंगल वॉक, रिवर वॉक और जैव विविधता अवलोकन जैसी गतिविधियों से भरपूर रही। प्रतिभागियों ने वर्षा ऋतु की हरियाली, बारिश की बूंदों और पक्षियों की चहचहाहट के साथ प्राकृतिक परिवेश का आनंद लिया।पर्यावरणविद संजय पयासी द्वारा पौधों, औषधीय वनस्पतियों, पक्षियों एवं कीट-पतंगों की पहचान कराई गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हॉर्नबिल, ओरियोल, पपीहा, कठफोड़वा, कारण तोतों के झुंड तथा रंग-बिरंगे पेंटेड ग्रासहॉपर को निकट से देखने का दुर्लभ अवसर प्राप्त किया। सावन मास में इन पक्षियों की उपस्थिति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने ठाड़पथरा स्थित मड हाउस में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और ग्रामीन तालाब में बोटिंग का आनंद भी उठाया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शानदार कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
- - कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में 5 लाख 88 हजार 202 रुपए का गबनभिलाई। कोहका कृषक सेवा सहकारी समिति में 5 लाख 88 हजार 202 रुपए का गबन करने के आरोप में सुपेला चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने समिति के पूर्व प्रबंधक को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी धुव्र कुमार गुप्ता पिता रामजी गुप्ता निवासी प्राधिकृत अधिकारी कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20. जुलाई 2023 से 24 जून 2024 के मध्य कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में प्रभारी सहायक प्रबंधक डाकवर धुर्वे ने अपनी पदस्थाना के दौरान बचत बैक में अपने निजी उपयोग के लिये दिपावली उपहार, आडिटर,डीमो, सिलक अन्तरण एवं अन्य कारणों से भुगतान पत्रक में प्राधिकृत अधिकार/प्रबंधक एवं प्राप्तकर्ता का स्वंय हस्ताक्षर करके किस्त-किस्त में कुल 5 लाख 88 हजार 202 रूपए की राशि को प्राप्त कर गबन किया गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में 18 जुलाई 2025 को अपराध क्रमांक 824/2025 धारा 409 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी पूर्व सहायक प्रबंधक डाकवर धुर्वे की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी विजय यादव एवं चौकी प्रभारी गुरूविन्दर सिंग संधु हेतु दिशा निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई। आरोपी पूर्व प्रबंधक भागने के फिराक मे होने की जानकारी मिलने पर दुर्ग रेल्वे स्टेशन में दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने उपयोग के लिये कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में प्रबंधक होने के दौरान अलग -अलग कारणों से स्वंय भुगतान नगद पत्रक में प्राधिकृत अधिकारी/प्रबंधक एवं प्राप्तकर्ता का हस्ताक्षर करके 5,88,202/- रुपए निकालना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह, कमल नारायण की कार्यवाही सराहनीय रही।नाम आरोपी :- डाकवर धुर्वे पिता रामसिंह धुर्वे उम्र 43 साल साकिन श्याम मदिर रोड़ दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।
- -पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को किया गया प्रशिक्षित-फिंगर प्रिंट एवं फोटोग्राफर एक्सपर्ट व्दारा दिया गया प्रशिक्षण-महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, सेक्टर-6 भिलाई में किया गया आयोजनभिलाई। पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को सीन ऑफ क्राईम में फिंगरप्रिंट एवं फोटोग्राफी के महत्व को बताये जाने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन महात्मा गाधी, कला मंदिर, सिविक सेंटर, सेक्टर-6 भिलाई में किया गया। उक्त कार्यशाला में श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री राकेश नरवरे, फ़िंगर प्रिंट एक्सपर्ट, रायपुर/दुर्ग-संभाग, सिविल लाईन कंट्रोल रूम, रायपुर एवं मोहम्मद वशीम , फोटोग्राफर पुलिस मुख्यालय उपस्थित थे। श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशिक्षण में कहा गया कि सीन ऑफ क्राईम में घटना स्थल झूठ नहीं बोलता, साक्ष्य कैसे पेश किया जाए यह फोटोग्राफी से संभव है। फोटोग्राफी को सीन