- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में राजस्व पुस्तक परिपत्र में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित 61 आदिवासी परिवारों को राहत सहायता राशि उनके गांव मझगवां पहुंचकर वितरित की गई।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा के मार्गदर्शन में तहसील बेलगहना अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां के मोहल्ला सरार टिकरा में पूर्व वर्षों के लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए 61 प्रभावित हितग्राहियों को आंशिक मकान क्षति के लिए सहायता राशि प्रदान की गई। राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार आंशिक मकान क्षति की स्थिति में प्रति हितग्राही अधिकतम 4 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसी के तहत सभी 61 हितग्राहियों को 4-4 हजार रुपए के मान से कुल 2 लाख 44 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। सभी लाभार्थी आदिवासी समाज से संबंधित हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार रोशन साहू और नायब तहसीलदार राहुल साहू स्वयं गांव पहुंचकर हितग्राहियों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान ग्रामीणों ने लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं गांव में पहुंचकर सहायता राशि वितरण के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
- 0- 27 सप्ताह के गर्भ के बराबर विशाल गांठ निकाल मरीज को मिला नया जीवनबिलासपुर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं सिम्स अस्पताल बिलासपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चिकित्सकों की टीम ने एक अत्यंत दुर्लभ, जटिल एवं जोखिमपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। यह उपलब्धि सिम्स अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं एवं चिकित्सकों की दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार, दुजी बाई (45 वर्ष) को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल जीपीएम से सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था। मरीज पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार पेट दर्द, अत्यधिक रक्तस्राव, कमजोरी एवं शारीरिक असहजता की समस्या से पीड़ित थीं। प्रारंभिक जांच एवं अंदरूनी परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि गर्भाशय के मुंह में लगभग 15×14 सेंटीमीटर आकार का विशाल सर्वाइकल फाइब्रॉइड पॉलीप विकसित हो चुका था।चिकित्सकों के अनुसार यह गांठ अत्यधिक संक्रमित थी तथा आकार में लगभग 27 सप्ताह के गर्भ के बराबर हो चुकी थी। गांठ दो भागों में विभाजित होकर पेट के निचले हिस्से, पेशाब की नली एवं किडनी पर लगातार दबाव बना रही थी, जिससे मरीज की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही थी। संक्रमण और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण एवं जानलेवा स्थिति में पहुंच चुका था।मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. संगीता रमन जोगी के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई। कई घंटों तक चली इस जटिल एवं उच्च जोखिम वाली सर्जरी को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी, सह प्राध्यापक डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. रचना जैन, डॉ. सोमा वेंकट एवं वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. आकृति यादव ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।सर्जरी के दौरान गांठ को दो अलग-अलग हिस्सों में अत्यंत सावधानीपूर्वक निकाला गया। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव एवं संक्रमण का लगातार खतरा बना हुआ था, वहीं पेशाब की नली एवं आसपास के महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखना भी चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती थी। बावजूद इसके डॉक्टरों की टीम ने कुशलता, अनुभव एवं धैर्य का परिचय देते हुए ऑपरेशन को सफल बनाया और मरीज की जान बचाई।इस जटिल सर्जरी में बेहोशी विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. श्वेता एवं डॉ. मिल्टन ने पूरी सर्जरी के दौरान मरीज की स्थिति को नियंत्रित रखते हुए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।वर्तमान में मरीज सिम्स अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भर्ती हैं तथा उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की रिकवरी संतोषजनक है और जल्द ही उन्हें स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया जा सकेगा।सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि सिम्स अस्पताल में लगातार जटिल एवं दुर्लभ सर्जरियों का सफल उपचार किया जा रहा है। यह उपलब्धि चिकित्सकों की टीमवर्क, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं मरीजों के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सिम्स अब गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण मामलों के उपचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, लेकिन डॉक्टरों की अनुभवी टीम ने समय पर निर्णय लेकर इस कठिन सर्जरी को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि सिम्स में मरीजों को बेहतर एवं उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी ने बताया कि इस प्रकार का मामला अत्यंत दुर्लभ होता है और इसमें मरीज की जान को गंभीर खतरा रहता है। सर्जरी के दौरान हर कदम बेहद सावधानी और विशेषज्ञता के साथ उठाया गया। उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और अनुभव के कारण ही यह कठिन ऑपरेशन सफल हो सका।