ऑफ क्राइम के साथ सिक्रोनाईज करना चैलेंज है एवं प्रत्येक थाने में फिंगरप्रिंट उठाने का किट उपलब्ध है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आवश्यक है कि हर थाने में इस विषय के 3-4 कर्मचारी हो एवं इसकी प्रेक्टिकल कराई जावें। इसके पश्चात् श्री रमेश कुमार नरवरे, फिगर प्रिंट एक्सपर्ट, रायपुर/दुर्ग-संभाग, सिविल लाईन कंट्रोल रूम, रायपुर द्वारा प्रशिक्षण में कहा गया कि क्राईम सीन को कैसे प्रिजर्व किया जाता है और साक्ष्य के रूप में कैसे उपयोग में लाया जाता है इसके संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया एवं घटनास्थल में फिंगरप्रिंट तीन प्रकार से पाये जाते है 1-रंगीन (विजिबल), 2-इनविजिबल,नग्न ऑखों से दिखाई नहीं देता, मैग्नीफाईन ग्लास से दिखाई देता है फिंगर प्रिंट, बलगर विजिटिंग कार्ड टाइप होता है , 3-मोल्डेड फिंगरप्रिंट, प्लाटिस्क फिंगर प्रिंट (सांचा ढलाई वाला फिंगरप्रिंट), जहॉ पर नया-नया पेंट किया गया हो। उक्त कार्यक्रम में श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, श्री सत्य प्रकाश तिवारी सीएसपी भिलाई नगर,श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) दुर्ग एवं श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
- -आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी से प्रशिक्षित खिलाड़ी ने -52 किलोग्राम भार वर्ग में दिलाया जिले को गौरवकोण्डागांव। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 16 से 20 जुलाई तक आयोजित 54वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कोण्डागांव जिले की लेखा नेताम ने 52 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया। लेखा नेताम को यह प्रशिक्षण कोण्डागांव स्थित 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा प्रदान किया गया था। वे कोण्डागांव के बंधापारा की निवासी हैं और अपनी कठिन मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता अर्जित की। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर के उप महानिरीक्षक संजीव रोलबा के मार्गदर्शन तथा 41वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व की विशेष सराहना की जा रही है। प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षक उदय सिंह यादव और नारायण सोरेन को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोण्डागांव में आईटीबीपी द्वारा लगातार संचालित किए जा रहे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है। यह पहल न केवल युवाओं को खेल की दिशा में अवसर दे रही है, बल्कि उन्हें अनुशासन और आत्मविश्वास की ओर भी प्रेरित कर रही है।
- बलरामपुर. । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यात्री बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई घटना बलांगी पुलिस चौकी अंतर्गत तुंगवा पुलिस चेक पोस्ट के पास हुई है।जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अचानक यात्री बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर बलँगी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।बलांगी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं वाहन को जब्त कर फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है. बलंगी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- -पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद थादुर्ग । दुर्ग के सेंट्रल जेल में एक विधाराधीन बंदी ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे जेल में सनसनी फैल गई है। जेल में बंदी की आत्महत्या की सूचना पद्मनाभपुर थाना पुलिस को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बंदी 20 अप्रैल 2024 से जेल में बंद था। मृतक अपनी पत्नी की हत्या के मामले में विधाराधीन था। कैदी के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पदमनाभपुर थाना में भी घटना सूचना दे दी गई है। अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि सेंट्रल जेल दूर के अस्पताल के बगल में स्थित बाथरूम में विचाराधीन बदी किशनु साहू पिता अर्जुन साहू 35 वर्ष ग्राम देवरी थाना धमधा के द्वारा आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। विचाराधीन बंदी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पिछले 20 अप्रैल 2024 से बंद था। इस घटना की सूचना पद्मनाभपुर पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी पद्मनाभपुर राजकुमार लहरों ने बताया कि मर्ग कायम करके इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- सक्ती। जिले के करही गांव में कुएं में युवक की लाश मिली है. घटना की सूचना के बाद पुलिस और जांजगीर DDRF की टीम पहुंची है. हालत देखकर नहाते वक्त कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन युवक 2 दिन से लापता था और परिजन खोजबीन कर रहे थे. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीएम रिपोर्ट के बाद युवक के मौत का खुलासा हो पायेगा. मृतक युवक का नाम संतोष यादव था और कुंआ उसके घर में ही है.-जानकारी के अनुसार, संतोष यादव की कुएं में गिरने की सूचना बिर्रा पुलिस और जांजगीर DDRF की टीम को दी गई थी. इसके बाद DDRF की टीम अशोक पाण्डेय, जयप्रसाद, बृजेश पटेल, कृष्ष कुमार साहू, पहुंचे और रेस्क्यू किया तब तक युवक की मौत हो गई थी. फिर बिर्रा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उससे नहाते वक्त युवक की कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, मामले में बिर्रा पुलिस जांच कर रही है.(प्रतीकात्मक फोटो)
-
बलौदाबाजार- भाटापारा, / आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावड़े के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम बोरगांव (थाना सिमगा) में छापामार कार्रवाई की गई जिसमें आरोपी खुर्सी राम (उम्र 45 वर्ष) के कब्जे से 915.84 बल्क लीटर महुआ लाहन से निर्मित 106 लीटर देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 5,08,800 रुपये है। आरोपी के लिए विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय रही।
- -वैकल्पिक व्यवस्था से शिक्षकों क़ी कमी हुई दूर,बच्चों क़ो मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षाबलौदाबाजार / विकासखंड कसडोल में इग्नाइट स्कूल अब नये भवन,फर्नीचर व संसाधनों के साथ बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। शिक्षकों क़ी वैकल्पिक व्यवस्था क़ी गई है जिससे शिक्षकों की कमी दूर होने से बच्चों क़ो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द ध्रुव ने बताया कि इग्नाइट स्कूल कक्षा पहली से 8 वी तक सेजेस स्कूल परिसर में संचालित है। प्राथमिक स्कूल में बिद्यार्थियों क़ी दर्ज संख्या 83 है। प्राथमिक स्कूल में एक एवं मिडिल स्कूल में 2 शिक्षक पदस्थ है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सेजेस स्कूल के शिक्षकों क़ो रिक्त कालखंड में पढ़ाने कहा गया है। इस तरह अब 6 शिक्षक यहां शिक्षण कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि डीएमएफ से लगभग 66 लाख रुपये क़ी लागत से नए स्कूल भवन का निर्माण हुआ है इसके साथ ही नये फर्नीचर आदि क़ी व्यवस्था क़ी गई है। अब स्कूल के विद्यार्थी और उनके पालक ख़ुश हैं।
- -योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने विभागीय अधिकारियो क़ो दिये गए निर्देश-वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन सहित जिले क़ी समग्र विकास पर जोर-गुड़ेलिया क़ो सांसद आदर्श ग्राम के रूप में किया जाएगा विकसितबलौदाबाजार / रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े क़ी अध्यक्षता तथा राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा क़ी विशिष्ट उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) क़ी समीक्षा बैठकशनिवार क़ो जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों क़ी विस्तृत समीक्षा क़ी गई। केंद्र सरकार क़ी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने अधिकारियों क़ो निर्देश दिये गए।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, अश्वनी शर्मा,कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं लागू क़ी है इन योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत हितग्राही तक पहुंचाना होग़ा। सभी जरूरतमंदो क़ो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के भारत क़ो 2047 तक विकसित राष्ट्र के संकल्प क़ो साकार करना है।