- 0- धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के एसओपी अनुसार विभागीय गतिविधियां संपन्न करें अधिकारी0- कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षादुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभागों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। शिकायत संबंधी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण किया जाए। आवेदन निराकरण पश्चात् आवेदक को अवगत करायी जाए साथ ही गुगलशीट में भी अपडेट किया जाए। कलेक्टर ने जिले में संचालित जनगणना संबंधी कार्य की जानकारी ली और निर्धारित अवधि तक प्रथम चरण के कार्य को पूर्ण करा लेने की निर्देश दिये। कलेक्टर ने पंडित दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत अलग-अलग हितग्राहियों के एक ही बैंक खाते में राशि अंतरित होने को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत अंतर्गत संबंधित बैंकों के खाते फ्रीज कराकर जांच कराने के कड़े निर्देश दिये है।कलेक्टर श्री सिंह ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों क्रमशः नवागांव(स), डगनियां, सेमरिया (बागडुमर) विकासखण्ड धमधा एवं ग्राम अकतई विकासखण्ड पाटन में आईईसी कैम्पेन के अंतर्गत विभागीय गतिविधियों के तहत हितग्राहियों को संतृप्त कर 18 से 25 मई 2026 तक प्रत्येक ग्राम के प्रति दिन के क्रियाकलाप फोटो-विडियों हितग्राहियों के कथन/बयान आदि का मीडिया में प्रसार-प्रचार व पोर्टल अपलोड कर की गई कार्यवाही से अवगत कराने संबंधित जनपद सीईओ को निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से सहकारी समितियों के लेखा मिलान की जानकारी ली। संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगायी और एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायतों के माध्यम से राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की और अविवादित, नामांतरण, बंटवारा, पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। संबंधित एसडीएम और जनपद सीईओ को नियमित समीक्षा कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने रेलवे लाईन मुआवजा राशि वितरण के संबंध में कहा कि जिन गांवों का प्रकरण तैयार है संबंधित एसडीएम प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरण कराना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य एजेंसी विभाग अप्रारंभ कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें तथा पूर्ण कार्यों का यु.सी./सी.सी. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को भेजने के निर्देश दिये। उन्हांेने जिला खनिज अधिकारी को बिना अनुमति अवैध उत्खनन और ईंट भट्ठों पर कड़ी कार्यवाही के साथ पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को ग्रामीणों की मंशानुसार खेल मैदान मर्रा को ग्राम पंचायत को हैण्डओवर करने के निर्देश दिये।बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग. जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र की पाउवारा गांव की निवासी श्रीमती ईश्वरी साहू लंबे समय से रोजगार की समस्या से जूझ रही थी। पति के बीमार पड़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी कठिन हो रहा था। बच्चे के स्कूल का फीस पटाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे समय में शासन की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना के तहत उन्हें जॉब कार्ड प्राप्त हुआ, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई।पुरई जनसमस्या निवारण शिविर में श्रीमती साहू को जॉब कार्ड मिलने के बाद अब उन्हें गांव में ही रोजगार उपलब्ध होगा। नियमित मजदूरी मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा बच्चों की पढ़ाई और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करना आसान होगा। अब उन्हें रोजगार की तलाश में बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा।हितग्राही ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जॉब कार्ड उनके परिवार के लिए सहारा साबित हुआ है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।--
- 0- प्रगणक वैधानिक सीमा में करेंगे कार्य, अनावश्यक पूछताछ पर होगी सख्त कार्रवाई0- गलत जानकारी देने या नंबर मिटाने पर लगेगा जुर्मानादुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की अधिसूचना के परिपालन में जिला प्रशासन ने आगामी जनगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रगणकों और नागरिकों के लिए अनिवार्य गाइडलाइंस जारी की हैं। जिसके अनुसार सभी नागरिक प्रगणक द्वारा पूछे गए वैधानिक प्रश्नों का सही उत्तर देने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, स्थानीय सामाजिक परंपराओं का सम्मान करते हुए किसी भी महिला को उसके पति/मृत पति का नाम या किसी भी नागरिक को अपने परिवार के सदस्यों का नाम बताने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। नागरिकों को अपने घरों में प्रगणकों को युक्तियुक्त प्रवेश देने और मकानों पर जनगणना के लिए आवश्यक नंबर या चिन्ह लगाने की अनुमति देनी होगी। प्रगणकों को भी नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करने और घरेलू रूढ़ियों का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है। प्रगणकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे वैधानिक सीमा में रहकर केवल केंद्र सरकार द्वारा राजपत्र में निर्दिष्ट और निर्धारित प्रश्नों को ही पूछें तथा नागरिकों से अनावश्यक या अतिरिक्त पूछताछ न करें। साथ ही, अपने कर्तव्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या इंकार करने पर प्रगणकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है, उत्तर देने से इनकार करता है, या मकानों पर लिखे गए नंबरों को मिटाता/नुकसान पहुंचाता है, तो उस पर ₹1,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जनगणना कार्य में बाधा डालने या कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश करने पर ₹1,000 जुर्माने के साथ अधिकतम 3 वर्ष तक की जेल का भी प्रावधान है। जनता के भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया गया है कि जनगणना में प्राप्त किये गए आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रहेंगे। इन्हें किसी भी दीवानी या आपराधिक मामले में कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। ज्ञात हो कि जनगणना के आंकड़ों का प्राथमिक उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सटीक नीति निर्धारण, लोक प्रशासन और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन व आरक्षण के लिए किया जाता है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सही जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है।
- 0– उल्लंघन करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाईदुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन के मछली पालन विभाग के दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के भीतर विदेशी ’थाई मांगुर’ (क्लेरियस गैरीपिनस) और ’बिग हेड’ (हाइपोफ्थेलमिचिथिस नोबिलिस) प्रजाति की मछलियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब जिले में इन प्रतिबंधित मछलियों के बीज उत्पादन, पालन, संवर्धन, क्रय-विक्रय तथा परिवहन जैसी गतिविधियों को पूरी तरह से रोक दिया गया है, और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मत्स्य पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये विदेशी मांसाहारी प्रजातियां स्थानीय जलीय पर्यावरण और पारंपरिक मत्स्य पालन के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी हैं। ये आक्रामक मछलियां हमारे स्थानीय तालाबों और नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर देती हैं और स्वदेशी मछलियों को खा जाती हैं, जिससे स्थानीय जैव विविधता को भारी नुकसान पहुंचता है।साथ ही, दूषित जल और हानिकारक अपशिष्टों को खाकर तेजी से बढ़ने वाली इन मछलियों के सेवन से मानव स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर पड़ता है और नागरिकों में कैंसर व त्वचा रोग जैसी घातक बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए मछली पालन विभाग द्वारा एक विशेष उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार औचक निरीक्षण करेगा। यदि जिले के किसी भी निजी या शासकीय तालाब, बाजार अथवा परिवहन वाहन में प्रतिबंधित थाई मांगुर या बिग हेड मछली पाई जाती है, तो मत्स्य विभाग द्वारा उस पूरे स्टॉक को तत्काल ज़ब्त कर नियमानुसार नष्ट कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले मत्स्य पालकों, व्यवसायियों और बिचौलियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ मत्स्य पालन अधिनियम के कड़े दंडात्मक प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अंतर्गत दोषी पाए जाने पर न्यूनतम 1 वर्ष का कठोर कारावास अथवा 10 हजार रुपये के नगद आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है।मत्स्य विभाग ने जिले के सभी मछुआरों, मत्स्य सहकारी समितियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल स्वीकृत व उन्नत स्वदेशी प्रजातियों का ही संवर्धन करें। किसी भी नागरिक को जिले में इन प्रतिबंधित मछलियों के अवैध पालन या क्रय-विक्रय की जानकारी मिलती है, तो वे इसकी सूचना तुरंत मछली पालन विभाग के कार्यालय या जिला प्रशासन को दे सकते है।
-
वित्त मंत्री ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सामुदायिक भवन, बाल उद्यान और नाली निर्माण से बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं
रायपुर/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि रायगढ़ शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में अधोसंरचना विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुविधाओं और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नगर निगम के वार्ड क्रमांक 28 में विधायक निधि से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। ऐसे भवन समाज के लोगों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराते हैं और सामाजिक समन्वय को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहू समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
*श्रीराम कॉलोनी में बाल उद्यान का जीर्णोद्धार*
वार्ड क्रमांक 21, श्रीराम कॉलोनी में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से लगभग 46 लाख रुपये की लागत से बाल उद्यान जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत लैंडस्केपिंग, पौधरोपण, मुख्य द्वार, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, बच्चों के खेल उपकरण, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस उद्यान के विकसित होने से बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा तथा शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी।
*नाली निर्माण से सुदृढ़ होगी जल निकासी व्यवस्था*