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सही मायने में सरकाऱ क़ी योजना तभी लागू होगी जब उसका लाभ सभी पात्र हितग्राही क़ो मिले। उन्होने कहा कि जिन विभागों में केंद्र सरकार क़ी ऐसे योजनाएं जो जिले में अब तक शुरु नहीं हुई है उन योजनाओं क़ो शुरु करने आवश्यक पहल करें। उन्होने तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडेलिया क़ो सांसद आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर मॉडल के रूप में स्थापित करने कहा। जांजगीर -चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े ने अनुसूचित जाति- जनजाति छात्रावासों में शतप्रतिशत प्रवेश व ब्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा। उन्होंने शासन क़ी योजनाओं क़ा लाभ पात्रता अनुसार लोगों क़ो दिलाने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने अधिकारियो क़ो निर्देशित किया।बैठक में जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने, सभी शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भवन निर्माण क़ी अनुमति में वाटर हार्वेस्टिंग क़ो अनिवार्य शर्त रखने के निर्देश दिये गए। किसानों क़ो खाद बीज़ क़ी पर्याप्त उपलब्धता तथा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने, फल- फूल एवं सब्जी क़ी खेती के लिए आवशक जानकारी देने कहा गया।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी अंतर्गत स्वीकृत आवासो क़ो तेजी से पूर्ण कराने तथा शहरी आवास के लिए कार्ययोजना बनाने सीएमओ क़ो निर्देशित किया गया। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत जिले के लिए स्वीकृत 200 बिस्तर के अस्पताल निर्माण हेतु श्रम विभाग के अधिकारी क़ो अवश्यक समन्वय करने कहा गया। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के कार्य क़ी समीक्षा करते हुए जिन गांवो में जल स्रोत क़ी समस्या है वहां वैकल्पिक स्रोत के उपाय के साथ समय सीमा में कार्य पूरा करने निर्देशित किया गया। पुराने खदानों के पानी क़ो पेयजल के रूप में उपयोग हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर जालोपचार कराने पर भी चर्चा क़ी गई।इस दौरान सांसद सडक सुरक्षा समिति क़ी बैठक में सडक दुर्घटनाओ क़ी बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए वाहनो क़ी गति और नशे क़ी हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिये गए। इसके साथ ही जिले में बढ़ते औद्योगिक इकाइयों क़ो दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनो क़ो शहर के बाहर से आवागमन हेतु बायपास एवं रिंग रोड के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिये गए।बैठक में जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, महिला आयोग क़ी सदस्य लक्ष्मी वर्मा सहित समिति के सदस्य व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
बलौदाबाजार / 68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुराश एवं नेट बॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। इन विजेता खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर -चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े ने शनिवार क़ो संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व कलेक्टर दीपक सोनी ने राज्य सरकार की ओर दी गई पुरस्कार राशि का चेक खिलाड़ियों क़ो प्रदान किया।इस दौरान स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 21 हजार रुपये, रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 15 हजार रुपये और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपये का चेक दिया गया।