रायगढ़ स्टेडियम के पीछे से श्रीराम कॉलोनी मोड़ तक लगभग 37.88 लाख रुपये की लागत से 580 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इस निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
श्री चौधरी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।
रायगढ़ में तेजी से आगे बढ़ रहे विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में सड़क, पुल, केलो नदी तट विकास, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान निर्माण और ऑक्सीजन जोन जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। इतवारी बाजार क्षेत्र को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिलेगा।
उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन नालंदा परिसर युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा, जहां पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष और मार्गदर्शन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
*बिजली बिल समाधान एवं सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी*
कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में राहत मिल रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही सब्सिडी की जानकारी भी दी और नागरिकों से योजना से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जनप्रतिनिधिगण, समाज के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। -
रायगढ़ के क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर साझा किए बदलते दौर के अवसरों पर विचार
रायपुर/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में जिले के युवा कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया से जुड़े रचनात्मक युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने 21वीं सदी में तकनीक, नवाचार और डिजिटल माध्यमों से उभर रही नई संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज का दौर ज्ञान, रचनात्मकता और तकनीक का दौर है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने युवाओं को अपनी प्रतिभा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का अभूतपूर्व अवसर दिया है। कंटेंट क्रिएशन अब केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक परिवर्तन का प्रभावशाली साधन बन चुका है।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के युवा अपनी रचनात्मकता, स्थानीय संस्कृति और सकारात्मक सोच के माध्यम से राज्य की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने कंटेंट के जरिए प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, लोककला, सफलता की कहानियों और विकास कार्यों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करें।
श्री चौधरी ने कहा कि 21वीं सदी में वही समाज और राज्य आगे बढ़ेंगे जो नई तकनीकों को अपनाते हुए नवाचार को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि रचनात्मकता को अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जोड़ा जाए, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म सफलता के अनगिनत द्वार खोल सकते हैं।
संवाद के दौरान क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा डिजिटल मीडिया, कंटेंट निर्माण और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने वित्त मंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। -
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
- अपर्णा और ज्योति ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदमबिलासपुर/ सुशासन तिहार के तहत तालापारा में आयोजित समाधान शिविर कई जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब सीधे लोगों तक पहुंचा, तब अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी।तालापारा की अपर्णा डे और ज्योति मिरी को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली है। इस सहायता ने न केवल उनके छोटे व्यवसाय को नई दिशा दी है , बल्कि आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी मिला है।ज्योति मिरी पिछले कई वर्षों से सब्ज़ी व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। वे प्रतिदिन सुबह बाजार से सब्ज़ियां खरीदकर मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में बेचती थीं। सीमित पूंजी होने के कारण उन्हें कम मात्रा में ही सामान खरीदना पड़ता था, जिससे आमदनी भी सीमित रहती थी। कई बार आर्थिक परेशानियों के चलते व्यवसाय को जारी रखना भी मुश्किल हो जाता था। इसके बावजूद ज्योति ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं।सुशासन तिहार के दौरान आयोजित समाधान शिविर में उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। अब ज्योति इस राशि से अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रही हैं। वे अधिक मात्रा में सब्ज़ियां खरीद सकेंगी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। ज्योति कहती हैं कि यह सहायता उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक नया अवसर है।वहीं अपर्णा डे सिलाई कार्य में कुशल हैं और लंबे समय से घर से छोटा सिलाई सेंटर संचालित कर रही थीं। वे महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की सिलाई कर अपने परिवार की मदद करती थीं। लेकिन संसाधनों की कमी और सीमित आय के कारण वे अपने काम को बड़े स्तर पर शुरू नहीं कर पा रही थीं। कई बार उन्हें ऑर्डर मिलने के बावजूद पर्याप्त मशीन और सामग्री नहीं होने के कारण काम छोड़ना पड़ता था।समाधान शिविर में स्वनिधि योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने अपर्णा के सपनों को नई उड़ान दी है। अब वे सिलाई मशीन, आवश्यक सामग्री और अन्य संसाधन खरीदकर अपने सिलाई सेंटर को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की तैयारी कर रही हैं। अपर्णा का सपना है कि भविष्य में वे अपने सेंटर में अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर दें, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें।
- सुशासन तिहार के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने कलेक्टर के निर्देशबिलासपुर/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित बैगा आवासों को अब पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके तहत बैगा परिवारों के घर सौर ऊर्जा से रोशन होंगे तथा हितग्राही अंश की राशि जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से वहन की जाएगी। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त साढ़े 9 हजार आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने बैठक में ई-डिस्ट्रिक्ट योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि अब आम नागरिकों के लिए सेवाओं की संख्या बढ़ाकर 441 कर दी गई है। कलेक्टर ने कहा कि इन सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण जिले की प्रशासनिक रैंकिंग से भी जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। जनगणना कार्य की समीक्षा में जानकारी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। नगर निगम क्षेत्र में भी एक-दो दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बरसात पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नगर निगम को 10 जून तक नाली सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव और मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए सफाई व्यवस्था में तेजी लाई जाए।डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने शासी परिषद से अनुमोदित कार्यों के तकनीकी स्वीकृति प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला पचरी घाटों के दोनों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु चारों विकासखंडों से 25-25 प्रस्ताव मंगाए गए हैं। साथ ही तालाबों में गंदे पानी की आवक रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेट्रोल-डीजल उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईंधन की कमी का हवाला देकर कोई भी शासकीय कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। विभाग अपनी पूर्व खपत और आवश्यकता के आधार पर औचित्यपूर्ण मांग प्रस्तुत करें, आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने ज्ञान भारतम योजना अंतर्गत पांडुलिपि खोज अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के संभावित आगमन एवं समीक्षा बैठक को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
- - ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ के तहत लोक भवन में मनाया गया महाराष्ट्र, गुजरात, सिक्किम व हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवसरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक भवन में सोमवार, 18 मई को महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। लोक भवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश डेका ने सभी को महाराष्ट्र, सिक्किम, गुजरात और हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महाराष्ट्र के संदर्भ में शिवाजी महाराज से लेकर ज्योतिबा फूले तक सभी महान समाजसेवियों के देश के निर्माण में योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रतिनिधि के रूप में महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन का राज्यपाल ने सम्मान किया। वहीं मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने सचिव चेतन गोविंद दंडवते के साथ राज्यपाल डेका को सूत माला पहनाकर व शाल-श्रीफल व वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ जैसी पहल देश के विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव, पारस्परिक सम्मान और राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती प्रदान कर रही है। विकास और विरासत के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे ये राज्य देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की वीरता, सामाजिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र भक्ति, सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की संस्कृति, परंपराएं, ऐतिहासिक योगदान और विकास यात्रा भारत की एकता और सामर्थ्य को और अधिक सशक्त करती हैं।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं। सदियों पहले महाराष्ट्र से मराठा, मराठी कुनबी, तेली, कलार, स्वर्णकार समेत विभिन्न समाजों के लोग यहां आए और सभी का एकमात्र उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सेवा करना था। काले ने कहा कि आजादी के पहले साल 1940 में आरएसएस के संस्थापक सरसंघ चालक डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार ने महाराष्ट्र मंडल की सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘आपको छत्तीसगढ़ की मिट्टी में रच बसकर यहां के लोगों की सेवा करनी है’। महाराष्ट्र मंडल सहित पूरे मराठी समाज ने डॉ. हेडगेवार के इस ब्रह्म वाक्य को आत्मसात किया और सर्वसमाज की सेवा में जुट गया।काले ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल संसाधनों की बढ़ती उपलब्धता के बीच विभिन्न प्रकल्पों कामकाजी महिला वसती गृह (अब सखी निवास), दिव्यांग बालिका विकास गृह, संत ज्ञानेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल, सियान गुड़ी, मेडिकल इक्यूपमेंट योजना, महाराष्ट्र मंडल भवन, अन्नपूर्णा मेस योजना, फिजियोथेरेपी सेंटर, बाल वाचनालय शंकर नगर, बाल संस्कार केंद्रों जैसे प्रकल्प संचालित कर रहा है। भविष्य में भी महतारी सदन, गोशाला, गुरुकुल जैसे प्रकल्पों से महाराष्ट्र मंडल अपने सेवाभावी कार्यों का विस्तार करेगा।