- -मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं के क्रियान्वयन की तैयारियों का लिया जायजा-सितम्बर तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देशमहासमुंद, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा ग्राम गढ़फूलझर प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को ग्राम का दौरा किया। कलेक्टर द्वारा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानने के लिए निरंतर विभिन्न स्थलों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फूलझर का औचक निरीक्षण किया और सितंबर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणाओं और मांग पत्रों के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इनमें अधोसंरचना निर्माण कार्य, चौपाल निर्माण, सामुदायिक शौचालय, उद्यान विकास कार्य, तालाब सौंदर्यीकरण,सर्वजन उपयोगी मंगल भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। कलेक्टर ने इन सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, तहसीलदार श्री के. के. साहू, जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीयूष ठाकुर, एसडीओ आरईएस बसना श्री नयन प्रधान, श्री आंचल चन्द्राकर, श्री सुवर्धन प्रधान, श्री हरजिन्दर सिंह, श्री मुखंदिर सिंह, श्री सत्यराज सेवानी एवं श्री इन्द्रजीत मेहर भी उपस्थित रहे।
- खाद गोदाम सील, लाइसेंस निलंबितनोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब तलबबिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को उचित दाम पर गुणवत्ता युक्त खाद मुहैया कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीम गठित कर आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा है। उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल ने विकासखण्ड-कोटा और बिल्हा में आधा दर्जन कृषि केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई किया गया।उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र रतनपुर में क्रेताओं को बिना बिल दिये उर्वरक का व्यवसाय किये जाने के कारण नोटिस जारी किया गया। मेसर्स शेखर कृषि केन्द्र कोनचरा को बिना आई.एफ.एम.एस, आई.डी के उर्वरक का व्यवसाय करते पाये जाने पर विक्रय प्रतिबंध कर उपलब्ध स्टॉक को जब्ती की कार्यवाही कर नोटिस जारी किया गया। ग्राम कोनचरा स्थित अतुल कृषि केन्द्र में अनियमितता पाये जाने के कारण गोदाम को सील की कार्यवाही किया गया। ग्राम मदनपुर विकास खण्ड बिल्हा अन्तर्गत मेसर्स राघवेन्द्र देवांगन के यहां मूल्य एवं स्कंध सूची का प्रदर्शन नही करने, भंडारण वितरण की प्रतिवेदन नही भेजने, स्कंध एवं बिल संधारण नही करने के कारण विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। वही औचक निरीक्षण के दौरान मेंसर्स किसान सेवा केन्द्र तखतपुर के फर्म में कमी एवं अनियमितताओं के कारण नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया था, संबंधित के द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होने के फलस्वरूप उनके अनुज्ञप्ति को 15 दिवस के लिए निलबंन की कार्रवाई किया गया है। उक्त कृषि केन्द्रो को स्पष्टीकरण तामिल हेतु सात दिवस के भीतर पालन प्रतिवेदन एवं जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया समय सीमा एवं संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने पर अनुज्ञप्ति निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण दल में श्री पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि, श्री अनिल कुमार शुक्ला सहायक संचालक कृषि, श्री खेमराज शर्मा ग्रा.कृ.वि.अ., श्री विजय धीरज ग्रा.कृ.वि.अ., कार्यालयीन एवं विकासखण्ड कोटा से श्री दिलीप रात्रे कृ.वि.अ.एवं उर्वरक निरीक्षक श्री मारू ग्रा.कृ.वि.अधि. श्री आर.जी. भानू ग्रा.कृ.वि.अधि. उपस्थित रहें। जिले में संचालित समस्त उर्वरक विक्रेताओं को बिना पॉस मशीन के उर्वरकों का विक्रय नही किये जाने के निर्देश प्रसारित है एवं संबंधित निरीक्षकों से उनके कार्य क्षेत्र अन्तर्गत संचालित उर्वरक विक्रेताओं से पॉस मशीन की मांग हेतु निर्देश दिये गये है। उर्वरक विक्रेता पॉस मशीन हेतु अपने कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, संबंधित उर्वरक निरीक्षक एवं कार्यालय उप संचालक कृषि बिलासपुर में सम्पर्क कर सकते है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच, भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मिलने ईडी ऑफिस पहुंचे। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रही। उन्होंने बेटे से कहा कि आज अगर तुम्हारे दादा जिंदा होते तो वह बहुत खुश होते क्योंकि तुम्हारे दादा ने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जेल जाते रहे। तुम भी अब इस लड़ाई में शामिल हो।