- - वल्लभ नगर और शंकर नगर केंद्र के बाद महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं की अनुकरणीय पहलरायुपर। महाराष्ट्र मंडल के चौबे काॅलोनी महिला केंद्र ने मंगलवार, 19 मई को चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों को मठा वितरित किया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को मठा वितरित करने में अहम योगदान दिया और मंडल के सेवाभावी कार्यों की सराहना की।चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में सैकड़ों राहगीरों को मठा वितरित किया गया। इसकी शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। केंद्र की महिलाओं ने सफेद ड्रेस कोड के साथ सुबह 10 बजे से मठा बांटना शुरू किया, जो कई घंटों तक चलता रहा। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा कालेले, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर, संगीता निमोणकर, अनुपमा बोधनकर, मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, आरुषि डबली, प्रकाश गुरव, नानक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन को राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दी भावपूर्ण श्रद्धांजलिरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता जनरल (सेवानिवृत्त) भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने अपने शोक संदेश में खंडूड़ी के देहावसान को उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि स्व. खंडूड़ी का लम्बा और गौरवशाली सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वे न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि सादगी, स्पष्टवादिता और शुचिता की प्रतिमूर्ति थे। उनका निधन भाजपा सरकार व संगठन के लिए एक अत्यंत दु:खद क्षण है। श्री देव ने उत्तराखंड के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण एवं कड़े निर्णय लिए, जिसने राज्य के विकास को एक नई और सही दिशा प्रदान की। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी कार्यशैली आज भी अनुकरणीय है। श्री देव ने कहा कि पिछले कुछ समय से उनके अस्वस्थ होने के चलते उनके आवास पर लगातार राजनेताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ था, जो उनके प्रति जनता के अगाध प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। श्री देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ और बद्रीविशाल से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों व उनके करोड़ों समर्थकों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
- बिलासपुर/ बिलासपुर संभाग में अपर आयुक्त का पद रिक्त होने के कारण कार्यालयीन कार्यों एवं विभिन्न प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आयुक्त बिलासपुर संभाग द्वारा कार्य विभाजन संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश को निरस्त करते हुए नवीन व्यवस्था लागू की गई है।आदेश के तहत आयुक्त श्री सुनील जैन को बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं सक्ती जिलों से संबंधित कलेक्टरों के आदेशों के विरुद्ध अपील प्रकरणों की सुनवाई का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा जिला स्तरीय ओवर साइट कमेटी, राष्ट्रीय राजमार्गों के पुनर्वास एवं उन्नयन हेतु भूमि अधिग्रहण से जुड़े मध्यस्थता प्रकरण, खाद्य औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1985 के प्रकरण तथा पंचायत राज अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई भी उनके जिम्मे रहेगी।प्रशासनिक कार्यों के अंतर्गत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सीएसआर, स्वच्छ भारत अभियान, नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन संबंधी प्रकरण, धान खरीदी निरीक्षण एवं परीक्षण, कौशल विकास, नजूल प्रकरणों के नवीनीकरण, विभागीय जांच तथा स्थायी सामाजिक प्रमाण-पत्रों से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई का दायित्व निर्धारित किया गया है।आदेशानुसार आयुक्त द्वारा प्रकरणों की सुनवाई सामान्यतः प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को की जाएगी। वहीं रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रकरणों की सुनवाई माह के द्वितीय शुक्रवार को कैंप कोर्ट रायगढ़ में संपादित होगी। आयुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में प्रकरणों की सुनवाई एवं क्षेत्राधिकार के संबंध में आवश्यकतानुसार पृथक निर्णय लिया जा सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
- - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर विमानतल पर किया भव्य आत्मीय स्वागतरायपुर। प्राकृतिक सौन्दर्य, समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोक परम्पराओं से पोषित माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि बस्तर के प्रवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जगदलपुर आगमन हुआ। जगदलपुर स्थित माँ दन्तेश्वरी विमानतल (हवाईअड्डे) पर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बस्तर की पावन धरा पर अगवानी करते हुए उन्हें बस्तर की पारम्परिक कलाकृति और स्मृति चिह्न भेंट कर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए माँ दन्तेश्वरी विमानतल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। पारंपरिक बस्तरिया अंदाज और लोक संस्कृति की झलक के साथ अतिथि-सत्कार किया गया। इस दौरान बस्तर संभाग के वरिष्ठ भाजपा नेता, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री द्वय यादव व धामी और मप्र के कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय का बस्तर पहुँचने पर स्वागतभाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बस्तर आगमन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी एवं मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बस्तर पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री देव ने राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और बस्तर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के इस दौर में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं का बस्तर आगमन यह दर्शाता है कि केंद्र और भाजपा नेतृत्व के लिए बस्तर का विकास और यहाँ की जनता का कल्याण सर्वोपरि है।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-01 नेहरू नगर क्षेत्र में चल रहे नाला रिटर्निंग वॉल एवं अवैध अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।निगम आयुक्त जोन टीम के साथ साइकिल से प्रातः मॉडल टाऊन विनोबा नगर एवं जुनवानी स्थित एमजे कॉलेज के बगल में चल रहे नाला रिटर्निंग वॉल कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान अधिक वर्षा होने पर क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए नाले का वॉल निर्माण कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान एमजे कॉलेज के सामने प्रधानमंत्री आवास के पास अवैध अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल निर्माण एवं गेट लगाए जाने का मामला सामने आया। नाला का सीमांकन करवाने पश्चात् कार्य करने कहा गया है । अतिक्रमण पर निगम आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुये तत्काल कार्रवाई करने कहा है । संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं । निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, स्वच्छता निरीक्षक अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- 0- कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षारायपुर. अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक संबंधित स्कूल से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in अथवा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।
- 0- कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षारायपुर. अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक संबंधित स्कूल से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in अथवा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।
- 0- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से धरसीवा पंचायत को हो रही नियमित आयरायपुर. जिले के ग्राम पंचायत धरसींवा ने स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्राम पंचायत ने सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से न केवल गांव को स्वच्छ बनाया है, बल्कि कचरे से आय अर्जित कर आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल भी कायम की है।ब्लॉक धरसींवा स्थित ग्राम ने वर्ष 2016 में स्वयं को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर सम्मान प्राप्त किया था। वर्तमान में ग्राम पंचायत धरसींवा ओडीएफ स्थायित्व एवं ओडीएफ प्लस गतिविधियों के तहत निरंतर कार्य कर रही है। गांव में “ॐ नमः शिवाय” स्वच्छाग्रही दीदियों का समूह नियमित रूप से साफ-सफाई एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य कर रहा है। बीते 2 वर्षों से ग्राम में नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण का कार्य सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।ग्राम पंचायत द्वारा ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 45 हजार से 50 हजार रुपए तक की आय अर्जित की जा रही है। इस पहल ने न केवल गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया है बल्कि स्वच्छाग्रही दीदियों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त भी किया है।
- रायपुर. गांवों में बढ़ते प्लास्टिक कचरे की समस्या जहां पर्यावरण और जनस्वास्थय के लिए चुनौती बन रही थी, वहीं स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर प्रभावी पहल की जा रही है।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरोद में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र की स्थापना की गई है। प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए जिलों में रिसाइक्लरों एवं संस्थाओं के साथ समझौता किया गया है। इसके तहत गांवों से संग्रहित प्लास्टिक कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर रिसाइक्लिरों तक पहुंचाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने की प्रवृत्ति में कमी आई है तथा गांवों में स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।प्लास्टिक अपशिष्ट को संसाधन के रूप में उपयोग कर पुनर्चक्रण (Recycling) की प्रक्रिया को भी मजबूत बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।