- -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार-यह यात्रा केवल एक दौरा नहीं था, बल्कि ज्ञान एवं अनुभव का ऐसा भंडार है, जो जीवन भर मेरे साथ रहेगा-सोमवार से पुन: जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी- महापौररायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे का कहना है कि इजरायल की हालिया यात्रा उनके लिए एक अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। यह एक ऐसा सफर था, जो सिर्फ भौगोलिक दूरी तय करने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने मुझे तकनीकी उन्नति, मानवीय लचीलेपन और सांस्कृतिक समृद्धि के कई पहलुओं से रूबरू कराया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि इजरायल यात्रा एक साहसिक निर्णय था। खासकर मौजूदा युद्ध के माहौल को देखते हुए, लेकिन इसने मुझे सीधे जमीन पर वास्तविक स्थिति को समझने का मौका दिया। इजरायल की तकनीकी श्रेष्ठता, विशेषकर उनके म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन और मुनि एक्सपो में प्रदर्शित उच्च तकनीकी मशीनों को देखकर मैं चकित थी। यह दर्शाता है कि कैसे नवाचार को शहरी जीवन और सुरक्षा में एकीकृत किया जा सकता है। इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने को भी मिला। इजरायल में अमेरिकी राजदूत और स्थानीय सरकार ने आपातकालीन प्रक्रिया और सामुदायिक विकास में अपने अनुभवों को साझा किया। यह जानकर खुशी हुई कि कैसे वे युद्ध के माहौल में भी नागरिकों के जीवन को सामान्य बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं। महापौर चौबे ने बताया कि यात्रा के दौरान ऐतिहासिक शहर जेरुसलम के भ्रमण का अवसर मिला। मैंने होलोकास्ट म्यूजियम में मानवीय त्रासदी की गहराई को महसूस किया और 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमले के अवशेषों को देखकर और पीडि़त लोगों से बात करके जो लगातार संघर्ष के बीच जी रहे है उनके दर्द और अदम्य भावना को समझने का प्रयास किया। यह अनुभव हृदय विदारक था, पर इसने मुझे जीवन के प्रति और भी संवेदनशील बना दिया। इस दौरान मुझे इजरायल में रहने वाले भारतीयों से भी बातचीत करने का मौक़ा मिला, जिन्होंने अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया। डेड सी का अनुभव एक अनूठा और शांतिपूर्ण पहलू था, जो इस तीव्र यात्रा में एक विराम की तरह था।महापौर ने बताया, इस पूरी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में भारत सरकार और इजऱायल स्थित भारतीय दूतावास का अतुलनीय सहयोग रहा। दिल्ली में विदेश मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की ब्रीफिंग से लेकर इजरायल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह का विशेष समर्थन और उनके साथ-साथ प्रशिक्षु आईएफएस मोहित और आराधिका का सहयोग सराहनीय था। उन्होंने हर कदम पर हमारा मार्गदर्शन किया, जिससे हमें अपने देश से दूर होकर भी घर जैसा महसूस हुआ। पूरी यात्रा की कोऑर्डिनेटर सारा लिओस्की और आयोजक इजरायल दूतावास को सफल प्रबंधन के लिए बधाई।पीएम, सीएम का जताया आभारमहापौर श्रीमती चौबे ने कहा कि मै इस अविस्मरणीय यात्रा के लिए भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद करती हूं, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में ऐसे अंतरराष्ट्रीय अवसरों का मार्गप्रशस्त होता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग माननीय श्री अरुण साव जी का मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करती हूं, जिनके सहयोग से यह यात्रा संभव हो पाई। यह यात्रा केवल एक दौरा नहीं था बल्कि ज्ञान और अनुभव का एक ऐसा भंडार है जो जीवन भर मेरे साथ रहेगा। यात्रा के लिए चयन रायपुर महापौर का हुआ था। शहर की जनता का विशेष धन्यवाद, जिनके कारण मुझे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व और भारतीयता का गौरव प्राप्त हुआ। चुनौतियां बहुत हैं पर इच्छाशक्ति भी दृढ़ है। आप का विश्वास मेरी ताकत है। सोमवार से पुन: जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी।
- दुर्ग / दुर्ग संभाग में अच्छी बारिश होने के कारण खरीफ 2025 में फसलों की बोनी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। धान की रोपाई का कार्य जारी है। खाद, बीज की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित किये जाने हेतु कृषि विभाग द्वारा बीज एवं खाद के भण्डारण वितरण की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।संयुक्त संचालक कृषि के अनुसार दुर्ग संभाग में अप्रेल 2025 से 18 जुलाई तक मांग के विरूद्ध 80 प्रतिशत उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है। यूरिया 99362 मे. टन, डीएपी 33856 मे. टन, एसएसपी 66818 मे. टन, पोटाश 26405 मे. टन एवं एनपीके 46079 मे. टन मार्कफेड द्वारा संभाग के डबल लॉक एवं सहकारी समितियों में भण्डारित कराया गया है। कुल 272519 मे. टन उर्वरक उपलब्धता के विरूद्ध 216908 मे. टन का किसानों को वितरण कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा चुका है। आगामी 2-3 दिनों में यूरिया 5199.59 मे.टन एवं डीएपी 1350 मे. टन संभाग के विभिन्न जिलों को प्रदाय करने हेतु रेक लगने वाली है।इस वर्ष डीएपी खाद की उपलब्धता सीमित होने के कारण किसानों को वैकल्पिक खाद के रूप में एसएसपी और एनपीके खाद अपनाने की सलाह दी जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुशंसा अनुसार प्रति एकड़ संतुलित उर्वरक उपयोग के विकल्प से संबंधित पोस्टर बैनर सभी समितियों में लगाया गया है एवं मैदानी विस्तार अमलों के माध्यम से कृषकों के मध्य इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फसल रकबा और मिट्टी परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग की अनुशंसा के अनुसार निर्धारित मात्रा में सहकारी समितियों द्वारा किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। एक बोरी डीएपी के स्थान पर 20 किग्रा. यूरिया और डेढ़ बोरी (75 किग्रा.) एसएसपी का उपयोग कर किसान डीएपी के बराबर पोषक तत्वों की पूर्ति फसल में कर सकते हैं। इससे किसान को एक बोरी डीएपी की लागत राशि 1350 रूपए की तुलना में राशि 892 रूपए ही वहन करना पड़ेगा। साथ ही कृषकों को ठोस यूरिया एवं डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में तरल नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है तथा कृषकों के मांग के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है।समस्त निजी कृषि केन्द्रों एवं सहकारी समितियों का मैदानी अमलों और उर्वरक निरीक्षकों द्वारा अभियान चलाकर निरीक्षण किया जा रहा है। संभाग में 18 जुलाई 2025 की स्थिति में 19 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का विक्रय प्रतिबंध, 03 विक्रय केन्द्रों का लायसेंस निलंबन एवं 01 विक्रय केन्द्र का लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में बिहान योजना से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों (दीदियों) ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती की शुरुआत की है।इस कार्य में CSIR – केन्द्रीय औषधीय संस्थान और राष्ट्रीय औषधीय पौधा बोर्ड (Medicinal Plant Board) के विशेषज्ञों का तकनीकी सहयोग प्राप्त हो रहा है। योजना के प्रथम चरण में आरंग विकासखंड की तीन ग्राम पंचायत—बनचरोदा, छटेरा और चटोद में कुल 14 एकड़ पंचायत की सामुदायिक और व्यक्तिगत जमीन पर औषधीय पौधों जैसे बच, खस और ब्राह्मी का रोपण किया जा रहा है।इस नवाचारपूर्ण प्रयास के तहत औषधि बोर्ड ने महिला समूहों को नि:शुल्क पौधों की आपूर्ति की है। दीदियों द्वारा तैयार कच्चे औषधीय माल को औषधि बोर्ड बाजार में बेचकर उसका मुनाफा सीधे महिला समूहों को देगा। इससे उनकी आय में वृद्धि, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह योजना केवल आजीविका का साधन ही नहीं, बल्कि एक हरित और स्वास्थ्यवर्धक भविष्य की ओर बढ़ाया गया कदम है।













.jpg)
.jpg)











.jpg)