- 0- सुशासन तिहार में 02 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन, 06 हितग्राहियों को मिली आवास चॉबीदुर्ग. सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 441 आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 147 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी।शिविर में मचांदुर, चिरपोटी, पाउवारा, कोड़िया, कोकड़ी, हनोदा, पुरई, खोपली, डुमरडीह, घुघसीडीह, उमरपोटी, कातरो, बोरीगारका एवं करगाडीह के गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए। जनसमस्या निवारण शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने ग्रामीणजनों से संवाद किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं और पारदर्शी कार्यशैली के कारण जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराया जा रहा है।शिविर में ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर एवं कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विधायक श्री चंद्राकर एवं कलेक्टर श्री सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 06 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकनी वितरित किए। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 3 हितग्राहियों बिंदा बाई, मीना बाई, रामकली सपहा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत दो हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक हितग्राही श्री रूपौतिन बाई को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया तथा 06 आवास हितग्राहियों राजू साहू, रेनी बाई, रोहिणी बाई यादव, उषा बाई, जन्तिका बाई और मोंगरा बाई को आवास की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकीन वितरित किए गए।शिविर में क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के क्यूआर कोड का प्रदर्शन किया गया है, जिसमंे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों द्वारा मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसकी सराहना कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता एवं सूचना की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेश पाण्डे, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, जनपद सदस्य श्री अजीत चंद्राकर, सरपंच श्री डोमार साहू, सरपंचगण श्रीमती पूजा चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्री ललित बारले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- 0- श्याम नारायण के लिए ’संजीवनी बूटी’ साबित हुआ आयुष्मान कार्डदुर्ग. जिले में विगत 1 मई से ’सुशासन तिहार’ का गरिमामयी आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए लगातार जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 मई को रिसाली नगर निगम क्षेत्र के मरोदा स्टेशन स्थित दुर्गा मंच के पास आयोजित शिविर कई परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया, जहाँ आर्थिक रूप से चिंतित स्थानीय निवासी श्री श्याम नारायण दत्ता के चेहरे पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली से मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड तैयार कर दिया गया। दुर्ग (ग्रामीण) विधायक श्री ललित चंद्राकर, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं आईजी दुर्ग संभाग श्री अशोक शांडिल्य के हाथों से ₹5 लाख तक की निःशुल्क उपचार सुविधा वाला यह सुरक्षा कवच प्राप्त करने के बाद श्री दत्ता बेहद भावुक हो उठे और उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी के समय इलाज का भारी-भरकम खर्च सबसे बड़ी चिंता होता है, लेकिन अब यह कार्ड उनके लिए ’संजीवनी बूटी’ साबित होगा, जिससे भविष्य में बेहतर उपचार आसानी से संभव हो सकेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से शासकीय योजनाएं सीधे अंतिम छोर के नागरिकों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचकर उनके जीवन में सुरक्षा, विश्वास और राहत का नया संचार कर रही है।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के नगरीय क्षेत्रों में संचालित ’सुशासन तिहार-2026’ अभियान के तहत 19 मई 2026 (मंगलवार) को जिले के प्रमुख नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए विशेष समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में नागरिक उपस्थित होकर सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक अपनी शिकायतों और मांगों का त्वरित समाधान करा सकेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत जोन-02 वैशाली नगर के नागरिकों के लिए हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुण्ड सामुदायिक भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 21 से 25 (कैलाश नगर, कुरूद बस्ती, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, जवाहर नगर और हाऊसिंग बोर्ड) के नागरिक शामिल होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। इसी प्रकार, नगर पालिका परिषद जामुल के अंतर्गत ए.सी.सी. मंगल भवन (वार्ड क्रमांक 13) में भव्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के दायरे में वार्ड क्रमांक 08, 11, 12, 13, 14 और 15 को शामिल किया गया है।
- दुर्ग. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु 38 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त विज्ञापित पदों jr.secretarial Assistant-UAAM एवं MO-Ayush (RBSK) के लिए प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का मेरिट आधार पर पदस्थापना स्थल चयन की प्रक्रिया 25 मई 2026 को अपरान्ह 12 बजे को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सभागार में की जाएगी। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में देखी जा सकती है।



























